आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद महिला व्याख्याता को मिली छुट्टी, 5 साल के बेटे की देखभाल के लिए मांगा था संतान पालन अवकाश◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में कमीशन के लालच में साइबर ठगों को दिए बैंक खाते, दो स्टूडेंट पर FIR; 5 से 25 हजार रुपए में किया था सौदा◆BREAKINGमध्य प्रदेशBJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित, मध्यप्रदेश के 4 नेताओं को मिली जगह◆BREAKINGस्पोर्ट्सरेस्टोरेंट में प्याज काटे, बर्तन धोए; अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलकर बने प्लेयर ऑफ द मैच, निखिल चौधरी की कहानी◆BREAKINGबिज़नेसबच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर बनाएं लाखों का फंड, जानें निवेश की लिमिट और नियम◆BREAKINGदेश-हरपलMumbai Viral Video: कपल से बदसलूकी के बाद मारपीट, युवक को घेरा; 8 नाबालिग पुलिस की हिरासत में◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल की अशोका कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई, जांच में ट्यूबवेल का पानी मिला खराब; निगम ने चस्पा किए नोटिस◆BREAKINGमध्य प्रदेशबसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, महिला ने लगाया धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद महिला व्याख्याता को मिली छुट्टी, 5 साल के बेटे की देखभाल के लिए मांगा था संतान पालन अवकाश◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में कमीशन के लालच में साइबर ठगों को दिए बैंक खाते, दो स्टूडेंट पर FIR; 5 से 25 हजार रुपए में किया था सौदा◆BREAKINGमध्य प्रदेशBJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित, मध्यप्रदेश के 4 नेताओं को मिली जगह◆BREAKINGस्पोर्ट्सरेस्टोरेंट में प्याज काटे, बर्तन धोए; अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलकर बने प्लेयर ऑफ द मैच, निखिल चौधरी की कहानी◆BREAKINGबिज़नेसबच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर बनाएं लाखों का फंड, जानें निवेश की लिमिट और नियम◆BREAKINGदेश-हरपलMumbai Viral Video: कपल से बदसलूकी के बाद मारपीट, युवक को घेरा; 8 नाबालिग पुलिस की हिरासत में◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल की अशोका कॉलोनी में दूषित पानी की सप्लाई, जांच में ट्यूबवेल का पानी मिला खराब; निगम ने चस्पा किए नोटिस◆BREAKINGमध्य प्रदेशबसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार, महिला ने लगाया धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

एस जयशंकर का पाकिस्तानी रिपोर्टर पर तंज, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है’

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक पाकिस्तानी रिपोर्टर के सवाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी। रिपोर्टर ने उनसे पूछा था कि दक्षिण एशिया आखिर कब तक नई दिल्ली, काबुल और इस्लामाबाद से फैलने वाले आतंकवाद का सामना करता रहेगा। इस पर जयशंकर ने जवाब दिया, “एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है।” जवाब देने के बाद विदेश मंत्री मुस्कुराए और वहां से चले गए। UN मुख्यालय में मीडिया से बातचीत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में जयशंकर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान भारत की विदेश नीति, वैश्विक सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रयासों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। समुद्री जहाजों पर हमलों का मुद्दा उठाया प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जयशंकर ने खाड़ी, लाल सागर और ब्लैक सी में व्यापारिक जहाजों पर बढ़ते हमलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों पर होने वाले हमले अब कभी-कभार होने वाली घटनाएं नहीं रह गए हैं। ऐसे हमले वैश्विक व्यापार और लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं। 3 महीने में भारतीयों की मौत और एक लापता जयशंकर ने समुद्री जहाजों पर हुए हमलों का जिक्र करते हुए भारतीय नागरिकों के प्रभावित होने की घटनाएं भी बताईं।
Read more

PM मोदी ने ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में बजाई खंजरी, गुजराती और हिंदी भजनों में हुए मग्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी गुजराती और हिंदी भजनों के बीच खंजरी बजाते और भजन सुनते नजर आए। वे भजनों में मग्न दिखाई दिए। युवाओं के बीच उभर रहा ‘भजन क्लबिंग’ ट्रेंड ‘भजन क्लबिंग’ युवाओं, खासकर जेन Z के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा एक नया स्प्रिचुअल ट्रेंड बताया जा रहा है। इसमें पारंपरिक भजन और कीर्तन को आधुनिक कॉन्सर्ट या नाइट-क्लब जैसी वाइब और प्रोडक्शन के साथ प्रस्तुत किया जाता है। इसका उद्देश्य पारंपरिक आध्यात्मिक संगीत को आधुनिक प्रस्तुति के जरिए युवाओं तक पहुंचाना है।
Read more

कमर दर्द को न करें नजरअंदाज, पैर में सुन्नपन या यूरिन-मल पर नियंत्रण बिगड़े तो हो सकता है गंभीर संकेत

कमर दर्द को अक्सर लोग मांसपेशियों में खिंचाव या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार आराम और दवा से दर्द कम भी हो जाता है। लेकिन अगर कमर दर्द के साथ पैर में लगातार सुन्नपन, झुनझुनी, जलन या कमजोरी हो रही है, या यूरिन और मल पर नियंत्रण बिगड़ रहा है, तो इसे सामान्य दर्द मानकर टालना भारी पड़ सकता है। स्पाइन विशेषज्ञों ने इंदौर में आयोजित एंडोस्पाइनकॉन-2026 के पहले दिन यह जानकारी दी। सम्मेलन की थीम ‘फ्रॉम लर्निंग कर्व टू ग्लोबल एक्सीलेंस’ है। इसमें देश-विदेश के 120 से ज्यादा डेलीगेट्स हिस्सा ले रहे हैं। विशेषज्ञों ने एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में नई तकनीकों, सर्जरी की बेहतर प्लानिंग और मरीजों की जल्दी रिकवरी पर चर्चा की। 100 मरीजों में सिर्फ 10-15 को सर्जरी की जरूरत ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. प्रसाद पाटगांवकर ने बताया कि ओपीडी में कमर दर्द के 100 मरीज आते हैं तो करीब 10 से 15 मरीजों को ही सर्जरी की जरूरत पड़ती है। यानी कमर दर्द होने का मतलब यह नहीं है कि सीधे ऑपरेशन की जरूरत है। शुरुआती 10-12 दिनों में अगर मरीज में कोई गंभीर या रेड फ्लैग साइन नहीं है, तो दवा, फिजियोथैरेपी और सामान्य उपचार से राहत मिल सकती है। हालांकि, दर्द लगातार बना रहे या पैर में कमजोरी और सुन्नपन जैसे लक्षण बढ़ें तो विशेषज्ञ से जांच कराना जरूरी है। उन्होंने बताया कि एक डिस्क में समस्या होने का मतलब यह नहीं है कि रीढ़ की दूसरी डिस्क भी खराब हो जाएगी। गलत पोश्चर और लंबे समय तक बैठना बढ़ा सकता है परेशानी विशेषज्ञों के मुताबिक, वजन बढ़ना, गलत पोश्चर, लंबे समय तक बैठे रहना और रोजमर्रा की गतिविधियों में गलत तरीके रीढ़ की समस्या को बढ़ा सकते हैं। डॉ. पाटगांवकर ने नई तकनीकों में PSLD (Percutaneous Stenoscopic Lumbar Decompression) का भी जिक्र किया। इस प्रक्रिया में छोटे चीरे के जरिए दूरबीन की मदद से रीढ़ की नसों पर पड़ रहे दबाव को कम किया जाता है। उनके मुताबिक, चयनित मामलों में इस तकनीक से 70, 80 और यहां तक कि 90 वर्ष की उम्र के मरीजों का भी उपचार किया जा सकता है। कम उम्र में भी बढ़ रही स्पाइन की समस्या उज्बेकिस्तान से आए स्पाइन सर्जन डॉ. अखरोर याकूबोव ने बताया कि उनके देश में भी कम उम्र में स्पाइन से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने 15 साल के मरीज की स्पाइन सर्जरी का उदाहरण साझा किया। विशेषज्ञों ने रीढ़ को स्वस्थ रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज और वजन नियंत्रित रखने को महत्वपूर्ण बताया। हालांकि, हर स्लिप डिस्क या स्पाइन समस्या में सर्जरी की जरूरत नहीं होती। अगर एमआरआई में नस पर ज्यादा दबाव नहीं है और लक्षण गंभीर नहीं हैं, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा और एक्सरसाइज से भी इलाज किया जा सकता है। सर्जरी में ब्लड लॉस 10 एमएल से भी कम बरेली के गोयलखंड मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स प्रोफेसर प्रो. वरुण अग्रवाल ने बताया कि एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में छोटे चीरे के जरिए दूरबीन की मदद से नसों पर पड़ रहे दबाव को हटाया जा सकता है। कुछ चुनिंदा मामलों में यह प्रक्रिया लोकल एनेस्थीसिया में भी की जा सकती है। कुछ मामलों में ब्लड लॉस 10 एमएल से भी कम हो सकता है और मरीज ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद चलने की स्थिति में आ सकता है। कई मरीज अगले दिन से सामान्य गतिविधियां शुरू कर सकते हैं। हालांकि, रिकवरी के दौरान डॉक्टर की सलाह और सावधानियों का पालन जरूरी है। सिर्फ मशीन खरीदने से सर्जरी नहीं की जा सकती डॉ. गिरीश दातार ने कहा कि केवल मशीन या उपकरण खरीद लेने से कोई सर्जन एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी शुरू नहीं कर सकता। इसके लिए उचित प्रशिक्षण और पर्याप्त अनुभव जरूरी है। रोबोट खुद तय नहीं करता कि सर्जरी कैसे करनी है महाराष्ट्र से आए डॉ. सुबोध बोरले ने स्पाइन सर्जरी में टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक ने सर्जरी की प्लानिंग और प्रक्रिया को पहले की तुलना में आसान बनाया है। आज नए सर्जन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नए सॉफ्टवेयर, बेहतर इमेजिंग और दूसरी डिजिटल तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे सर्जरी से पहले मरीज की स्थिति को समझने और प्रक्रिया की बेहतर प्लानिंग में मदद मिलती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, स्पाइन की समस्या में पहला प्रयास मरीज को बिना सर्जरी के ठीक करने का होना चाहिए। दवा, फिजियोथैरेपी, एक्सरसाइज और जीवनशैली में बदलाव से कई मरीजों को राहत मिल सकती है।
Read more

एशियन गेम्स में भारत ने जीते 6 मेडल, पोल वॉल्ट में पहली बार ब्रॉन्ज; खाते में पहुंचे 23 पदक

एशियन गेम्स के छठे दिन भारत ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल जीते। इसके साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 23 हो गई है। भारत ने पहली बार एशियन गेम्स के पोल वॉल्ट इवेंट में भी मेडल हासिल किया। महिलाओं की पोल वॉल्ट में बरानिका एलांगोवन ने 4.15 मीटर की ऊंचाई पार कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। पोल वॉल्ट में खिलाड़ी लंबी डंडी की मदद से खुद को हवा में उठाकर निर्धारित पट्टी को पार करता है। चीन 157 मेडल के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है। बरानिका ने पोल वॉल्ट में रचा इतिहास बरानिका एलांगोवन ने महिलाओं की पोल वॉल्ट में 4.15 मीटर की ऊंचाई पार की और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह एशियन गेम्स के पोल वॉल्ट में भारत का पहला पदक है। गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर में सिल्वर जीता एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने रेस 28 मिनट 29.38 सेकेंड में पूरी की। 2023 में इसी इवेंट में गुलवीर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। शूटिंग में गोल्ड और सिल्वर सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंकहासिल किए। साउथ कोरिया ने 478.0 अंक के साथ सिल्वर और ईरान ने 415.8 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता। भारत ने साउथ कोरिया पर 6.6 अंक की बढ़त बनाई। वहीं, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार की टीम ने सिल्वर जीता। भारत ने 1762 अंक हासिल किए। चीन ने 1766 अंक के साथ गोल्ड और साउथ कोरिया ने 1751 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता। मनप्रीत कौर ने शॉटपुट में ब्रॉन्ज जीता महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा में मनप्रीत कौर ने 17.17 मीटर का थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत की कृष्णा जयशंकर मेनन 16.57 मीटर के प्रदर्शन के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। मनुष शाह-दिया चितले को टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मनुष शाह और दिया चितले ने मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के वांग चुकिन और सुन यिंगशा के खिलाफ 8-11, 5-11, 8-11, 2-11 से हार मिली। सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है। कबड्डी में भारत की दोनों टीमें फाइनल में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ भारत का एक और मेडल पक्का हो गया। पुरुष टीम ने भी फाइनल में जगह बनाई। भारत ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 66-27 से हराया। स्क्वॉश में भी पदक पक्का जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में फिलीपींस के डेविड पेलिनो और जेमक्या अरिबाडो को 11-3, 11-5 से हराया। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ भारत का कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया। महिला सिंगल्स में अनाहत सिंह ने क्वार्टरफाइनल में तन्वी खन्ना को 3-0 से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई। पुरुष सिंगल्स में अभय सिंह भी सेमीफाइनल में पहुंच गए। वहीं, वीर चोत्रानी को क्वार्टरफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान से हार मिली। 400 मीटर में तीन भारतीय फाइनल में महिलाओं की 400 मीटर में किरण पहल और प्राची चौधरी ने फाइनल में जगह बनाई। किरण ने अपनी हीट 53.44 सेकेंड में पूरी कर सीधे क्वालिफाई किया। प्राची ने 53.46 सेकेंड का समय निकालकर हीट में तीसरा स्थान हासिल किया और नॉन-ऑटोमैटिक क्वालिफायर में सबसे तेज रहीं। पुरुषों की 400 मीटर में विशाल टीके ने 45.27 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट जीती और फाइनल में प्रवेश किया। तीनों के फाइनल शनिवार को होंगे। सात्विक-चिराग पहले राउंड में बाहर डिफेंडिंग चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पुरुष डबल्स के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा। थाईलैंड के पक्कापोन तेरारत्साकुल और पीराचाई सुकफुन ने भारतीय जोड़ी को 21-12, 19-21, 21-14 से हराया। महिला डबल्स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने पहले राउंड में जीत दर्ज की। वहीं, सिमरन सिंघी और कविप्रिया सेल्वम की जोड़ी हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
Read more

एअर इंडिया ने शराब के नशे में मिले पायलट को किया सस्पेंड, ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट से उतारा; जांच तक जारी रहेगी कार्रवाई

एअर इंडिया ने ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को शराब के नशे में पाए जाने के बाद सस्पेंड कर दिया है। फ्लाइट से पहले होने वाले अनिवार्य अल्कोहल टेस्ट में पायलट के नशे में होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उसे स्विट्जरलैंड में ही विमान से उतार दिया गया। जांच पूरी होने तक पायलट का निलंबन जारी रहेगा। यह मामला 6 सितंबर का है। टेकऑफ से पहले ग्राउंड स्टाफ को पायलट से शराब की गंध आई थी। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पायलट का अनिवार्य टेस्ट कराया गया। टेस्ट में नशे की पुष्टि होने पर उसे विमान से उतार दिया गया और बाद में उसी फ्लाइट से भारत भेजा गया। एअर इंडिया ने कहा- सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस एअर इंडिया ने कहा कि सुरक्षा, नियमों या प्रोटोकॉल के किसी भी उल्लंघन को लेकर कंपनी की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाती है। स्विट्जरलैंड में भी हुई कार्रवाई फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट का ड्रग टेस्ट भी आया था पॉजिटिव एअर इंडिया में पायलटों से जुड़े नियमों के उल्लंघन का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 4 अगस्त को फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के कमांडर पायलट का ड्रग टेस्ट दो बार पॉजिटिव आया था। यह फ्लाइट करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। विमान में 145 लोग सवार थे, जिनमें 20 से ज्यादा यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हुए थे। पायलट ने बताया था कि उसे नींद से जुड़ी समस्या थी और वह डॉक्टर की सलाह पर दवा ले रहा था। उसके मुताबिक, उसने सोने की कोशिश की, लेकिन नींद नहीं आई। इसके बाद उसने दवा ली थी। पायलटों के लिए अल्कोहल को लेकर DGCA के सख्त नियम पायलटों के लिए अल्कोहल को लेकर DGCA के नियम सख्त हैं। एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 के नियम 24 के तहत पायलट या क्रू मेंबर को उड़ान से 12 घंटे पहले तक किसी भी तरह के मादक पदार्थ या अल्कोहल का सेवन करने से रोकने का प्रावधान है। उड़ान के दौरान भी इसका सेवन प्रतिबंधित है। पायलटों के लिए कौन-कौन से मेडिकल टेस्ट जरूरी? क्लास-2 मेडिकल: स्टूडेंट पायलट लाइसेंस (SPL) के लिए जरूरी होता है और फ्लाइट ट्रेनिंग शुरू करने से पहले कराया जाता है। क्लास-1 मेडिकल: कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) और एयरलाइन पायलटों के लिए जरूरी होता है। इसमें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ विजन, हियरिंग और हृदय से जुड़ी जांच शामिल होती है। ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट: उड़ान से पहले और लैंडिंग के बाद पायलटों का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया जाता है। इसका उद्देश्य यह जांचना है कि पायलट के शरीर में अल्कोहल मौजूद तो नहीं है। साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट: पायलटों के लिए नशीले पदार्थों और साइकोएक्टिव सब्सटेंस की जांच भी की जाती है। इसके तहत रैंडम ड्रग टेस्टिंग का प्रावधान है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पायलट प्रतिबंधित पदार्थों के प्रभाव में न हों।
Read more

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जबकि देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।  इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा है कि अगर CEC ने इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। CJP ने गुरुवार को ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे की डेडलाइन दी थी।  SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। याचिका में SIR से जुड़े फैसलों, दिशानिर्देशों और सॉफ्टवेयर में किए गए बदलावों को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की गई है। साथ ही करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों की SIT जांच की मांग भी की गई है।  कांग्रेस बोली- चुनाव आयोग में मनमानी हो रही कांग्रेस का आरोप है कि CEC ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में मनमाने तरीके से फैसले ले रहे हैं और दो अन्य चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। पार्टी का यह आरोप इंडियन एक्सप्रेस की 23 सितंबर की रिपोर्ट के बाद सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के फैसलों और आदेशों पर औपचारिक आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि दोनों आयुक्तों ने कुछ बदलावों को “अनधिकृत” और “अवैध” बताते हुए सवाल उठाए थे।  हालांकि, चुनाव आयोग के सूत्रों ने इन रिपोर्टों के बाद कहा था कि आयोग में लिए गए फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। 
Read more

सीहोर में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, खदान के गहरे पानी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत

सीहोर के अहमदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सीलखेड़ा से मुंगावली जाने वाले मार्ग पर स्थित एक खदान के पानी में डूबने से 16 वर्षीय अतुल अहिरवार की मौत हो गई। अतुल सीलखेड़ा गांव का रहने वाला था। विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चला गया जानकारी के मुताबिक, अतुल गांव के अन्य लोगों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए खदान के पानी में गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अतुल को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे निजी वाहन से अहमदपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे दोराहा स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल हादसे के बाद ग्रामीणों ने गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं था और पुलिस करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले साल इसी स्थान पर गणेश विसर्जन के दौरान दो पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी, लेकिन इस बार मौके पर कोई जवान मौजूद नहीं था। हालांकि, पुलिस की ओर से पुलिस के पहुंचने में देरी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी।
Read more

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकट 2 घंटे 20 मिनट में SOLD OUT, इंदौर में फैंस में जबरदस्त उत्साह

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबले के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुक्रवार को शुरू हुई और महज 2 घंटे 20 मिनट में सभी सामान्य टिकट SOLD OUT हो गए। सुबह 6 बजे ऑनलाइन बिक्री शुरू होते ही बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस ने टिकट बुक किए। सबसे पहले ईस्ट गैलरी के टिकट फुल हुए। इसके बाद वेस्ट गैलरी और पवेलियन के टिकट भी तेजी से बिक गए। सुबह 8:20 बजे तक सभी सामान्य टिकटों की बिक्री पूरी हो चुकी थी। भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर इंदौर में पहले से ही क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है। टिकटों की तेजी से हुई बिक्री से मैच को लेकर फैंस की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जा सकता है। कैटेगरी के हिसाब से तय हुई टिकटों की कीमत मैच के टिकट अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार रखे गए हैं। सामान्य ईस्ट और वेस्ट गैलरी के टिकट ₹1,000 से ₹1,800 तक हैं। वहीं, पवेलियन कैटेगरी के टिकटों की कीमत ₹5,500 से ₹8,500 तक है। हॉस्पिटैलिटी कैटेगरी के टिकट ₹11,000 और ₹12,500 तक रखे गए हैं। एक व्यक्ति अधिकतम 4 टिकट खरीद सकता है। स्टूडेंट कोटे में 1200 रजिस्ट्रेशन स्टूडेंट और खासतौर पर दिव्यांग दर्शकों के लिए आरक्षित रियायती टिकटों की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी। स्टूडेंट कोटे में करीब 1,200 रजिस्ट्रेशन कुछ ही समय में पूरे हो गए। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद करीब 1,000 छात्रों को टिकट दिए जाने हैं। ऑनलाइन बिक्री पूरी होने के बाद टिकटों की उपलब्धता मांग के अनुसार बदल रही है।
Read more

श्रीलंका ने इंग्लैंड को 16 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर; कुसल मेंडिस ने 121 रन की पारी खेली

श्रीलंका ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 16 रन से हरा दिया। हेडिंग्ले में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 321 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 9 विकेट पर 305 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को द ओवल में खेला जाएगा। इस जीत के साथ श्रीलंका ने इंग्लैंड की धरती पर सात साल बाद वनडे मुकाबला जीता है। इससे पहले 2019 में भी श्रीलंका ने हेडिंग्ले में ही इंग्लैंड को हराया था। कुसल मेंडिस ने जड़ा शानदार शतक श्रीलंका की जीत में कप्तान कुसल मेंडिस ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 82 गेंदों पर शतक पूरा किया और 121 रन की शानदार पारी खेली। कुसल मेंडिस ने कामिंदु मेंडिस के साथ 137 रन की साझेदारी की। कामिंदु ने 54 रन बनाए। इसके अलावा पवन रथनायके ने 48 और जनिथ लियानगे ने 32 रन का योगदान दिया। ओवरटन की गेंद पर चौका लगाकर पूरा किया शतक श्रीलंका ने पावरप्ले में तेज शुरुआत की। 32वें ओवर में टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। कुसल मेंडिस ने जोश टंग के एक ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाकर 19 रन बटोरे। इसके बाद जेमी ओवरटन की गेंद पर चौका लगाकर कुसल मेंडिस ने अपना शतक पूरा किया। बटलर की चोट से बदला मैच का रुख 322 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी शानदार रही। बेन डकेट ने 67 और टॉम बैंटन ने 73 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की। इसके बाद दुनिथ वेल्लालागे ने तीन विकेट लेकर श्रीलंका की वापसी कराई। जोस बटलर ने 45 गेंदों पर 69 रन बनाकर इंग्लैंड की पारी को संभाला। हालांकि, 38वें ओवर में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। उस समय इंग्लैंड को जीत के लिए 68 रन की जरूरत थी। बटलर बाद में दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन सिर्फ चार गेंद खेल सके और चोट से परेशान नजर आए। इसके बाद इंग्लैंड की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
Read more

सोना-चांदी फिर महंगे, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.51 लाख के पार; चांदी ₹2.29 लाख किलो, एक्सपर्ट ने बताई आगे की कीमत

सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 25 सितंबर को बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 351 रुपए महंगा होकर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत में 1,070 रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 2.29 लाख रुपए प्रति किलो हो गई। साल के अंत तक ₹1.80 लाख तक जा सकता है सोना कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, चीन और भारत समेत दुनियाभर के कई देशों के केंद्रीय बैंक सोने की खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा फेस्टिवल सीजन शुरू होने से भी सोने की मांग बढ़ रही है। उनके अनुमान के मुताबिक, अगर यह ट्रेंड जारी रहता है तो इस साल के अंत तक सोने की कीमत 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। वहीं, चांदी के 3 लाख रुपए प्रति किलो तक जाने का अनुमान जताया गया है। 2026 में अब तक ₹19 हजार महंगा हुआ सोना इस साल सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 1.51 लाख रुपए हो गई है। यानी साल की शुरुआत से सोना करीब 19 हजार रुपए महंगा हुआ है। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी और फिलहाल इसकी कीमत 2.29 लाख रुपए है। इस साल 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था। कम पैसे से Gold ETF के जरिए निवेश सोने में निवेश करने के लिए Gold ETF एक विकल्प है। ये फंड सोने की कीमतों के उतार-चढ़ाव से जुड़े होते हैं और इनकी खरीद-बिक्री शेयरों की तरह BSE और NSE पर की जा सकती है। Gold ETF में निवेश करने पर आपको फिजिकल सोना नहीं मिलता। जब आप निवेश से बाहर निकलते हैं तो उस समय के सोने के भाव के आधार पर रकम मिलती है। इसमें 100 रुपए से कम राशि से भी निवेश शुरू करने का विकल्प उपलब्ध हो सकता है। Gold ETF में कैसे करें निवेश? Gold ETF खरीदने के लिए डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की जरूरत होती है। इसके जरिए NSE पर उपलब्ध Gold ETF के यूनिट खरीदे जा सकते हैं। खरीदारी की राशि आपके लिंक बैंक अकाउंट से कट जाती है। ऑर्डर पूरा होने के बाद Gold ETF यूनिट आपके डीमैट अकाउंट में जमा हो जाते हैं। इन्हें बेचने के लिए भी ट्रेडिंग अकाउंट का इस्तेमाल किया जाता है।
Read more
1 2 3 … 36

Trending News

Editor's Picks

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद महिला व्याख्याता को मिली छुट्टी, 5 साल के बेटे की देखभाल के लिए मांगा था संतान पालन अवकाश

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बिलासपुर की महिला व्याख्याता को संतान पालन अवकाश मिल गया है। उन्होंने अपने 5 साल के बेटे की देखभाल के लिए छुट्टी का आवेदन दिया था, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद महिला व्याख्याता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद शिक्षा विभाग ने उनका अवकाश मंजूर कर लिया। दरअसल, सेजेस शासकीय कन्या विद्यालय, बिलासपुर में द्वितीय श्रेणी की व्याख्याता राजश्री कौशिक पदस्थ हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में बेटे देवांश को जन्म दिया था। जुलाई 2026 में उनके बाएं पैर में चोट लग गई, जिससे लिगामेंट डैमेज हो गया। इसके कारण उन्हें शारीरिक परेशानी होने लगी। ऐसे में अपने बेटे की बेहतर देखभाल के लिए राजश्री ने 28 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी के पास संतान पालन अवकाश का आवेदन दिया था। हालांकि, उनका आवेदन खारिज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ता अभिषेक पांडेय और ऋषभदेव साहू के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। महिला कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में 730 दिन की छुट्टी का अधिकार याचिकाकर्ता के वकीलों ने हाईकोर्ट में दलील दी कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2010 के नियम 38 (सी) के तहत सरकारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में कुल 730 दिन का संतान पालन अवकाश लेने का अधिकार है। इस प्रावधान का उद्देश्य 18 साल से कम उम्र के बच्चों की उचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वकीलों ने यह भी कहा कि कार्यालय में कर्मचारियों की कमी या प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर किसी महिला कर्मचारी को इस अवकाश से वंचित नहीं किया जा सकता। संतान पालन अवकाश नियमों के तहत मिलने वाला अधिकार है। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद शिक्षा विभाग ने बदला फैसला मामले में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने राजश्री कौशिक का संतान पालन अवकाश स्वीकृत कर दिया। अवकाश मंजूरी से संबंधित आदेश की प्रति भी कोर्ट में पेश की गई। इस तरह अपने बेटे की देखभाल के लिए छुट्टी की मांग को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रही महिला व्याख्याता को आखिरकार राहत मिल गई।

खंडवा में कमीशन के लालच में साइबर ठगों को दिए बैंक खाते, दो स्टूडेंट पर FIR; 5 से 25 हजार रुपए में किया था सौदा

खंडवा में थोड़े से कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को इस्तेमाल करने देने वाले दो स्टूडेंट पुलिस की कार्रवाई में फंस गए। दोनों ने 5 हजार से 25 हजार रुपए तक लेकर अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। इन खातों के जरिए साइबर अपराध से जुड़ी रकम का लेन-देन किया गया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई राज्य पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन MATRIX 2.0’ के तहत की गई है। इस अभियान के जरिए साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले फर्जी और किराए के बैंक खातों की पहचान कर खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। खंडवा में जांच के दौरान ऐसे दो बैंक खाते सामने आए हैं। इनमें एक कोतवाली और दूसरा छैगांवमाखन थाना क्षेत्र का है। कोतवाली और छैगांवमाखन थाने में दर्ज हुई FIR पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के मामले में निकुंज पिता मुकेश यादव, निवासी एनवीडीए कॉलोनी खंडवा को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं, छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के मामले में आयुष पिता अनिल बोरसे, निवासी कावेरी विहार कॉलोनी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस की जांच में दोनों बैंक खातों से साइबर अपराध से जुड़े ट्रांजेक्शन होने की जानकारी सामने आई है। म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी की रकम ठिकाने लगाते हैं साइबर अपराधी साइबर ठग अपनी पहचान छिपाने और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए दूसरे लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए वे खासतौर पर युवाओं और बेरोजगार लोगों को कमीशन या एकमुश्त रकम देने का लालच देते हैं। कई मामलों में वे बैंक खाते के साथ ATM कार्ड, चेकबुक, पासबुक और इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी भी हासिल कर लेते हैं। ऐसे बैंक खातों को म्यूल (Mule) अकाउंट कहा जाता है। साइबर ठगी से हासिल रकम पहले इन खातों में जमा कराई जाती है और फिर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है। खाताधारक को लगता है कि वह केवल कमीशन के बदले अपना खाता इस्तेमाल करने दे रहा है, लेकिन जब उस खाते से ठगी की रकम का लेन-देन सामने आता है तो खाताधारक भी पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है। पुलिस की अपील- कमीशन के लालच में किसी को न दें बैंक खाता खंडवा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपना बैंक खाता किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए न दें। अपने खाते से होने वाले हर ट्रांजेक्शन पर नजर रखें। यदि किसी अनजान व्यक्ति से खाते में संदिग्ध रकम आती है, तो तुरंत बैंक और पुलिस को इसकी सूचना दें। इसके अलावा किसी के साथ भी OTP, ATM कार्ड, चेकबुक और इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। थोड़े से कमीशन का लालच आपको साइबर अपराध से जुड़े कानूनी मामले में फंसा सकता है।

BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित, मध्यप्रदेश के 4 नेताओं को मिली जगह

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों की इस सूची में मध्यप्रदेश के चार नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार और ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के नाम प्रमुख हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मंजूरी के बाद जारी सूची में मध्यप्रदेश को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पूर्व में वीडी शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान संभाल चुके वैभव पवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं, राष्ट्रीय कार्यसमिति में मध्यप्रदेश से सीताराम बाथम और ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस तरह नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के चार नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां मिली हैं। इनमें एक राष्ट्रीय मंत्री, एक सोशल मीडिया सह-संयोजक और दो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शामिल हैं। 

रेस्टोरेंट में प्याज काटे, बर्तन धोए; अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलकर बने प्लेयर ऑफ द मैच, निखिल चौधरी की कहानी

मेलबर्न में शनिवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टीम की जीत के हीरो भारत में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी रहे। उन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी में 38 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। निखिल के लिए यह जीत किसी सपने के सच होने जैसी थी। कभी कोविड महामारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया में फंसने के बाद उन्हें अपना खर्च चलाने के लिए रेस्टोरेंट में बर्तन धोने और प्याज काटने तक का काम करना पड़ा था। आज वही निखिल ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। ‘कभी नहीं सोचा था कि मेलबर्न में प्लेयर ऑफ द मैच बनूंगा’ मैच के बाद निखिल से पूछा गया कि दिल्ली में क्रिकेट खेलने के बाद क्या उन्होंने कभी कल्पना की थी कि एक दिन मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए प्लेयर ऑफ द मैच बनेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा था। उनके माता-पिता भी मैच से एक दिन पहले भारत से मेलबर्न पहुंचे थे और पहली बार उन्हें मैदान पर खेलते हुए देख रहे थे। हैरी ब्रूक का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कराई वापसी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और 13 रन के स्कोर तक दोनों ओपनर फिल सॉल्ट और एन्यूरिन डोनाल्ड पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक और टॉम बैंटन ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। ब्रूक ने महज 28 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इंग्लैंड की तेज बल्लेबाजी के बीच निखिल चौधरी ने ब्रूक को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद उन्होंने सैम करन को भी 21 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। निखिल ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। 38 गेंदों पर 66 रन बनाकर दिलाई जीत 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सैम हार्पर ने 15 गेंदों पर 32 रन और कप्तान मिचेल मार्श ने 37 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए निखिल चौधरी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मार्श के साथ 42 रन और टिम डेविड के साथ 48 रन की साझेदारी की। निखिल ने 38 गेंदों पर 66 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वह 168 रन के स्कोर पर सातवें विकेट के रूप में आउट हुए। उस समय ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी। इसके बाद जैक एडवर्ड्स ने 11 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने सैम करन की गेंद पर चौका लगाकर मुकाबला खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रनचेज भी दर्ज किया। इससे पहले 2017 में श्रीलंका ने इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 172 रन का लक्ष्य हासिल किया था। छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया गए थे, कोविड में फंस गए निखिल चौधरी मार्च 2020 में छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया गए थे। इसी दौरान दुनिया में कोविड महामारी फैल गई और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद कर दीं। इस वजह से निखिल भारत वापस नहीं लौट सके और ब्रिस्बेन में ही रुक गए। कुछ समय बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया। हालांकि, क्रिकेट से कमाई होने में समय लग रहा था। ऐसे में अपना खर्च चलाने के लिए उन्हें नौकरी करनी पड़ी। निखिल ने ब्रिस्बेन के एक मैक्सिकन रेस्टोरेंट में काम शुरू किया। वहां उन्हें बर्तन धोने और सब्जियां काटने जैसे काम करने पड़ते थे। एक दिन प्याज काटते समय उनकी उंगली कट गई। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें रेस्टोरेंट की नौकरी छोड़ने की सलाह दी। रोज 200 पार्सल पहुंचाते थे निखिल रेस्टोरेंट की नौकरी छोड़ने के बाद निखिल को क्रिकेट खेलने वाले एक दोस्त की मदद से ऑस्ट्रेलिया पोस्ट में पार्सल डिलीवरी का काम मिल गया। इस नौकरी में उन्हें रोजाना करीब 200 पार्सल पहुंचाने होते थे। निखिल ने लगभग दो साल तक पार्सल डिलीवरी का काम किया। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट खेलना भी जारी रखा और अपने प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ते रहे। कभी ऑस्ट्रेलिया में गुजारा करने के लिए संघर्ष करने वाले निखिल चौधरी की कहानी अब मैदान पर उनकी शानदार उपलब्धि के कारण चर्चा में है।

बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर बनाएं लाखों का फंड, जानें निवेश की लिमिट और नियम

अगर आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए अभी से बचत और निवेश की योजना बना रहे हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस सरकारी बचत योजना में फिलहाल 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है। माता-पिता अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खुलवाकर लंबी अवधि में अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं। हालांकि, बच्चे के नाम पर PPF खाता खुलवाने और उसमें पैसे जमा करने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। इनमें निवेश की अधिकतम सीमा से लेकर अकाउंट संचालन तक के नियम शामिल हैं। एक व्यक्ति बच्चे के नाम पर खोल सकता है एक PPF अकाउंट नाबालिग बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट केवल उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक (लीगल गार्जियन) ही खुलवा सकते हैं और उसका संचालन कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति अपने नाम पर एक ही PPF अकाउंट खोल सकता है। इसके अलावा वह अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर भी एक अलग खाता खुलवा सकता है। हालांकि, एक बच्चे के नाम पर केवल एक ही PPF अकाउंट खोला जा सकता है। यदि किसी परिवार में दो बच्चे हैं, तो एक बच्चे का अकाउंट मां और दूसरे का अकाउंट पिता खुलवा सकते हैं। एक वित्त वर्ष में कितना पैसा जमा कर सकते हैं? नाबालिग बच्चे के PPF अकाउंट में एक वित्त वर्ष के दौरान कम से कम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं। लेकिन अगर माता-पिता का अपना PPF अकाउंट भी है, तो उनके व्यक्तिगत खाते और बच्चे के खाते में मिलाकर सालाना निवेश की अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपए ही रहेगी। उदाहरण से समझें: मान लीजिए कोई अभिभावक अपने PPF अकाउंट में एक साल में 1 लाख रुपए और बच्चे के खाते में 80 हजार रुपए जमा करता है। इस तरह कुल निवेश 1.80 लाख रुपए हो जाएगा। लेकिन निर्धारित सीमा के अनुसार केवल 1.50 लाख रुपए तक का निवेश ही मान्य होगा। अतिरिक्त 30 हजार रुपए पर PPF ब्याज और टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलेगा। 18 साल की उम्र के बाद बच्चा खुद संभाल सकेगा अकाउंट जब बच्चा 18 साल का हो जाता है, तब उसके PPF अकाउंट का स्टेटस माइनर से मेजर करवाना होता है। इसके लिए जरूरी आवेदन जमा करना पड़ता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालिग हो चुका बच्चा अपने खाते का संचालन खुद कर सकता है। 15 साल का होता है मैच्योरिटी पीरियड PPF अकाउंट की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। अवधि पूरी होने पर खाताधारक पूरी जमा राशि निकाल सकता है। अगर पैसों की तत्काल जरूरत नहीं है, तो मैच्योरिटी के बाद खाते को 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है। निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलता है टैक्स लाभ PPF को इनकम टैक्स की EEE कैटेगरी में रखा गया है। इसका मतलब है कि इसमें निवेश की गई राशि, उससे मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम तीनों पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है। पुरानी टैक्स व्यवस्था में इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत सालाना 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है। हालांकि, नई टैक्स व्यवस्था चुनने वाले लोगों को सेक्शन 80C के तहत यह छूट नहीं मिलती है। हर महीने 1,000 रुपए जमा करने पर मिलेगा 3.18 लाख का फंड PPF में छोटी-छोटी रकम जमा करके भी लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, 7.1% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 15 साल तक नियमित निवेश करने पर अच्छी रकम जुटाई जा सकती है। ध्यान रखें कि ये अनुमानित रकम हैं और वास्तविक रिटर्न भविष्य में लागू होने वाली ब्याज दरों और निवेश के समय पर निर्भर करेगा। बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खुलवाकर आप उसके भविष्य की पढ़ाई और दूसरी जरूरतों के लिए लंबी अवधि में सुरक्षित बचत कर सकते हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.