आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़IRAN के राष्ट्रपति के इस्तीफे की खबर से मचा हड़कंप, सरकार ने किया खंडनBREAKINGदेश-हरपलBengal Politics में बड़ा बदलाव: 35 नए मंत्रियों के साथ मजबूत हुई शुभेंदु कैबिनेटBREAKINGदेश-हरपलBreaking News: फिर महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, 19 किलो सिलेंडर के दाम बढ़े, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ेगा बोझBREAKINGBreaking NewsPM Modi पर Prakash Raj का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवालBREAKINGस्पोर्ट्सVirat-Anushka Photos: ट्रॉफी पर लिखा मजेदार मैसेज पढ़कर हंस पड़े विराट, अनुष्का और भुवनेश्वरBREAKINGBreaking NewsUP के नए DGP Rajeev Krishna का बड़ा प्लान: अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस, Cyber Crime और Road Safety पर रहेगा फोकसBREAKINGमध्य प्रदेशसड़क पर सियासी संग्राम: CM का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- विकास नहीं दिखता, सिर्फ विरोध करते हैं प्रदेश अध्यक्षBREAKINGएंटरटेनमेंट‘Alpha’ के सेट पर Alia Bhatt से झगड़ा? Bobby Deol ने अफवाहों पर लगाया विरामBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़IRAN के राष्ट्रपति के इस्तीफे की खबर से मचा हड़कंप, सरकार ने किया खंडनBREAKINGदेश-हरपलBengal Politics में बड़ा बदलाव: 35 नए मंत्रियों के साथ मजबूत हुई शुभेंदु कैबिनेटBREAKINGदेश-हरपलBreaking News: फिर महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, 19 किलो सिलेंडर के दाम बढ़े, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ेगा बोझBREAKINGBreaking NewsPM Modi पर Prakash Raj का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवालBREAKINGस्पोर्ट्सVirat-Anushka Photos: ट्रॉफी पर लिखा मजेदार मैसेज पढ़कर हंस पड़े विराट, अनुष्का और भुवनेश्वरBREAKINGBreaking NewsUP के नए DGP Rajeev Krishna का बड़ा प्लान: अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस, Cyber Crime और Road Safety पर रहेगा फोकसBREAKINGमध्य प्रदेशसड़क पर सियासी संग्राम: CM का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- विकास नहीं दिखता, सिर्फ विरोध करते हैं प्रदेश अध्यक्षBREAKINGएंटरटेनमेंट‘Alpha’ के सेट पर Alia Bhatt से झगड़ा? Bobby Deol ने अफवाहों पर लगाया विराम

NE

News Elementor

खंडवा में दरिंदगी: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर चाकू से किया हमला

Table of Content

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने घर में घुसकर महिला से जबरन छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया, यहां तक कि उसका एक स्तन काट दिया और पसलियों में भी वार किया।

6 दिन से अस्पताल में जिंदगी की जंग

घटना पंधाना थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव की है। महिला पिछले 6 दिनों से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर करने की सलाह दी है।
पीड़िता का परिवार इलाज के लिए कर्ज जुटाने की कोशिश कर रहा है।

पति के पहुंचते ही भागा आरोपी

पीड़िता के पति के अनुसार, घटना 11 अप्रैल की रात करीब 12 बजे की है। वह ड्राइविंग के काम से बाहर गया हुआ था। घर लौटने पर उसने देखा कि आरोपी आकाश पटेल उसकी पत्नी से झगड़ा कर रहा था और उसके हाथ में चाकू था।
पति को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

पहले भी दे चुका था धमकी

पति ने बताया कि आरोपी पिछले एक हफ्ते से घर के आसपास मंडरा रहा था। 5 अप्रैल को भी वह शराब के नशे में घर में घुसा था और महिला को धमकी देकर गया था कि वह उसके साथ रेप करेगा।
घटना वाले दिन वह पीछे खेत की तरफ से आया, खिड़की की जाली तोड़ी और घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

व्हाट्सएप स्टेटस से मिली जानकारी

पीड़ित के मुताबिक, उसने उसी दिन व्हाट्सएप स्टेटस लगाया था कि वह बुरहानपुर जा रहा है। आरोपी ने स्टेटस देखकर समझ लिया कि घर में महिला अकेली है और उसी का फायदा उठाया।

आरोपी पर राजनीतिक संरक्षण का आरोप

परिजनों का कहना है कि आरोपी आकाश पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पटेल का भतीजा है। इसी वजह से पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि 6 दिन बीतने के बाद भी FIR दर्ज नहीं की गई है, जबकि अस्पताल पुलिस और तहसीलदार बयान ले चुके हैं।

पुलिस का अलग दावा

वहीं, चौकी प्रभारी अविनाश भोपले का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई मामला दर्ज कराने नहीं आया। अस्पताल से सूचना जरूर मिली थी, लेकिन MLC रिपोर्ट में इसे पति-पत्नी का आपसी विवाद बताया गया।

परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता के पति ने SP से भी शिकायत की है और न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पुलिस-प्रशासन उनकी मदद करने के बजाय उन्हें ही परेशान कर रहा है।

👉 ऐसी ही जमीनी और बेबाक खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

IRAN के राष्ट्रपति के इस्तीफे की खबर से मचा हड़कंप, सरकार ने किया खंडन

IRAN के राष्ट्रपति के इस्तीफे की खबर से मचा हड़कंप, सरकार ने किया खंडन

IRAN की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि ईरानी राष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खबरों में यह भी आरोप लगाया गया कि देश की असली सत्ता अब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडरों के हाथ में चली गई है और सरकार पर उनका कंट्रोल बढ़ता जा रहा है। हालांकि, ईरान सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। अधिकारी का कहना है कि राष्ट्रपति के इस्तीफे की खबरें झूठी और भ्रामक हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से ईरान में राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के बीच तनाव की चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच राष्ट्रपति के इस्तीफे की खबर सामने आने से देश और दुनिया में कई तरह के सवाल उठने लगे। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान में IRGC का प्रभाव पहले से काफी मजबूत रहा है। देश की सुरक्षा, विदेश नीति और कई अहम फैसलों में इस संगठन की बड़ी भूमिका मानी जाती है। ऐसे में जब सत्ता पर नियंत्रण को लेकर आरोप सामने आए तो लोगों की चिंता बढ़ गई। फिलहाल ईरान सरकार ने साफ कर दिया है कि राष्ट्रपति अपने पद पर बने हुए हैं और सरकार सामान्य रूप से काम कर रही है। इसके बावजूद राजनीतिक गलियारों में इस खबर को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मध्य पूर्व में पहले से चल रहे तनाव के बीच इस तरह की खबरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हलचल बढ़ा दी है। अब सभी की नजर ईरान की अगली राजनीतिक गतिविधियों पर टिकी हुई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Bengal

Bengal Politics में बड़ा बदलाव: 35 नए मंत्रियों के साथ मजबूत हुई शुभेंदु कैबिनेट

Bengal की राजनीति में सोमवार का दिन बेहद अहम रहा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपनी सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार करते हुए 35 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया। कोलकाता स्थित नबान्न (लोक भवन) में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा सरकार के गठन के बाद यह पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी और आखिरकार सरकार ने अपने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठा लिया। क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर दिखा फोकस नए मंत्रिमंडल में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। उत्तर बंगाल, जंगलमहल, कोलकाता और सीमावर्ती जिलों के कई नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति अपनाई है। कैबिनेट में अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। इससे साफ संकेत मिलता है कि सरकार प्रशासनिक अनुभव और युवा नेतृत्व के बीच संतुलन बनाना चाहती है। कई बड़े नेताओं को मिली जिम्मेदारी शपथ लेने वाले नेताओं में भाजपा के कई प्रमुख चेहरे शामिल रहे। पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय नेताओं को सरकार में जगह देकर नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को भी सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की है। विभागों का अंतिम बंटवारा जल्द घोषित किया जाएगा, जिसके बाद यह स्पष्ट होगा कि किस मंत्री को कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कैबिनेट विस्तार के बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने महिलाओं को बड़ी सौगात भी दी। राज्य की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना लागू करने की घोषणा की गई है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान यह वादा किया था और अब सरकार इसे जमीन पर उतारती दिखाई दे रही है। सरकार का कहना है कि यह फैसला महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने और उन्हें अधिक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। भाजपा सरकार के लिए क्यों खास है यह विस्तार? पश्चिम Bengal में पहली बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई है। ऐसे में यह कैबिनेट विस्तार केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि राजनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए मंत्रिमंडल के जरिए सरकार विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताएं तय करने की तैयारी में है। आने वाले दिनों में विभागों के आवंटन और सरकार की नई योजनाओं पर सभी की नजरें रहेंगी। फिलहाल इस विस्तार ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल जरूर पैदा कर दी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Commercial LPG Price Hike June 2026: 19 किलो LPG सिलेंडर महंगा, जानें नई कीमतें

Breaking News: फिर महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, 19 किलो सिलेंडर के दाम बढ़े, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ेगा बोझ

कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर महंगा, 1 जून से बढ़ी कीमतें; होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर नई दिल्ली। जून महीने की शुरुआत के साथ ही कारोबारियों को महंगाई का एक और झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 जून 2026 से लागू हो गई हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब ₹3113.50 में मिलेगा, जो पहले ₹3071.50 था। यानी एक सिलेंडर पर ₹42 की बढ़ोतरी हुई है। किन शहरों में कितना बढ़ा दाम? तेल कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के अनुसार देश के विभिन्न शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹42 से ₹53.50 तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली समेत कई महानगरों में नई कीमतें लागू हो चुकी हैं। घरेलू गैस सिलेंडर पर राहत हालांकि इस बार घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) उपभोक्ताओं को राहत मिली है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे करोड़ों परिवारों को फिलहाल अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। क्यों बढ़े कमर्शियल LPG के दाम? रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती लागत के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। ऊर्जा सुरक्षा और LPG भंडारण को मजबूत करने के लिए कीमतों में यह संशोधन किया गया है। होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबार होंगे प्रभावित कमर्शियल LPG सिलेंडर का उपयोग मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग सर्विस और छोटे उद्योग करते हैं। कीमत बढ़ने से इन व्यवसायों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। पिछले महीने भी हुआ था बड़ा इजाफा गौरतलब है कि मई 2026 में भी कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी की गई थी। तब 19 किलो सिलेंडर के दाम में लगभग ₹993 की वृद्धि हुई थी। लगातार तीसरे महीने हुई बढ़ोतरी ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। देश हरपल निष्कर्ष घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत जरूर मिली है, लेकिन कमर्शियल LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतें होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों की लागत बढ़ाने वाली हैं। आने वाले दिनों में इसका असर बाजार की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।
PM Modi पर Prakash Raj का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

PM Modi पर Prakash Raj का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

फिल्म अभिनेता और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर मुखर राय रखने वाले Prakash Raj एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक कार्यक्रम के दौरान प्रकाश राज ने प्रधानमंत्री मोदी के अतीत का जिक्र करते हुए विवादित टिप्पणी की। उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने अभिनेता के बयान की आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने इसे उनकी व्यक्तिगत राय बताया। बयान वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रकाश राज पर जमकर निशाना साधा। कई लोगों ने सवाल उठाया कि उन्होंने देश और समाज के लिए क्या योगदान दिया है। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी नेता की आलोचना की जा सकती है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के बयान अक्सर राजनीतिक और सामाजिक बहस को जन्म देते हैं। ऐसे मामलों में समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं। फिलहाल प्रकाश राज के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है। हालांकि, इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या उनकी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज किसी राजनीतिक टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में आए हों। इससे पहले भी वे कई बार अपने बयानों के कारण चर्चा और विवाद का हिस्सा बन चुके हैं।
Virat-Anushka Photos: ट्रॉफी पर लिखा मजेदार मैसेज पढ़कर हंस पड़े विराट, अनुष्का और भुवनेश्वर

Virat-Anushka Photos: ट्रॉफी पर लिखा मजेदार मैसेज पढ़कर हंस पड़े विराट, अनुष्का और भुवनेश्वर

आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ियों और उनके परिवारों के बीच जश्न का माहौल देखने को मिला। इस जीत के बाद सामने आई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें Virat-Anushka और भुवनेश्वर कुमार ट्रॉफी को देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ट्रॉफी के बेस पर एक खास और मजेदार मैसेज लिखा हुआ था। जैसे ही विराट, अनुष्का और भुवनेश्वर की नजर उस संदेश पर पड़ी, तीनों अपनी हंसी नहीं रोक पाए। यह पल कैमरे में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है। RCB के लिए यह खिताब ऐतिहासिक माना जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद टीम ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में खिलाड़ियों और उनके परिवारों की खुशी तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी हमेशा की तरह फैंस के आकर्षण का केंद्र बनी रही। वहीं अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी इस खास पल का आनंद लेते नजर आए। फैंस इन तस्वीरों पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और टीम को बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें सिर्फ जीत की खुशी ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच की दोस्ती और हल्के-फुल्के माहौल को भी दर्शाती हैं। यही वजह है कि यह तस्वीरें क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.