प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी गुजराती और हिंदी भजनों के बीच खंजरी बजाते और भजन सुनते नजर आए। वे भजनों में मग्न दिखाई दिए।
युवाओं के बीच उभर रहा ‘भजन क्लबिंग’ ट्रेंड
‘भजन क्लबिंग’ युवाओं, खासकर जेन Z के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा एक नया स्प्रिचुअल ट्रेंड बताया जा रहा है।
इसमें पारंपरिक भजन और कीर्तन को आधुनिक कॉन्सर्ट या नाइट-क्लब जैसी वाइब और प्रोडक्शन के साथ प्रस्तुत किया जाता है। इसका उद्देश्य पारंपरिक आध्यात्मिक संगीत को आधुनिक प्रस्तुति के जरिए युवाओं तक पहुंचाना है।
