आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हेरियर कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौतBREAKINGदेश-हरपलLPG Consumers Alert: OTP Delivery से लेकर e-KYC तक, जानिए जून के बड़े बदलावBREAKINGदेश-हरपलIMD Weather Update: 14 राज्यों में भारी बारिश का Red Alert, Delhi-NCR में तेज हवाएं बढ़ाएंगी परेशानीBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Iran War Impact: रक्षा खर्च बढ़ने पर Trump ने मांगे अरबों डॉलर, संसद में नहीं बन रही सहमतिBREAKINGदेश-हरपलLove Affair से Murder तक: Ketan Agarwal Case में 2004 कॉल्स और डिजिटल सबूतों ने खोला राजBREAKINGदेश-हरपलAyodhya Ram Mandir Controversy: PMO की मांग पर ट्रस्ट ने रोकी वित्तीय जानकारीBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Double Earthquake in Venezuela 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप से दहला देश, राहत कार्य जारीBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़अमेरिकी सीनेट में Iran युद्ध के खिलाफ प्रस्ताव पास, ट्रम्प से सैन्य कार्रवाई रोकने की मांगBREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हेरियर कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौतBREAKINGदेश-हरपलLPG Consumers Alert: OTP Delivery से लेकर e-KYC तक, जानिए जून के बड़े बदलावBREAKINGदेश-हरपलIMD Weather Update: 14 राज्यों में भारी बारिश का Red Alert, Delhi-NCR में तेज हवाएं बढ़ाएंगी परेशानीBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Iran War Impact: रक्षा खर्च बढ़ने पर Trump ने मांगे अरबों डॉलर, संसद में नहीं बन रही सहमतिBREAKINGदेश-हरपलLove Affair से Murder तक: Ketan Agarwal Case में 2004 कॉल्स और डिजिटल सबूतों ने खोला राजBREAKINGदेश-हरपलAyodhya Ram Mandir Controversy: PMO की मांग पर ट्रस्ट ने रोकी वित्तीय जानकारीBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Double Earthquake in Venezuela 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप से दहला देश, राहत कार्य जारीBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़अमेरिकी सीनेट में Iran युद्ध के खिलाफ प्रस्ताव पास, ट्रम्प से सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग

NE

News Elementor

रायपुर पुलिस की ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, नागपुर से आरोपी गिरफ्तार

Table of Content

Raipur पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नमन जग्गी और आयुष अग्रवाल को सट्टा पैनल और तकनीकी सपोर्ट उपलब्ध कराने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम अंकित अग्रवाल है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में बड़े सट्टा नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

नागपुर में छिपा था आरोपी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंकित अग्रवाल लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़ा हुआ था। वह मुख्य आरोपियों को तकनीकी सपोर्ट और सट्टा पैनल उपलब्ध कराता था।

इसी पैनल के जरिए ऑनलाइन बेटिंग और पैसों का लेन-देन किया जाता था।

तकनीकी इनपुट और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को आरोपी के नागपुर में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और रायपुर लाया गया।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं आरोपी

इस मामले में पुलिस पहले ही नमन जग्गी और आयुष शर्मा को 5 मई को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ था और इसमें कितने लोग शामिल हैं।

बैंक ट्रांजैक्शन और लैपटॉप की जांच

पुलिस आरोपी के मोबाइल, लैपटॉप और बैंकिंग ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। आशंका है कि करोड़ों रुपए का ऑनलाइन लेन-देन फर्जी आईडी और अलग-अलग खातों के जरिए किया गया।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

चार महीने में 78 आरोपी गिरफ्तार

कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद साल 2026 में रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा मामलों में अब तक 15 केस दर्ज किए हैं।

इन मामलों में 78 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 67 लाख रुपए कैश, 217 मोबाइल, 20 लैपटॉप, 10 कार और 4 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

बाबू खेमानी की भी हुई थी गिरफ्तारी

इससे पहले 17 अप्रैल को रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया था।

जांच में सामने आया था कि उसने “3 STUMPS” नाम से ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट शुरू की थी। पुलिस उसके विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हेरियर कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। कूड़न गांव के पास तेज रफ्तार हेरियर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। काम से लौटते वक्त हुआ हादसा पुलिस के अनुसार खैरी गांव निवासी वीरेंद्र भूमिया (40) और नरेश भूमिया (42) देर रात करीब 2 बजे जबलपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कूड़न गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार हेरियर कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में वीरेंद्र भूमिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तड़पता रहा, मदद को आगे नहीं आए लोग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। सूचना मिलने पर भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों से मदद की अपील की, लेकिन काफी देर तक कोई तैयार नहीं हुआ। आखिरकार पुलिसकर्मियों ने खुद घायल नरेश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। 10 मिनट पहले घर पहुंचने की कही थी बात मृतक वीरेंद्र के पिता ने बताया कि हादसे से करीब 10 मिनट पहले बेटे से फोन पर बातचीत हुई थी। उसने कहा था कि वह जल्द ही घर पहुंचने वाला है। परिवार उसके इंतजार में था, लेकिन कुछ देर बाद दुर्घटना की दुखद सूचना मिली। परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ परिजनों के अनुसार दोनों युवक निजी वाहन चलाने का काम करते थे और रोजी-रोटी के लिए अक्सर जबलपुर आते-जाते रहते थे। दोनों शादीशुदा थे और उनके दो-दो बच्चे हैं। एक ही हादसे में दो परिवारों के सहारे छिन जाने से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार जब्त, आरोपी चालक की तलाश जारी भेड़ाघाट थाने में पदस्थ एएसआई तेजराम ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल हेरियर कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com
LPG

LPG Consumers Alert: OTP Delivery से लेकर e-KYC तक, जानिए जून के बड़े बदलाव

अगर आपके घर में LPG गैस कनेक्शन है, तो जून 2026 आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। सरकार और तेल कंपनियों ने गैस वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कई नए नियम लागू किए हैं। इनमें 30 दिन वाला नया नियम, OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम और e-KYC की आखिरी तारीख जैसे बदलाव शामिल हैं। खास बात यह है कि इन नियमों का असर करोड़ों घरेलू गैस उपभोक्ताओं और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर पड़ने वाला है। ऐसे में समय रहते इन बदलावों को समझना जरूरी है। PNG Connection वालों के लिए आया 30 दिन का नया नियम सरकार ने “One Household, One Fuel Connection” नीति के तहत एक नया नियम लागू किया है। इसके अनुसार, जिन घरों में PNG (Piped Natural Gas) कनेक्शन सक्रिय हो चुका है, उन्हें 30 दिनों के भीतर अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। सरकार का मानना है कि एक ही घर में PNG और LPG दोनों सुविधाएं रखने से गैस संसाधनों का बेहतर उपयोग नहीं हो पाता। यही वजह है कि अब PNG उपलब्ध होने के बाद LPG कनेक्शन बनाए रखना आसान नहीं होगा। हालांकि, उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ट्रांसफर वाउचर की सुविधा भी दी जा रही है। यदि भविष्य में कोई परिवार ऐसे क्षेत्र में शिफ्ट होता है जहां PNG सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो वह LPG कनेक्शन दोबारा शुरू करा सकता है। Gas Cylinder Delivery के लिए OTP हुआ अनिवार्य अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी पहले जैसी नहीं रहेगी। तेल कंपनियों ने OTP आधारित सत्यापन प्रणाली को अनिवार्य बना दिया है। जब भी ग्राहक सिलेंडर बुक करेगा, उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। डिलीवरी के समय इस OTP को साझा करने के बाद ही सिलेंडर सौंपा जाएगा। इस कदम का उद्देश्य फर्जी डिलीवरी, गलत बुकिंग और सब्सिडी में होने वाली गड़बड़ियों को रोकना है। 30 June तक पूरा करें LPG e-KYC सरकार ने LPG उपभोक्ताओं, विशेष रूप से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 30 जून 2026 तक e-KYC पूरा करने की सलाह दी है। यदि निर्धारित समय सीमा तक e-KYC नहीं कराया जाता है, तो सब्सिडी मिलने में परेशानी आ सकती है। कुछ मामलों में DBT (Direct Benefit Transfer) का लाभ भी प्रभावित हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि e-KYC का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे। e-KYC कराने का सबसे आसान तरीका अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह प्रक्रिया बेहद सरल है। आप निम्न माध्यमों से e-KYC पूरा कर सकते हैं: कुछ मिनटों की प्रक्रिया पूरी करके आप भविष्य की किसी भी परेशानी से बच सकते हैं। आखिर क्यों लागू किए जा रहे हैं ये नए नियम? पिछले कुछ वर्षों में डुप्लीकेट गैस कनेक्शन, फर्जी लाभार्थियों और सब्सिडी से जुड़ी कई शिकायतें सामने आई थीं। सरकार का दावा है कि नए नियमों से व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी और वास्तविक जरूरतमंदों तक लाभ पहुंच सकेगा। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में LPG की उपलब्धता बढ़ाने और गैस वितरण प्रणाली को मजबूत करने में भी इन बदलावों की अहम भूमिका मानी जा रही है। उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह अगर आपके पास LPG कनेक्शन है तो सबसे पहले यह जांच लें कि आपकी e-KYC पूरी हुई है या नहीं। साथ ही अपना मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के रिकॉर्ड में अपडेट रखें ताकि OTP से जुड़ी किसी समस्या का सामना न करना पड़े। PNG उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को नए 30 दिन वाले नियम पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि समय सीमा पूरी होने के बाद नियमों का उल्लंघन परेशानी का कारण बन सकता है।
IMD

IMD Weather Update: 14 राज्यों में भारी बारिश का Red Alert, Delhi-NCR में तेज हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी

देशभर में मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और कई राज्यों में इसका असर साफ दिखाई देने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा और तेलंगाना समेत 14 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान कई इलाकों में बारिश का दौर तेज हो सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन कुछ क्षेत्रों में जलभराव और यातायात संबंधी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। बिहार, बंगाल और झारखंड में बारिश को लेकर विशेष चेतावनी पूर्वी भारत के राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। कई जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। खेती-किसानी से जुड़े लोगों के लिए यह बारिश राहत लेकर आ सकती है, लेकिन लगातार बारिश होने पर फसलों को नुकसान का खतरा भी बना रहेगा। Delhi-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, ट्रैफिक प्रभावित होने और बिजली आपूर्ति में बाधा जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में भी बारिश का जोर पश्चिमी तट के राज्यों महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में मानसून पूरी ताकत के साथ सक्रिय है। कई इलाकों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को भी मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है, क्योंकि पहाड़ी और तटीय इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है। मानसून की रफ्तार हुई तेज दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश के अधिकांश हिस्सों को कवर कर चुका है। इसके चलते मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून के अंतिम सप्ताह और जुलाई की शुरुआत में मानसून और मजबूत हो सकता है, जिससे देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। लोगों के लिए जरूरी सावधानियां गर्मी से राहत, लेकिन सतर्कता भी जरूरी लगातार बढ़ती गर्मी और उमस के बीच मानसून की यह बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई है। हालांकि, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण कुछ इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेना और जरूरी सावधानियां बरतना बेहद आवश्यक है। आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत भी बनी रहेगी।
Trump

Iran War Impact: रक्षा खर्च बढ़ने पर Trump ने मांगे अरबों डॉलर, संसद में नहीं बन रही सहमति

अमेरिका में ईरान को लेकर बढ़े सैन्य तनाव के बीच राष्ट्रपति Trump एक नए राजनीतिक विवाद में घिर गए हैं। Trump प्रशासन ने अमेरिकी कांग्रेस से करीब 95 से 100 अरब डॉलर (लगभग ₹8 लाख करोड़) की अतिरिक्त फंडिंग की मांग की है। सरकार का कहना है कि यह राशि हालिया सैन्य अभियानों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े बढ़े खर्चों की भरपाई के लिए आवश्यक है। हालांकि, कांग्रेस के कई सदस्य इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। ईरान अभियान के बाद बढ़ा रक्षा बजट पर दबाव व्हाइट हाउस के अनुसार, मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों और सुरक्षा तैयारियों पर हाल के दिनों में भारी खर्च हुआ है। प्रशासन का दावा है कि सेना की संचालन क्षमता बनाए रखने, आधुनिक हथियार प्रणालियों को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बजट की जरूरत है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा किसी भी सरकार की पहली जिम्मेदारी होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर फंडिंग नहीं मिली तो कुछ महत्वपूर्ण रक्षा परियोजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। कांग्रेस ने उठाए जवाबदेही के सवाल ट्रम्प प्रशासन की इस मांग पर अमेरिकी कांग्रेस में तीखी बहस शुरू हो गई है। विपक्षी सांसदों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि मंजूर करने से पहले सरकार को यह बताना चाहिए कि ईरान से जुड़े अभियानों पर वास्तविक खर्च कितना हुआ और अतिरिक्त धन का उपयोग किन क्षेत्रों में किया जाएगा। कुछ सांसदों ने यह भी कहा कि अमेरिका पहले से ही बढ़ते कर्ज और बजट घाटे की चुनौती का सामना कर रहा है। ऐसे में बिना स्पष्ट वित्तीय योजना के अतिरिक्त खर्च को मंजूरी देना उचित नहीं होगा। अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ सकता है असर? आर्थिक जानकारों का मानना है कि यदि कांग्रेस इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो संघीय खर्च में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। इससे सरकारी कर्ज और वित्तीय दबाव बढ़ने की आशंका है। हालांकि रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों और सैन्य उद्योग को इसका फायदा मिल सकता है, लेकिन आलोचकों का तर्क है कि स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों को भी पर्याप्त निवेश की जरूरत है। इसलिए सरकार को खर्च की प्राथमिकताओं पर संतुलित दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। राजनीतिक माहौल हुआ गरम फंडिंग प्रस्ताव ने अमेरिकी राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट नेताओं के बीच इस मुद्दे पर मतभेद साफ दिखाई दे रहे हैं। जहां ट्रम्प समर्थक इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी बता रहे हैं, वहीं विरोधी दल इसे वित्तीय जोखिम और पारदर्शिता से जुड़ा मामला मान रहे हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस की विभिन्न समितियों में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी, जिसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। अमेरिका की नजर कांग्रेस के फैसले पर ईरान से जुड़े सैन्य अभियानों के बाद मांगी गई ₹8 लाख करोड़ की अतिरिक्त फंडिंग केवल रक्षा बजट का मामला नहीं रह गई है, बल्कि यह अमेरिका की आर्थिक नीति और राजनीतिक दिशा से भी जुड़ गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक जिम्मेदारी के बीच किस तरह संतुलन बनाती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Ketan Agarwal

Love Affair से Murder तक: Ketan Agarwal Case में 2004 कॉल्स और डिजिटल सबूतों ने खोला राज

पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) की मौत ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। जिस घटना को शुरुआत में एक सामान्य ट्रैकिंग हादसा माना जा रहा था, वह अब एक कथित सुनियोजित हत्या के मामले के रूप में सामने आ रही है। पुलिस जांच में मिले डिजिटल सबूत, हजारों फोन कॉल्स और संदिग्ध गतिविधियों ने इस केस को बेहद संवेदनशील बना दिया है। ट्रैकिंग ट्रिप से शुरू हुई मौत की कहानी 18 जून 2026 को केतन अग्रवाल महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग के लिए गए थे। उनके साथ उनकी मंगेतर सिया गोयल भी मौजूद थीं। ट्रैकिंग के दौरान केतन के गहरी खाई में गिरने की खबर सामने आई, जिसके बाद इसे दुर्घटना मान लिया गया। हालांकि, परिवार को शुरुआत से ही घटना पर संदेह था। परिजनों का कहना था कि कई सवाल ऐसे थे जिनके जवाब नहीं मिल रहे थे। इसी शक ने पुलिस को मामले की गहराई से जांच करने के लिए मजबूर किया। 2000 से ज्यादा कॉल्स ने बढ़ाया शक जांच के दौरान पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी के मोबाइल रिकॉर्ड खंगाले। इसमें पता चला कि दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों में 2004 से अधिक फोन कॉल्स हुई थीं। इतना ही नहीं, दोनों ने सैकड़ों घंटों तक बातचीत भी की थी। पुलिस को संदेह है कि लगातार संपर्क में रहने वाले दोनों आरोपी कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बना रहे थे। कॉल डिटेल रिकॉर्ड इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण सबूतों में से एक बनकर सामने आया है। ऑनलाइन सर्च की गई हत्या की जानकारी मामले की जांच कर रही टीम को आरोपियों के डिजिटल रिकॉर्ड में कुछ ऐसे सुराग मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि इंटरनेट पर हत्या के तरीकों और योजना से जुड़ी जानकारियां खोजी गई थीं। पुलिस अब मोबाइल फोन, चैट हिस्ट्री, लोकेशन डेटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की फोरेंसिक जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि डिजिटल रिकॉर्ड इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कई बार नाकाम हुई साजिश? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि 18 जून की घटना कथित तौर पर पहली कोशिश नहीं थी। पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि इससे पहले भी केतन को नुकसान पहुंचाने के प्रयास किए गए थे, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। यही वजह है कि जांच एजेंसियां इस केस को केवल एक दिन की घटना नहीं बल्कि कई महीनों तक चली कथित साजिश के रूप में देख रही हैं। CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसने गर्म मौसम के बावजूद हूडी पहन रखी थी। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में की। अधिकारियों का कहना है कि इसी सुराग ने पूरे मामले को नई दिशा दी और कथित साजिश की परतें खुलनी शुरू हुईं। परिवार के सवालों से खुलने लगा राज केतन अग्रवाल के परिवार ने घटना के बाद लगातार निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों के संदेह और पुलिस की तकनीकी जांच के बाद कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिन्होंने पूरे मामले को हादसे से हत्या की ओर मोड़ दिया। जांच जारी, अदालत में तय होगी सच्चाई फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल डेटा और अन्य सबूतों को जोड़कर पूरी तस्वीर समझने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, मामले में लगाए गए सभी आरोपों की अंतिम पुष्टि अदालत में पेश किए जाने वाले सबूतों और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.