आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलचंडीगढ़ में शिखा हत्याकांड: पति ने पेवर ब्लॉक से सिर पर किए थे कई वार, पुलिस ने कराया सीन रिक्रिएट◆BREAKINGदेश-हरपलगुरुग्राम में धर्मांतरण के आरोप में दिल्ली से आईं चार महिलाएं गिरफ्तार◆BREAKINGदेश-हरपलबिहार में छठ पर लाखों श्रद्धालुओं ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य, पुनपुन नदी में डूबे 4 युवक; 3 लापता◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी शुरू, पहले दिन किसानों को आईं कई दिक्कतें◆BREAKINGदेश-हरपलपंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया बोले- दुनिया को युद्ध नहीं, शांति और भाईचारे के संदेश की जरूरत◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand ODI Series 209 रन बनाकर भी जीता भारत, 7 साल बाद न्यूजीलैंड में Series पर कब्जा◆BREAKINGप्रदेशPachmarhi से Chhindwara तक Lokayukta की Raid, Forest SDO के ठिकानों से 7.60 करोड़ की संपत्ति उजागर◆BREAKINGदेश-हरपलAkhilesh Yadav Ayodhya Visit: ‘आशीर्वाद दिया है तो धन्यवाद देने जाना पड़ेगा’, रामलला के दर्शन करेंगे अखिलेश◆BREAKINGदेश-हरपलचंडीगढ़ में शिखा हत्याकांड: पति ने पेवर ब्लॉक से सिर पर किए थे कई वार, पुलिस ने कराया सीन रिक्रिएट◆BREAKINGदेश-हरपलगुरुग्राम में धर्मांतरण के आरोप में दिल्ली से आईं चार महिलाएं गिरफ्तार◆BREAKINGदेश-हरपलबिहार में छठ पर लाखों श्रद्धालुओं ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य, पुनपुन नदी में डूबे 4 युवक; 3 लापता◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी शुरू, पहले दिन किसानों को आईं कई दिक्कतें◆BREAKINGदेश-हरपलपंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया बोले- दुनिया को युद्ध नहीं, शांति और भाईचारे के संदेश की जरूरत◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand ODI Series 209 रन बनाकर भी जीता भारत, 7 साल बाद न्यूजीलैंड में Series पर कब्जा◆BREAKINGप्रदेशPachmarhi से Chhindwara तक Lokayukta की Raid, Forest SDO के ठिकानों से 7.60 करोड़ की संपत्ति उजागर◆BREAKINGदेश-हरपलAkhilesh Yadav Ayodhya Visit: ‘आशीर्वाद दिया है तो धन्यवाद देने जाना पड़ेगा’, रामलला के दर्शन करेंगे अखिलेश◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

रायपुर में सहेली से 1.88 लाख की ठगी, खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर ऐंठे पैसे

Table of Content

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवती पर अपनी बचपन की सहेली से 1.88 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और राजस्थान कैडर की चयनित सिविल जज बताया था। उसने सहेली के भाई का पारिवारिक विवाद सुलझाने का भरोसा देकर कभी पुलिस अधिकारी को पैसे देने तो कभी बड़े वकील की फीस के नाम पर रकम ली।

पीड़िता का आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी नया iPhone खरीदकर लाई और उसे दिखाया भी। जब उसने रकम वापस मांगी तो गाली-गलौज कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। खमतराई पुलिस ने पूजा सिंह उर्फ मीठी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बचपन से थी दोस्ती, इंस्टाग्राम पर भी बना रहा संपर्क

खमतराई निवासी 24 वर्षीय आरजू शर्मा निजी शिक्षिका हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पूजा सिंह से उनकी बचपन से पहचान थी। दोनों डैजल पब्लिक स्कूल में पहली से पांचवीं कक्षा तक साथ पढ़ी थीं। बाद में इंस्टाग्राम के जरिए भी उनका संपर्क बना रहा।

शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2025 में पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काले कोट और बैंड में तस्वीरें पोस्ट की थीं। उसने खुद को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट की वकील बताया था। आरजू ने भी उसे कई बार रायपुर कोर्ट में वकीलों और क्लाइंट्स के साथ वकील की पोशाक में देखा था। इसी वजह से उसे पूजा की बातों पर भरोसा हो गया।

भाई का पारिवारिक विवाद सुलझाने का दिया भरोसा

आरजू के भाई आदित्य शर्मा की शादी 3 फरवरी 2026 को मोहला-मानपुर जिले के अंबागढ़ की प्राची शर्मा से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। प्राची ने आदित्य, आरजू और उनकी मां के खिलाफ क्रूरता और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी।

इससे परेशान होकर आरजू ने पूजा से कानूनी मदद मांगी। आरोप है कि पूजा ने छत्तीसगढ़ के बड़े पुलिस अधिकारियों और अपने साथी मजिस्ट्रेटों से पहचान होने का दावा किया। उसने भरोसा दिलाया कि वह अपने संपर्कों के जरिए मामला सुलझा देगी।

खुद को राजस्थान कैडर की सिविल जज बताकर वकील से मिलवाया

शिकायत के मुताबिक, सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में पूजा ने आरजू को फोन कर बताया कि वह दिल्ली से रायपुर आ रही है। 13 सितंबर को आरजू ने उसे यात्रा खर्च के लिए ऑनलाइन 5 हजार रुपए भेजे।

रायपुर पहुंचने के बाद पूजा ने दावा किया कि उसका चयन राजस्थान कैडर में सिविल जज के पद पर हो गया है और वह फिलहाल ट्रेनिंग पर है। इसलिए नियमों के कारण वह खुद केस नहीं लड़ सकती। उसने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमानत उल्ला खान से केस लड़वाने की बात कही। 14 सितंबर को पहाड़ी चौक, गुढ़ियारी के पास उसने आरजू की मुलाकात उनसे कराई।

पुलिस अधिकारी को पैसे देने के नाम पर मांगे 2 लाख रुपए

आरजू के आरोप के अनुसार, 16 सितंबर को पूजा ने बताया कि मोहला-मानपुर चौकी के पुलिस अधिकारी मनीष से उसकी बात हो गई है। अधिकारी केस खत्म कराने और परिवार के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने देने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए 2 लाख रुपए मांगे गए हैं। इसके अलावा पूजा ने अपनी और वकील की फीस के नाम पर 50 हजार रुपए भी मांगे।

आरजू ने वकील के गूगल-पे खाते में 15 हजार और पूजा के खाते में 5 हजार रुपए ट्रांसफर किए। जब उसने पुलिस अधिकारी का बैंक खाता मांगा तो पूजा ने कहा कि अधिकारी नकद पैसे लेंगे। इसके बाद आरजू ने किसी तरह 1.5 लाख रुपए जुटाए और पूजा के घर जाकर दे दिए।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि वहां मौजूद पूजा के भाई, मां और चाचा ने भरोसा दिलाया कि पूजा जज बन गई है और उनका काम जरूर हो जाएगा।

चौकी के बाहर QR कोड भेजकर लिए 18 हजार रुपए

इसी रात करीब 10 बजे पूजा, आरजू और उनका भाई मोहला-मानपुर चौकी पहुंचे। पूजा पुलिस अधिकारी से बात करने के नाम पर अंदर चली गई। कुछ देर बाद उसने आरजू को QR कोड भेजा और कहा कि प्राची शर्मा और उनके परिचितों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकलवाने के लिए तुरंत 18 हजार रुपए भेजने होंगे।

आरजू ने यह रकम भी ट्रांसफर कर दी। इसके बाद पूजा बाहर आई और दावा किया कि काम हो गया है। उसने कहा कि CDR मिलने के बाद केस धारा 155 के तहत खत्म हो जाएगा।

परिचित से मिली जानकारी के बाद हुआ शक

कुछ दिन बाद आरजू को पूजा की एक परिचित ने बताया कि उसने कानून की पढ़ाई भी पूरी नहीं की है। इसके बाद आरजू ने अधिवक्ता अमानत उल्ला खान से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि पूजा उनसे पैसे वापस ले चुकी है और उनके पास केवल 5 हजार रुपए बचे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पूजा की आईडी और सर्टिफिकेट कभी नहीं देखे।

इस बीच पूजा ने फैमिली कोर्ट में याचिका लगाने के नाम पर 50 हजार रुपए और मांगे। आरजू और उनके भाई को शक हुआ तो उन्होंने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। आरजू ने वकील से अपने केस के बारे में भी पूछा। आरोप है कि उन्होंने बताया कि पूजा उनसे केस नहीं करवा सकती और वे किसी दूसरे वकील से केस लड़वा सकते हैं।

पैसे से नया iPhone खरीदने का आरोप

आरजू ने शिकायत में बताया कि 16 सितंबर को पैसे लेने के बाद जब वे मोहला-मानपुर चौकी जाने के लिए निकले, तब पूजा नया iPhone लेकर आई थी। उसने आरजू को बताया कि उसने अभी-अभी नया फोन खरीदा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी मेहनत की कमाई से यह फोन खरीदा था।

रकम वापस मांगी तो झूठे केस में फंसाने की धमकी

आरजू के मुताबिक, 3 अक्टूबर को वह पूजा के घर पैसे वापस मांगने पहुंचीं। आरोप है कि वहां पूजा ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी कि वह सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज है। अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उनके खिलाफ झूठी FIR दर्ज करा सकती है।

इसके बाद आरजू ने 4 अक्टूबर को खमतराई थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने 12 नवंबर को पूजा सिंह उर्फ मीठी सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 319(2) के तहत FIR दर्ज की है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर मनीष बाजपेयी कर रहे हैं।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ में शिखा हत्याकांड: पति ने पेवर ब्लॉक से सिर पर किए थे कई वार, पुलिस ने कराया सीन रिक्रिएट

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में शिखा की हत्या के मामले में पुलिस जांच जारी है। रविवार को सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच में डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। शिखा के चेहरे पर चोट के कई निशान थे। रांची से उनके भाई के चंडीगढ़ पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान शिखा की मां गुंजन, पिता, भाई और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पुलिस ने इस मामले में शिखा के पति और नया गांव निवासी रॉबिन को गिरफ्तार किया है। शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस आरोपी को लेजर वैली लेकर गई और उससे घटनास्थल पर वारदात का सीन रिक्रिएट करवाया। तलाक की बात पर हुआ था विवाद पुलिस जांच के मुताबिक, रॉबिन को पत्नी शिखा के चरित्र पर शक था। उसे आशंका थी कि शिखा उसे तलाक दे देगी। मूल रूप से रांची की रहने वाली शिखा अपने दो बच्चों के साथ पति से अलग सेक्टर-15 में अपनी मां गुंजन के पास रह रही थीं। आरोप है कि रॉबिन ने बच्चों का वास्ता देकर शिखा को मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को वह सेक्टर-27 स्थित शिखा के ऑफिस पहुंचा। वहां से दोनों शिखा की एक्टिवा पर खाना खाने गए और बाद में शहर में घूमते रहे। शाम करीब 7:25 बजे दोनों लेजर वैली पहुंचे। वहां तलाक को लेकर बातचीत के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में रॉबिन ने वहां पड़े भारी पेवर ब्लॉक से शिखा के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और मौके से फरार हो गया। पेवर ब्लॉक और खून से सने कपड़े बरामद पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पेवर ब्लॉक और आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। शिखा के कपड़े भी जांच के लिए कब्जे में लिए गए हैं। इनसे लिए गए सैंपल खून के मिलान और अन्य फॉरेंसिक जांच के लिए सेक्टर-36 स्थित केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन और वारदात के समय की गई कॉल की भी जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि वारदात के आखिरी समय में आरोपी ने किसी व्यक्ति को फोन किया था। पुलिस उस व्यक्ति की पहचान और मामले में उसकी संभावित भूमिका का पता लगा रही है। सास पर हमले के मामले में जेल जा चुका है आरोपी पुलिस के मुताबिक, रॉबिन ने 11 सितंबर को दीवार फांदकर सेक्टर-15 स्थित अपनी सास गुंजन के घर में प्रवेश किया था। वहां शिखा ने उसके साथ जाने से मना कर दिया था। आरोप है कि इस पर रॉबिन ने चापड़ से गुंजन पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया था। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने उस मामले में रॉबिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह दिवाली से दो दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। अब पुलिस शिखा की हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

गुरुग्राम में धर्मांतरण के आरोप में दिल्ली से आईं चार महिलाएं गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा और खाने-पीने का सामान देने के बहाने कथित तौर पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। चारों महिलाएं घाटा गांव में एक निजी पाठशाला चला रही थीं। पुलिस के मुताबिक, वे पिछले करीब एक साल से हर शनिवार दिल्ली से गुरुग्राम आती थीं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मौके पर छापा मारकर चारों महिलाओं को गिरफ्तार किया। वहां से CCTV कैमरे और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गरीब बच्चों के लिए चला रही थीं पाठशाला इस मामले में शनिवार को एक व्यक्ति ने सेक्टर-56 थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक, घाटा गांव में SPR रोड स्थित सर्विस स्टेशन के पास बनी झुग्गियों और कच्चे कमरों में कुछ महिलाएं गरीब परिवारों के छोटे बच्चों के लिए निजी पाठशाला चला रही थीं। यहां बच्चों को पढ़ाने के साथ खाने-पीने की चीजें और अन्य जरूरी सामान भी बांटा जाता था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस गतिविधि की आड़ में धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित की जा रही थीं। पुलिस ने छापा मारकर चारों को किया गिरफ्तार शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-56 थाना प्रभारी सुखपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने घाटा गांव में बताए गए स्थान पर छापा मारकर चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सुमन कुमारी (21), निवासी कोसलपुरी, आजादपुर, दिल्ली; राजकुमारी चाओबा सिंह (36), निवासी विष्णुपुर, मणिपुर और वर्तमान में सेक्टर-86, गुरुग्राम; अशमिता चाहार (35), निवासी नेपाल और वर्तमान में कोटला, दिल्ली; तथा ललनपुई (31), निवासी आइजोल, मिजोरम और वर्तमान में द्वारका, दिल्ली के रूप में हुई है। अलग-अलग क्षेत्रों में काम करती हैं महिलाएं पुलिस पूछताछ के अनुसार, ललनपुई एक निजी कंपनी में HR के पद पर कार्यरत है। अशमिता चाहार एक अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए स्वयंसेवक के रूप में काम करती है। राजकुमारी चाओबा सिंह एक निजी कंपनी में लीड एनालिस्ट है, जबकि सुमन ने पिछले साल ग्रेजुएशन पूरा किया था और फिलहाल B.Ed. की तैयारी कर रही थी। एक साल से हर शनिवार आती थीं गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, चारों महिलाएं पिछले करीब एक साल से हर शनिवार दिल्ली से गुरुग्राम आती थीं। यहां वे निजी पाठशाला चलाकर बच्चों को पढ़ाती थीं और उन्हें खाने-पीने की चीजें व अन्य सामान देती थीं। आरोप है कि इसी दौरान बच्चों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार में छठ पर लाखों श्रद्धालुओं ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य, पुनपुन नदी में डूबे 4 युवक; 3 लापता

बिहार में महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को 10 हजार से ज्यादा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। घाटों पर सुबह से ही उत्सव और भक्ति का माहौल रहा। व्रतियों ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस बीच पटना के मिर्जापुर गांव में बड़ा हादसा हो गया। घाट की सजावट करने गए चार युवक पुनपुन नदी में डूब गए। रेस्क्यू टीम ने एक युवक को सुरक्षित बचा लिया, जबकि तीन युवक अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए अभियान जारी है। छठ पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के एक घाट पर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने घर पर ही छठ पूजा की। छठ मनाने के लिए देश के अलग-अलग महानगरों और विदेशों से करीब 50 लाख लोग बिहार लौटे हैं। इनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई समेत कई शहरों में रहने वाले लोग शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, करीब 40 लाख लोग ट्रेन से और 10 लाख लोग हवाई जहाज, बस व निजी वाहनों से बिहार पहुंचे हैं।

छत्तीसगढ़ में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी शुरू, पहले दिन किसानों को आईं कई दिक्कतें

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। इस साल किसानों को धान के लिए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। हालांकि, एक एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल धान ही खरीदा जाएगा। खरीदी के पहले दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। कहीं ऑनलाइन टोकन की तारीख जनवरी में मिल रही है, तो कहीं पंजीकृत रकबा कम होने के कारण किसान अपना पूरा धान बेचने को लेकर परेशान हैं। किसानों ने इन समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने शिकायतें भी रखीं। दुर्ग में रकबा कम होने से परेशान किसान दुर्ग में डेढ़ एकड़ रकबा कम दर्ज होने के कारण एक किसान को 33 क्विंटल धान बेचने में परेशानी हुई। इससे नाराज किसान ने आत्महत्या करने की बात कही। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने षड्यंत्र का आरोप लगाया है। पार्टी ने सरकार से किसानों का पूरा धान खरीदने की मांग की है। धमतरी में 550 से ज्यादा किसानों ने कटवाए टोकन धान खरीदी के पहले दिन धमतरी में 550 से अधिक किसानों ने टोकन कटवाया। वहीं, सुकमा में पहले दिन किसी भी किसान का टोकन नहीं कट सका। सुकमा खरीदी केंद्र में दोपहर तक नहीं पहुंचे किसान सुकमा जिला मुख्यालय स्थित धान खरीदी केंद्र में दोपहर 12 बजे तक न तो किसान पहुंचे और न ही धान से भरी गाड़ियां आईं। जबकि केंद्र में खरीदी शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया बोले- दुनिया को युद्ध नहीं, शांति और भाईचारे के संदेश की जरूरत

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया रविवार को नकोदर के मेहतपुर स्थित दरबार श्री बुलंदपुरी साहिब में आयोजित आठवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बाबा बलदेव जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महज दो साल और दो दिन में भारतीय संस्कृति और सिख गुरुओं की शिक्षाओं को 100 से अधिक देशों तक पहुंचाना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया को युद्ध के बजाय शांति, प्रेम और भाईचारे के संदेश की जरूरत है। कटारिया ने अपने 49 साल के राजनीतिक अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा बलदेव जी ने कम समय में भारतीय संस्कृति और गुरुओं के विचारों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। जिस धरती से ये विचार निकले, वहां दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग मानवता और प्रेम पर चर्चा करने के लिए जुट रहे हैं। विनम्रता, दया और प्रेम से बनेगा बेहतर समाज राज्यपाल ने कहा कि विनम्रता, दयालुता और प्रेम एक बेहतर समाज की बुनियाद हैं। उन्होंने गुरु नानक देव जी के सिद्धांत ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का उल्लेख करते हुए लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया। रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक हिंसा पर जताई चिंता कटारिया ने रूस-यूक्रेन युद्ध सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी हिंसा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आपसी संवाद और एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करके विवादों को सुलझाया जा सकता है। किसी भी व्यक्ति को केवल अपनी बात को ही सही नहीं मानना चाहिए। संगत-पंगत को बताया समानता का प्रतीक राज्यपाल ने गुरु नानक देव जी की संगत-पंगत परंपरा को समानता का प्रतीक बताया। उन्होंने छठ पर्व का उदाहरण देते हुए कहा कि उगते और डूबते, दोनों सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा जीवन के हर उतार-चढ़ाव में सम्मान का भाव रखने की सीख देती है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.