विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद अब पहली बड़ी चुनौती Asia Cup 2025 है। इस टूर्नामेंट में भारतीय फैंस की निगाहें दो खिलाड़ियों पर होंगी – शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव।
गिल से उम्मीद है कि वे बैटिंग में वही भरोसा और क्लास दिखाएंगे, जो सालों तक विराट कोहली ने निभाया। वहीं, सूर्या पर जिम्मेदारी है कि वे रोहित शर्मा की तरह टीम को लीड कर सकें और बड़े मौकों पर परफॉर्म करें।
फैंस का मानना है कि यह टूर्नामेंट सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि नई भारतीय टीम की पहचान बनाने का भी मौका है। युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने और “नए कोहली-रोहित” बनने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
अब देखना होगा कि गिल और सूर्या इस भरोसे पर खरे उतरते हैं या नहीं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

