आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

pancang

30 मई 2025 (शुक्रवार) का पंचांग (Panchang)

तिथि: शुक्ल चतुर्थी पक्ष: शुक्ल पक्ष सूर्योदय: 05:45 AM सूर्यास्त: 07:03 PM चंद्रोदय: 08:02 AM चंद्रास्त: 09:50 PM राहुकाल: 10:15 AM – 11:56 AM शुभ मुहूर्त: अभिजीत मुहूर्त – 11:57 AM – 12:51 PM सूर्य राशि: वृषभ चंद्र राशि: मिथुन योग: दंड नक्षत्र: पुनर्वसु पर्व: कोई प्रमुख पर्व नहीं शक संवत: 1947 विक्रम संवत: 2082 ऋतु: ग्रीष्म
Read more
NDA Women Cadets

NDA Women Cadets: NDA की 148वीं कोर्स में पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने की ग्रेजुएशन पूरी, देश को मिली ‘शक्ति की नई टुकड़ी’

NDA Women Cadets, NDA Graduation 2025, NDA Passing Out Parade भारत की रक्षा सेवाओं के इतिहास में 29 मई 2025 का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) से पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है। अब ये युवा कैडेट्स पुरुष साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की तीनों सेनाओं—थल, जल और वायु—में अपनी सेवा देने को तैयार हैं। पुणे स्थित एनडीए कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में इन 17 महिला कैडेट्स के साथ 300 से अधिक पुरुष कैडेट्स को भी डिग्री प्रदान की गई। अब 30 मई 2025 को पासिंग आउट परेड (POP) का आयोजन होगा, जिसमें ये सभी कैडेट्स औपचारिक रूप से भारतीय रक्षा सेवाओं का हिस्सा बन जाएंगे। मुख्य अतिथि ने दी प्रेरणा, महिलाओं को बताया ‘परिवर्तन की मशाल’ इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि रहीं प्रो. पूनम टंडन, जो दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति हैं। उन्होंने महिला कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा: “आप केवल अपनी सफलता का जश्न नहीं मना रहीं, बल्कि आपने देश की लाखों बेटियों को आगे बढ़ने का साहस दिया है। आप परिवर्तन, साहस और क्षमता की प्रतीक हैं।” उन्होंने एनडीए की ऐतिहासिक भूमिका को सराहते हुए कहा कि यह संस्थान अब तक 40,000 से अधिक सैन्य अफसरों को तैयार कर चुका है, जिन्होंने युद्ध और शांति दोनों में भारत का नाम ऊंचा किया। ये बने टॉपर्स, जिन पर देश को है गर्व इस दीक्षांत समारोह में विभिन्न स्ट्रीम्स में अव्वल आने वाले कैडेट्स ने भी सुर्खियां बटोरीं: महिलाओं के लिए NDA के दरवाजे कब खुले? साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यूपीएससी (UPSC) ने पहली बार महिलाओं को एनडीए में प्रवेश की अनुमति दी थी। 2022 में महिला कैडेट्स का पहला बैच एनडीए में शामिल हुआ, जिसने दो साल की कठिन और अनुशासित ट्रेनिंग पूरी कर ली है। एक बदलाव की शुरुआत: अब कोई भी सपना छोटा नहीं इन 17 महिला कैडेट्स की ये उपलब्धि केवल एक अकादमिक डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक क्रांति का संकेत है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अब लड़कियों के लिए कोई भी क्षेत्र वर्जित नहीं है—चाहे वो युद्ध का मैदान हो या कमांड की कुर्सी। पासिंग आउट परेड की तैयारी जोरों पर अब सबकी नजरें 30 मई को होने वाली पासिंग आउट परेड (POP) पर टिकी हैं, जहां पहली बार महिला कैडेट्स पूरी यूनिफॉर्म में मार्च करती नज़र आएंगी। ये दृश्य केवल गौरव का नहीं, बल्कि बदलाव की गूंज भी होगी। एनडीए की ये 17 बेटियां न सिर्फ देश का गौरव हैं, बल्कि हर उस लड़की की प्रेरणा हैं जो बड़े सपने देखती है। यह बदलाव की शुरुआत है, और अब पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं।
Read more
Ajay Devgn Supports Deepika Padukone in ‘Spirit’ Controversy

Ajay Devgn Supports Deepika Padukone in ‘Spirit’ Controversy

Ajay Devgn ने कहा – ईमानदार फिल्ममेकर्स को 8 घंटे की शिफ्ट से कोई दिक्कत नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस Deepika Padukone इन दिनों फिल्म ‘Spirit’ को लेकर विवादों में हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन और प्रोड्यूसर्स को दीपिका की 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट से परेशानी है। इसी बीच Ajay Devgn Deepika के समर्थन में सामने आए हैं। Ajay Devgn ने बिना नाम लिए दिया बड़ा बयान हाल ही में एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने बिना किसी का नाम लिए इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा – “अगर आप ईमानदार फिल्ममेकर हैं तो आपको 8 घंटे की शिफ्ट से कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मैंने 8 घंटे की शिफ्ट में बहुत काम किया है, और इससे प्रोडक्शन पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है।” दीपिका पादुकोण की टीम ने भी साफ किया था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी हेल्थ का पूरा ध्यान रखते हुए ही शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने कहा था कि 8 घंटे की शिफ्ट तय की गई थी और दीपिका उसी के मुताबिक प्रोफेशनल ढंग से काम कर रही हैं। इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण को काफी समर्थन मिल रहा है। फैन्स और कई बॉलीवुड सेलेब्स उनकी ईमानदारी और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ कर रहे हैं। अब अजय देवगन जैसे सीनियर एक्टर का साथ मिलना भी दीपिका के लिए बड़ी बात है। यह मामला फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के तरीके और कलाकारों के अधिकारों से जुड़ा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Shashi Tharoor का बयान: अब दूसरा गाल नहीं दिखाएगा भारत

Shashi Tharoor का बयान: अब दूसरा गाल नहीं दिखाएगा भारत

Shashi Tharoor – हर हमले का देगा जवाब; रक्षा मंत्री बोले- PoK के लोग खुद लौटेंगे देश में लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण से पहले नेताओं के तीखे बयान सामने आ रहे हैं। कांग्रेस नेता Shashi Tharoor और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोनों ने अपने-अपने अंदाज़ में पाकिस्तान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों का सम्मान करते हुए भारत ने लंबे समय तक शांति की राह पकड़ी। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। “ये गांधी का देश है, लेकिन अब अगर कोई हमला करेगा तो भारत चुप नहीं बैठेगा। हम हर हमले का जवाब देंगे। अब दूसरा गाल आगे करने का वक्त नहीं है,” थरूर ने कहा। थरूर का यह बयान भारत की बदली हुई विदेश नीति और आत्मरक्षा के सख्त रुख की ओर इशारा करता है। दूसरी तरफ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब वहां के लोग खुद भारत में वापस आने की बात करेंगे। “हम PoK को हथियार के बल पर नहीं लाना चाहते, लेकिन वहां के लोगों के मन में भारत के लिए जो अपनापन है, वो खुद उन्हें वापसी के रास्ते पर लाएगा,” राजनाथ सिंह ने कहा। इन बयानों में एक तरफ जहां शशि थरूर ने देश की सुरक्षा नीति में आत्मसम्मान और जवाबदेही की भावना दिखाई, वहीं राजनाथ सिंह ने PoK के आम लोगों से भावनात्मक जुड़ाव की बात की। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Sidhu Moose Wala 3rd Death Anniversary

Sidhu Moose Wala 3rd Death Anniversary

मां ने बेटे संग दी श्रद्धांजलि, बोलीं – इंसाफ का अब भी इंतज़ार है पंजाब के मशहूर सिंगर Sidhu Moose Wala को दुनिया से गए आज तीन साल हो गए हैं, लेकिन उनका दर्द और यादें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। बरसी के मौके पर मूसेवाला की मां चरण कौर ने अपने छोटे बेटे के साथ बेटे को श्रद्धांजलि दी और सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा। चरण कौर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा: “बेटा, तेरे बिना 3 साल कैसे गुजर गए, पता ही नहीं चला। तुझे इंसाफ दिलाने के लिए हर दरवाज़ा खटखटाया, लेकिन आज भी इंतजार कर रहे हैं। तेरा नाम, तेरी यादें और तेरा दर्द हमेशा हमारे साथ है।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें वह अपने छोटे बेटे के साथ मूसेवाला की तस्वीर के सामने दीया जला रही हैं। Sidhu Moose Wala की मौत के बाद उनके आठ गाने रिलीज़ हुए, और हैरानी की बात यह है कि सभी गाने सुपरहिट रहे। “SYL”, “Mera Na”, “Vaar”, “Jaandi Vaar”, और “Never Fold” जैसे गानों ने यूट्यूब पर मिलियन व्यूज़ बटोरे। मूसेवाला के फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया। ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #JusticeForSidhuMoosewala ट्रेंड करता रहा। कई लोगों ने लिखा कि सिद्धू की मौत ने पूरी युवा पीढ़ी को झकझोर दिया और आज भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला है। 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में कई गिरफ़्तारियां हुईं, पर अब तक मुख्य साजिशकर्ताओं को लेकर सवाल बने हुए हैं। परिवार और फैंस अब भी न्याय की उम्मीद में हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Kamal Haasan

Kamal Haasan Controversy कमल हासन के बयान पर बवाल, Thug Life पर Karnataka में Ban की मांग

अभिनेता और राजनेता कमल हासन (Kamal Haasan) एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म Thug Life के ऑडियो लॉन्च इवेंट में दिया गया एक बयान — “कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी है” — ने Karnataka में भारी विरोध खड़ा कर दिया है। अब राज्य में फिल्म पर बैन (Ban) की मांग तेज हो गई है। Kamal Haasan का विवादित बयान फिल्म Thug Life के प्रमोशन के दौरान कमल हासन ने कहा, “कन्नड़ भाषा तमिल से उत्पन्न हुई है“। इस बयान ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बवाल मचा दिया है। Karnataka CM Siddaramaiah की तीखी प्रतिक्रिया कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कमल हासन के बयान को इतिहास और भाषा की सच्चाई के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा, “कमल हासन को कन्नड़ भाषा की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का ज्ञान नहीं है।“ Kannada Groups का विरोध, Thug Life पर Ban की मांग कई कन्नड़ संगठनों और भाषा प्रेमियों ने कमल हासन के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने फिल्म Thug Life को कर्नाटक में रिलीज़ न करने की चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर #BanThugLife ट्रेंड कर रहा है। Kamal Haasan का जवाब – “Love Never Apologises” विवाद के बाद भी कमल हासन अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा: “मैं माफी नहीं मांगूंगा क्योंकि मैंने किसी का अपमान नहीं किया। मेरा बयान भाषाई इतिहास पर आधारित था।““प्यार कभी माफी नहीं मांगता (Love never apologises)।“ हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

रेलवे के डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने नर्स से रेप किया:बिलासपुर में पार्टी करने घर बुलाकर वारदात की; 10 दिन तक डरी-सहमी रही

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रेलवे स्टेशन की मेडिकल यूनिट में तैनात एक नर्स ने डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पार्टी के बहाने घर बुलाया, फिर किया घिनौना कृत्य 26 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी अस्पताल में नर्स है और रेलवे स्टेशन पर स्थित मेडिकल यूनिट में ड्यूटी करती थी। इस यूनिट की निगरानी डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट फिरतू राम पटेल (50) करते थे। काम के सिलसिले में दोनों की बातचीत होती रहती थी। नर्स ने बताया कि फिरतू राम कुछ दिनों से पार्टी देने की बात कर रहा था। 17 मई को उसने अपने सरकंडा स्थित गणेश वैली के घर बुलाया। वहां उसे अकेला पाकर उसने नर्स के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता डरी-सहमी 10 दिन तक चुप रही, लेकिन आखिरकार उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई और थाने में शिकायत दर्ज कराई। लंबे समय से अकेले रहता है आरोपी जांच में सामने आया है कि आरोपी फिरतू राम पटेल अपनी पत्नी से अलग रह रहा है और घर में अकेला ही रहता है। पत्नी ने विवाद के चलते तलाक की अर्जी भी दी हुई है। ऑफिस से पकड़ा गया आरोपी, कुबूला जुर्म सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। जब आरोपी अपने घर पर नहीं मिला तो पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पहुंची। उसे वहीं ऑफिस से गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है। deshharpal.com इस केस की हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।
Read more

भूतनाथ फिल्म डायरेक्टर पर कार में स्क्रैच मारने का आरोप:जबलपुर में पड़ोसी ने पुलिस को दिए सीसीटीवी, बोला- कांच में नुकीली चीज मारी

जबलपुर में फिल्म ‘भूतनाथ’ के डायरेक्टर विवेक शर्मा उर्फ बॉबी एक विवाद में घिर गए हैं। पड़ोसी बंटी गुप्ता ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि विवेक शर्मा ने गुस्से में उनकी कार में जानबूझकर स्क्रैच मारा। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसे शिकायतकर्ता ने पुलिस को सौंपा है। देर रात लौटे थे मुंबई से, सुबह मिला कार को नुकसान बंटी गुप्ता, जो गोरखपुर गुरुद्वारे के पास रहते हैं, ने बताया कि डायरेक्टर विवेक शर्मा मंगलवार देर रात मुंबई से लौटे थे। बुधवार सुबह जब बंटी अपनी कार लेकर कहीं जाने निकले, तो देखा कि कार के आगे और पीछे के शीशों पर गहरे स्क्रैच थे। “पहले लगा बच्चों की शरारत है, फिर देखा CCTV” बंटी गुप्ता ने बताया, “मैं रोज अपनी कार घर के सामने सड़क किनारे खड़ी करता हूं। बुधवार को जब बाहर निकला, तो कार बुरी तरह से स्क्रैच की गई थी। पहले लगा कि बच्चों की शरारत होगी, लेकिन जब CCTV देखा तो उसमें साफ दिखा कि विवेक शर्मा खुद स्क्रैच मार रहे हैं।” “जब भी आते हैं, पार्किंग को लेकर होता है विवाद” शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि जब भी विवेक शर्मा जबलपुर आते हैं, तो पार्किंग को लेकर विवाद हो जाता है। “वो अपनी कार कहीं भी आड़ी-तिरछी खड़ी कर देते हैं। लेकिन इस बार तो हद हो गई — उन्होंने खुद ही मेरी कार को नुकसान पहुंचाया। ये बिल्कुल गलत और घटिया हरकत है,” बंटी ने कहा। पुलिस ने शुरू की जांच, डायरेक्टर से संपर्क की कोशिश थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। “विवेक शर्मा इस समय अपने घर पर नहीं हैं, उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।” देशहरपाल इस मामले पर आगे की अपडेट्स भी देता रहेगा।
Read more
Indian Stock Market

Trump Tariffs Ban अमेरिकी कोर्ट के फैसले से Sensex-Nifty में तेजी, Indian Stock Market को मिली राहत

अमेरिकी संघीय अदालत द्वारा डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित Reciprocal Tariffs को अवैध करार देने के बाद, भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) और एशियाई मार्केट्स (Asian Markets) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इस फैसले ने व्यापार तनावों (Trade Tensions) को कम किया और निवेशकों में भरोसा लौटाया। Trump Tariffs क्या हैं और कोर्ट ने क्यों रोका? पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने अप्रैल 2025 में कई देशों पर “Reciprocal Tariffs” लगाने की घोषणा की थी। इसके तहत, अमेरिका उन देशों पर वही दर से शुल्क लगाने वाला था, जितना वे अमेरिका पर लगाते हैं। इसके लिए ट्रंप ने IEEPA (International Emergency Economic Powers Act) का सहारा लिया। हालांकि, अमेरिकी कोर्ट ने यह कहकर योजना को खारिज कर दिया कि ट्रंप ने अपनी कार्यकारी शक्तियों (Executive Powers) का दुरुपयोग किया है। कोर्ट के इस फैसले ने वैश्विक स्तर पर व्यापार को लेकर राहत दी। Sensex और Nifty में Jump, Indian Stock Market की रौनक यह तेजी दर्शाती है कि कोर्ट के फैसले को भारतीय बाजारों ने सकारात्मक रूप में लिया। Asian Markets भी हरे निशान पर ट्रंप की टैरिफ नीति को झटका लगने के बाद, एशियाई बाजारों में भी निवेशकों का मूड सुधरा है। Indian Exporters को मिलेगा फायदा विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से भारत के pharmaceuticals, auto, और IT sectors को राहत मिल सकती है, जो अमेरिकी शुल्कों से प्रभावित हो सकते थे। साथ ही, यह अमेरिका के साथ ट्रेड नेगोशिएशंस में भारत की स्थिति को मजबूत करेगा। Rupee में गिरावट, लेकिन बाजार Stable जहाँ एक ओर बाजारों में उछाल आया, वहीं Indian Rupee 0.2% गिरकर 85.5325 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह गिरावट डॉलर की मजबूती और बैंकिंग सेक्टर की डॉलर डिमांड के कारण हुई। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Shashi Tharoor

Shashi Tharoor का LoC Remark पर Congress vs Congress विवाद

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने हाल ही में नियंत्रण रेखा (LoC) पर दिए अपने बयान को लेकर पार्टी के अंदर और बाहर दोनों जगह विवाद खड़ा कर दिया है। पनामा में एक कार्यक्रम में थरूर ने कहा कि भारत ने पहली बार 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) के दौरान LoC पार किया था। उदित राज (Udit Raj) ने की Shashi Tharoor की आलोचना थरूर के बयान पर कांग्रेस के साथी नेता उदित राज (Udit Raj) ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत ने 1965 और 1971 के युद्धों में भी LoC पार किया था और यूपीए सरकार के दौरान भी सर्जिकल स्ट्राइक हुई थीं। उदित राज का मानना है कि थरूर का बयान पार्टी की सैन्य विरासत को कमजोर करता है। शशि थरूर का जवाब और आलोचकों पर तीखा प्रहार Shashi Tharoor ने स्पष्ट किया कि उनका बयान आतंकवादियों के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाईयों तक सीमित था, न कि पूरे युद्ध के दौरान की गई कार्रवाइयों पर। उन्होंने अपने आलोचकों को “zealots” बताया और कहा, “मेरे पास बेहतर काम हैं।” कांग्रेस पार्टी के अंदर बढ़ते मतभेद यह विवाद कांग्रेस पार्टी के अंदर चल रहे मतभेदों को और गहरा करता दिख रहा है। थरूर ने संकेत दिया है कि पार्टी में उनकी भूमिका कम होती जा रही है और यदि जरूरत न पड़ी तो उनके पास लेखन, अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों और सार्वजनिक भाषणों जैसे अन्य विकल्प मौजूद हैं। बीजेपी ने इस मौके का फायदा उठाते हुए कांग्रेस के आंतरिक झगड़े पर तंज कसा और इसे राजनीतिक हताशा बताया। यह घटना कांग्रेस की अंदरूनी कमज़ोरियों और नेतृत्व में मतभेदों को उजागर करती है, जो आगामी चुनावों में पार्टी के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 2 3 4 5 … 30

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.