जम्मू-कश्मीर बैंक से जुड़े प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) लोन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने श्रीनगर और बांदीपोरा में स्थित 10.63 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। इनमें जमीन और इमारतें शामिल हैं।यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और सरकारी योजना के तहत दिए गए बैंक ऋण के दुरुपयोग से जुड़े मामले में की गई है। ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया है।270 लोन खातों में मिली गड़बड़ीED की जांच में जम्मू-कश्मीर बैंक की सुम्बल और गामुड गढ़खुड शाखाओं में PMEGP योजना से जुड़े 270 टर्म लोन खाते और 270 वर्किंग कैपिटल खाते सामने आए हैं।जांच एजेंसी के मुताबिक, इन खातों में करीब 32 करोड़ रुपये की रकम NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) में बदल गई। यानी इन ऋणों की वसूली नहीं हो सकी।फर्जी लाभार्थियों और कंपनियों के नाम पर लिया गया लोनED का आरोप है कि इस कथित घोटाले में फर्जी लाभार्थियों के नाम पर लोन हासिल किए गए।
