विमान हादसे के बाद Ahmedabad Civil Hospital में बढ़ी हलचल: विमान हादसे के घायलों का इलाज जारी में लगातार एंबुलेंस पहुंच रही हैं। इन एंबुलेंसों से घायल यात्रियों को इलाज के लिए लाया जा रहा है, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चुरी में शिफ्ट किया जा रहा है।
हादसे के बाद से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है। डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में दिन-रात जुटी है। कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका ICU में इलाज चल रहा है। अस्पताल के बाहर परिजनों की भीड़ लगी हुई है, सभी अपने अपनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक, अब तक कई लोगों की पहचान हो चुकी है, जबकि कुछ शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और हर शव की पहचान और जांच की प्रक्रिया में जुटी है।
यह हादसा न सिर्फ एक तकनीकी चूक का परिणाम बताया जा रहा है, बल्कि इससे जुड़े परिवारों के लिए यह पल किसी बुरे सपने से कम नहीं है। प्रशासन ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है और जांच तेज कर दी गई है।
इस हादसे ने कई घरों के चिराग बुझा दिए हैं, और कई जिंदगियां ICU के भरोसे लटकी हुई हैं। हर एंबुलेंस के सायरन के साथ अस्पताल में उम्मीद और बेचैनी दोनों दौड़ती हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
