रायपुर के खमतराई इलाके में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 37 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 6.660 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 4,440 रुपए है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर को खमतराई पुलिस इलाके में पेट्रोलिंग और अवैध गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के बालाजी चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली कि छोटापारा की आरव्हीएच कॉलोनी में एक व्यक्ति घर के बाहर बोरी में अवैध शराब रखे हुए है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम ई. सुरेश रॉव (25), पिता ई. तारकेश्वर रॉव, निवासी आरव्हीएच कॉलोनी छोटापारा बताया।
बोरी में मिले 37 पौवा
पुलिस ने युवक के कब्जे में रखी हरे रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी ली। बोरी के अंदर 180-180 एमएल के 37 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्कीमिले।
शराब के संबंध में युवक से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पूरी शराब जब्त कर ली।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खमतराई थाने में अपराध क्रमांक 1048/2026 दर्ज किया है। उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पांडे और एसीपी उरला पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में खमतराई पुलिस टीम ने की।
पुलिस का कहना है कि इलाके में अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


