Gold Silver Price Today: सोना फिर चमका, Silver के भाव में गिरावट – जानें आज का ताज़ा रेट

Table of Content

24 अप्रैल Gold की चमक एक बार फिर लौट आई है। बुधवार को भारी गिरावट के बाद गुरुवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। वहीं, चांदी के दामों में थोड़ी नरमी नजर आई।

गुरुवार सुबह घरेलू वायदा बाजार MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर जून डिलीवरी वाला सोना ₹858 की तेजी के साथ ₹95,580 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो कि पिछले बंद भाव ₹94,722 से ज्यादा है। खबर लिखे जाने के समय यह ₹95,859 पर ट्रेड कर रहा था और दिन का उच्चतम स्तर ₹96,188 तक पहुंच गया था।

गौरतलब है कि मंगलवार को सोने ने घरेलू वायदा बाजार में ₹99,358 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड हाई छुआ था। ग्लोबल मार्केट में भी यह $3,509.90 प्रति औंस के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

चांदी की चाल सुस्त

चांदी की बात करें तो MCX पर मई डिलीवरी वाला चांदी का वायदा भाव ₹348 की गिरावट के साथ ₹95,451 प्रति किलो पर खुला। पिछला बंद भाव ₹95,799 था। इस दौरान यह कॉन्ट्रैक्ट ₹95,466 पर ट्रेड कर रहा था। दिन के दौरान इसका उच्चतम स्तर ₹95,685 और न्यूनतम स्तर ₹95,450 रहा।

हालांकि, इस साल चांदी ने ₹1,01,999 प्रति किलो का सर्वोच्च स्तर भी छुआ है।

ग्लोबल मार्केट में Gold तेज, चांदी फिसली

अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में भी Gold की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सोना $3,301.80 प्रति औंस पर खुला और खबर लिखे जाने तक $3,335.50 प्रति औंस पर पहुंच गया, यानी $41.40 की बढ़त दर्ज की गई।

वहीं, चांदी की शुरुआत $33.56 प्रति औंस पर हुई लेकिन यह $0.21 की गिरावट के साथ $33.33 प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

बाजार भाव एक नजर में:

मार्केटओपनिंग रेटपिछला बंदवर्तमान रेट (LTP)
MCX – सोना₹95,580₹94,722₹95,859
MCX – चांदी₹95,451₹95,799₹95,466
Comex – सोना$3,301.80$3,294.10$3,335.50
Comex – चांदी$33.56$33.54$33.33

नोट: MCX पर सोने की कीमत रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत रुपये प्रति किलो में होती है, जबकि Comex पर भाव डॉलर प्रति औंस में होते हैं।

लेटेस्ट मार्केट अपडेट्स के लिए फॉलो करें Deshharpal को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Iran US talks Islamabad, Trump statement Iran conflict, Pakistan mediation news, Iran America tension, global politics latest news

Tension Talks Begin: इस्लामाबाद में आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका, ट्रंप का बड़ा बयान

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू, ट्रंप ने कहा- ईरान संघर्ष में पीछे। पाकिस्तान निभा रहा मध्यस्थ की भूमिका।किस्तान की राजधानी Islamabad में आज एक अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली, जहां Iran और United States के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है...
Modi Rahul Gandhi conversation

Rare Moment in Parliament: मोदी और राहुल गांधी की बातचीत बनी चर्चा का केंद्र

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद में श्रद्धांजलि के दौरान पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच हुई बातचीत ने सबका ध्यान खींचा। नई दिल्ली में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। संसद...
Bengal

Bengal vs TMC मोदी का वार- “डर खत्म, विकास शुरू”

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “West Bengal अब Parivartan यानी बदलाव के लिए तैयार है।” उन्होंने इशारों-इशारों में All India Trinamool Congress (TMC) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय से डर और...
Vrindavan

Vrindavan Accident यमुना में डूबी नाव, भजन से मची चीख-पुकार, 11 की मौत

Vrindavan से आई यह खबर दिल को झकझोर देने वाली है। एक साधारण सी धार्मिक सैर अचानक मातम में बदल गई, जब यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4 लोग अभी भी लापता हैं। भजन...
Vaibhav Suryavanshi

RCB vs Vaibhav Suryavanshi एकतरफा मैच, Boundary Rain से जीता दिल

IPL 2026 में हर मैच के साथ नए सितारे सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बार जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वो हैं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)। उनकी हालिया पारी सिर्फ एक स्कोर नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रदर्शन था जिसने मैच का पूरा मूड बदल दिया। RCB के खिलाफ खेलते हुए वैभव...