आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Operation Sindoor: Terrorists Beware, India Will Strike Back Hard – Dr. S. Jaishankar’s Bold Warning from Netherlands

Dr. S. Jaishankar :“अगर आतंकवादी पाकिस्तान में छिपे हैं, तो हम उन्हें वहीं मार गिराएंगे, जहां वे छुपे हैं।”

Operation Sindoor: Terrorists Beware, India Will Strike Back Hard – Dr. S. Jaishankar’s Bold Warning from Netherlands नीदरलैंड से आतंकवाद पर भारत का दो-टूक संदेश:विदेश मंत्री Dr. S. Jaishankar ने नीदरलैंड दौरे के दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति और “Operation Sindoor” को लेकर दुनिया को सीधा और स्पष्ट संदेश दिया है—अब अगर कोई भी आतंकी हमला भारत पर होता है, तो जवाब और भी ज़्यादा कड़ा होगा। डॉ. जयशंकर ने डच मीडिया चैनल NOS को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, “अगर आतंकवादी पाकिस्तान में छिपे हैं, तो हम उन्हें वहीं मार गिराएंगे, जहां वे छुपे हैं।” उन्होंने बताया कि Operation Sindoor केवल गोलीबारी या सर्जिकल स्ट्राइक नहीं है, बल्कि यह भारत की नई डिफेंस डिप्लोमेसी और स्पष्ट संदेश वाली नीति का हिस्सा है। अब दुश्मन की भाषा में जवाब देना ही भारत की रणनीति है। पहलगाम हमला: कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर सीधा वार डॉ. जयशंकर ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए बताया कि उस दिन श्रद्धालुओं की आस्था के बारे में पूछकर उन्हें मौत के घाट उतारा गया। इसके पीछे कश्मीर के पर्यटन उद्योग को चोट पहुंचाना भी एक मकसद था। उन्होंने कहा कि: “हम जानते हैं कि आतंकी कौन थे, उनके चेहरे हमारे पास थे। हम उनकी पहचान करने में पूरी तरह सक्षम थे।” विदेश मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि हमले को अंजाम देने वाले आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ‘द रेसिस्टेंट फ्रंट’ के सदस्य थे। भारत ने ना केवल हमले की सटीक पहचान की बल्कि दुनिया को भी बताया कि अब चुप नहीं बैठेंगे। Operation Sindoor अभी खत्म नहीं हुआ विदेश मंत्री ने इस बात को दोहराया कि Operation Sindoor अभी भी जारी है। यह केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि एक स्ट्रेटेजिक और साइकोलॉजिकल ऑपरेशन है, जिसमें भारत यह दिखा रहा है कि अब आतंकियों को पनाह देने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा दुनियाभर को संदेश: नई भारत नीति भारत की यह नीति अब ‘डिफेंसिव’ नहीं, बल्कि ‘ऑफेंसिव’ और ‘डायरेक्ट’ है। विदेश मंत्री ने बताया कि अब भारत आतंक की जड़ पर हमला करेगा, भले ही वह सीमा पार क्यों न हो। यह बयान ऐसे समय में आया है जब वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को एक बार फिर FATF और UN में घेरा जा रहा है। भारत का यह नया दृष्टिकोण न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करता है बल्कि विश्व राजनीति में भारत की स्थिति को और भी मजबूती देता है Operation Sindoor भारत की नई सुरक्षा नीति का प्रतिबिंब है, जो आतंक को केवल जवाब नहीं, बल्कि उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर चल रही है। जयशंकर के इस बयान से साफ है कि अब भारत का सब्र सीमित है और आस्था पर हमला करने वालों को करारा जवाब मिलेगा।
Read more
Salman Deletes Ceasefire Post : 'OPERATION SINDOOR' पर बॉलीवुड की चुप्पी से नाराज़ हैं विवेक शर्मा, बोले- "सबसे बड़े जिहादी बॉलीवुड में बैठे हैं"

Salman Deletes Ceasefire Post : ‘OPERATION SINDOOR’ पर बॉलीवुड की चुप्पी से नाराज़ हैं Vivek Sharma, बोले- “सबसे बड़े जिहादी बॉलीवुड में बैठे हैं”

जम्मू-कश्मीर में हुए ‘OPERATION SINDOOR’ में हमारे बहादुर जवानों ने आतंकियों का बहादुरी से सामना किया। लेकिन जब देश उनकी वीरता पर गर्व कर रहा है, तब बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इस पर चुप्पी साधे बैठे हैं। इसी चुप्पी पर फिल्ममेकर Vivek Sharma का गुस्सा फूट पड़ा है। Vivek Sharma ने बिना नाम लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा, “सबसे बड़े जिहादी तो बॉलीवुड में बैठे हैं, जिन्हें देश के जवानों की कुर्बानी दिखती ही नहीं।” Salman Khan ने सोशल मीडिया पर इजरायल और फिलिस्तीन संघर्ष पर सीजफायर को लेकर एक पोस्ट की थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे डिलीट कर दिया। इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि सलमान को भारत में हुए ऑपरेशन सिंदूर पर कुछ कहने की जरूरत क्यों नहीं लगी? फिल्म भूतनाथ के डायरेक्टर विवेक शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने लिखा:“देश के 5 वीर सपूत शहीद हो गए, लेकिन बॉलीवुड में किसी को फर्क नहीं पड़ता। यही लोग दूसरे देशों के लिए मोमबत्तियां जलाते हैं, लेकिन अपने देश के लिए चुप हैं।” उन्होंने कहा कि जब जवानों की शहादत पर कोई आवाज नहीं उठाता, तो दिल टूट जाता है। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं – जब देश के जवान जान दे रहे हैं, तब आपके फेवरिट स्टार्स क्यों चुप हैं? क्या देश से बड़ा कोई धर्म या राजनीति हो सकती है? हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें 2 आतंकी मारे गए, लेकिन इस ऑपरेशन में हमारे 5 जवान शहीद हो गए। इस मिशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया था।
Read more
Stock Market Crash : सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी में भी भारी गिरावट, निवेशक हुए परेशान

Stock Market Crash : सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी में भी भारी गिरावट, निवेशक हुए परेशान

आज Stock Market में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 900 अंकों की गिरावट के साथ 80,700 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 250 अंक लुढ़क कर नीचे आ गया है। इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार की इस गिरावट की सबसे बड़ी मार टेक्नोलॉजी सेक्टर पर पड़ी है। टेक महिंद्रा, HCL टेक और अन्य टेक कंपनियों के 17 से ज्यादा शेयर 2.5% से ज्यादा गिर गए हैं। लोगों ने बताया कि अचानक आई इस गिरावट ने उनके पोर्टफोलियो को हिला कर रख दिया है। कई छोटे निवेशक खास तौर पर परेशान हैं। एक निवेशक ने कहा, “मैंने सोचा था कि चुनाव के वक्त बाजार में उछाल आएगा, लेकिन अब तो उल्टा हो रहा है।” कौन-कौन से शेयर गिरे? विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली, ग्लोबल मार्केट में कमजोरी और राजनीतिक अनिश्चितता की वजह से बाजार में डर का माहौल बन गया है। अगर आप लॉन्ग टर्म निवेशक हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। लेकिन अगर आपने हाल ही में निवेश किया है, तो अपने एडवाइजर से सलाह जरूर लें।
Read more

सड़क पर बिखरे टमाटर.. लूटने मची होड़:बिलासपुर-कोटा मार्ग में टमाटर से भरी पिकअप पलटी, लोग उठा-उठाकर ले गए, हादसे में नहीं हुई जनहानि

सड़क पर बिखरे टमाटर, लोगों की जुटी भीड़ पिकअप के पलटने से उसमें भरे टमाटर सड़क पर बिखर गए। इस हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पिकअप में कैरेट में रखे टमाटर को सड़क पर बिखरे देख लोगों की भीड़ उठा-उठाकर ले जाने लगी। इसके चलते वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सब्जी व्यापारी की मदद करते रहे लोग(https://deshharpal.com/) वहीं, इस दौरान कुछ लोग सब्जी व्यापारी की मदद करते हुए बिखरे टमाटर को समेटने लगे। उन्होंने टमाटर ले जा रहे लोगों को भी रोकने की कोशिश की। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पिकअप का ड्राइवर भी सुरक्षित है।
Read more

BJP की सागर नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित:6 मंडल उपाध्यक्ष-2 महामंत्री बनाए; आईटी सेल की जिम्मेदारी जयश्री को सौंपी

भारतीय जनता पार्टी ने सागर विधानसभा के अंतर्गत सागर नगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह सूची मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की सहमति से जारी की। नई टीम में प्रमुख जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं: इसके अलावा मंडल की कार्यकारिणी में 43 अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है। पार्टी संगठन ने इन नियुक्तियों के जरिए मंडल को और अधिक सक्रिय और सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। — देश हरपल https://deshharpal.com/ पल-पल की खबर हरपल
Read more

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर हेड f ने किया सुसाइड:इंदौर में युवती रुपए मांग रही थी,झूठे केस में फंसाने की दे रही थी धमकी

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां स्थित सरकारी क्वार्टर में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया है कि कनाड़िया क्षेत्र की एक युवती उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। वह रुपये नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। बुधवार देर रात पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह, एएसपी सोनू डाबर, टीआई आर.डी. कानवा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डिप्रेशन में थे कांस्टेबल पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विनोद यादव काफी समय से मानसिक तनाव यानी डिप्रेशन में थे। टीआई सीबी सिंह ने दी जानकारी: “घटना एमआईजी थाने के पीछे बने सरकारी क्वार्टर की है। विनोद यादव परदेशीपुरा थाने में पदस्थ थे और बुधवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद उन्होंने फांसी लगा ली।” मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह साफ हो गया है कि आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव और ब्लैकमेलिंग एक बड़ी वजह रही है। पुलिस अब युवती से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है। deshharpal.com — पल-पल की खबर हरपल
Read more

PM Narendra Modi Visits Bikaner : करणी माता के दर्शन कर मांगा देश की खुशहाली का आशीर्वाद

PM Narendra Modi आज बीकानेर के करणी माता मंदिर पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह राजस्थान का उनका पहला दौरा है। पीएम मोदी ने करणी माता के दरबार में माथा टेका और देशवासियों की सुख-शांति व समृद्धि की प्रार्थना की। करणी माता मंदिर, जिसे ‘चूहों वाली माता’ के नाम से भी जाना जाता है, बीकानेरवासियों की आस्था का एक बड़ा केंद्र है। प्रधानमंत्री के यहां आने से पूरे इलाके में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर में पहुंचे पीएम मोदी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने यहां पहुंचकर न सिर्फ आध्यात्मिक संदेश दिया, बल्कि राज्य के लोगों से जुड़ाव भी दर्शाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “राजस्थान वीरों की भूमि है और यहां की आस्था, परंपरा और संस्कृति पूरे देश को दिशा दिखाती है। करणी माता से मैंने भारत की खुशहाली और देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।” उनके दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए मंदिर के आसपास मौजूद थे। कई लोगों की आंखों में खुशी के आंसू थे — यह उनके लिए एक ऐतिहासिक पल था।
Read more

NEET UG रिजल्ट मामले में आज सुनवाई:अब उज्जैन सहित 50 से ज्यादा याचिककर्ता; रिज्वाइंडर के लिए मांगा जाएगा समय, रिएक्जाम कराने की मांग भी

NEET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियों और बिजली कटौती के चलते प्रभावित हुए छात्रों की याचिका पर आज मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता पक्ष की ओर से आज रिवाइंडर दाखिल किया जाएगा। इस मामले में 25 से अधिक परीक्षा केंद्रों से जुड़े 50 से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं। इन छात्रों की प्रमुख मांग है कि दोबारा परीक्षा (Re-exam) कराई जाए ताकि उनका भविष्य खराब न हो। याचिकाकर्ताओं की ओर से एडवोकेट मृदुल भटनागर ने बताया कि इन छात्रों में कई ऐसे हैं जिन्होंने तीन-चार बार परीक्षा दी है और उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। क्या है मामला? 4 मई को हुई NEET-UG परीक्षा के दौरान इंदौर और उज्जैन सहित कई शहरों में तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली गुल हो गई थी। इंदौर के 49 सेंटरों में से लगभग 25 केंद्रों पर छात्रों को अंधेरे में परीक्षा देनी पड़ी। कई जगहों पर छात्रों ने मोमबत्तियों और मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पेपर हल किया। घुप्प अंधेरे में कई छात्र प्रश्नपत्र तक ठीक से नहीं पढ़ पाए। उज्जैन के शासकीय माधव महाविद्यालय में भी बिजली जाने से परीक्षा बाधित हुई। यहां छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ कक्षों में लाइट जाने के बाद अतिरिक्त समय मिला, लेकिन रूम नंबर 212 के छात्रों को न तो अतिरिक्त समय मिला और न ही समय पर परीक्षा शुरू हो सकी। अब उज्जैन के भी 5 से ज्यादा छात्र याचिकाकर्ताओं में शामिल हो चुके हैं। NTA की दलील क्या रही? 16 मई को हुई पिछली सुनवाई में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने NTA की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कोर्ट में पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था कि पूरे परिणाम पर रोक लगाने से सैकड़ों छात्रों पर असर पड़ेगा। हालांकि NTA ने यह स्वीकार किया कि कुछ केंद्रों पर बिजली की समस्या हुई थी, लेकिन वहां मोमबत्ती और जनरेटर के जरिए व्यवस्था की गई थी। NTA का यह भी कहना है कि परीक्षा समर सीज़न में थी और सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे। लेकिन याचिकाकर्ताओं का दावा है कि वास्तविक हालात NTA के दावों से काफी अलग थे। क्या है छात्रों की मांग? प्रभावित छात्रों की स्पष्ट मांग है कि जिन 25 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा प्रभावित हुई, वहां फिर से परीक्षा कराई जाए। छात्रों का कहना है कि खराब व्यवस्था के कारण उनका एक साल बर्बाद होने की कगार पर है, क्योंकि NEET के अलावा उनके पास कोई और विकल्प नहीं है—न मेडिकल, न नर्सिंग, न आयुर्वेद या होम्योपैथी। क्या हो सकता है अगला कदम? आज की सुनवाई में याचिकाकर्ता पक्ष कोर्ट से दोबारा परीक्षा की मांग को लेकर मजबूत तर्क पेश करेगा। साथ ही कोर्ट से अनुरोध किया जाएगा कि रिवाइंडर दाखिल करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। अब यह देखना होगा कि हाईकोर्ट NTA और बिजली कंपनी के जवाबों के आधार पर क्या फैसला सुनाता है। “देश हरपल”https://deshharpal.com/ इस अहम मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Read more
Jewish Museum

Washington DC गोलीकांड: Capital Jewish Museum के बाहर Israeli Embassy Staff की हत्या Elias Rodriguez गिरफ्तार

वॉशिंगटन डी.सी., 22 मई 2025 — अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. में स्थित Capital Jewish Museum के बाहर हुई गोलीबारी में इज़राइली दूतावास (Israeli Embassy) से जुड़े दो कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों ने इलियास रोड्रिगेज (Elias Rodriguez) नामक संदिग्ध को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पीड़ित—एक पुरुष और एक महिला—American Jewish Committee द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संग्रहालय से बाहर आ रहे थे, जब उन पर अचानक गोलियां चला दी गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने गिरफ्तारी के दौरान “Free, Free Palestine” का नारा लगाया, जिससे यह मामला राजनीतिक या वैचारिक नफरत से प्रेरित प्रतीत होता है। FBI और पुलिस कर रही आतंकवादी साजिश की जांच इस गोलीकांड की जांच FBI और स्थानीय पुलिस आतंकवादी घटना और Hate Crime (घृणा अपराध) के तौर पर कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए दोनों लोग एक-दूसरे के नज़दीक थे और जल्द ही सगाई करने वाले थे। कौन है Elias Rodriguez? 30 वर्षीय इलियास रोड्रिगेज, शिकागो का निवासी है। सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, उसका संबंध Party for Socialism and Liberation (PSL) के शिकागो चैप्टर से हो सकता है, लेकिन अब तक किसी आधिकारिक स्रोत ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
pancang

22 मई 2025 (गुरुवार) का पंचांग (Panchang)

तिथि: ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी, समाप्ति: 10:33 AM नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद, समाप्ति: 11:20 PM योग: प्रति, समाप्ति: 10:44 PM करण: बव, समाप्ति: 10:33 AM सूर्योदय / सूर्यास्त: 5:47 AM / 7:00 PM चंद्रोदय / चंद्रास्त: 1:55 AM / 2:05 PM राहुकाल: 2:02 PM – 3:41 PM शुभ मुहूर्त: अभिजीत: 11:57 AM – 12:49 PM
Read more
1 … 9 10 11 12 13 … 30

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.