अब चेहरा ही पहचान है! UIDAI का नया Aadhaar FaceRD ऐप लॉन्च, डिजिटल पहचान का नया युग शुरू
आधार कार्ड अब और ज़्यादा डिजिटल हो गया है। UIDAI ने अपने नए FaceRD App को Google Play Store पर लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के आने के बाद अब आपको होटल, एयरपोर्ट, सिम कार्ड लेने या किसी भी जगह आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ Face Authentication से आपका काम हो जाएगा।
क्या है Aadhaar FaceRD App?
FaceRD दरअसल एक फेस ऑथेंटिकेशन ऐप है, जिसे UIDAI ने डेवलप किया है। इसके ज़रिए अब Aadhaar से जुड़ी पहचान डिजिटल तरीके से सिर्फ आपके चेहरे को स्कैन कर करके पूरी हो जाएगी।
इस ऐप को इसी साल अप्रैल में IT Minister अश्विनी वैष्णव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि यह ऐप भारत की डिजिटल पहचान व्यवस्था को और मजबूत बनाएगा।
FaceRD App कैसे काम करता है?
- सबसे पहले ऐप को उसी फोन में डाउनलोड करें जिसमें Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर है।
- ऐप इंस्टॉल करें और अपना Aadhaar नंबर इंटर करें।
- Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालें।
- इसके बाद Face Authentication का ऑप्शन आएगा।
- कैमरे के सामने चेहरा स्कैन करें और फिर एक 6 अंकों का पिन सेट करें।
बस! अब आपको कहीं भी पहचान के लिए कोई पेपर या फोटो कॉपी नहीं ले जानी पड़ेगी।
iPhone यूज़र्स को इंतजार करना होगा
फिलहाल यह ऐप केवल Android यूज़र्स के लिए उपलब्ध है और वो भी Developer Version के रूप में। UIDAI द्वारा iOS वर्जन को लेकर कोई समयसीमा नहीं बताई गई है, लेकिन यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है।
इससे क्या फायदे होंगे?
✅ फोटोकॉपी की जरूरत खत्म
✅ तेज़ और सुरक्षित पहचान प्रक्रिया
✅ फेस ऑथेंटिकेशन का आसान इंटरफेस
✅ डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूत
