Amarnath Yatra 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के बालटाल मार्ग पर लगातार बारिश और भूस्खलन (Landslide) के चलते यात्रा को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं।
Shooting Stone गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत
बालटाल रूट पर मंगलवार देर शाम एक महिला श्रद्धालु पर अचानक ऊपर से Shooting Stone गिरा। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब यात्री दर्शन कर लौट रहे थे।
Heavy Rain और कीचड़ में फंसे यात्री
लगातार 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रास्ते की स्थिति बेहद खराब हो गई है। बालटाल मार्ग पर भूस्खलन और कीचड़ से रास्ते बंद हो गए हैं। वायरल वीडियो में दो श्रद्धालु कीचड़ में फिसलते और बहते हुए दिखाई दिए, हालांकि समय रहते उन्हें बचा लिया गया।
Yatra पर अस्थायी रोक
प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए 17 जुलाई 2025 से Amarnath Yatra को रोकने का फैसला लिया है। यह इस साल की यात्रा का पहला ब्रेक है। रास्तों की मरम्मत और मौसम में सुधार होने तक यात्रा स्थगित रहेगी।
Weather Alert और Rescue Teams तैनात
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौके पर NDRF, SDRF, और BRO की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
अब तक 2 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
इस साल की Amarnath Yatra की शुरुआत 3 जुलाई 2025 को हुई थी। अब तक 2 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा 9 अगस्त तक प्रस्तावित थी, लेकिन खराब मौसम ने इसमें रुकावट डाल दी है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
