पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के युवा नेता सौमित्र बनर्जी ( Soumitra Banerjee) पर कोर्ट ले जाते समय अंडों से हमला किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ जोर-जोर से नारेबाजी करती दिखाई दे रही है। पुलिस ने किसी तरह हालात संभालते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
कोर्ट पेशी के दौरान हुआ बवाल
जानकारी के मुताबिक, पुलिस सौमित्र बनर्जी को एक मामले में पेशी के लिए कोर्ट लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में मौजूद कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और भीड़ ने उन पर अंडे फेंकने शुरू कर दिए।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरा बनाकर TMC नेता को भीड़ से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान “चोर-चोर” के नारे भी सुनाई दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सोशल मीडिया पर VIDEO Viral
घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जाने लगा। कई लोगों ने इसे बंगाल की बिगड़ती राजनीतिक स्थिति से जोड़कर देखा, जबकि TMC समर्थकों ने इसे विपक्ष की साजिश बताया है।
राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष का कहना है कि राज्य में जनता का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है, जबकि TMC नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
यह पहली बार नहीं है जब किसी TMC नेता के खिलाफ इस तरह का विरोध देखने को मिला हो। हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष के साथ भी अंडा फेंके जाने की घटना हुई थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने बंगाल की राजनीति का तापमान और बढ़ा दिया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य में बढ़ती बयानबाजी और टकराव की राजनीति आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है। ऐसे माहौल में नेताओं की सुरक्षा भी बड़ा मुद्दा बनती जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

