तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल में निर्धारित सीमा से अधिक एथेनॉल मिलाने की शिकायतों के बाद केरल सरकार ने जांच शुरू कर दी है। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने चार जिलों के चुनिंदा पेट्रोल पंपों से पेट्रोल के सैंपल लेकर उनकी जांच कराने का फैसला किया है।केरल के नागरिक आपूर्ति मंत्री अनूप जैकब के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों को पेट्रोल की गुणवत्ता और उसमें एथेनॉल की मात्रा की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।इन 4 जिलों में लिए जा रहे पेट्रोल के सैंपलसरकार ने तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोझिकोड और कन्नूर जिलों के चुनिंदा पेट्रोल पंपों को जांच के लिए चुना है। अधिकारियों ने पेट्रोल के सैंपल एकत्र करने शुरू कर दिए हैं।प्रत्येक चयनित पेट्रोल पंप से छह सैंपल लिए जा रहे हैं। इन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत सरकारी और मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजा जाएगा।सरकार को उम्मीद है कि जांच के नतीजे करीब 10 दिनों में सामने आ जाएंगे।पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाने की अनुमतिकेंद्र सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार पेट्रोल में अधिकतम 20 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाने की अनुमति है। इसे E20 पेट्रोल कहा जाता है।हालांकि, कर्नाटक सरकार ने हाल ही में आरोप लगाया था कि कुछ पेट्रोल पंपों पर निर्धारित सीमा से अधिक एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल बेचा जा रहा है। कर्नाटक में की गई जांच में कुछ सैंपलों में एथेनॉल की मात्रा 30 प्रतिशत से अधिक होने का दावा किया गया था।







































