अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने BRICS देशों को लेकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि जो देश BRICS की “Anti-America” Policies को समर्थन देंगे, उन पर मौजूदा टैक्स के अलावा 10% Additional Tariff लगाया जाएगा। ट्रंप के इस बयान के बाद China ने सख्त जवाब दिया, और भारत समेत अन्य देशों में कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है।
क्या है Trump की Tariff धमकी?
Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर BRICS देशों को चेतावनी दी कि यदि कोई देश अमेरिका विरोधी नीतियों का समर्थन करता है, तो उस पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब BRICS ग्रुप वैश्विक मंच पर अमेरिका के प्रभाव को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है।
BRICS Summit 2025 में क्या हुआ?
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में हुई BRICS समिट में सदस्य देशों ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों की आलोचना की। साथ ही, अमेरिका द्वारा लगाए गए एकतरफा टैरिफ को अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों के खिलाफ बताया गया। इस विरोध के बाद ही ट्रंप ने नया बयान जारी किया।
China का जवाब: “हम टकराव नहीं, सहयोग चाहते हैं”
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि BRICS देशों का मकसद संघर्ष नहीं, Global Cooperation है। उन्होंने कहा – “टैरिफ वॉर में कोई विजेता नहीं होता, और अमेरिका का संरक्षणवाद दुनिया को नुकसान पहुँचा रहा है।“
भारत की स्थिति: संतुलन की कूटनीति
भारत BRICS का सक्रिय सदस्य है लेकिन अमेरिका के साथ उसके मजबूत Trade और Strategic Relations भी हैं। ट्रंप की धमकी भारत को कठिन डिप्लोमैटिक बैलेंसिंग की स्थिति में डाल सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को अब बेहद सावधानी से अपनी नीति तय करनी होगी।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
