आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़‘धन दोगुना’ करने का झांसा देकर व्यापारी से 2.50 लाख की ठगी, खुद को अयोध्या का पंडित बताने वाला आरोपी गिरफ्तारBREAKINGमध्य प्रदेशगुना में खाई में गिरी स्लीपर बस, 5 गंभीर घायल: महाकाल दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकारBREAKINGदेश-हरपलMamata Banerjee कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं CM ममता, दायर की अहम याचिकाBREAKINGMore NewsSkoda RS Heritage Returns: भारत में आएगी 7-Seater Kodiaq RS SUV, जानें डिटेल्सBREAKINGबिज़नेसGold Silver Rate Today: चांदी ₹4,421 टूटी, सोना भी हुआ सस्ताBREAKINGमध्य प्रदेशमदनमहल रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में फंसे यात्री, 50 मिनट बाद सुरक्षित निकाले गएBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़G7 Summit ट्रम्प-मेलोनी ने फ्रांस में की एंट्री, मोदी आज पहुंचेंगे Trump–Modi Meet पर दुनिया की नजरBREAKINGछत्तीसगढ़महिला पत्रकार के खिलाफ FIR और चार्जशीट रद्द, हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणीBREAKINGछत्तीसगढ़‘धन दोगुना’ करने का झांसा देकर व्यापारी से 2.50 लाख की ठगी, खुद को अयोध्या का पंडित बताने वाला आरोपी गिरफ्तारBREAKINGमध्य प्रदेशगुना में खाई में गिरी स्लीपर बस, 5 गंभीर घायल: महाकाल दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकारBREAKINGदेश-हरपलMamata Banerjee कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं CM ममता, दायर की अहम याचिकाBREAKINGMore NewsSkoda RS Heritage Returns: भारत में आएगी 7-Seater Kodiaq RS SUV, जानें डिटेल्सBREAKINGबिज़नेसGold Silver Rate Today: चांदी ₹4,421 टूटी, सोना भी हुआ सस्ताBREAKINGमध्य प्रदेशमदनमहल रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में फंसे यात्री, 50 मिनट बाद सुरक्षित निकाले गएBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़G7 Summit ट्रम्प-मेलोनी ने फ्रांस में की एंट्री, मोदी आज पहुंचेंगे Trump–Modi Meet पर दुनिया की नजरBREAKINGछत्तीसगढ़महिला पत्रकार के खिलाफ FIR और चार्जशीट रद्द, हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

NE

News Elementor

महिला पत्रकार के खिलाफ FIR और चार्जशीट रद्द, हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

Table of Content

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महिला पत्रकार के खिलाफ दर्ज एफआईआर और चार्जशीट को रद्द करते हुए कहा है कि बिना किसी ठोस कारण के जांच और चार्जशीट दाखिल करने में 6 साल से अधिक की देरी करना आरोपी को प्रताड़ित करने के समान है। अदालत ने इसे संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिलने वाले त्वरित न्याय और शीघ्र सुनवाई के अधिकार का उल्लंघन माना।

यह फैसला रमेश सिन्हा और रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने सुनाया।

2018 की घटना से जुड़ा मामला

याचिकाकर्ता श्रिया पांडेय वर्ष 2018 में एक न्यूज चैनल में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत थीं। उस दौरान पुलिसकर्मियों का आंदोलन चल रहा था। 20 जून 2018 को आंदोलनकारी पुलिसकर्मियों की पत्नियों को महिला थाने में बैठाए जाने की सूचना मिलने पर श्रिया अपनी टीम के साथ जानकारी लेने महिला थाना पहुंची थीं।

पत्रकार पर दर्ज कर दिया गया था केस

याचिका के अनुसार, जानकारी मांगने पर पुलिसकर्मियों ने सहयोग नहीं किया और बाद में श्रिया पांडेय के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया था।

हाईकोर्ट पहुंची पत्रकार

पुलिस कार्रवाई को चुनौती देते हुए श्रिया पांडेय ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि घटना वर्ष 2018 की थी, जबकि पुलिस ने चार्जशीट नवंबर 2024 में पेश की। इस छह साल की देरी को लेकर पुलिस विभाग कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सका।

कोई स्वतंत्र गवाह नहीं मिला

अदालत ने केस डायरी और चार्जशीट का अवलोकन करने के बाद कहा कि पूरा मामला केवल पुलिसकर्मियों और उनसे जुड़े गवाहों के बयानों पर आधारित था। घटनास्थल पर कोई स्वतंत्र गवाह मौजूद नहीं था।

हाईकोर्ट ने यह भी पाया कि गवाहों के बयानों में कई विरोधाभास हैं और पत्रकार द्वारा अपराध किए जाने का कोई प्रत्यक्ष एवं ठोस साक्ष्य रिकॉर्ड पर नहीं है।

कानून के दुरुपयोग पर अदालत की टिप्पणी

डिवीजन बेंच ने कहा कि ऐसे मामले को आगे बढ़ाना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। इसलिए महिला पत्रकार के खिलाफ दर्ज एफआईआर और चार्जशीट को निरस्त किया जाता है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी भी आरोपी को अनिश्चितकाल तक मुकदमे की प्रक्रिया में उलझाकर रखना उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

‘धन दोगुना’ करने का झांसा देकर व्यापारी से 2.50 लाख की ठगी, खुद को अयोध्या का पंडित बताने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में एक व्यापारी को रातों-रात अमीर बनाने का सपना दिखाकर 2.50 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को अयोध्या का पंडित (महाराज) बताकर व्यापारी को अपने जाल में फंसाया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह दुर्ग में जाकर छिप गया था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम रोगदा निवासी 57 वर्षीय जनकराम साहू किराना व्यवसायी हैं। 12 जून को वे खरीदारी के लिए बिलासपुर के व्यापार विहार पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात दो व्यक्तियों से हुई, जिन्होंने खुद को अयोध्या का पंडित बताकर उनसे बातचीत शुरू की। अमीर बनाने का दिया लालच आरोपियों ने व्यापारी को विश्वास में लेकर दावा किया कि वे विशेष पूजा और विधि के जरिए धन को दोगुना कर सकते हैं। उनकी बातों में आकर जनकराम साहू ने अपने पैसों से भरा बैग आरोपियों को सौंप दिया। मौका मिलते ही दोनों ठग 2 लाख 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। शिकायत के बाद शुरू हुई जांच ठगी का अहसास होने पर व्यापारी ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तारबाहर थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई। CCTV और तकनीकी जांच से मिला सुराग पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी दुर्ग जिले में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने दुर्ग के केला बाड़ी क्षेत्र में दबिश देकर मुख्य आरोपी हैदर अली अंसारी (60) को गिरफ्तार कर लिया। पहले भी दर्ज हैं कई मामले पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं इस मामले का दूसरा आरोपी वासिम खान अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धन दोगुना करने, चमत्कार दिखाने या तंत्र-मंत्र के नाम पर पैसे मांगने वाले लोगों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com

गुना में खाई में गिरी स्लीपर बस, 5 गंभीर घायल: महाकाल दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार

गुना जिले में नेशनल हाईवे-46 पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कानपुर से उज्जैन होते हुए रतलाम जा रही समय शताब्दी ट्रेवल्स की स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी और पेड़ों से टकरा गई। हादसे में बस चालक, हेल्पर समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 4:30 बजे बिलोनिया के पास गुना बायपास मोड़ से पहले हुआ। बस यात्रियों से भरी हुई थी। इसमें छोटे बच्चों के साथ बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु भी सवार थे, जो उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस जैसे ही खाई में पलटी और पेड़ों से टकराई, स्लीपर सीटों पर सो रहे यात्री नीचे गिर पड़े। अचानक हुए हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री घबरा गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों में कानपुर निवासी अतुल वाजपेयी और उनकी पत्नी अल्का वाजपेयी के अलावा रेलवे भर्ती परीक्षा देने जा रहे प्रशांत गौतम भी शामिल हैं। बस चालक राहुल मिश्रा और हेल्पर इमरान को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। अस्पताल में भर्ती चालक राहुल मिश्रा ने बताया कि बस का ऑयल अचानक निकल गया था, जिससे स्टीयरिंग जाम हो गया और बस पर नियंत्रण नहीं रहा। हादसे की वजह पर अलग-अलग दावे वहीं, कुछ यात्रियों का आरोप है कि रास्ते में ड्राइवर की शिफ्ट बदली गई थी और नए चालक को नींद का झोंका आने के कारण हादसा हुआ। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी और चालक की लापरवाही सहित सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं CM ममता, दायर की अहम याचिका

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनका कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) पहुंचना और एक नई याचिका दायर करना। इस कदम के बाद राज्य की राजनीति में फिर से हलचल तेज हो गई है। क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी ने हाई कोर्ट में ऐसी याचिका दाखिल की है जो राज्य में कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक फैसलों या हाल की परिस्थितियों से जुड़ी मानी जा रही है। हालांकि याचिका की पूरी डिटेल अभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है, लेकिन इसे बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है। पहले भी कोर्ट पहुंच चुकी हैं ममता यह पहली बार नहीं है जब ममता बनर्जी सीधे अदालत पहुंची हों। इससे पहले भी वे पोस्ट-पोल हिंसा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में कलकत्ता हाई कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रख चुकी हैं। उस दौरान भी उन्होंने प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए थे। बंगाल की राजनीति में बढ़ी गर्माहट इस नए घटनाक्रम के बाद पश्चिम बंगाल का राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।विपक्ष पहले से ही राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमलावर है, वहीं TMC इसे प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बता रही है। राज्य में पहले से ही कई विवाद, जांच और राजनीतिक बयानबाज़ी चल रही है, ऐसे में यह मामला और ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। हाई कोर्ट पर टिकी नजरें अब सबकी निगाहें कलकत्ता हाई कोर्ट पर हैं कि वह इस याचिका पर क्या रुख अपनाता है। कोर्ट का अगला कदम राज्य की राजनीति और प्रशासनिक फैसलों पर असर डाल सकता है। क्या होगा आगे? आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल यह साफ है कि ममता बनर्जी का यह कदम बंगाल की राजनीति में एक नया मोड़ लेकर आया है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Skoda

Skoda RS Heritage Returns: भारत में आएगी 7-Seater Kodiaq RS SUV, जानें डिटेल्स

मुंबई में Škoda Auto ने अपनी मशहूर RS (Rally Sport) विरासत को भारत में एक नए स्तर पर ले जाने का ऐलान किया है। कंपनी जल्द ही अपनी नई Kodiaq RS SUV लॉन्च करने जा रही है, जो परफॉर्मेंस, स्पेस और लग्ज़री का एक मजबूत कॉम्बिनेशन लेकर आएगी। यह SUV सिर्फ एक नई गाड़ी नहीं, बल्कि Škoda की 50 साल से ज्यादा पुरानी RS रेसिंग विरासत और 125 साल से अधिक के मोटरस्पोर्ट इतिहास की आगे बढ़ती कहानी है। इसकी बुकिंग 22 जून 2026 से शुरू होगी। RS DNA के साथ आई एक दमदार SUV Škoda की RS लाइनअप हमेशा से उन लोगों के लिए रही है जो ड्राइविंग में सिर्फ सफर नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस ढूंढते हैं। नई Kodiaq RS में कंपनी ने वही DNA और भी शार्प अंदाज़ में पेश किया है—जहां एक तरफ आपको मिलती है 7-सीटर फैमिली SUV की प्रैक्टिकलिटी, वहीं दूसरी तरफ मिलता है एक स्पोर्टी और एग्रेसिव परफॉर्मेंस का फील। Škoda Auto India का दावा है कि यह SUV भारत में अब तक की सबसे तेज़ Škoda SUV हो सकती है। कंपनी का नजरिया: सिर्फ कार नहीं, एक Emotion Škoda Auto India के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि RS बैज सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक “emotion of performance” है। उनके मुताबिक, भारत में Octavia RS को लोगों ने जिस तरह प्यार दिया, वह इस सेगमेंट में बहुत खास था। पिछली Octavia RS कुछ ही मिनटों में पूरी तरह बिक गई थी, जो यह दिखाता है कि भारत में परफॉर्मेंस कारों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। अब Kodiaq RS के साथ कंपनी उसी भरोसे और जुनून को आगे बढ़ा रही है। परफॉर्मेंस + 4×4 का पावरफुल कॉम्बिनेशन Kodiaq RS को खास बनाते हैं इसके कई मजबूत फीचर्स: यह SUV खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो एक ही कार में फैमिली कम्फर्ट और स्पोर्ट्स कार वाला thrill चाहते हैं। Motorsport Heritage जो इसे खास बनाता है Škoda का मोटरस्पोर्ट इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। यही वजह है कि RS मॉडल्स सिर्फ दिखने में स्पोर्टी नहीं होते, बल्कि उनके अंदर रेसिंग-ग्रेड इंजीनियरिंग भी होती है। ब्रांड की Kylaq, Kushaq, Slavia, Kodiaq और Octavia RS जैसी कारों ने ट्रैक पर अपनी परफॉर्मेंस साबित की है। Coimbatore के CoASTT ट्रैक पर कंपनी ने एक रिकॉर्ड भी बनाया था, जिसमें सभी मॉडल्स ने मिलकर तेज़ लैप टाइम हासिल किया और अपनी इंजीनियरिंग क्षमता को साबित किया। क्यों खास है Kodiaq RS? Kodiaq RS को अगर आसान भाषा में समझें, तो यह उन लोगों के लिए है जो: यानी एक ही गाड़ी में comfort + speed + control + luxury का पूरा पैकेज। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
चांदी

Gold Silver Rate Today: चांदी ₹4,421 टूटी, सोना भी हुआ सस्ता

सोना और चांदी के बाजार में आज अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। लगातार बदलते ग्लोबल संकेतों के बीच कीमती धातुओं की कीमतें टूट गईं, जिससे आम निवेशकों से लेकर ज्वैलरी कारोबारियों तक सभी प्रभावित हुए हैं। बाजार में आज का दिन पूरी तरह “ड्रॉप” वाला रहा। चांदी में तेज गिरावट, ₹2.47 लाख के करीब पहुंची कीमत चांदी के दामों में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक चांदी करीब ₹4,421 प्रति किलो सस्ती होकर लगभग ₹2.47 लाख प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। लगातार कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय दबाव को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। सोना भी टूटा, ₹552 की गिरावट सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। आज सोना करीब ₹552 सस्ता होकर लगभग ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इससे शादी-ब्याह और ज्वैलरी खरीदने वाले ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन निवेशकों के लिए यह नुकसान का संकेत माना जा रहा है। कैरेट के हिसाब से सोने के रेट आखिर क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम? बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस गिरावट के पीछे कई कारण हैं: आगे क्या हो सकता है? विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी के दामों में फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अंतरराष्ट्रीय आर्थिक हालात और नीतिगत फैसले इस ट्रेंड को सीधे प्रभावित करेंगे। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.