आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलAkhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस की 181 सीटों की मांग, 17 नवंबर को होगा फैसला!◆BREAKINGएंटरटेनमेंटDiljit Dosanjh Indore Concert: धमकियों के बीच इंदौर पहुंचे दिलजीत, राहत इंदौरी का शेर पढ़कर दिया जवाब◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में छठ पर्व पर घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य◆BREAKINGमध्य प्रदेशशराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, बोलीं- नहीं हटी तो करेंगे आंदोलन◆BREAKINGमध्य प्रदेशचोरी की दो वारदातों का खुलासा, बाइक चोर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGदेश-हरपलहिमाचल में 297 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद पर विवाद, जयराम ठाकुर बोले- विधानसभा में सरकार से मांगेंगे जवाब◆BREAKINGदेश-हरपलचंडीगढ़ में शिखा हत्याकांड: पति ने पेवर ब्लॉक से सिर पर किए थे कई वार, पुलिस ने कराया सीन रिक्रिएट◆BREAKINGदेश-हरपलगुरुग्राम में धर्मांतरण के आरोप में दिल्ली से आईं चार महिलाएं गिरफ्तार◆BREAKINGदेश-हरपलAkhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस की 181 सीटों की मांग, 17 नवंबर को होगा फैसला!◆BREAKINGएंटरटेनमेंटDiljit Dosanjh Indore Concert: धमकियों के बीच इंदौर पहुंचे दिलजीत, राहत इंदौरी का शेर पढ़कर दिया जवाब◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में छठ पर्व पर घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य◆BREAKINGमध्य प्रदेशशराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, बोलीं- नहीं हटी तो करेंगे आंदोलन◆BREAKINGमध्य प्रदेशचोरी की दो वारदातों का खुलासा, बाइक चोर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGदेश-हरपलहिमाचल में 297 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद पर विवाद, जयराम ठाकुर बोले- विधानसभा में सरकार से मांगेंगे जवाब◆BREAKINGदेश-हरपलचंडीगढ़ में शिखा हत्याकांड: पति ने पेवर ब्लॉक से सिर पर किए थे कई वार, पुलिस ने कराया सीन रिक्रिएट◆BREAKINGदेश-हरपलगुरुग्राम में धर्मांतरण के आरोप में दिल्ली से आईं चार महिलाएं गिरफ्तार◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

छत्तीसगढ़ में छठ पर्व पर घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Table of Content

छत्तीसगढ़ में लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार शाम प्रदेशभर के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाओं ने सूप और दउरा में फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद सजाकर घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच छठी मैया की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

बिलासपुर में अरपा नदी के तट पर एक किलोमीटर लंबा घाट

बिलासपुर में अरपा नदी के तट पर छठ पूजा के लिए करीब एक किलोमीटर लंबा घाट तैयार किया गया है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। आयोजन के दौरान 5100 दीप जलाकर महाआरती की जाएगी।

रायपुर में महादेव घाट मार्ग पर लगा जाम

राजधानी रायपुर में भी छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। महादेव घाट पर पूजा के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके चलते घाट जाने वाले रास्ते पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस की 181 सीटों की मांग, 17 नवंबर को होगा फैसला!

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। खासकर समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस की सीटों की मांग को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने यूपी की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। Akhilesh Yadav ने बताया कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 181 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। हालांकि, उन्होंने सीट बंटवारे का फॉर्मूला भी साफ कर दिया। उनका कहना है कि गठबंधन में जिस पार्टी के जीतने की स्थिति होगी, उसे ही संबंधित सीट दी जाएगी। यानी फैसला सिर्फ सीटों की संख्या देखकर नहीं, बल्कि हर विधानसभा क्षेत्र के समीकरण के आधार पर होगा। कांग्रेस की 181 सीटों की मांग, अखिलेश ने खोला राज दिल्ली में आयोजित हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के दौरान अखिलेश यादव से कांग्रेस की सीटों की मांग को लेकर सवाल किया गया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस 180 सीटें मांग रही है, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘180 में एक जोड़ दीजिए।’ इस तरह Akhilesh Yadav ने पहली बार सार्वजनिक रूप से कांग्रेस की 181 सीटों की मांग की जानकारी दी। इससे पहले कांग्रेस की तरफ से 150 से 200 विधानसभा सीटों की सूची सपा नेतृत्व को सौंपे जाने की बात सामने आई थी। कांग्रेस का तर्क है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रदर्शन और पार्टी के संगठनात्मक आधार को देखते हुए उसे सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। हालांकि, 181 सीटों की मांग पर अभी दोनों दलों के बीच अंतिम सहमति नहीं बनी है। अखिलेश यादव का Seat Sharing Formula क्या है? Akhilesh Yadav ने सीट बंटवारे को लेकर कहा है कि गठबंधन में हर सीट का फैसला उसकी स्थानीय स्थिति को देखकर किया जाएगा। जिस विधानसभा क्षेत्र में जिस पार्टी की पकड़ और जीतने की स्थिति बेहतर होगी, उसे वहां से चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। इसका मतलब है कि सपा और कांग्रेस के बीच केवल सीटों की संख्या पर बातचीत नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों की स्थिति, स्थानीय संगठन और विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण भी चर्चा का हिस्सा होंगे। अखिलेश ने कांग्रेस के साथ अपने संबंधों को अच्छा बताते हुए गठबंधन जारी रहने का भरोसा भी जताया है। ऐसे में दोनों दलों के सामने चुनौती यह है कि सीटों की मांग और जमीनी राजनीतिक स्थिति के बीच सहमति कैसे बनाई जाए। 17 नवंबर से शुरू होगी SP-Congress की औपचारिक बातचीत सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने 17 नवंबर से बातचीत शुरू होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां उन विधानसभा क्षेत्रों पर चर्चा करेंगी, जहां से वे चुनाव लड़ना चाहती हैं। कांग्रेस पहले ही संभावित सीटों की सूची समाजवादी पार्टी को सौंप चुकी है। अब दोनों दलों के नेता विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने भी कहा है कि पार्टी गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहती है। उनके मुताबिक, सीटों की संख्या पर अंतिम तस्वीर बातचीत के बाद ही साफ होगी। राहुल गांधी करेंगे UP चुनाव की तैयारी की समीक्षा सीट शेयरिंग की बातचीत से पहले कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को लेकर भी सक्रियता बढ़ा दी है। 16 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई गई है। वहीं, राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति और संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी भागीदारी प्रस्तावित है। कांग्रेस के सामने गठबंधन में सीटों की मांग रखने के साथ-साथ अपने संगठन को मजबूत करने की चुनौती भी है। पार्टी ने संभावित सीटों का चयन स्थानीय नेताओं की राय, पिछले चुनावों के प्रदर्शन और संगठन की मौजूदगी के आधार पर किया है। सपा नेता शिवपाल सिंह पटेल ने 181 सीटों की मांग पर उठाए सवाल कांग्रेस की 181 सीटों की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद शिवपाल सिंह पटेल का अलग रुख सामने आया है। उन्होंने इस मांग को अव्यावहारिक बताया और कहा कि कांग्रेस को 50 से 65 सीटों के बीच समझौते पर विचार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सीटों का अंतिम फैसला अखिलेश यादव ही करेंगे। उनके बयान से साफ है कि गठबंधन के भीतर सीटों की संख्या को लेकर अलग-अलग विचार मौजूद हैं। हालांकि, शिवपाल सिंह पटेल का यह बयान उनका व्यक्तिगत रुख है। इसे समाजवादी पार्टी की ओर से घोषित आधिकारिक सीट बंटवारा नहीं माना जा सकता। 2024 में INDIA Alliance ने जीती थीं यूपी की 43 सीटें सपा और कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ा था। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में समाजवादी पार्टी ने 37 और कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस तरह गठबंधन के खाते में कुल 43 सीटें आई थीं। वहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 111 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को केवल 2 सीटों पर जीत मिली थी। यही वजह है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीटों की मांग और पुराने चुनावी प्रदर्शन का मुद्दा बातचीत में अहम हो सकता है। दोनों दलों के सामने 2024 के लोकसभा चुनाव वाले तालमेल को विधानसभा चुनाव में आगे बढ़ाने की चुनौती है। PDA रणनीति के साथ चुनावी तैयारी में जुटे अखिलेश एक तरफ कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर चर्चा चल रही है, तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव अपनी PDA रणनीति को भी आगे बढ़ा रहे हैं। PDA का मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग है। रविवार को आगरा में आयोजित PDA दलित महासम्मेलन में अखिलेश यादव ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने PDA में ‘D’ का मतलब ‘दमदार दलित’ बताया और सामाजिक हिस्सेदारी से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और सरकारी स्कूलों से जुड़े मुद्दों पर भी प्रदेश सरकार को घेरा। सपा आगामी विधानसभा चुनाव में PDA रणनीति को अपनी राजनीतिक तैयारी का अहम हिस्सा बना रही है। अब 17 नवंबर की बैठक पर टिकी सबकी नजर उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर सपा...
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh Indore Concert: धमकियों के बीच इंदौर पहुंचे दिलजीत, राहत इंदौरी का शेर पढ़कर दिया जवाब

Diljit Dosanjh Indore Concert पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में 15 नवंबर को हुए AURA India Tour 2026 के कॉन्सर्ट में उन्होंने राहत इंदौरी का मशहूर शेर ‘किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है’ पढ़कर खूब सुर्खियां बटोरीं। खास बात यह रही कि कार्यक्रम से पहले धमकी भरे ईमेल, विरोध और गानों पर पाबंदी को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके बावजूद दिलजीत इंदौर पहुंचे और मंच से साफ कह दिया कि वह न पहले रुके थे और न आगे रुकेंगे। दिलजीत के इस कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह शाम खास रही। एक तरफ उनके गानों पर झूमते दर्शक थे, तो दूसरी तरफ मंच से दिए गए उनके बयान ने पूरे कार्यक्रम को चर्चा का विषय बना दिया। राहत इंदौरी का शेर पढ़कर दिया जवाब कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने इंदौर के दर्शकों से बातचीत करते हुए राहत इंदौरी की मशहूर गजल की पंक्तियां सुनाईं। उन्होंने कहा: ‘हमारे मुंह से जो निकले वही सदाकत है, हमारे मुंह में तुम्हारी जुबान थोड़ी है। अगर खिलाफ हैं तो होने दो, जान थोड़ी है। सभी का खून शामिल है यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।’ इस शेर के जरिए दिलजीत ने विरोध और पाबंदियों के बीच अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें रोकने की कोशिशें हुईं, लेकिन वह अपने प्रशंसकों से किया वादा निभाने के लिए इंदौर पहुंचे हैं। उनका संदेश साफ था कि पहले भी नहीं रुके थे और आगे भी अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे। सोशल मीडिया पर भी उनके इस बयान का वीडियो तेजी से चर्चा में आया। ‘जय श्री महाकाल’ बोलकर की कॉन्सर्ट की शुरुआत इंदौर पहुंचने के बाद दिलजीत ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत ‘जय श्री महाकाल’ के उद्घोष से की। उन्होंने इंदौर को महाकाल की धरती बताते हुए यहां आने पर खुशी जाहिर की। कॉन्सर्ट से पहले कार्यक्रम रद्द होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन दिलजीत ने इंदौर पहुंचकर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया। उन्होंने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि लोगों का प्यार ही उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है। कार्यक्रम से पहले उन्होंने इंदौर के मशहूर पोहे का भी जिक्र किया था। उनके पोहा खाने की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। Bomb Threat के बाद इंदौर में बढ़ाई गई थी सुरक्षा दिलजीत के कॉन्सर्ट से पहले इंदौर में बम धमकी वाले ईमेल मिलने की खबरों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी। 2 नवंबर को इंदौर के तीन निजी स्कूलों और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय को धमकी भरे ईमेल मिले थे। इन संदेशों में दिलजीत के कॉन्सर्ट का भी जिक्र किया गया था। इसके बाद 10 नवंबर को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच को भी धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें इंदौर के कार्यक्रम के अलावा कुछ अन्य स्थानों का उल्लेख किया गया था। मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ का नाम भी धमकी वाले संदेश में सामने आया था। इन घटनाओं के बाद संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने धमकी भरे संदेशों की जांच की। शुरुआती जांच में कुछ ईमेल फर्जी होने की आशंका भी जताई गई थी। Diljit Dosanjh के चार गानों पर क्यों लगी थी पाबंदी? कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत के चार गानों को लेकर भी विवाद हुआ था। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आयोजकों को कुछ गाने कार्यक्रम में नहीं बजाने के निर्देश दिए थे। इन गानों में शामिल थे: विभाग की चिंता थी कि शराब, नशे और हथियारों से जुड़े संदर्भ बच्चों पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं। इसी वजह से आयोजकों को कार्यक्रम के दौरान इन गानों को लेकर सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए थे। इस मुद्दे पर दिलजीत ने मंच से अपनी बात रखी और गानों पर लगाई गई पाबंदियों का जिक्र किया। यही वजह रही कि उनका इंदौर कॉन्सर्ट संगीत के साथ-साथ अभिव्यक्ति और पाबंदियों की बहस को लेकर भी सुर्खियों में रहा। Ahmedabad Concert को लेकर भी चर्चा, 21 नवंबर को अगला शो इंदौर में कॉन्सर्ट पूरा करने के बाद अब दिलजीत दोसांझ के अगले कार्यक्रमों पर सबकी नजर है। AURA India Tour 2026 के तहत उनका अगला बड़ा कार्यक्रम 21 नवंबर को अहमदाबाद में प्रस्तावित है। अहमदाबाद में भी कुछ गानों को लेकर प्रशासनिक निर्देश सामने आए हैं। बच्चों की सुरक्षा, मंच पर उनकी मौजूदगी और प्रस्तुति से जुड़े कुछ नियमों को लेकर आयोजकों को निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद दिलजीत मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, चंडीगढ़ और कोलकाता में भी कार्यक्रम करेंगे। इंदौर में दिलजीत का संदेश बना चर्चा का विषय दिलजीत दोसांझ का इंदौर कॉन्सर्ट कई वजहों से याद किया जाएगा। कार्यक्रम से पहले धमकी भरे ईमेल, गानों पर पाबंदी और शो रद्द होने की अटकलें थीं, लेकिन आखिरकार कॉन्सर्ट हुआ और हजारों प्रशंसकों ने इसमें हिस्सा लिया। मंच से राहत इंदौरी का शेर पढ़ना इस शाम का सबसे चर्चित पल बन गया। दिलजीत ने अपने अंदाज में विरोध का जवाब दिया और यह भी दिखाया कि अपने प्रशंसकों से किया वादा उनके लिए कितना मायने रखता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

छत्तीसगढ़ में छठ पर्व पर घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

छत्तीसगढ़ में लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार शाम प्रदेशभर के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाओं ने सूप और दउरा में फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद सजाकर घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच छठी मैया की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बिलासपुर में अरपा नदी के तट पर एक किलोमीटर लंबा घाट बिलासपुर में अरपा नदी के तट पर छठ पूजा के लिए करीब एक किलोमीटर लंबा घाट तैयार किया गया है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। आयोजन के दौरान 5100 दीप जलाकर महाआरती की जाएगी। रायपुर में महादेव घाट मार्ग पर लगा जाम राजधानी रायपुर में भी छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। महादेव घाट पर पूजा के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके चलते घाट जाने वाले रास्ते पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, बोलीं- नहीं हटी तो करेंगे आंदोलन

मध्य प्रदेश के सागर की मछरयाई में स्थित शराब दुकान के खिलाफ रविवार को महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शराब दुकान पर शराब पीने के बाद एक व्यक्ति की मौत होने की घटना के बाद क्षेत्र में दुकान हटाने की मांग तेज हो गई है। महिलाएं सड़क पर उतर आईं और प्रशासन से रहवासी इलाके से शराब दुकान हटाने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं को समझाइश देकर शांत कराया। प्रशासन ने उनकी मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। देर रात तक उत्पात मचाने का आरोप प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि रहवासी इलाके में शराब दुकान होने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। उनके मुताबिक, शराब पीने वाले लोग देर रात तक हंगामा करते हैं और जुआ खेलते हैं। महिलाओं ने यह भी कहा कि शराबियों की वजह से महिला और युवतियों को रास्ते से निकलने में परेशानी होती है। उन्होंने प्रशासन से शराब दुकान को जल्द से जल्द क्षेत्र से हटाने की मांग की है। दुकान नहीं हटी तो आंदोलन की चेतावनी महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द शराब दुकान नहीं हटाई गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगी। फिलहाल प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है।

चोरी की दो वारदातों का खुलासा, बाइक चोर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महाकाल थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को पकड़कर चोरी की बाइक बरामद की। वहीं, नीलगंगा पुलिस ने सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर चुराने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों कार्रवाई का खुलासा रविवार शाम करीब 4 बजे किया गया। घर के बाहर से चुराई थी बाइक पहला मामला महाकाल थाना क्षेत्र का है। कोट मोहल्ला निवासी सोहेल खान ने 23 सितंबर की रात करीब 11 बजे अपनी होंडा शाइन बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। अगली सुबह करीब 6 बजे बाइक गायब मिली। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने भैरवगढ़ निवासी विशाल उर्फ आकाश उर्फ चीका वर्मा (उर्फ राज) को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ महाकाल, भैरवगढ़, बड़नगर और नागदा थानों में चोरी सहित अन्य धाराओं के आठ मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में उसका जुलूस निकाला और उससे उठक-बैठक भी लगवाई। सुनार की दुकान पर चोरी के जेवर बेचने पहुंचे थे आरोपी दूसरा मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र का है। इंदौर रोड पर टीला तालाब के पास रहने वाली कमलेश सोलंकी के सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ले गए थे। देवेंद्र सिंह सोलंकी की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध सिद्धि कॉलोनी में एक सुनार की दुकान पर चोरी के जेवर बेचने पहुंचे हैं। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की तो दोनों भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कमला नेहरू नगर निवासी भोलाराम यादव (20) और हरी यादव (18) के रूप में बताई। उनकी निशानदेही पर एक सोने की अंगूठी, चांदी की पायजेब, बिछुड़ी और अन्य जेवर बरामद किए गए। 55 हजार रुपए के जेवर बरामद पुलिस के मुताबिक, बरामद जेवरों की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपए है। भोलाराम के पास से करीब 30 हजार रुपए की सोने की अंगूठी और हरी के पास से करीब 25 हजार रुपए के चांदी के जेवर मिले हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस दोनों मामलों में पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में चोरी की बाइक और दूसरे में करीब 55 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर जब्त किए गए हैं। पुलिस तीनों आरोपियों को जल्द न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.