आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है◆BREAKINGदेश-हरपलपहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल◆BREAKINGएंटरटेनमेंटDiljit Dosanjh Concert: अहमदाबाद शो में चले लात-घूंसे, E-Cigarette का वीडियो वायरल◆BREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर में 20.75 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में जज के सूने मकान में चोरी, चांदी की शिव प्रतिमा और जेवर ले गए चोर; दो गिरफ्तार◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में सब्जी मंडी हटाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर निगम मुख्यालय पर पुलिस तैनात◆BREAKINGमध्य प्रदेशधान खरीदी पर विजय केशरवानी ने सरकार को घेरा, बोले- 917 से घटकर 659 रुपए रह गई अंतर सहायता◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है◆BREAKINGदेश-हरपलपहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल◆BREAKINGएंटरटेनमेंटDiljit Dosanjh Concert: अहमदाबाद शो में चले लात-घूंसे, E-Cigarette का वीडियो वायरल◆BREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर में 20.75 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में जज के सूने मकान में चोरी, चांदी की शिव प्रतिमा और जेवर ले गए चोर; दो गिरफ्तार◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में सब्जी मंडी हटाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर निगम मुख्यालय पर पुलिस तैनात◆BREAKINGमध्य प्रदेशधान खरीदी पर विजय केशरवानी ने सरकार को घेरा, बोले- 917 से घटकर 659 रुपए रह गई अंतर सहायता◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

इंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है

Table of Content

इंदौर के समाजसेवी किशोर कोडवानी सोमवार को नगर निगम कमिश्नर के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। वे अपनी मांगों को लेकर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से मिलने पहुंचे थे, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी मुलाकात नहीं हो सकी।

कोडवानी का कहना है कि इंदौर में पानी की कमी नहीं, बल्कि उसके प्रबंधन की समस्या है। नर्मदा, बिलावली, यशवंत सागर, ट्यूबवेल और ट्रीटेड वॉटर जैसे कई स्रोत होने के बावजूद शहर के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

200 लीटर पानी का हिसाब नहीं होने का आरोप

किशोर कोडवानी ने कहा कि शहर में प्रति व्यक्ति 311 लीटर पानी निर्धारित है, लेकिन टंकियों के माध्यम से लोगों तक करीब 100 लीटर पानी ही पहुंच रहा है। बाकी 200 लीटर पानी का कोई हिसाब-किताब नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में वे 2009 से न्यायिक लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान कई आदेश भी जारी हुए, लेकिन उनका पालन नहीं किया जा रहा है।

निगमायुक्त को कई बार लिख चुके हैं पत्र

कोडवानी के मुताबिक, उन्होंने निगमायुक्त को दो महीने पहले और फिर एक महीने पहले पत्र लिखा था। इस बीच जून में जल प्रभारी, उपायुक्त और महापौर के साथ दो बार बैठक भी हुई, लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 और 2025 में हाईकोर्ट ने पानी सहित अन्य मुद्दों पर दायर अभ्यावेदनों की सुनवाई करते हुए नगर निगम को निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अब तक इन निर्देशों पर अमल नहीं हुआ।

7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो फिर देंगे धरना

कोडवानी ने कहा कि इस साल शहर में जल संकट की स्थिति बनी है। उनके अनुसार, यह पानी की उपलब्धता का नहीं, बल्कि भूजल और प्रबंधन का संकट है।

उन्होंने दावा किया कि इंदौर को नर्मदा और यशवंत सागर से 200 एमएलडी से अधिक पानी मिलता है, जबकि टंकियों में 100 एमएलडी पानी भी नहीं भर पा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि पानी की उपलब्धता और वितरण के बीच इतना बड़ा अंतर क्यों है।

कोडवानी ने नगर निगम को कार्रवाई के लिए 7 दिन का समय दिया है। उनका कहना है कि यदि इस अवधि में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे दोबारा चौराहे पर धरना देंगे और न्यायालय में अवमानना का आवेदन पेश करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस बार आवेदन में दो मांगें भी शामिल की जाएंगी। पहली, निगमायुक्त को निजी खर्च पर वकील के माध्यम से न्यायालय में उपस्थित होना पड़े। दूसरी, न्यायालय की अवमानना के लिए उन पर आर्थिक दंड लगाया जाए।

सिंघल बोले- पहले हाईकोर्ट के आदेशों का अध्ययन करेंगे

निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि किशोर कोडवानी उनसे मिलने आए थे। उन्होंने पेयजल से संबंधित हाईकोर्ट के कुछ आदेशों का हवाला दिया, जिन पर दोबारा सुनवाई की आवश्यकता बताई गई थी।

सिंघल के मुताबिक, कोडवानी से उन आदेशों की प्रतियां और उनमें दर्ज सभी बिंदु उपलब्ध कराने को कहा गया है। पहले इनका अध्ययन किया जाएगा। जिन अन्य पक्षों का इन मामलों से संबंध है, उन्हें भी सुना जाएगा। सभी पक्षों को सुनने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए

रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की कार्यकर्ता कार्यशाला के दौरान संगठन के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौर ने एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘जय श्रीराम’ के नारे इतनी जोर से लगाए जाएं कि जिस महिला के गर्भ में आतंकवादी पल रहा है, उसका गर्भपात हो जाए। प्रदीप गौर ने अपने संबोधन में हनुमान जी के लंका जाने का प्रसंग सुनाया। उन्होंने दावा किया कि जब हनुमान जी लंका पहुंचे थे, तब उनके ‘जय श्रीराम’ के नारों से राक्षसनियों के गर्भ में पल रहे बच्चों का गर्भपात हो गया था। इसी प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी जोरदार नारे लगाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगवाए। कार्यशाला में बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की यह कार्यकर्ता कार्यशाला सोमवार को रायपुर के विमतारा भवन में आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया भी कार्यशाला में मौजूद रहे। कौन हैं प्रदीप गौर? प्रदीप गौर की उम्र 48 वर्ष है। वे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री हैं। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

इंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है

इंदौर के समाजसेवी किशोर कोडवानी सोमवार को नगर निगम कमिश्नर के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। वे अपनी मांगों को लेकर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से मिलने पहुंचे थे, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी मुलाकात नहीं हो सकी। कोडवानी का कहना है कि इंदौर में पानी की कमी नहीं, बल्कि उसके प्रबंधन की समस्या है। नर्मदा, बिलावली, यशवंत सागर, ट्यूबवेल और ट्रीटेड वॉटर जैसे कई स्रोत होने के बावजूद शहर के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। 200 लीटर पानी का हिसाब नहीं होने का आरोप किशोर कोडवानी ने कहा कि शहर में प्रति व्यक्ति 311 लीटर पानी निर्धारित है, लेकिन टंकियों के माध्यम से लोगों तक करीब 100 लीटर पानी ही पहुंच रहा है। बाकी 200 लीटर पानी का कोई हिसाब-किताब नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मामले में वे 2009 से न्यायिक लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान कई आदेश भी जारी हुए, लेकिन उनका पालन नहीं किया जा रहा है। निगमायुक्त को कई बार लिख चुके हैं पत्र कोडवानी के मुताबिक, उन्होंने निगमायुक्त को दो महीने पहले और फिर एक महीने पहले पत्र लिखा था। इस बीच जून में जल प्रभारी, उपायुक्त और महापौर के साथ दो बार बैठक भी हुई, लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 और 2025 में हाईकोर्ट ने पानी सहित अन्य मुद्दों पर दायर अभ्यावेदनों की सुनवाई करते हुए नगर निगम को निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अब तक इन निर्देशों पर अमल नहीं हुआ। 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो फिर देंगे धरना कोडवानी ने कहा कि इस साल शहर में जल संकट की स्थिति बनी है। उनके अनुसार, यह पानी की उपलब्धता का नहीं, बल्कि भूजल और प्रबंधन का संकट है। उन्होंने दावा किया कि इंदौर को नर्मदा और यशवंत सागर से 200 एमएलडी से अधिक पानी मिलता है, जबकि टंकियों में 100 एमएलडी पानी भी नहीं भर पा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि पानी की उपलब्धता और वितरण के बीच इतना बड़ा अंतर क्यों है। कोडवानी ने नगर निगम को कार्रवाई के लिए 7 दिन का समय दिया है। उनका कहना है कि यदि इस अवधि में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे दोबारा चौराहे पर धरना देंगे और न्यायालय में अवमानना का आवेदन पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार आवेदन में दो मांगें भी शामिल की जाएंगी। पहली, निगमायुक्त को निजी खर्च पर वकील के माध्यम से न्यायालय में उपस्थित होना पड़े। दूसरी, न्यायालय की अवमानना के लिए उन पर आर्थिक दंड लगाया जाए। सिंघल बोले- पहले हाईकोर्ट के आदेशों का अध्ययन करेंगे निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि किशोर कोडवानी उनसे मिलने आए थे। उन्होंने पेयजल से संबंधित हाईकोर्ट के कुछ आदेशों का हवाला दिया, जिन पर दोबारा सुनवाई की आवश्यकता बताई गई थी। सिंघल के मुताबिक, कोडवानी से उन आदेशों की प्रतियां और उनमें दर्ज सभी बिंदु उपलब्ध कराने को कहा गया है। पहले इनका अध्ययन किया जाएगा। जिन अन्य पक्षों का इन मामलों से संबंध है, उन्हें भी सुना जाएगा। सभी पक्षों को सुनने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

पहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार दिल्ली स्थित उपराज्यपाल आवास पहुंचे। यहां दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर शबद कीर्तन का आयोजन किया। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। शबद कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव की शिक्षाओं और उनके संदेशों को याद किया जाता है। इस आयोजन को सिख परंपरा और गुरबाणी के प्रति समर्पित रखा गया। पिछले महीने भजन क्लबिंग कार्यक्रम में भी हुए थे शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले महीने 25 सितंबर को दिल्ली के दीनदयाल पार्क में जेन-जी के बीच पहुंचे थे। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर आयोजित भजन क्लबिंग कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने खंजरी बजाई और भजनों के साथ गुनगुनाते हुए भी नजर आए थे। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh Concert: अहमदाबाद शो में चले लात-घूंसे, E-Cigarette का वीडियो वायरल

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का अहमदाबाद कॉन्सर्ट इन दिनों अपने गानों से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में है। 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस म्यूजिक शो में हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे थे। लोगों ने दिलजीत के गानों पर खूब मस्ती की, लेकिन कार्यक्रम के बाद सामने आए कुछ वीडियो ने पूरे आयोजन पर सवाल खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कहीं दर्शकों के बीच लात-घूंसे चलते दिखाई दे रहे हैं, तो कहीं एक व्यक्ति कथित तौर पर ई-सिगरेट (E-Cigarette) का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि स्टेडियम में ई-सिगरेट और कई अन्य प्रतिबंधित चीजें ले जाने की अनुमति नहीं थी। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद ये चीजें अंदर कैसे पहुंचीं? Ahmedabad Concert में दर्शकों के बीच हुई मारपीट कॉन्सर्ट के बाद सामने आए एक वीडियो में कुछ युवकों के बीच बहस होती दिखाई देती है। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ जाती है कि विवाद हाथापाई तक पहुंच जाता है। वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे को धक्का देते और लात मारते नजर आ रहे हैं। वहां मौजूद दूसरे दर्शकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि झगड़ा किस बात को लेकर शुरू हुआ था। इस घटना में शामिल लोगों की पहचान और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बैन के बावजूद E-Cigarette कैसे पहुंची स्टेडियम के अंदर? मारपीट के वीडियो के अलावा एक अन्य वीडियो ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। इसमें एक व्यक्ति कथित तौर पर ई-सिगरेट या वेपिंग डिवाइस का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। दरअसल, कॉन्सर्ट के लिए जारी नियमों में ई-सिगरेट, वेप, सिगरेट, लाइटर और तंबाकू उत्पादों को प्रतिबंधित किया गया था। ऐसे में स्टेडियम के अंदर ई-सिगरेट के इस्तेमाल का वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा जांच पर सवाल उठना लाजिमी है। लोग जानना चाहते हैं कि जब प्रवेश द्वारों पर जांच की व्यवस्था थी, तो प्रतिबंधित सामान अंदर कैसे पहुंच गया? हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 3,500 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, फिर भी उठे सवाल अहमदाबाद कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद थी। इसी को देखते हुए पुलिस और आयोजकों ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान करीब 2,000 पुलिसकर्मी और 1,500 निजी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। स्टेडियम और आसपास निगरानी के लिए CCTV कैमरों की व्यवस्था भी की गई थी। प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर और DFMD लगाए गए थे। इसके अलावा बम निरोधक दस्ते और क्विक रिस्पॉन्स टीम भी अलर्ट पर थीं। इतने बड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद मारपीट और प्रतिबंधित सामान से जुड़े वीडियो सामने आना आयोजकों के लिए सवाल खड़े करता है। कॉन्सर्ट से पहले Fire Safety को लेकर भी हुई थी चर्चा दिलजीत के कार्यक्रम से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम की फायर सेफ्टी व्यवस्था भी सुर्खियों में रही थी। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम के कुछ एग्जिट पॉइंट बंद पाए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद आपातकालीन स्थिति में दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान पोर्टेबल फायर एक्सटिंग्विशर, फायर मार्शल और दमकल की गाड़ियों की व्यवस्था भी की गई थी। ऐसे में अब कॉन्सर्ट के भीतर सामने आई घटनाओं ने एक बार फिर बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की अहमियत याद दिला दी है। दिलजीत के गानों पर पहले ही लग चुकी थीं पाबंदियां अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ के कुछ गानों को लेकर भी विवाद हुआ था। गुजरात के बाल संरक्षण विभाग ने पुलिस को पत्र लिखकर ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’, ‘जेब विचों अफीम’ और ‘जट्ट फायर करदा’ जैसे गानों पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। विभाग की आपत्ति थी कि इन गानों में शराब, नशीले पदार्थों और हिंसा से जुड़े संदर्भ हैं, जिनका बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा मंच पर बच्चों को बुलाने और कुछ खास तरह की पोशाक पहनने को लेकर भी निर्देश दिए गए थे। इससे पहले 15 नवंबर को इंदौर में हुए दिलजीत के कॉन्सर्ट में भी गानों को लेकर इसी तरह की चर्चा देखने को मिली थी। मंच से दिलजीत ने उठाया Double Standards का मुद्दा गानों पर पाबंदी के मुद्दे पर दिलजीत ने अहमदाबाद के मंच से अपनी बात रखी। उन्होंने विदेशी कलाकारों और भारतीय गायकों के साथ होने वाले व्यवहार की तुलना करते हुए सवाल उठाया कि भारतीय कलाकारों के गानों पर ही इतनी आपत्ति क्यों होती है? उन्होंने Coldplay के इसी स्टेडियम में हुए कॉन्सर्ट का उदाहरण दिया और कहा कि विदेशी कलाकारों के मामले में ऐसा रवैया देखने को नहीं मिलता। दिलजीत ने अपनी भारतीय पहचान का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि वह दुनिया भर में पंजाबी और भारतीय संगीत को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। अब आयोजकों और प्रशासन से जवाब का इंतजार दिलजीत दोसांझ का अहमदाबाद कॉन्सर्ट कई मायनों में चर्चा में रहा। एक तरफ हजारों फैंस ने उनके संगीत का आनंद लिया, वहीं दूसरी तरफ मारपीट और ई-सिगरेट के कथित इस्तेमाल के वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब कॉन्सर्ट के लिए इतने बड़े स्तर पर सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, तो प्रतिबंधित सामान अंदर कैसे पहुंचा और दर्शकों के बीच हुई मारपीट को समय रहते क्यों नहीं रोका जा सका? फिलहाल इन घटनाओं को लेकर आयोजकों और प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

सीहोर में 20.75 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीहोर जिले के अहमदपुर में सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ शिब्बू के पास से करीब 16 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी बरामद की गई है। चोरी हुए जेवरों की कुल कीमत 20 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है। सूने घर को बनाया था निशाना पुलिस के मुताबिक, अहमदपुर के नया बाजार मोहल्ले में रहने वाले ललता प्रसाद दांगी ने 21 अक्टूबर को थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर की रात 10 बजे से 21 अक्टूबर की रात 12:30 बजे के बीच चोर उनके घर में घुसा और सोने-चांदी के कीमती आभूषण चुराकर ले गया। BNS की धाराओं में दर्ज हुआ था मामला शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी की पहचान मेन मार्केट अहमदपुर निवासी ओमप्रकाश उर्फ शिब्बू (23), पिता जगदीश शर्मा के रूप में की है। उसके पास से चोरी के करीब 16 तोला सोने और 250 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.