America के टेक्सास राज्य के मिडलैंड शहर में एक दर्दनाक गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक हमलावर ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें करीब 12 लोग घायल हो गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की और जवाबी फायरिंग में हमलावर को मार गिराया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अभी तक हमले के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।
यह घटना इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर गई है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
