आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGबिज़नेससोना 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए से नीचे आया, चांदी भी 3 हजार रुपए से ज्यादा सस्ती◆BREAKINGबिज़नेसदूध, दही और पनीर के पैकेट पर लगेगा नया लोगो, 1 जुलाई 2028 से लागू होगा नियम◆BREAKINGदेश-हरपलAssam Accident: असम में भीषण Road Accident, Mini Bus-Truck की टक्कर में 23 की मौत◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Price: खरीदारों को बड़ी राहत! 3 दिन में सोना ₹6,536 और चांदी ₹3,500 सस्ती◆BREAKINGदेश-हरपलMarico की नई पहल: 12.69 लाख बच्चों तक पहुंची शिक्षा, अब नए नाम से आगे बढ़ेगा अभियान◆BREAKINGएंटरटेनमेंट‘sa-re-ga-ma-pa-2026’ में शिवानी की गायकी ने जीता कुमार सानू का दिल◆BREAKINGप्रदेशBhopal में Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026 की तैयारियां तेज◆BREAKINGदेश-हरपलPM Modi Bengaluru Visit: पीएम मोदी ने खुद खरीदा Metro Ticket, CM डीके शिवकुमार के साथ किया सफर◆BREAKINGबिज़नेससोना 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए से नीचे आया, चांदी भी 3 हजार रुपए से ज्यादा सस्ती◆BREAKINGबिज़नेसदूध, दही और पनीर के पैकेट पर लगेगा नया लोगो, 1 जुलाई 2028 से लागू होगा नियम◆BREAKINGदेश-हरपलAssam Accident: असम में भीषण Road Accident, Mini Bus-Truck की टक्कर में 23 की मौत◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Price: खरीदारों को बड़ी राहत! 3 दिन में सोना ₹6,536 और चांदी ₹3,500 सस्ती◆BREAKINGदेश-हरपलMarico की नई पहल: 12.69 लाख बच्चों तक पहुंची शिक्षा, अब नए नाम से आगे बढ़ेगा अभियान◆BREAKINGएंटरटेनमेंट‘sa-re-ga-ma-pa-2026’ में शिवानी की गायकी ने जीता कुमार सानू का दिल◆BREAKINGप्रदेशBhopal में Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026 की तैयारियां तेज◆BREAKINGदेश-हरपलPM Modi Bengaluru Visit: पीएम मोदी ने खुद खरीदा Metro Ticket, CM डीके शिवकुमार के साथ किया सफर◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

सोना 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए से नीचे आया, चांदी भी 3 हजार रुपए से ज्यादा सस्ती

Table of Content

शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। सोने की कीमत करीब 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है। वहीं, चांदी के दाम में भी गिरावट जारी है। बीते तीन दिनों में सोना 6,611 रुपए और चांदी 8,000 रुपए सस्ती हो चुकी है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,883 रुपए गिरकर 1,35,809 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले इसकी कीमत करीब 1.38 लाख रुपए थी। इससे पहले 23 मार्च 2026 को सोना 1,35,141 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आया था।

वहीं, चांदी की कीमत में 3,040 रुपए की गिरावट आई है। इसके बाद एक किलो चांदी का भाव 1.78 लाख रुपए रह गया, जबकि गुरुवार को यह 1.81 लाख रुपए था।

10 नवंबर को सोना 1.42 लाख और चांदी 1.86 लाख रुपए थी

कीमतों में गिरावट का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है। 10 नवंबर को सोना 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.86 लाख रुपए प्रति किलो पर थी। अब दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी कमी दर्ज की गई है।

बाजार में इस गिरावट की प्रमुख वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर का मजबूत होना और बड़े निवेशकों की ओर से ऊंचे भाव पर बिकवाली करना बताया जा रहा है।

अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग होने की 4 वजहें

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत एक जैसी नहीं होती। इसके पीछे कई स्थानीय और कारोबारी कारण होते हैं।

1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च: एक शहर से दूसरे शहर सोना पहुंचाने में परिवहन और सुरक्षा का खर्च जुड़ता है। दूरी और लॉजिस्टिक्स के हिसाब से कीमतों में अंतर आ सकता है।

2. खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में सोने की खपत अधिक होने के कारण वहां के ज्वेलर्स बड़े स्तर पर खरीदारी करते हैं। हालांकि, इसका फायदा ग्राहकों को मिलने वाली छूट में हमेशा समान रूप से दिखाई नहीं देता।

3. स्थानीय ज्वेलरी एसोसिएशन: अलग-अलग राज्यों और शहरों के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर बाजार के रेट तय करने में भूमिका निभाते हैं।

4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है और उनके पास कितना पुराना स्टॉक है, इसका असर भी ग्राहकों को मिलने वाले बिक्री भाव पर पड़ सकता है।

ऑल टाइम हाई से सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट

इस साल सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी। इसके बाद 29 जनवरी 2026 को इसका भाव बढ़कर 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। अब 1.78 लाख रुपए प्रति किलो के भाव पर आने से यह अपने उच्चतम स्तर से करीब 2.08 लाख रुपए यानी लगभग 54% नीचे है।

वहीं, 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 29 जनवरी 2026 को यह बढ़कर 1.76 लाख रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। मौजूदा 1,35,809 रुपए के भाव के हिसाब से सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 40 हजार रुपए यानी लगभग 23% नीचे आ चुका है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सोना 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए से नीचे आया, चांदी भी 3 हजार रुपए से ज्यादा सस्ती

शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। सोने की कीमत करीब 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है। वहीं, चांदी के दाम में भी गिरावट जारी है। बीते तीन दिनों में सोना 6,611 रुपए और चांदी 8,000 रुपए सस्ती हो चुकी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,883 रुपए गिरकर 1,35,809 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले इसकी कीमत करीब 1.38 लाख रुपए थी। इससे पहले 23 मार्च 2026 को सोना 1,35,141 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आया था। वहीं, चांदी की कीमत में 3,040 रुपए की गिरावट आई है। इसके बाद एक किलो चांदी का भाव 1.78 लाख रुपए रह गया, जबकि गुरुवार को यह 1.81 लाख रुपए था। 10 नवंबर को सोना 1.42 लाख और चांदी 1.86 लाख रुपए थी कीमतों में गिरावट का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है। 10 नवंबर को सोना 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.86 लाख रुपए प्रति किलो पर थी। अब दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी कमी दर्ज की गई है। बाजार में इस गिरावट की प्रमुख वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर का मजबूत होना और बड़े निवेशकों की ओर से ऊंचे भाव पर बिकवाली करना बताया जा रहा है। अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग होने की 4 वजहें देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत एक जैसी नहीं होती। इसके पीछे कई स्थानीय और कारोबारी कारण होते हैं। 1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च: एक शहर से दूसरे शहर सोना पहुंचाने में परिवहन और सुरक्षा का खर्च जुड़ता है। दूरी और लॉजिस्टिक्स के हिसाब से कीमतों में अंतर आ सकता है। 2. खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में सोने की खपत अधिक होने के कारण वहां के ज्वेलर्स बड़े स्तर पर खरीदारी करते हैं। हालांकि, इसका फायदा ग्राहकों को मिलने वाली छूट में हमेशा समान रूप से दिखाई नहीं देता। 3. स्थानीय ज्वेलरी एसोसिएशन: अलग-अलग राज्यों और शहरों के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर बाजार के रेट तय करने में भूमिका निभाते हैं। 4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है और उनके पास कितना पुराना स्टॉक है, इसका असर भी ग्राहकों को मिलने वाले बिक्री भाव पर पड़ सकता है। ऑल टाइम हाई से सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट इस साल सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी। इसके बाद 29 जनवरी 2026 को इसका भाव बढ़कर 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। अब 1.78 लाख रुपए प्रति किलो के भाव पर आने से यह अपने उच्चतम स्तर से करीब 2.08 लाख रुपए यानी लगभग 54% नीचे है। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 29 जनवरी 2026 को यह बढ़कर 1.76 लाख रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। मौजूदा 1,35,809 रुपए के भाव के हिसाब से सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 40 हजार रुपए यानी लगभग 23% नीचे आ चुका है।

दूध, दही और पनीर के पैकेट पर लगेगा नया लोगो, 1 जुलाई 2028 से लागू होगा नियम

अब बाजार से दूध, दही, पनीर और घी खरीदते समय डेयरी प्रोडक्ट्स की पहचान करना आसान हो जाएगा। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने दूध और उससे बनने वाले उत्पादों के पैकेट पर एक समान नया लोगो लगाना अनिवार्य कर दिया है। नए नियम के तहत 1 जुलाई 2028 से डेयरी उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को पैकेट पर नीले रंग के चौकोर बॉक्स में सफेद बूंद का निशान छापना होगा। इसका उद्देश्य ग्राहकों को असली डेयरी उत्पादों और प्लांट-बेस्ड विकल्पों के बीच अंतर समझने में मदद करना है। अभी डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए अलग लोगो नहीं फिलहाल दूध, दही, पनीर और घी जैसे उत्पादों की पहचान के लिए पैकेट पर कोई एक समान विशेष लोगो नहीं होता है। इनके पैकेट पर दूसरे खाद्य उत्पादों की तरह सामान्य फूड लेबल और निशान दिखाई देते हैं। ऐसे में कई बार ग्राहकों के लिए डेयरी उत्पादों और सोया मिल्क या एनालॉग पनीर जैसे प्लांट-बेस्ड विकल्पों के बीच अंतर करना आसान नहीं होता। इसी भ्रम को दूर करने के लिए FSSAI ने नया कॉमन लोगो अनिवार्य किया है। सवाल-1: डेयरी प्रोडक्ट्स पर नया लोगो क्यों जरूरी? जवाब: अब तक पैकेट देखकर असली दूध से बने उत्पादों और प्लांट-बेस्ड विकल्पों के बीच तुरंत अंतर करना मुश्किल हो सकता था। नए लोगो से ग्राहकों को डेयरी उत्पादों की पहचान करने में आसानी होगी। सभी संबंधित उत्पादों पर एक जैसा नीले-सफेद रंग का निशान दिखाई देगा। सवाल-2: पैकेट पर नया लोगो कब से दिखेगा? जवाब: FSSAI ने खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग से जुड़े वर्ष 2020 के नियमों में संशोधन किया है। नया नियम जारी कर दिया गया है, लेकिन डेयरी कंपनियों को पैकेजिंग में बदलाव करने के लिए 1 जुलाई 2028 तक का समय दिया गया है। इस तारीख के बाद दूध, दही, पनीर, घी, मक्खन, फ्लेवर्ड मिल्क और आइसक्रीम सहित दूध से बनने वाले संबंधित उत्पादों के पैकेट पर नया लोगो लगाना अनिवार्य होगा। सवाल-3: नया डेयरी लोगो कैसा दिखाई देगा? जवाब: नया लोगो नीले रंग के चौकोर बॉक्स के अंदर सफेद रंग की बूंद के रूप में होगा। इसे पैकेट के सामने वाले हिस्से पर लगाया जाएगा। ग्राहक इसे आसानी से देख सकें, इसके लिए FSSAI ने पैकेट के फ्रंट हिस्से के आकार के हिसाब से लोगो का न्यूनतम साइज भी निर्धारित किया है। यानी पैकेट जितना बड़ा होगा, उस पर छपने वाला लोगो भी उसी अनुपात में बड़ा रखना होगा।
Assam

Assam Accident: असम में भीषण Road Accident, Mini Bus-Truck की टक्कर में 23 की मौत

असम (Assam) से शुक्रवार को एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। काजीरंगा के पास एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 23 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में ज्यादातर छात्र बताए जा रहे हैं। हादसा इतना गंभीर था कि बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को गाड़ी के हिस्से काटने पड़े। यह दुर्घटना गोलाघाट जिले के रंगाजन इलाके में नेशनल हाईवे-715 पर हुई। हादसे के बाद पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई। Kaziranga में कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिनी बस बोकाखात से नगांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक कंटेनर ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मिनी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि बस में बड़ी संख्या में छात्र सवार थे। शुरुआती जानकारी में यात्रियों की संख्या करीब 35 बताई गई है। वहीं, वाहन की क्षमता 27 यात्रियों की होने की बात भी रिपोर्ट्स में सामने आई है। हालांकि, यात्रियों की वास्तविक संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बस काटकर बाहर निकाले गए यात्री हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर बेहद गंभीर था। बस के अंदर कई यात्री फंस गए थे। राहत दल के लिए उन्हें बाहर निकालना आसान नहीं था। इसके बाद बचावकर्मियों ने वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटकर लोगों को बाहर निकाला। घायलों को नजदीकी कोहोरा मॉडल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। तेज रफ्तार और Traffic Rules को लेकर उठे सवाल हादसे के बाद ट्रक की रफ्तार और यातायात नियमों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका के अनुसार, शुरुआती जांच में ट्रक की तेज रफ्तार की बात सामने आई है। आशंका है कि ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसके कारण यह टक्कर हुई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि काजीरंगा क्षेत्र में लागू गति सीमा और दूसरे ट्रैफिक नियमों का पालन किया गया था या नहीं। फिलहाल दुर्घटना की अंतिम वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। Mini Bus के पुराने Challan की जानकारी भी आई सामने इस दुर्घटना के बाद मिनी बस के पुराने ट्रैफिक चालान का रिकॉर्ड भी चर्चा में है। India Today NE की रिपोर्ट के मुताबिक, वाहन पर पहले 12 चालान जारी हुए थे, जिनकी कुल राशि 38,500 रुपये थी। इनका भुगतान किया जा चुका था। इसके अलावा 4,000 रुपये का एक अन्य चालान बकाया बताया गया है। रिपोर्ट में पुराने चालानों का संबंध ओवरस्पीडिंग से बताया गया है। हालांकि, इन पुराने चालानों को मौजूदा हादसे की सीधी वजह नहीं माना जा सकता। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। 23 मौतों से कई परिवारों में मातम काजीरंगा के पास हुए इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। खासकर छात्रों की बड़ी संख्या में मौत की खबर ने पूरे इलाके को दुखी कर दिया है। प्रशासन और पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटे हैं। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आखिर वाहन में कितने लोग सवार थे? क्या निर्धारित क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठाया गया था? क्या तेज रफ्तार या ट्रैफिक नियमों की अनदेखी हादसे की वजह बनी? इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल सबसे जरूरी है घायलों का बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को जरूरी मदद पहुंचाना।
Gold-Silver Price

Gold-Silver Price: खरीदारों को बड़ी राहत! 3 दिन में सोना ₹6,536 और चांदी ₹3,500 सस्ती

Gold-Silver Price में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में आई तेज गिरावट ने खरीदारों से लेकर बाजार के जानकारों तक का ध्यान खींचा है। सोना करीब 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। महज तीन दिनों में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹6,536 तक गिर गई। वहीं, चांदी भी करीब ₹3,500 सस्ती होकर ₹1.77 लाख प्रति किलो के आसपास पहुंच गई। शुक्रवार, 13 नवंबर को बाजार में सोने की कीमतों में हल्की रिकवरी जरूर देखने को मिली, लेकिन इससे पहले हुई बड़ी गिरावट का असर अभी भी बना हुआ है। ऐसे में जिन लोगों ने शादी-ब्याह या किसी खास मौके के लिए सोना खरीदने की योजना बनाई है, उनके लिए यह बदलाव काफी अहम है। Gold Price Today: 13 नवंबर को क्या रहा सोने का भाव? सोने की कीमतों में लगातार तीन दिनों तक गिरावट दर्ज की गई। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर गुरुवार को करीब 2.5% गिरकर ₹1,36,225 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। शुक्रवार को निचले स्तर पर खरीदारी आने से कीमतों में कुछ सुधार हुआ। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के संकेत बने रहे। NDTV Profit के मुताबिक, शुक्रवार सुबह भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,36,820 प्रति 10 ग्राम था। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,25,418 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इस तरह सोने की कीमतों में आई गिरावट ने बाजार में खरीदारी और निवेश को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है। Silver Price Today: चांदी भी ₹1.77 लाख के करीब पहुंची सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी गुरुवार को करीब 3% टूटकर ₹1,78,724 प्रति किलो पर बंद हुई थी। शुक्रवार को भी चांदी में कमजोरी देखने को मिली और इसका भाव ₹1.77 लाख के आसपास पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत भी करीब 51 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती दिखाई दी। डॉलर की मजबूती और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंताओं ने चांदी पर दबाव बनाया है। सोना-चांदी अचानक सस्ता क्यों हो रहा है? सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट के पीछे सिर्फ एक वजह नहीं है। अंतरराष्ट्रीय आर्थिक हालात से लेकर अमेरिकी नीतियों तक कई चीजें कीमती धातुओं को प्रभावित कर रही हैं। 1. अमेरिकी डॉलर मजबूत होना अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती सोने और चांदी के लिए चुनौती बन रही है। डॉलर महंगा होने पर दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना खरीदना महंगा पड़ता है। इससे मांग प्रभावित हो सकती है। 2. अमेरिका में महंगाई बढ़ना अमेरिका के महंगाई आंकड़े उम्मीद से ज्यादा रहने के कारण बाजार में चिंता बढ़ी है। निवेशक अब इस बात को लेकर सतर्क हैं कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला लेगा। 3. ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना ने सोने पर दबाव बढ़ाया है। जब ब्याज दरें ऊंची रहने की उम्मीद होती है, तो निवेशकों का रुझान दूसरी ब्याज देने वाली संपत्तियों की तरफ जा सकता है। 4. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी अमेरिकी सरकारी बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न बढ़ने पर सोने की आकर्षकता कम हो सकती है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में दिखाई दे रहा है। 5. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। इससे ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है और कीमती धातुओं पर दबाव बना है। भारत में महंगाई का भी दिख रहा असर भारत में भी महंगाई के आंकड़ों ने बाजार की चिंता बढ़ाई है। अक्टूबर 2026 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09% पर पहुंच गई, जबकि सितंबर में यह 5.54% थी। महंगाई दर RBI की 6% की ऊपरी सीमा से ऊपर निकलने के बाद आने वाले समय में ब्याज दरों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, RBI का अगला फैसला आने वाले आर्थिक आंकड़ों और महंगाई के रुख पर निर्भर करेगा। देश के बड़े शहरों में 24 और 22 कैरेट Gold Rate 13 नवंबर 2026 को उपलब्ध खुदरा बाजार के आंकड़ों के अनुसार प्रमुख शहरों में सोने के भाव इस प्रकार रहे: शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) दिल्ली ₹1,36,340 ₹1,24,978 मुंबई ₹1,36,580 ₹1,25,198 चेन्नई ₹1,36,970 ₹1,25,556 कोलकाता ₹1,36,390 ₹1,25,024 बेंगलुरु ₹1,36,680 ₹1,25,290 हैदराबाद ₹1,36,790 ₹1,25,391 ये 13 नवंबर की सुबह उपलब्ध सांकेतिक दरें हैं। स्थानीय बाजार, ज्वेलर और टैक्स के हिसाब से वास्तविक कीमत अलग हो सकती है। आगे और गिरेगा Gold Price या आएगी तेजी? अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सोने की कीमतों में गिरावट का दौर अभी जारी रहेगा या बाजार जल्द संभल सकता है? विशेषज्ञों की नजर अमेरिकी महंगाई के नए आंकड़ों, डॉलर की चाल और फेडरल रिजर्व के अगले फैसले पर है। अगर डॉलर मजबूत बना रहता है और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ती है, तो सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। दूसरी तरफ, वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने या निचले स्तरों पर खरीदारी आने से कीमतों में दोबारा तेजी भी देखने को मिल सकती है। इसलिए आने वाले कारोबारी दिनों में सोने और चांदी का बाजार काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। Gold-Silver Price Fall: खरीदारों के लिए राहत की खबर? सोने की कीमतों में आई गिरावट उन परिवारों के लिए राहत बन सकती है, जिनके घर में शादी या कोई बड़ा आयोजन होने वाला है। खासकर 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने वालों को कीमतों में बदलाव का सीधा फायदा मिल सकता है। हालांकि, गहने खरीदते समय सिर्फ सोने का भाव देखना काफी नहीं है। मेकिंग चार्ज, GST और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद अंतिम कीमत बढ़ जाती है। कुल मिलाकर, सोना सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच चुका है और चांदी भी लगातार कमजोर हो रही है। बाजार में फिलहाल असमंजस की स्थिति है। ऐसे में खरीदारों को जल्दबाजी करने के बजाय अपने शहर के ताजा रेट की जानकारी लेकर ही खरीदारी का फैसला करना चाहिए। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Marico की नई पहल: 12.69 लाख बच्चों तक पहुंची शिक्षा

Marico की नई पहल: 12.69 लाख बच्चों तक पहुंची शिक्षा, अब नए नाम से आगे बढ़ेगा अभियान

Marico Nihar Shanti Majbooti Ki Pathshala: देश की प्रमुख FMCG कंपनियों में शामिल मैरिको लिमिटेड ने अपनी शिक्षा-केंद्रित CSR पहल को नया नाम और नई पहचान दी है। कंपनी ने ‘निहार शांति पाठशाला फनवाला’ का नाम बदलकर अब ‘निहार शांति मज़बूती की पाठशाला’ कर दिया है। इस बदलाव के साथ कंपनी का उद्देश्य बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के साथ परिवारों और समुदायों को भी सशक्त बनाना है। आगामी बाल दिवस के मौके पर घोषित इस नई पहचान के पीछे एक खास सोच है- ‘मज़बूत फैसलों से बनता है मज़बूत भविष्य।’ मैरिको का मानना है कि बेहतर शिक्षा बच्चों के भविष्य को दिशा देने के साथ उनके परिवार और पूरे समाज के विकास में भी अहम भूमिका निभाती है। शिक्षा के क्षेत्र में पहले से काम कर रही है Marico मैरिको की यह CSR पहल पिछले कई वर्षों से आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित समुदायों के बच्चों की शिक्षा और सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। इसका मुख्य फोकस बच्चों को शुरुआती स्तर पर अच्छी शिक्षा देना और उनकी बुनियादी सीखने की नींव मजबूत करना है। कंपनी के मुताबिक, इस कार्यक्रम के तहत अब तक 1.26 लाख से अधिक शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है, जबकि करीब 12.69 लाख विद्यार्थियों को इसका लाभ मिला है। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 में इस पहल से 3 से 6 साल की उम्र के 3,500 से अधिक बच्चे, 260 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं और 1,500 से ज्यादा अभिभावक जुड़े और लाभान्वित हुए। NEP के तहत Foundational Learning पर खास जोर मैरिको की इस पहल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान (Foundational Literacy and Numeracy यानी FLN) को प्राथमिकता दी जा रही है। कंपनी का मानना है कि बच्चों को शुरुआती उम्र से ही पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी समझ देना बेहद जरूरी है। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और आगे की पढ़ाई के लिए मजबूत आधार तैयार होता है। नई पहचान के साथ कार्यक्रम को केवल मनोरंजक और गतिविधि आधारित शिक्षा तक सीमित रखने के बजाय बच्चों के सीखने के स्तर में लंबे समय तक सकारात्मक बदलाव लाने पर ध्यान दिया जाएगा। Marico के अधिकारी ने क्या कहा? मैरिको लिमिटेड के चीफ लीगल ऑफिसर, ग्रुप काउंसिल एवं CSR समिति के सचिव अमित भसीन ने इस बदलाव पर कहा कि शिक्षा में बच्चों का भविष्य संवारने के साथ परिवारों और समुदायों को सशक्त बनाने की भी क्षमता है। उन्होंने बताया कि कंपनी लंबे समय से गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा के जरिए बच्चों के सीखने के परिणाम बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। नई पहचान के माध्यम से कंपनी इस प्रयास को और व्यापक बनाना चाहती है। उनके मुताबिक, बच्चों में जरूरी कौशल, आत्मविश्वास और सीखने की मजबूत नींव तैयार करना जरूरी है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें और बदलती दुनिया में आगे बढ़ने के अवसर हासिल कर सकें। महिलाओं के सशक्तिकरण से भी जुड़ी है यह पहल ‘निहार शांति मज़बूती की पाठशाला’ की नई पहचान मैरिको के निहार शांति ब्रांड की सोच से भी जुड़ी हुई है। कंपनी का उद्देश्य महिलाओं को अपने परिवार के लिए मजबूत और सकारात्मक फैसले लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए CSR पहल बच्चों को शिक्षा के जरिए आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में काम करेगी। कंपनी का मानना है कि जब बच्चों को बेहतर शिक्षा और सही अवसर मिलते हैं, तो इसका फायदा सिर्फ एक बच्चे तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर इसका सकारात्मक असर पड़ता है। शिक्षा के जरिए मजबूत भविष्य बनाने की तैयारी मैरिको की नई पहल इस बात पर जोर देती है कि आज बच्चों को दी गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आने वाले समय में देश के विकास की मजबूत नींव बन सकती है। ‘निहार शांति मज़बूती की पाठशाला’ के जरिए कंपनी बच्चों की शुरुआती शिक्षा, शिक्षकों के प्रशिक्षण और अभिभावकों की भागीदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेगी। इस नई पहचान के साथ मैरिको ने एक बार फिर अपने उस संदेश को सामने रखा है कि मजबूत फैसले ही मजबूत भविष्य की नींव रखते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.