बर्मिंघम में Team India का धमाका, इतिहास में दर्ज हुई ऐतिहासिक जीत
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही Anderson-Tendulkar Trophy 2025 में भारत ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 336 रनों से हरा दिया। यह जीत इसलिए खास है क्योंकि बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत ने कभी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।
India’s first-ever Test win at Edgbaston ✅
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 6, 2025
First Asian team to win a Test at Edgbaston ✅
First Test win for Shubman Gill as captain ✅#TeamIndia defeated #England by 336 runs at Edgbaston in a dominant display of Test cricket brilliance. 🤩
Watch the post-presentation LIVE… pic.twitter.com/bsmi7sB9zQ
शुभमन गिल की कप्तानी में टूटा बर्मिंघम का तिलिस्म
पहले टेस्ट में हार झेलने के बाद कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठे थे, लेकिन गिल ने जबरदस्त वापसी करते हुए इतिहास रच दिया। गिल बर्मिंघम में टेस्ट मैच जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए। उनकी कप्तानी में भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए और फिर इंग्लैंड को दोनों पारियों में रोकते हुए मैच 336 रनों से जीत लिया।
आकाश दीप का करियर बेस्ट प्रदर्शन
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज आकाश दीप, जिन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। उनके अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने भी महत्वपूर्ण विकेट निकाले।

इंग्लैंड की दूसरी पारी में भी संघर्ष
इंग्लैंड को भारत ने 608 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम पांचवें दिन 271 रन पर सिमट गई। विकेटकीपर जैमी स्मिथ (88) और ब्रायडन कार्स (38) ने थोड़ी बहुत कोशिश की, लेकिन आकाश दीप की धारदार गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सके।
विदेश में भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत
भारत के टेस्ट इतिहास में यह विदेश में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 2016 में वेस्टइंडीज को 318 रन से हराया था। यह ओवरऑल रनों के लिहाज से भारत की चौथी सबसे बड़ी जीत बन गई है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सुधार
इस जीत के साथ ही भारत ने World Test Championship 2025-27 में चौथे स्थान पर जगह बना ली है। दो मैचों में एक जीत के साथ भारत के 12 अंक हो गए हैं और अंक प्रतिशत 50 है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पहले, श्रीलंका दूसरे और बांग्लादेश तीसरे स्थान पर हैं।
तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में 10 जुलाई से
अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लंदन के Lord’s Cricket Ground पर खेला जाएगा, जहां भारत के पास सीरीज में बढ़त लेने का मौका होगा।
मुख्य Highlights:
- भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए और इंग्लैंड को 407 रन पर रोका
- शुभमन गिल का शतक और कप्तानी में पहला विदेशी टेस्ट जीत
- इंग्लैंड को 608 रनों का टारगेट मिला
- आकाश दीप ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए
- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का सुधार
