भोपाल। राजधानी भोपाल के 40 से अधिक इलाकों में शनिवार को बिजली कंपनी के निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण 3 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
प्रभावित क्षेत्रों में चूना भट्टी, जनता नगर, चाणक्यपुरी, कमला नगर, मक्सी, बागली समेत कई प्रमुख इलाके शामिल हैं।
इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
- सागर गोल्डन पॉम
- एबी स्मार्ट सिटी
- आसपास के क्षेत्र
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
- रामेश्वरम एक्सटेंशन ए सेक्टर
- हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर
- गायत्री विहार
- आसपास के क्षेत्र
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
- मक्सी
- बागली
- मेकर रिगालिया
- अमलतास गोल्ड
- कस्तूरी विहार
- पॉम विष्ठा कॉलोनी
- रापड़िया
- आसपास के क्षेत्र
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
- चूना भट्टी
- सागर कैंपस
- चाणक्यपुरी
- वर्धमान परिसर
- गंगोत्री हाइट्स
- परस्पर कॉलोनी
- शिवा अपार्टमेंट, नयापुरा
- राजीव रोसरी
- ओम शिव नगर
- मुंशी प्रेम कॉलोनी
- आसपास के क्षेत्र
सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
- विश्वकर्मा नगर
- जनता नगर
- पंचवटी फेस-1 और फेस-2
- नबी बाग
- आराधना नगर
- रतन कॉलोनी
- मोतीलाल नगर
- कृष्णा कॉलोनी
- जनता क्वार्टर
- मौलवी नगर
- कमला नगर
- हनीफ कॉलोनी
- आशियाना कॉलोनी
- पारस नगर
- आसपास के क्षेत्र
बिजली कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सभी प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें:deshharpal.com


