आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद महिला व्याख्याता को मिली छुट्टी, 5 साल के बेटे की देखभाल के लिए मांगा था संतान पालन अवकाश◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में कमीशन के लालच में साइबर ठगों को दिए बैंक खाते, दो स्टूडेंट पर FIR; 5 से 25 हजार रुपए में किया था सौदा◆BREAKINGमध्य प्रदेशBJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित, मध्यप्रदेश के 4 नेताओं को मिली जगह◆BREAKINGस्पोर्ट्सरेस्टोरेंट में प्याज काटे, बर्तन धोए; अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलकर बने प्लेयर ऑफ द मैच, निखिल चौधरी की कहानी◆BREAKINGबिज़नेसबच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर बनाएं लाखों का फंड, जानें निवेश की लिमिट और नियम◆BREAKINGदेश-हरपलMumbai Viral Video: कपल से बदसलूकी के बाद मारपीट, युवक को घेरा; 8 नाबालिग पुलिस की हिरासत में◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल की अशोका कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई, जांच में ट्यूबवेल का पानी मिला खराब; निगम ने चस्पा किए नोटिस◆BREAKINGमध्य प्रदेशबसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, महिला ने लगाया धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद महिला व्याख्याता को मिली छुट्टी, 5 साल के बेटे की देखभाल के लिए मांगा था संतान पालन अवकाश◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में कमीशन के लालच में साइबर ठगों को दिए बैंक खाते, दो स्टूडेंट पर FIR; 5 से 25 हजार रुपए में किया था सौदा◆BREAKINGमध्य प्रदेशBJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित, मध्यप्रदेश के 4 नेताओं को मिली जगह◆BREAKINGस्पोर्ट्सरेस्टोरेंट में प्याज काटे, बर्तन धोए; अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलकर बने प्लेयर ऑफ द मैच, निखिल चौधरी की कहानी◆BREAKINGबिज़नेसबच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर बनाएं लाखों का फंड, जानें निवेश की लिमिट और नियम◆BREAKINGदेश-हरपलMumbai Viral Video: कपल से बदसलूकी के बाद मारपीट, युवक को घेरा; 8 नाबालिग पुलिस की हिरासत में◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल की अशोका कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई, जांच में ट्यूबवेल का पानी मिला खराब; निगम ने चस्पा किए नोटिस◆BREAKINGमध्य प्रदेशबसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, महिला ने लगाया धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

जूनागढ़ में तेंदुए का खौफ, 6 साल की बच्ची पर हमला कर मार डाला; CCTV वीडियो आया सामने

गुजरात के जूनागढ़ जिले में बुधवार रात तेंदुए ने 6 साल की बच्ची पर हमला कर उसकी जान ले ली। मृत बच्ची की पहचान प्रिशा सोलंकी के रूप में हुई है। घटना से जुड़ा CCTV वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। खेत के पास मिला बच्ची का शव यह घटना मेंदरडा इलाके में थोभणभाई कोराट के खेत में हुई। गिर वेस्ट डिविजन के DFO प्रशांत तोमर के मुताबिक, तेंदुए के हमले के बाद बच्ची का शव खेत के पास मिला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तेंदुए को पकड़ने के लिए 8 पिंजरे लगाए बच्ची पर हमले के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए आसपास 8 पिंजरे लगाए हैं। टीम इलाके में लगातार गश्त कर रही है और तेंदुए की तलाश की जा रही है। वन विभाग ने आसपास के लोगों से रात के समय विशेष सावधानी बरतने और अकेले बाहर न निकलने की अपील की है।
Read more

खंडवा रेलवे स्टेशन पर 3.7 किलो चरस के साथ पकड़ा आरोपी दोषी, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

खंडवा रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़े गए आरोपी को कोर्ट ने 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अनिल चौधरी की अदालत ने आरोपी सीमरूद्दीन शेख पिता सरफुद्दीन शेख (35), निवासी इंदौर को एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा और एक लाख रुपए के जुर्माने से दंडित किया। मामले में अभियोजन की ओर से अतिरिक्त सहायक निदेशक अभियोजन रामदास जमरे ने पैरवी की। प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पीछे पकड़ा गया था आरोपी अभियोजन के अनुसार, घटना 3 जून 2024 की दरम्यानी रात की है। कोतवाली खंडवा पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पीछे काले रंग के कपड़े पहने एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। उसके पास कपड़े की थैली में मादक पदार्थ होने और ट्रेन से भागने की कोशिश करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद टीआई दिलीपसिंह देवड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में एसआई चंद्रकांत सोनवने, एएसआई जितेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक लतेश तोमर, अमित यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर प्लेटफॉर्म नंबर-6 की सीढ़ियों के सामने संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। थैली से मिली 3.7 किलो चरस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सीमरूद्दीन शेख बताया। पुलिस ने उसके पास मौजूद कपड़े की थैली की तलाशी ली। इसमें पॉलीथिन के अंदर काले-कत्थई रंग का मादक पदार्थ मिला। आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह चरस है। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर पॉलीथिन समेत इसका कुल वजन 3 किलो 700 ग्राम पाया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद चरस की अनुमानित कीमत 18 लाख 50 हजार रुपए थी। पुलिस ने चरस के अलावा आरोपी का मोबाइल फोन और मादक पदार्थ रखने के लिए इस्तेमाल की गई कपड़े की थैली भी जब्त की। कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद कोर्ट में पेश किया गया चालान पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने आरोपी के कब्जे से चरस की बरामदगी, मौके की कार्रवाई और अन्य साक्ष्य न्यायालय के सामने रखे। मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अनिल चौधरी की अदालत ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी ठहराया। कोर्ट ने उसे 10 साल के कठोर कारावास और 1 लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।
Read more

अनंत चतुर्दशी पर MP में गणेश विसर्जन और झांकियों की धूम, इंदौर में 9 किमी लंबे रूट पर निकलेगा चल समारोह

मध्यप्रदेश में अनंत चतुर्दशी के मौके पर शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ प्रदेश के प्रमुख शहरों में झांकियों और चल समारोह की रौनक देखने को मिलेगी। इंदौर में 103 साल पुरानी झांकी परंपरा के तहत शाम 6 बजे से झांकियां निकलेंगी। इसके लिए 9 किलोमीटर से ज्यादा लंबा मार्ग तय किया गया है। उज्जैन, ग्वालियर और भोपाल समेत प्रदेश के अन्य शहरों में भी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। विसर्जन स्थलों और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस, गोताखोर, फायर ब्रिगेड और ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी। इंदौर में 103 साल पुरानी झांकी परंपरा इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर झांकियों का चल समारोह खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। 103 साल पुरानी इस परंपरा के तहत शाम 6 बजे से 9 किलोमीटर से अधिक लंबे मार्ग पर झांकियां निकलेंगी। झांकियों में धार्मिक और पौराणिक प्रसंगों के साथ सामाजिक संदेशों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा अखाड़ों के उस्ताद और खलीफा पारंपरिक खेलों और युद्ध कलाओं के करतब दिखाएंगे। उज्जैन में रामघाट और सुनहरी घाट पर विसर्जन उज्जैन में गणेश प्रतिमाओं के चल समारोह के बाद उन्हें निर्धारित विसर्जन स्थलों तक पहुंचाया जाएगा। प्रतिमाओं का विसर्जन रामघाट और सुनहरी घाट समेत तय स्थानों पर कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। ग्वालियर में सागरताल के अस्थायी कुंड में विसर्जन ग्वालियर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए सागरताल में अस्थायी कुंड तैयार किया गया है। चल समारोह के बाद प्रतिमाओं को इसी निर्धारित स्थान पर विसर्जित कराया जाएगा। विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं तैनात रहेंगी। भोपाल में बनाए गए कृत्रिम विसर्जन कुंड भोपाल में प्रमुख घाटों के अलावा अलग-अलग आकार की गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए छोटे-बड़े कृत्रिम कुंड बनाए गए हैं। प्रशासन और पुलिस ने विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए हैं। कई शहरों में चल समारोह और विसर्जन के दौरान यातायात डायवर्जन भी लागू रहेगा। ड्रोन और गोताखोरों से निगरानी अनंत चतुर्दशी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के सड़कों और विसर्जन स्थलों पर पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है। विसर्जन स्थलों पर गोताखोर और फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात रहेंगी। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। प्रमुख शहरों में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती और डायवर्जन प्लान भी तैयार किया गया है।
Read more

इंदौर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ढांचे पर विवाद, नगर निगम की कार्रवाई के बाद थाने पहुंचे रहवासी और हिंदू संगठन

इंदौर के मोती तबेला इलाके में शासकीय भूमि पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए तैयार किए जा रहे ढांचे को नगर निगम द्वारा हटाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। कार्रवाई से नाराज स्थानीय रहवासी, क्षेत्रीय पार्षद और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता गुरुवार रात पंढरीनाथ थाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए निर्माणाधीन चबूतरा तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर मामला शांत कराया। सरकारी जमीन पर तैयार किया गया था चबूतरा जानकारी के मुताबिक, मोती तबेला क्षेत्र में शासकीय भूमि पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए मौके पर चबूतरा बनाया गया था। गुरुवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन ढांचे को ध्वस्त कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई से पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। ढांचा हटाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में विरोध शुरू हो गया। पार्षद के नेतृत्व में थाने पहुंचे प्रदर्शनकारी क्षेत्रीय पार्षद रूपाली पंडित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रहवासी और विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद सभी जुलूस के रूप में पंढरीनाथ थाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने चबूतरा तोड़ने की कार्रवाई में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रतिमा स्थापना को लेकर अनुमति देने की मांग भी रखी। प्रतिमा स्थापना की अनुमति देने की मांग पार्षद रूपाली पंडित और प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए विधिवत अनुमति दी जाए। उन्होंने बिना संवाद के कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर मामला शांत कराया। पार्षद की ओर से मामले को लेकर पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई है।
Read more

जियो-बीपी और नायरा पंपों पर डीजल की लिमिट, 50-70 लीटर तक ही बिक्री; महंगे क्रूड से कंपनियों को नुकसान

जियो-बीपी और नायरा एनर्जी के कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल की बिक्री को लेकर लिमिट तय किए जाने की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो-बीपी के कुछ पंपों पर एक वाहन को एक बार में अधिकतम 50 लीटर तक डीजल दिया जा रहा है। वहीं, नायरा एनर्जी के कुछ पंपों पर 70 से 200 लीटर तक की सीमा बताई जा रही है। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेंट क्रूड की कीमत 21 सितंबर को 117.4 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। इस स्थिति का असर तेल कंपनियों के मार्जिन पर पड़ा है। वहीं, देश में 90% से ज्यादा पेट्रोल पंप संचालित करने वाली सरकारी तेल कंपनियों—इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम—के पंपों पर ऐसी किसी डीजल सीमा की जानकारी नहीं है। सवाल 1: जियो-बीपी और नायरा पंपों पर कितनी लिमिट? जियो-बीपी: रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ पंपों पर एक वाहन को एक बार में अधिकतम 50 लीटर डीजल दिया जा रहा है। कुछ पंपों पर प्रतिदिन 6,000 लीटर से अधिक डीजल की बिक्री नहीं करने की सीमा भी बताई गई है। नायरा एनर्जी: कंपनी के कुछ पेट्रोल पंपों पर एक बार में 70 से 200 लीटर तक डीजल देने की सीमा बताई गई है। सवाल 2: ट्रकों और लॉजिस्टिक्स पर क्या असर? सरकारी तेल कंपनियों के पंपों पर सामान्य रूप से डीजल उपलब्ध होने के बावजूद लंबी दूरी तय करने वाले ट्रकों और मालवाहक वाहनों को कुछ इलाकों में परेशानी हो सकती है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों और हाईवे के उन हिस्सों में जहां पेट्रोल पंप काफी दूरी पर हैं, वहां वाहन चालकों को एक बार में जरूरत के मुताबिक डीजल नहीं मिल पाने से यात्रा प्रभावित हो सकती है। सवाल 3: कच्चे तेल की कीमत कितनी बढ़ी? रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड की कीमत 21 सितंबर को 117.4 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। इस साल इसकी औसत कीमत करीब 66 डॉलर प्रति बैरल बताई गई है। यानी मौजूदा कीमत साल के औसत स्तर से काफी ऊपर पहुंच गई है। सवाल 4: क्या पेट्रोल-डीजल महंगा होगा? कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बावजूद फिलहाल आम उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। यदि कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक 110 से 120 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बनी रहती है, तो तेल कंपनियों पर बढ़ते दबाव के बीच खुदरा कीमतों में बदलाव की संभावना पर विचार किया जा सकता है। सवाल 5: तेल कंपनियों को कितना नुकसान? रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुमान के मुताबिक, मौजूदा परिस्थितियों में तेल कंपनियों को डीजल की बिक्री पर करीब 9 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल पर करीब 8 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल को मिलाकर रोजाना करीब 530 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। इसी तरह के मार्जिन दबाव के बीच कुछ निजी कंपनियों की ओर से डीजल की बिक्री सीमित करने की बात सामने आई है। सवाल 6: डीजल की किल्लत की वजह क्या है? डीजल की उपलब्धता पर दबाव की एक वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के साथ सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों को भी बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब की कंपनी सऊदी अरामको की पाइपलाइन पर हमले के बाद भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके चलते भारतीय तेल कंपनियों को दूसरे स्रोतों से अपेक्षाकृत महंगा तेल खरीदना पड़ रहा है। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार देश में डीजल खत्म नहीं हुआ है। कुछ निजी कंपनियों ने घाटे से बचने के लिए सीमित अवधि के लिए कुछ पंपों पर बिक्री कम करने का फैसला किया है। नोट: डीजल की बिक्री सीमा, कंपनियों के नुकसान और कच्चे तेल की सप्लाई से जुड़े आंकड़े रिपोर्ट्स और उपलब्ध अनुमानों पर आधारित हैं।
Read more

राहुल गांधी का आरोप- छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हुई ‘वोट चोरी’, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के चुनावों में कथित ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में करीब 55 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।  राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के चुनाव में भी वोट चोरी हुई है और उनके तकनीकी विशेषज्ञों ने चुनाव आयोग की कथित गलती पकड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ज्ञानेश कुमार की CEC के रूप में नियुक्ति का विरोध किया था, लेकिन सरकार ने उनकी आपत्ति नहीं मानी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को कानून से ऊपर रखा है। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग को कार्यपालिका के प्रभाव से स्वतंत्र रहना चाहिए। ये सभी आरोप राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से लगाए गए हैं। छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों का जिक्र राहुल गांधी ने अपने आरोपों के दौरान छत्तीसगढ़ के अलावा हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात का भी जिक्र किया। उन्होंने इन राज्यों में सत्ता विरोधी रुझान अचानक खत्म होने पर सवाल उठाया। राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं।  बोले- ‘वोट चोरी के बाद कानून चोरी’ राहुल गांधी ने कहा कि अगर वोट चोरी के जरिए किसी को चुनाव में जीत मिलती है और उन्हीं वोटों से चुने गए सांसद कानून बनाते हैं, तो मामला सिर्फ वोट चोरी तक सीमित नहीं रहता। उन्होंने इसे ‘वोट चोरी, कानून चोरी और संस्था चोरी’ से जोड़ा। राहुल गांधी के मुताबिक, मतदाताओं के जनादेश से जुड़ी कथित गड़बड़ी का असर संसद और कानून बनाने की प्रक्रिया की वैधता पर भी पड़ता है।  छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव के आंकड़े छत्तीसगढ़ के 2023 विधानसभा चुनाव में कुल 90 सीटों में BJP ने 54 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 35 सीटें मिली थीं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) को एक सीट मिली थी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक BJP को 46.27% और कांग्रेस को 42.23% वोट मिले थे।  दोनों प्रमुख दलों के वोट शेयर में करीब 4 प्रतिशत का अंतर था, जबकि सीटों के परिणाम में अंतर अधिक रहा। चुनाव आयोग ने इन परिणामों का विस्तृत सांख्यिकीय रिकॉर्ड भी जारी किया है।  इन चुनाव परिणामों का उल्लेख राहुल गांधी के मौजूदा आरोपों के संदर्भ में किया गया है; उपलब्ध चुनाव आयोग के आंकड़े अपने आप में ‘वोट चोरी’ के आरोप को साबित नहीं करते। EVM को लेकर कांग्रेस ने उठाए थे सवाल 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि जनता ने जो जनादेश दिया है, वह स्वीकार है और समीक्षा के बाद हार के कारणों का पता चलेगा। EVM को लेकर उठ रहे सवालों पर बघेल ने कहा था कि जब भी इस मुद्दे पर बात होती है तो BJP को आपत्ति होती है और उन्होंने सवाल उठाया था कि ऐसा क्यों है।
Read more

ट्रम्प-जिनपिंग की व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक खत्म, बोले- अमेरिका और चीन दोस्त; जिनपिंग ने कहा- रेस हो, रेसलिंग नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक खत्म हो गई है। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने अमेरिका और चीन के बीच संबंधों और आपसी सहयोग पर बात की। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और चीन दोस्त हैं और दोनों देशों के हित एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। वहीं, शी जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों के लिए मिलकर काम करना फायदेमंद है, जबकि टकराव से दोनों को नुकसान होगा। जिनपिंग बोले- अमेरिका और चीन में रेस हो, रेसलिंग नहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दोनों देशों के संबंधों को लेकर कहा कि अमेरिका और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए, लेकिन इसे टकराव में नहीं बदलना चाहिए। उन्होंने कहा, “अमेरिका-चीन के बीच रेस हो, रेसलिंग नहीं। दोनों देशों की कोशिश एक-दूसरे से आगे निकलने की होनी चाहिए, न कि ऐसी लड़ाई जिसमें एक की जीत और दूसरे की हार हो।” जिनपिंग के मुताबिक, दोनों देशों के बीच सहयोग से दोनों पक्षों को फायदा हो सकता है, जबकि टकराव दोनों के लिए नुकसानदायक होगा। कोर्ट के आदेश के बाद पत्रकारों को व्हाइट हाउस में एंट्री CNN, पॉलिटिको और MS NOW के पत्रकारों को करीब 12 बजे अमेरिकी समय के मुताबिक व्हाइट हाउस में दोबारा प्रवेश की अनुमति मिली। इससे पहले ट्रम्प प्रशासन ने कोर्ट के आदेश के बावजूद इन पत्रकारों को अंदर जाने से रोक दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने 23 सितंबर की रात करीब 1 बजे आदेश जारी कर इन पत्रकारों को व्हाइट हाउस में प्रवेश देने को कहा था। इसके बावजूद 24 सितंबर की सुबह पत्रकारों को अंदर जाने से रोका गया। इसके बाद तीनों मीडिया संस्थान कोर्ट पहुंचे और तत्काल सुनवाई की मांग की। कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन से दोपहर 12:30 बजे तक जवाब मांगा था। इस विवाद के बीच व्हाइट हाउस में ट्रम्प और जिनपिंग की मुलाकात का पत्रकारों ने बहिष्कार किया। अमेरिकी टीवी चैनलों पर बैठक का लाइव वीडियो भी नहीं दिखाया गया। बाद में दोपहर में पत्रकारों को व्हाइट हाउस में प्रवेश की अनुमति दे दी गई। प्रोटोकॉल तोड़कर जिनपिंग को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे ट्रम्प चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार सुबह अमेरिका पहुंचे। उनके स्वागत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प खुद जॉइंट बेस एंड्रयूज एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान ट्रम्प के साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी मौजूद थीं। शी जिनपिंग के साथ उनकी पत्नी पेंग लियुआन भी अमेरिका पहुंची हैं।
Read more

मध्य प्रदेश में शुक्रवार से शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा, 7 शहरों में दौड़ेंगी 351 बसें; ₹2 प्रति किमी किराया तय

मध्य प्रदेश में शुक्रवार से सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 7 शहरों में कुल 351 बसें संचालित की जाएंगी। परिवहन विभाग ने इंटरसिटी बस सेवा के लिए 2 रुपए प्रति किलोमीटर किराया निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बसों को हरी झंडी दिखाकर सेवा की शुरुआत करेंगे। सेवा के शुभारंभ से पहले गुरुवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीएचईएल दशहरा मैदान पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच, सभा स्थल और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बसों को देखा और ड्राइवरों से बातचीत की। इस दौरान परिवहन सचिव मनीष सिंह भी मौजूद रहे। सीएम बोले- बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 21 साल बाद प्रदेश में लोक परिवहन बस सेवा दोबारा शुरू होना ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि आधुनिक ई-बसों और सुविधायुक्त बसों का नेटवर्क चरणबद्ध तरीके से नगरों और जिलों तक पहुंचाया जाएगा। इसके तहत यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टॉप, बस स्टैंड, इलेक्ट्रॉनिक सुविधाएं और बेहतर कंट्रोलिंग व्यवस्था विकसित की जाएगी। एक व्यवस्था के तहत संचालित होंगी बसें सुगम परिवहन सेवा के तहत अलग-अलग बस एजेंसियों की सेवाओं को एक व्यवस्था के तहत लाने की योजना है। भोपाल में भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड के साथ पीएम बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। इसी तरह इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत अन्य शहरों में भी बस सेवाओं को एक व्यवस्था के तहत संचालित किया जाएगा। बसों को एकरूपता देने के लिए एक ही रंग में पेंट या स्टीकर लगाने का काम किया गया है। सोशल मीडिया पर इससे संबंधित फोटो और वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने बताया कि यह काम संबंधित बस एजेंसियों की ओर से किया गया है। सुगम परिवहन सेवा में इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल सुगम परिवहन सेवा में ईजी मायट्रिप की सहायक कंपनी ईएमटीईवी/ईजी ग्रीनमोबिलिटी की बसें भी शामिल हैं। कंपनी की 12 मीटर इलेक्ट्रिक सीटर बस को लंबी दूरी के सार्वजनिक परिवहन के लिए तैयार किया गया है। इन बसों में प्रीमियम और एर्गोनॉमिक सीटिंग, व्यक्तिगत एयर वेंट और यात्रियों के लिए पर्याप्त बैठने की जगह उपलब्ध कराई गई है। बसों में यात्रियों के प्रवेश और आवागमन को भी सुविधाजनक बनाने की व्यवस्था की गई है।
Read more

गाजा में महिलाओं और लड़कियों पर हिंसा बढ़ी, 14 साल की बच्ची की 2 बोरी आटे के बदले शादी का दावा; UNFPA रिपोर्ट में चौंकाने वाले मामले

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ने गाजा में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ती लैंगिक हिंसा को लेकर रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में बाल विवाह, जबरन शादी, यौन हिंसा और घरेलू हिंसा के कई मामलों का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक पिता ने अपनी 14 साल की बेटी की शादी दो बोरी आटे के बदले कर दी। UNFPA ने गाजा में काम कर रही 10 संस्थाओं से जानकारी जुटाई। इसके अलावा गाजा सिटी और खान यूनिस के विस्थापन शिविरों में रहने वाली 230 महिलाओं से बातचीत की गई। रेप के बाद आरोपियों से शादी कराने के मामले रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में रेप की पीड़िताओं की शादी आरोपियों या किसी दूसरे व्यक्ति से कराए जाने के मामले भी सामने आए हैं। परिवार और समाज में बदनामी से बचने तथा ‘इज्जत’ बनाए रखने के नाम पर कुछ पीड़िताओं की शादी करा दी गई। रिपोर्ट में बाल और जबरन शादियों के दर्ज मामलों में 123% बढ़ोतरी का भी उल्लेख किया गया है। स्कूल, टेंट और समुद्र किनारे तक यौन हिंसा गाजा सिटी और खान यूनिस के विस्थापन शिविरों में रहने वाली महिलाओं ने यौन हिंसा की कई घटनाओं की जानकारी दी। उनके मुताबिक, ऐसी घटनाएं टेंट, शरणस्थल के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे स्कूलों, गलियों और समुद्र किनारे तक में हुईं। कुछ मामलों में आरोपी पीड़िता को पहले से जानता था। ऐसे मामलों को छिपाने की कोशिश की गई और कुछ पीड़िताओं की शादी आरोपी या किसी दूसरे व्यक्ति से करा दी गई। एक महिला ने बताया कि स्कूल में रेप की घटना सामने आने के अगले दिन उसी स्कूल में शादी और जश्न मनाया गया। महिला के मुताबिक, युद्ध से पहले ऐसी घटनाओं की कल्पना करना भी मुश्किल था। दिव्यांग लड़कियों पर भी खतरा UNFPA की रिपोर्ट में दिव्यांग महिलाओं और लड़कियों को भी अधिक जोखिम में बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ आरोपी उनकी स्थिति का फायदा उठाते हैं। गाजा सिटी की एक महिला ने बताया कि एक दिव्यांग लड़की करीब सात घंटे तक गायब रही। वापस लौटने पर वह रो रही थी, लेकिन परिवार ने समझा कि वह डर गई है। करीब दो महीने बाद पता चला कि वह गर्भवती थी और उसके साथ रेप हुआ था। आरोपी का पता नहीं चल सका। एक अन्य मामले में 20 साल की ऐसी महिला का जिक्र है, जिसे बातें समझने में परेशानी होती थी। उसके मुताबिक, कई युवकों ने उसका उत्पीड़न किया और उनमें से एक ने उसके साथ रेप किया। माता-पिता की मौत के बाद 14-15 साल की लड़कियों की शादी युद्ध में माता-पिता खो चुकी लड़कियों के सामने भी कम उम्र में शादी का खतरा बढ़ गया है। गाजा सिटी की एक महिला ने बताया कि उसके परिवार की 14 और 15 साल की दो लड़कियों के माता-पिता युद्ध में मारे गए थे। इसके बाद उनके चाचाओं ने दोनों की शादी कर दी। महिला के मुताबिक, चाचा उनकी जिम्मेदारी और खर्च नहीं उठाना चाहते थे। दोनों लड़कियों की शादी उस उम्र में कर दी गई, जब वे शादी और जीवन की जिम्मेदारियों को ठीक से समझ भी नहीं पाती थीं। परिवार के भीतर भी यौन हिंसा रिपोर्ट में परिवार के भीतर यौन हिंसा का एक मामला भी दर्ज है। एक महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद उसके देवर ने सोते समय उसके साथ रेप किया। बाद में वह गर्भवती हो गई। परिवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी के परिवार ने दोनों की शादी कराने की कोशिश की। मामला जज के सामने पहुंचा, लेकिन शादी नहीं हो सकी। रिपोर्ट के अनुसार, उस समय महिला पति की मौत के बाद धार्मिक नियमों के तहत निर्धारित प्रतीक्षा अवधि में थी और जज ने मामले को व्यभिचार माना। युद्ध के साथ घरेलू हिंसा में भी बढ़ोतरी रिपोर्ट में महिलाओं ने बताया कि युद्ध के बाद परिवारों के भीतर भी हिंसा बढ़ी है। पति, पिता, भाई और ससुराल वालों की ओर से मारपीट, गाली-गलौज और अन्य प्रकार की हिंसा के मामले सामने आए। एक महिला ने बताया कि युद्ध से पहले उसका पति उस पर गुस्सा नहीं करता था। लेकिन घर तबाह होने और सब कुछ खोने के बाद वह चिड़चिड़ा रहने लगा और अपना गुस्सा पत्नी और बच्चों पर निकालने लगा। एक अन्य महिला ने कहा कि मारपीट महिलाओं के खिलाफ होने वाली सबसे आम हिंसा में शामिल है। महिलाओं के मुताबिक, घर उजड़ना, बेरोजगारी, गरीबी, बार-बार विस्थापन और तनाव इसके पीछे प्रमुख कारणों में शामिल हैं। संबंध बनाने से इनकार करने पर पत्नी की पिटाई विस्थापन शिविरों में परिवारों के पास निजी जगह भी बेहद सीमित है। एक महिला ने बताया कि उसके पति ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। बच्चों के सामने ऐसा करने से इनकार करने पर पति ने उसे पीटा, उसका हाथ तोड़ दिया और आंख पर चोट पहुंचाई। महिला के मुताबिक, जिस टेंट में वे रहते थे, उसमें बच्चों समेत 12 लोग रहते थे। बाद में पति ने स्कूल के बाथरूम में भी उसके साथ जबरन संबंध बनाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि भीड़भाड़ और निजता की कमी ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा का खतरा बढ़ाया है। हालांकि, रिपोर्ट यह भी स्पष्ट करती है कि वैवाहिक रेप युद्ध के बाद शुरू हुई नई समस्या नहीं है। मानवीय मदद पर भी नियंत्रण भोजन और जरूरी सामान की कमी ने महिलाओं की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कुछ महिलाओं ने बताया कि उनके पति मानवीय सहायता के तौर पर मिलने वाली चीजों पर भी नियंत्रण रखते हैं। गाजा सिटी की एक महिला ने बताया कि उसे अपने फोन से मदद से जुड़े संदेश मिटाने पड़ते हैं। उसे डर रहता है कि अगर पति को सहायता मिलने की जानकारी हो गई तो वह उसे और बच्चों को मिलने वाली मदद भी छीन सकता है। एक अन्य महिला ने बताया कि कुछ पति परिवार के लिए खाना खरीदने के बजाय पैसे नशे या सिगरेट पर खर्च कर देते हैं। विरोध करने पर पत्नियों के साथ हिंसा की जाती है। हिंसा के बावजूद पति के पास लौटने को मजबूर महिला रिपोर्ट में एक ऐसी महिला का मामला भी सामने आया जिसे पति पीटता था, गालियां देता था और यौन...
Read more

सीहोर में जीतू पटवारी का बीजेपी पर हमला, चुनावी गड़बड़ियों के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी सीहोर के चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार, चुनाव व्यवस्था और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। ‘मैच फिक्सिंग’ वाले चुनाव पर उठाए सवाल जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के सामने चुनाव व्यवस्था को लेकर सच्चाई रखी है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब देश को सोचना होगा कि क्या ‘मैच फिक्सिंग’ वाले चुनाव से देश का भविष्य तय हो सकता है। पटवारी ने संविधान और लोकतंत्र को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्या देश का संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा कायम रह पाएगा, इसका फैसला अब जनता को करना है। चुनावी गड़बड़ियों के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन पटवारी ने चुनावी गड़बड़ियों के विरोध में कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आंदोलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय और निर्वाचन कार्यालयों का घेराव करेंगे। वहीं, सोमवार को प्रदेशभर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर जेल भेजने की मांग किए जाने की बात भी पटवारी ने कही। आंबेडकर की तस्वीर हटाने पर जताई आपत्ति सीहोर के पीजी कॉलेज से डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर हटाए जाने के मामले पर भी जीतू पटवारी ने आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि महापुरुषों का अनादर करना बीजेपी की सोच का हिस्सा है। पटवारी ने बीजेपी पर नफरत और बंटवारे की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी हर जगह अपना राजनीतिक फायदा देखती है। उन्होंने कहा कि देश की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले चुनावों में बीजेपी को इसका जवाब देगी।
Read more
1 2 3 4 5 … 36

Trending News

Editor's Picks

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद महिला व्याख्याता को मिली छुट्टी, 5 साल के बेटे की देखभाल के लिए मांगा था संतान पालन अवकाश

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बिलासपुर की महिला व्याख्याता को संतान पालन अवकाश मिल गया है। उन्होंने अपने 5 साल के बेटे की देखभाल के लिए छुट्टी का आवेदन दिया था, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद महिला व्याख्याता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद शिक्षा विभाग ने उनका अवकाश मंजूर कर लिया। दरअसल, सेजेस शासकीय कन्या विद्यालय, बिलासपुर में द्वितीय श्रेणी की व्याख्याता राजश्री कौशिक पदस्थ हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में बेटे देवांश को जन्म दिया था। जुलाई 2026 में उनके बाएं पैर में चोट लग गई, जिससे लिगामेंट डैमेज हो गया। इसके कारण उन्हें शारीरिक परेशानी होने लगी। ऐसे में अपने बेटे की बेहतर देखभाल के लिए राजश्री ने 28 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी के पास संतान पालन अवकाश का आवेदन दिया था। हालांकि, उनका आवेदन खारिज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ता अभिषेक पांडेय और ऋषभदेव साहू के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। महिला कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में 730 दिन की छुट्टी का अधिकार याचिकाकर्ता के वकीलों ने हाईकोर्ट में दलील दी कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2010 के नियम 38 (सी) के तहत सरकारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में कुल 730 दिन का संतान पालन अवकाश लेने का अधिकार है। इस प्रावधान का उद्देश्य 18 साल से कम उम्र के बच्चों की उचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वकीलों ने यह भी कहा कि कार्यालय में कर्मचारियों की कमी या प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर किसी महिला कर्मचारी को इस अवकाश से वंचित नहीं किया जा सकता। संतान पालन अवकाश नियमों के तहत मिलने वाला अधिकार है। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद शिक्षा विभाग ने बदला फैसला मामले में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने राजश्री कौशिक का संतान पालन अवकाश स्वीकृत कर दिया। अवकाश मंजूरी से संबंधित आदेश की प्रति भी कोर्ट में पेश की गई। इस तरह अपने बेटे की देखभाल के लिए छुट्टी की मांग को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रही महिला व्याख्याता को आखिरकार राहत मिल गई।

खंडवा में कमीशन के लालच में साइबर ठगों को दिए बैंक खाते, दो स्टूडेंट पर FIR; 5 से 25 हजार रुपए में किया था सौदा

खंडवा में थोड़े से कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को इस्तेमाल करने देने वाले दो स्टूडेंट पुलिस की कार्रवाई में फंस गए। दोनों ने 5 हजार से 25 हजार रुपए तक लेकर अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। इन खातों के जरिए साइबर अपराध से जुड़ी रकम का लेन-देन किया गया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई राज्य पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन MATRIX 2.0’ के तहत की गई है। इस अभियान के जरिए साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले फर्जी और किराए के बैंक खातों की पहचान कर खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। खंडवा में जांच के दौरान ऐसे दो बैंक खाते सामने आए हैं। इनमें एक कोतवाली और दूसरा छैगांवमाखन थाना क्षेत्र का है। कोतवाली और छैगांवमाखन थाने में दर्ज हुई FIR पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के मामले में निकुंज पिता मुकेश यादव, निवासी एनवीडीए कॉलोनी खंडवा को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं, छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के मामले में आयुष पिता अनिल बोरसे, निवासी कावेरी विहार कॉलोनी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस की जांच में दोनों बैंक खातों से साइबर अपराध से जुड़े ट्रांजेक्शन होने की जानकारी सामने आई है। म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी की रकम ठिकाने लगाते हैं साइबर अपराधी साइबर ठग अपनी पहचान छिपाने और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए दूसरे लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए वे खासतौर पर युवाओं और बेरोजगार लोगों को कमीशन या एकमुश्त रकम देने का लालच देते हैं। कई मामलों में वे बैंक खाते के साथ ATM कार्ड, चेकबुक, पासबुक और इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी भी हासिल कर लेते हैं। ऐसे बैंक खातों को म्यूल (Mule) अकाउंट कहा जाता है। साइबर ठगी से हासिल रकम पहले इन खातों में जमा कराई जाती है और फिर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है। खाताधारक को लगता है कि वह केवल कमीशन के बदले अपना खाता इस्तेमाल करने दे रहा है, लेकिन जब उस खाते से ठगी की रकम का लेन-देन सामने आता है तो खाताधारक भी पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है। पुलिस की अपील- कमीशन के लालच में किसी को न दें बैंक खाता खंडवा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपना बैंक खाता किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए न दें। अपने खाते से होने वाले हर ट्रांजेक्शन पर नजर रखें। यदि किसी अनजान व्यक्ति से खाते में संदिग्ध रकम आती है, तो तुरंत बैंक और पुलिस को इसकी सूचना दें। इसके अलावा किसी के साथ भी OTP, ATM कार्ड, चेकबुक और इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। थोड़े से कमीशन का लालच आपको साइबर अपराध से जुड़े कानूनी मामले में फंसा सकता है।

BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित, मध्यप्रदेश के 4 नेताओं को मिली जगह

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों की इस सूची में मध्यप्रदेश के चार नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार और ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के नाम प्रमुख हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मंजूरी के बाद जारी सूची में मध्यप्रदेश को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पूर्व में वीडी शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान संभाल चुके वैभव पवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं, राष्ट्रीय कार्यसमिति में मध्यप्रदेश से सीताराम बाथम और ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस तरह नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के चार नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां मिली हैं। इनमें एक राष्ट्रीय मंत्री, एक सोशल मीडिया सह-संयोजक और दो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शामिल हैं। 

रेस्टोरेंट में प्याज काटे, बर्तन धोए; अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलकर बने प्लेयर ऑफ द मैच, निखिल चौधरी की कहानी

मेलबर्न में शनिवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टीम की जीत के हीरो भारत में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी रहे। उन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी में 38 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। निखिल के लिए यह जीत किसी सपने के सच होने जैसी थी। कभी कोविड महामारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया में फंसने के बाद उन्हें अपना खर्च चलाने के लिए रेस्टोरेंट में बर्तन धोने और प्याज काटने तक का काम करना पड़ा था। आज वही निखिल ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। ‘कभी नहीं सोचा था कि मेलबर्न में प्लेयर ऑफ द मैच बनूंगा’ मैच के बाद निखिल से पूछा गया कि दिल्ली में क्रिकेट खेलने के बाद क्या उन्होंने कभी कल्पना की थी कि एक दिन मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए प्लेयर ऑफ द मैच बनेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा था। उनके माता-पिता भी मैच से एक दिन पहले भारत से मेलबर्न पहुंचे थे और पहली बार उन्हें मैदान पर खेलते हुए देख रहे थे। हैरी ब्रूक का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कराई वापसी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और 13 रन के स्कोर तक दोनों ओपनर फिल सॉल्ट और एन्यूरिन डोनाल्ड पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक और टॉम बैंटन ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। ब्रूक ने महज 28 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इंग्लैंड की तेज बल्लेबाजी के बीच निखिल चौधरी ने ब्रूक को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद उन्होंने सैम करन को भी 21 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। निखिल ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। 38 गेंदों पर 66 रन बनाकर दिलाई जीत 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सैम हार्पर ने 15 गेंदों पर 32 रन और कप्तान मिचेल मार्श ने 37 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए निखिल चौधरी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मार्श के साथ 42 रन और टिम डेविड के साथ 48 रन की साझेदारी की। निखिल ने 38 गेंदों पर 66 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वह 168 रन के स्कोर पर सातवें विकेट के रूप में आउट हुए। उस समय ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी। इसके बाद जैक एडवर्ड्स ने 11 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने सैम करन की गेंद पर चौका लगाकर मुकाबला खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रनचेज भी दर्ज किया। इससे पहले 2017 में श्रीलंका ने इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 172 रन का लक्ष्य हासिल किया था। छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया गए थे, कोविड में फंस गए निखिल चौधरी मार्च 2020 में छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया गए थे। इसी दौरान दुनिया में कोविड महामारी फैल गई और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद कर दीं। इस वजह से निखिल भारत वापस नहीं लौट सके और ब्रिस्बेन में ही रुक गए। कुछ समय बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया। हालांकि, क्रिकेट से कमाई होने में समय लग रहा था। ऐसे में अपना खर्च चलाने के लिए उन्हें नौकरी करनी पड़ी। निखिल ने ब्रिस्बेन के एक मैक्सिकन रेस्टोरेंट में काम शुरू किया। वहां उन्हें बर्तन धोने और सब्जियां काटने जैसे काम करने पड़ते थे। एक दिन प्याज काटते समय उनकी उंगली कट गई। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें रेस्टोरेंट की नौकरी छोड़ने की सलाह दी। रोज 200 पार्सल पहुंचाते थे निखिल रेस्टोरेंट की नौकरी छोड़ने के बाद निखिल को क्रिकेट खेलने वाले एक दोस्त की मदद से ऑस्ट्रेलिया पोस्ट में पार्सल डिलीवरी का काम मिल गया। इस नौकरी में उन्हें रोजाना करीब 200 पार्सल पहुंचाने होते थे। निखिल ने लगभग दो साल तक पार्सल डिलीवरी का काम किया। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट खेलना भी जारी रखा और अपने प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ते रहे। कभी ऑस्ट्रेलिया में गुजारा करने के लिए संघर्ष करने वाले निखिल चौधरी की कहानी अब मैदान पर उनकी शानदार उपलब्धि के कारण चर्चा में है।

बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर बनाएं लाखों का फंड, जानें निवेश की लिमिट और नियम

अगर आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए अभी से बचत और निवेश की योजना बना रहे हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस सरकारी बचत योजना में फिलहाल 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है। माता-पिता अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खुलवाकर लंबी अवधि में अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं। हालांकि, बच्चे के नाम पर PPF खाता खुलवाने और उसमें पैसे जमा करने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। इनमें निवेश की अधिकतम सीमा से लेकर अकाउंट संचालन तक के नियम शामिल हैं। एक व्यक्ति बच्चे के नाम पर खोल सकता है एक PPF अकाउंट नाबालिग बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट केवल उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक (लीगल गार्जियन) ही खुलवा सकते हैं और उसका संचालन कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति अपने नाम पर एक ही PPF अकाउंट खोल सकता है। इसके अलावा वह अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर भी एक अलग खाता खुलवा सकता है। हालांकि, एक बच्चे के नाम पर केवल एक ही PPF अकाउंट खोला जा सकता है। यदि किसी परिवार में दो बच्चे हैं, तो एक बच्चे का अकाउंट मां और दूसरे का अकाउंट पिता खुलवा सकते हैं। एक वित्त वर्ष में कितना पैसा जमा कर सकते हैं? नाबालिग बच्चे के PPF अकाउंट में एक वित्त वर्ष के दौरान कम से कम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं। लेकिन अगर माता-पिता का अपना PPF अकाउंट भी है, तो उनके व्यक्तिगत खाते और बच्चे के खाते में मिलाकर सालाना निवेश की अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपए ही रहेगी। उदाहरण से समझें: मान लीजिए कोई अभिभावक अपने PPF अकाउंट में एक साल में 1 लाख रुपए और बच्चे के खाते में 80 हजार रुपए जमा करता है। इस तरह कुल निवेश 1.80 लाख रुपए हो जाएगा। लेकिन निर्धारित सीमा के अनुसार केवल 1.50 लाख रुपए तक का निवेश ही मान्य होगा। अतिरिक्त 30 हजार रुपए पर PPF ब्याज और टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलेगा। 18 साल की उम्र के बाद बच्चा खुद संभाल सकेगा अकाउंट जब बच्चा 18 साल का हो जाता है, तब उसके PPF अकाउंट का स्टेटस माइनर से मेजर करवाना होता है। इसके लिए जरूरी आवेदन जमा करना पड़ता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालिग हो चुका बच्चा अपने खाते का संचालन खुद कर सकता है। 15 साल का होता है मैच्योरिटी पीरियड PPF अकाउंट की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। अवधि पूरी होने पर खाताधारक पूरी जमा राशि निकाल सकता है। अगर पैसों की तत्काल जरूरत नहीं है, तो मैच्योरिटी के बाद खाते को 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है। निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलता है टैक्स लाभ PPF को इनकम टैक्स की EEE कैटेगरी में रखा गया है। इसका मतलब है कि इसमें निवेश की गई राशि, उससे मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम तीनों पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है। पुरानी टैक्स व्यवस्था में इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत सालाना 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है। हालांकि, नई टैक्स व्यवस्था चुनने वाले लोगों को सेक्शन 80C के तहत यह छूट नहीं मिलती है। हर महीने 1,000 रुपए जमा करने पर मिलेगा 3.18 लाख का फंड PPF में छोटी-छोटी रकम जमा करके भी लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, 7.1% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 15 साल तक नियमित निवेश करने पर अच्छी रकम जुटाई जा सकती है। ध्यान रखें कि ये अनुमानित रकम हैं और वास्तविक रिटर्न भविष्य में लागू होने वाली ब्याज दरों और निवेश के समय पर निर्भर करेगा। बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खुलवाकर आप उसके भविष्य की पढ़ाई और दूसरी जरूरतों के लिए लंबी अवधि में सुरक्षित बचत कर सकते हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.