बिहार की राजधानी पटना में हुए चर्चित गोपाल खेमका मर्डर केस (Gopal Khemka Murder Case) की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है। इस हाई-प्रोफाइल हत्या के पीछे की वजह बिजनेस राइवलरी (Business Rivalry) बताई जा रही है। अब तक पुलिस ने इस केस में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक मुख्य आरोपी को मंगलवार को पुलिस एनकाउंटर (Police Encounter) में ढेर कर दिया गया।
Police Encounter में मारा गया Arms Supplier
पुलिस ने मंगलवार सुबह दमरिया घाट (Damaria Ghat), पटना में मुठभेड़ के दौरान विकास उर्फ राजा (29) को मार गिराया। वह इस मर्डर केस में हथियार सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने STF और Patna Police की टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
Mastermind Arrested: सुपारी देकर करवाई गई थी हत्या
Gopal Khemka मर्डर केस में मुख्य साजिशकर्ता (Mastermind) भी पुलिस की गिरफ्त में है। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक प्रतिद्वंद्वी व्यवसायी (Business Rival) ने गोपाल खेमका को रास्ते से हटाने के लिए शूटर को सुपारी दी थी। आरोपी ने पेशेवर शूटर उमेश को हायर किया, जिसे STF ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
CCTV फुटेज से मिले बड़े सुराग
हत्या से पहले आरोपी पटना के दलदली रोड स्थित एक चाय की दुकान पर इकट्ठा हुए थे। CCTV फुटेज में साफ दिखा कि आरोपियों ने वहां मीटिंग की और फिर योजना के अनुसार खेमका की हत्या की। यहां तक कि एक आरोपी खेमका की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुआ ताकि शक न हो।
पुलिस ने मौके से पिस्तौल, कपड़े और स्कूटर बरामद किए हैं जो हत्या में इस्तेमाल हुए थे।
Police Action जारी, 7 आरोपी गिरफ्तार
अब तक Gopal Khemka केस में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। STF और Patna Police की टीम लगातार पटना सिटी और हाजीपुर में छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से प्लांड सुपारी किलिंग (Planned Contract Killing) का है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
