बिलासपुर।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अवैध टिकट दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले ढाई साल में बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडल में 756 से ज्यादा टिकट दलालों को पकड़ा गया है और इनसे 2.43 करोड़ रुपए के ई-टिकट जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वाणिज्य विभाग की संयुक्त मुहिम का हिस्सा है।
ई-टिकट सिस्टम में सेंध, यात्रियों को हो रही थी परेशानी
ये टिकट दलाल IRCTC के ई-टिकट सिस्टम में सेंध लगाकर आम यात्रियों के लिए कृत्रिम संकट खड़ा कर देते हैं। बाद में यही टिकट मनमानी कीमतों पर बेचते हैं। इससे असली यात्रियों को न तो समय पर टिकट मिल पाता है और न ही सही कीमत पर।
1 जनवरी से 30 जून 2025 तक 136 दलाल पकड़े गए
ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 के पहले 6 महीनों में ही 136 अवैध दलाल पकड़े गए हैं। इनके पास से 33.30 लाख रुपए के टिकट जब्त किए गए।
2023 और 2024 में हुआ बड़ा खुलासा
- 2023 में 292 दलालों से 82.80 लाख रुपए के टिकट जब्त
- 2024 में 328 दलालों से 1.27 करोड़ रुपए के टिकट बरामद
- इन सभी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
जून में ही 30 दलाल सलाखों के पीछे
रेलवे हर महीने 2 से 3 स्पेशल ड्राइव चलाकर टिकट माफिया पर शिकंजा कस रहा है। हाल ही में जून में 30 अवैध दलालों को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान में RPF की गुप्तचर शाखा भी सक्रिय रूप से शामिल है।
Deshharpal का निवेदन – टिकट हमेशा IRCTC जैसे आधिकारिक माध्यमों से ही बुक करें।
और ऐसी ही सच्ची, असरदार खबरों के लिए जुड़े रहिए – www.deshharpal.com
