बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Govinda को बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के जुहू स्थित Criticare Asia Multispeciality Hospital में भर्ती कराया गया था। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस की चिंता बढ़ गई थी।
लेकिन अब खुद गोविंदा ने सभी को राहत (relief) दी है। उन्होंने न्यूज़ एजेंसी ANI के जरिए एक voice message भेजा जिसमें कहा – “Thank you so much… I am fine.” यानी “धन्यवाद, मैं ठीक हूं।”
डॉक्टरों की निगरानी में हैं Govinda
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि अभिनेता फिलहाल conscious हैं और doctors की observation में हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मेडिकल टेस्ट जारी हैं और रिपोर्ट्स आने के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी। हॉस्पिटल प्रशासन ने भी पुष्टि की है कि गोविंदा की हालत stable है और उन्हें Observation Ward में रखा गया है।
Fans ने मांगी दुआ, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #GetWellSoonGovinda
जैसे ही गोविंदा के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर आई, उनके फैंस और सेलेब्रिटीज ने ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। कुछ ने लिखा – “Govinda sir, please get well soon, we love you!”
Bollywood ke ‘Chi Chi’ अब भी फैंस के फेवरेट
90 के दशक में अपनी comedy timing, dance moves और energetic performances से गोविंदा ने जो पहचान बनाई, वह आज भी बरकरार है। ‘कुली नंबर 1’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘दिलवाला’, ‘हसीना मान जाएगी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
अब हालत Stable, जल्द हो सकता है Discharge
डॉक्टरों के मुताबिक, गोविंदा की हालत अब stable है और जल्द ही उन्हें discharge किया जा सकता है। उनके परिवार के सदस्य लगातार हॉस्पिटल में मौजूद हैं और फैंस से दुआ करने की अपील की गई है।
फैंस के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि Govinda अब पूरी तरह ठीक हैं (I am fine) और जल्द ही घर लौट सकते हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
