आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक◆BREAKINGदेश-हरपललाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल◆BREAKINGदेश-हरपलपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार◆BREAKINGदेश-हरपलदशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन◆BREAKINGछत्तीसगढ़NIT रायपुर के नए कुलसचिव बने अशोक कुमार गुप्ता, 20 साल से अधिक का है प्रशासनिक अनुभव◆BREAKINGBreaking Newsटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों संदिग्ध◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली पर 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी किया शेड्यूल; जानें पूरा टाइम टेबल◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक◆BREAKINGदेश-हरपललाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल◆BREAKINGदेश-हरपलपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार◆BREAKINGदेश-हरपलदशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन◆BREAKINGछत्तीसगढ़NIT रायपुर के नए कुलसचिव बने अशोक कुमार गुप्ता, 20 साल से अधिक का है प्रशासनिक अनुभव◆BREAKINGBreaking Newsटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों संदिग्ध◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली पर 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी किया शेड्यूल; जानें पूरा टाइम टेबल◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

MP में ‘कॉकरोच पार्टी’ की एंट्री, भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिस्टम के खिलाफ खोला मोर्चा

MP में ‘कॉकरोच पार्टी’ की एंट्री, भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिस्टम के खिलाफ खोला मोर्चा

MP की राजनीति में एक नया और अनोखा नाम सामने आया है। “कॉकरोच पार्टी” ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को जनता की आवाज बताते हुए सिस्टम के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का दावा किया। पार्टी के सदस्यों का कहना है कि यह सिर्फ राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि उन लोगों की लड़ाई है जो लंबे समय से भ्रष्ट और शिथिल व्यवस्था से परेशान हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी से जुड़े युवाओं ने कहा कि देश में शिक्षा, रोजगार और पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन आम लोगों की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। खास बात यह रही कि NEET पेपर लीक से प्रभावित कुछ युवा भी इस पार्टी के साथ नजर आए। उनका कहना था कि मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है और अब युवाओं को खुद आगे आकर बदलाव की लड़ाई लड़नी होगी। पार्टी के प्रतिनिधियों ने कहा कि “कॉकरोच” नाम प्रतीक है उस संघर्ष का, जो हर मुश्किल हालात में भी खत्म नहीं होता। उनका दावा है कि वे आम जनता, छात्रों और बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। भोपाल में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सोशल मीडिया पर भी “कॉकरोच पार्टी” को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग इसे सिस्टम के खिलाफ नई आवाज बता रहे हैं, तो कुछ इसे अलग तरह की राजनीतिक पहल मान रहे हैं।
Read more
NEET पेपर लीक पर Rahul Gandhi का सरकार पर हमला, बोले- ‘मोदी जी ने एक शब्द नहीं कहा’

NEET पेपर लीक पर Rahul Gandhi का सरकार पर हमला, बोले- ‘मोदी जी ने एक शब्द नहीं कहा’

Rahul Gandhi ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने बड़े मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। राहुल गांधी ने कहा, “पेपर लीक पर मोदी जी ने एक शब्द नहीं कहा। सरकार आवाज उठाने वाले छात्रों और युवाओं पर लाठियां चला रही है, लेकिन हम शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे।” उन्होंने सीधे तौर पर Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं और सरकार जवाबदेही से बच रही है। NEET विवाद पर बढ़ी राजनीति देशभर में NEET परीक्षा को लेकर उठे विवाद के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्ष लगातार परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहा है। राहुल गांधी का कहना है कि लाखों छात्र मेहनत करके परीक्षा देते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनके सपनों को तोड़ देती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही।
Read more
महंगाई का नया झटका! Sudha और Saras Dairy ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से लागू नई कीमतें

महंगाई का नया झटका! Sudha और Saras Dairy ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से लागू नई कीमतें

देश में बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध की कीमतों ने भी आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बिहार की Sudha Dairy और राजस्थान की Saras Dairy ने दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं। दोनों डेयरियों की तरफ से अलग-अलग दूध व डेयरी उत्पादों की कीमतों में इजाफा किया गया है। कीमत बढ़ने का असर सीधे आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा, खासकर उन परिवारों पर जहां रोजाना दूध की खपत ज्यादा है। सुधा डेयरी ने बढ़ाए दाम पटना में सुधा डेयरी ने कई दूध वेरिएंट की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतों के अनुसार: बताया जा रहा है कि उत्पादन लागत, पशु आहार और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने की वजह से कीमतों में यह बदलाव किया गया है। सरस डेयरी ने भी बढ़ाई कीमतें राजस्थान में सरस डेयरी ने भी दूध और अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों में इजाफा किया है। हालांकि अलग-अलग शहरों और उत्पादों के हिसाब से कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Read more
ईरान पर फिर सख्त दिखे Donald Trump, बोले- ‘किसी भी हालत में परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे’

ईरान पर फिर सख्त दिखे Donald Trump, बोले- ‘किसी भी हालत में परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे’

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस मुद्दे पर लगातार बातचीत कर रहा है और आने वाले समय में क्या होगा, यह देखा जाएगा, लेकिन एक बात तय है कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने अपने बयान में कहा, “अभी हम बातचीत कर रहे हैं और देखेंगे कि क्या होता है, लेकिन हम इसे किसी न किसी तरह हासिल करके ही रहेंगे। उनके पास कोई परमाणु हथियार नहीं होगा।” अमेरिका-ईरान तनाव फिर चर्चा में ट्रंप के इस बयान के बाद एक बार फिर अमेरिका और Iran के बीच बढ़ते तनाव की चर्चा तेज हो गई है। पिछले कुछ वर्षों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर पश्चिमी देशों और अमेरिका की चिंता बनी हुई है। अमेरिका लगातार यह कहता रहा है कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोका जाना चाहिए, जबकि ईरान का दावा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण और ऊर्जा जरूरतों के लिए है। बातचीत और दबाव दोनों जारी ट्रंप के बयान से साफ संकेत मिलते हैं कि अमेरिका एक तरफ बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहता है, वहीं दूसरी तरफ ईरान पर दबाव भी बनाए रखना चाहता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस मुद्दे पर नजर बनी हुई है क्योंकि इसका असर मध्य पूर्व की राजनीति और वैश्विक सुरक्षा पर पड़ सकता है।
Read more
Bhopal के अयोध्या बायपास को NGT की मंजूरी, पर्यावरण नियमों का पालन करना होगा  Bhopal के अयोध्या बायपास को NGT की मंजूरी, पर्यावरण नियमों का पालन करना होगा 

Bhopal के अयोध्या बायपास को NGT की मंजूरी, पर्यावरण नियमों का पालन करना होगा

मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal के अयोध्या बायपास परियोजना को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की दिल्ली बेंच ने बायपास निर्माण को अनुमति दे दी है। हालांकि ट्रिब्यूनल ने साफ कहा है कि परियोजना से जुड़े सभी पर्यावरणीय नियमों और शर्तों का सख्ती से पालन करना होगा। इस फैसले के बाद लंबे समय से अटकी परियोजना को राहत मिली है। माना जा रहा है कि बायपास बनने से भोपाल शहर के ट्रैफिक दबाव को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी। पर्यावरण शर्तों के साथ मिली मंजूरी NGT की दिल्ली बेंच ने अपने आदेश में कहा कि निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए तय मानकों का पालन जरूरी होगा। परियोजना से जुड़े विभागों को प्रदूषण नियंत्रण, हरियाली संरक्षण और जल स्रोतों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। ट्रिब्यूनल ने यह भी कहा कि यदि किसी शर्त का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। लंबे समय से चल रहा था विवाद अयोध्या बायपास परियोजना को लेकर पर्यावरणीय प्रभाव और पेड़ों की कटाई जैसे मुद्दों पर आपत्तियां उठाई गई थीं। इसी वजह से मामला NGT तक पहुंचा था। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दिल्ली बेंच ने यह फैसला सुनाया।
Read more
IPL 2026 : CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका, गुजरात ने 89 रनों से रौंदा

IPL 2026 : CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका, गुजरात ने 89 रनों से रौंदा

IPL 2026 में GT ने CSK को 89 रनों के बड़े अंतर से हराकर प्लेऑफ की रेस में बड़ा झटका दिया है। इस हार के बाद चेन्नई की आगे बढ़ने की उम्मीदें लगभग खत्म होती नजर आ रही हैं। घरेलू मैदान पर मिली इस करारी हार से फैंस भी काफी निराश दिखाई दिए। गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और चेन्नई के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। जवाब में CSK की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम बड़े लक्ष्य के सामने संघर्ष करती नजर आई। गुजरात का हर विभाग में शानदार प्रदर्शन गुजरात के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाकर मैच को एकतरफा बना दिया। इसके बाद गेंदबाजों ने भी शानदार लाइन और लेंथ से चेन्नई के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। चेन्नई की तरफ से कुछ बल्लेबाजों ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत की तरफ नहीं ले जा सके। लगातार विकेट गिरने से रन गति भी प्रभावित हुई।
Read more
MP में बढ़ रहा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का असर, विपक्ष बोला- युवाओं के गुस्से की नई आवाज

MP में बढ़ रहा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का असर, विपक्ष बोला- युवाओं के गुस्से की नई आवाज

MP की राजनीति में इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम तेजी से चर्चा में है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस नए नाम को लेकर बहस छिड़ी हुई है। विपक्ष का कहना है कि यह सिर्फ एक मजाक या ट्रेंड नहीं, बल्कि युवाओं के अंदर बढ़ते गुस्से और सिस्टम के प्रति नाराजगी का प्रतीक बनता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि यह एक दिन का गुस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि नीट, व्यापमं और भर्ती परीक्षाओं में हुए कथित घोटालों ने युवाओं का भरोसा तोड़ा है। लगातार पेपर लीक, भर्ती में देरी और बेरोजगारी ने छात्रों और युवाओं को निराश किया है, जिसका असर अब अलग-अलग तरीकों से दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा नाम ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स, पोस्ट और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई युवा इसे व्यवस्था के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध बता रहे हैं। वहीं राजनीतिक दल भी इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार युवाओं के मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रही। उनका कहना है कि बार-बार भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पारदर्शिता की कमी से युवाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। NEET और व्यापमं का फिर उठा मुद्दा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के युवा लंबे समय से परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग कर रहे हैं। उन्होंने व्यापमं घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि उस घटना ने लाखों युवाओं के सपनों को प्रभावित किया था। अब NEET परीक्षा को लेकर उठे सवालों ने छात्रों की चिंता और बढ़ा दी है। उनका कहना है कि जब मेहनत करने वाले छात्रों को सिस्टम पर भरोसा नहीं रहेगा, तो ऐसे विरोध सामने आते रहेंगे।
Read more
हमजा बुरहान की मौत की खबर Facebook से मिली, बहन बोली- ‘PAK में पढ़ाई करने गया था’

हमजा बुरहान की मौत की खबर Facebook से मिली, बहन बोली- ‘PoK में पढ़ाई करने गया था’

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मारे गए आतंकी हमजा बुरहान को लेकर उसकी बहन का बड़ा बयान सामने आया है। पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड से जुड़े इस आतंकी की मौत की खबर परिवार को सोशल मीडिया के जरिए मिली। बहन ने दावा किया कि हमजा अक्सर फोन पर कहता था कि वह पाकिस्तान पढ़ाई करने गया है और जल्द वापस लौटेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमजा बुरहान की मौत मुजफ्फराबाद इलाके में हुई है। हालांकि उसकी मौत कैसे हुई, इसे लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि हमजा लंबे समय से आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा हुआ था और सुरक्षा एजेंसियों की नजर में था। Facebook पोस्ट से परिवार को मिली जानकारी हमजा की बहन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि परिवार को उसकी मौत की जानकारी Facebook पोस्ट के जरिए मिली। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें इस खबर पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन बाद में अन्य लोगों से पुष्टि हुई। बहन के मुताबिक, हमजा घरवालों से कम बात करता था, लेकिन जब भी फोन करता तो यही कहता था कि वह पाकिस्तान में पढ़ाई कर रहा है। परिवार को उसके आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की पूरी जानकारी नहीं थी।
Read more
गायों की सुरक्षा के लिए ‘Go-LX’ प्लेटफॉर्म लॉन्च करेंगे शंकराचार्य Avimukteshwaranand Saraswati

गायों की सुरक्षा के लिए ‘Go-LX’ प्लेटफॉर्म लॉन्च करेंगे शंकराचार्य Avimukteshwaranand Saraswati

Avimukteshwaranand Saraswati ने गायों की सुरक्षा और गौ सेवा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब यदि कोई हिंदू परिवार किसी मजबूरी में अपनी गाय बेचना चाहता है, तो उसके लिए एक खास व्यवस्था शुरू की जाएगी। शंकराचार्य के मुताबिक, OLX की तर्ज पर ‘Go-LX’ नाम का एक प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए गाय बेचने की इच्छा रखने वाला व्यक्ति उनकी संस्था से संपर्क कर सकेगा और संस्था उस गाय को खरीद लेगी। गायों को कटने से बचाने की पहल शंकराचार्य ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गायों को कटने से बचाना और गौ सेवा को बढ़ावा देना है। उनका कहना है कि कई बार आर्थिक या अन्य कारणों से लोग अपनी गाय बेच देते हैं, जिसके बाद कई गायें गलत हाथों में पहुंच जाती हैं। उन्होंने कहा कि ‘Go-LX’ के जरिए ऐसी गायों को सुरक्षित स्थान और उचित देखभाल मिल सकेगी। तकनीक के जरिए गौ सेवा इस पहल को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया जाएगा, ताकि लोग आसानी से संपर्क कर सकें। माना जा रहा है कि यह व्यवस्था देशभर में गौ संरक्षण से जुड़े लोगों और संस्थाओं को भी जोड़ सकती है। सोशल मीडिया पर चर्चा तेज शंकराचार्य के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों ने इस पहल को गौ संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम बताया, वहीं कुछ लोग इसके संचालन और व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। हालांकि, संस्था की तरफ से फिलहाल प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग तारीख और अन्य तकनीकी जानकारी साझा नहीं की गई है।
Read more
दिल्ली में नवादा मेट्रो स्टेशन के पास सड़क 45 दिन बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi में नवादा मेट्रो स्टेशन के पास सड़क 45 दिन बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Nawada Metro Station के पास की सड़क को 45 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार यह सड़क 20 मई रात 10 बजे से बंद हुई है और अब 4 जुलाई तक आम वाहनों के लिए बंद रहेगी। पुलिस ने बताया कि यह फैसला Delhi Jal Board के सीवर लाइन मरम्मत कार्य को पूरा करने के लिए लिया गया है। सड़क बंद होने की वजह से इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है और लोगों को वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। ट्रेंचलेस तकनीक से होगा काम दिल्ली जल बोर्ड की ओर से नवादा मेट्रो स्टेशन के नीचे जमी हुई सीवर लाइन को ठीक करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए ट्रेंचलेस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे सड़क को बड़े स्तर पर खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस तकनीक से काम जल्दी और कम नुकसान के साथ पूरा किया जा सकेगा। ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Delhi Traffic Police ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर निकलें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। खासकर ऑफिस टाइम में इस इलाके में ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है। पुलिस ने कहा कि सड़क मरम्मत और सीवर लाइन सुधार का काम पूरा होने तक विशेष ट्रैफिक इंतजाम लागू रहेंगे। यात्रियों को हो सकती है परेशानी नवादा और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले 45 दिनों तक ट्रैफिक जाम और डायवर्जन का सामना करना पड़ सकता है। मेट्रो स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भी अपने रूट की पहले से योजना बनाने की सलाह दी गई है।
Read more
1 … 50 51 52 53 54 … 78

Trending News

Editor's Picks

इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक

इंदौर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच में नए खुलासे हुए हैं। लोकायुक्त के मुताबिक, 19 अक्टूबर तक की जांच में फिरोज खान, उनके परिवार, सहयोगियों और संबंधित फर्म के नाम पर कुल 46 अचल संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी सामने आई है। इन संपत्तियों की अनुमानित वर्तमान बाजार कीमत 64 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है, जबकि इनकी कुल गाइडलाइन कीमत करीब 17.19 करोड़ रुपये बताई गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, फिरोज खान और उनसे जुड़े लोगों की चल-अचल संपत्तियों पर अब तक 18.79 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने की जानकारी मिली है। लोकायुक्त संपत्तियों के दस्तावेजों, खरीद में इस्तेमाल की गई राशि और संबंधित लोगों की भूमिका का सत्यापन कर रहा है। जांच अभी जारी है। रंगवासा से लसूड़िया मोरी तक जमीन खरीदने की जानकारी जांच के दौरान इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के ग्राम रंगवासा में कई कृषि भूमि की रजिस्ट्रियां सामने आई हैं। ये जमीनें वर्ष 2023 और 2024 में अलग-अलग तारीखों पर खरीदी गई थीं। इसके अलावा, जुलाई 2024 में लसूड़िया मोरी क्षेत्र में रेड कारपेट के पीछे 11.771 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदे जाने की जानकारी मिली है। इस जमीन का गाइडलाइन मूल्य करीब 3.85 करोड़ रुपये बताया गया है। लोकायुक्त के मुताबिक, इन जमीनों की खरीद स्पार्कवेव रियलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर की गई। जांच में सामने आया है कि यह फर्म फिरोज खान की पत्नी हिना खान और इंदौर निवासी युवराज पंवार के संयुक्त नाम से संचालित है। एजेंसी फर्म से जुड़े दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की भी जांच कर रही है। लोकायुक्त की जांच में अब तक सामने आए आंकड़े लोकायुक्त की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जांच में अब तक ये आंकड़े सामने आए हैं: ये आंकड़े जांच के दौरान अब तक जुटाई गई जानकारी पर आधारित हैं। संपत्तियों के वास्तविक स्वामित्व, खरीद के लिए इस्तेमाल की गई राशि और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है। 14 अक्टूबर को कई ठिकानों पर हुई थी सर्चिंग लोकायुक्त ने 14 अक्टूबर को फिरोज खान के विभिन्न आवासों और अन्य ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की थी। इसके बाद से जांच एजेंसी संपत्तियों, वित्तीय लेन-देन और उनसे जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है। जांच में संपत्तियों की खरीद की तारीख, गाइडलाइन मूल्य और अनुमानित बाजार मूल्य का मिलान किया जा रहा है। आय के ज्ञात स्रोतों और संपत्तियों पर किए गए खर्च के बीच संभावित अंतर का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे की जानकारी जांच के निष्कर्षों के आधार पर सामने आएगी।

लाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के तिन्दी क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चंद्रभागा नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उदयपुर पहुंचाया गया है। वीर मंदिर के पास मोड़ पर चालक ने खोया नियंत्रण पुलिस जिला मुख्यालय केलांग से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे हुआ। हरियाणा नंबर की i20 कार में सात लोग सवार होकर तिन्दी गांव से सलग्रां गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इनमें छह लोग सलग्रां गांव और एक व्यक्ति भुजुंड गांव का निवासी था। कार जब तिन्दी के समीप वीर मंदिर के पास एक मोड़ पर पहुंची, तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे गहरी ढांक में गिरते हुए चंद्रभागा नदी के किनारे जा पहुंची। डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में चालक की लापरवाही हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी तांदी, पुलिस थाना उदयपुर और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव दल ने घायलों को निकालकर CHC उदयपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए CHC उदयपुर भेजे गए हैं। हादसे में जान गंवाने वालों के नाम पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग सलग्रां गांव के निवासी थे। चार लोग घायल, चालक भी शामिल हादसे में घायल चारों लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है: घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार

पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में परिवार और पंजाब सरकार के बीच गतिरोध बना हुआ है। परिजनों की मांगों पर बातचीत के लिए राज्य सरकार की ओर से गठित तीन महिला IAS अधिकारियों की कमेटी की पहली बैठक सोमवार को बेनतीजा रही। परिवार और एक्शन कमेटी ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी होने तक झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और धरना जारी रहेगा। सोमवार को तीनों महिला IAS अधिकारी झोटा के पिता भीम सिंह और पत्नी मनप्रीत कौर से मिलने पहुंचीं। इस दौरान परिवार की ओर से गठित एक्शन कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक के बाद कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सरकार की ओर से रखे गए प्रस्तावों पर सहमति नहीं बन सकी है। मांगपत्र सौंपा, CBI जांच की मांग पर अड़ा परिवार एक्शन कमेटी के सदस्यों के मुताबिक, सरकार की कमेटी को मांगपत्र सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा और अंतिम संस्कार भी नहीं होगा। एक्शन कमेटी ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को परिवार से मिलने आ रहे हैं। कमेटी की मांग है कि अमित शाह परिवार से मुलाकात के दौरान मामले की CBI जांच का ऐलान करें। AAP विधायकों को लानत पत्र देने पहुंचे समर्थक, पुलिस से धक्कामुक्की परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में सोमवार को इंसाफ कमेटी, किसान संगठनों और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के घरों पर लानत पत्र देने का अभियान चलाया। इस दौरान कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी। लुधियाना में AAP विधायक अशोक पराशर पप्पी के घर की ओर जा रहे अकाली नेताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। नेताओं ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, जिसके बाद छह नेताओं को आगे जाने की अनुमति दी गई। वहीं, बठिंडा के तलवंडी साबो में विधायक प्रो. बलजिंदर कौर के घर के बाहर पुलिस और किसान व अकाली नेता आमने-सामने आ गए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ते हुए विधायक की कोठी पर लानत पत्र चिपका दिया। मौड़ मंडी में धरने के दौरान अकाली नेताओं में बहस मौड़ मंडी में विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना के घर के बाहर चल रहे धरने के दौरान भी माहौल गरमा गया। यहां अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के हलका इंचार्ज और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के एक कार्यकर्ता के बीच तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि विवाद उस समय शुरू हुआ, जब लक्खा सिधाना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बयान दे रहे थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंजाब की अलग-अलग सरकारों के कामकाज, पूर्व अकाली सरकार के फैसलों और भाजपा के साथ गठबंधन जैसे मुद्दों पर बहस हुई। पिता बोले- पत्नी भी एक्शन कमेटी में होंगी शामिल परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि अब उनकी बहू मनप्रीत कौर खुद एक्शन कमेटी में शामिल होंगी और मीडिया को भी संबोधित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि एक्शन कमेटी के कुछ सदस्यों ने पहले अमित शाह के विरोध का ऐलान किया था। भीम सिंह के मुताबिक, यदि गृह मंत्री का विरोध किया जाता है, तो परिवार इसे अपने विरोध के रूप में देखेगा। फिलहाल परिवार अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है। सरकार और एक्शन कमेटी के बीच बातचीत में सहमति नहीं बनने से मामले का समाधान निकलने का इंतजार जारी है।

दशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजधानी दिल्ली में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अलग-अलग रामलीला आयोजनों में शामिल होंगे। दोनों नेताओं के आगमन को देखते हुए आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी दिल्ली में इंद्रप्रस्थ रामलीला समिति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अमित शाह लाल किला स्थित माधवदास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला समिति के आयोजन में शिरकत करेंगे। दोनों नेता प्रतीकात्मक रूप से धनुष से बाण चलाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रहेंगी। आयोजन स्थलों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए आसपास की सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। लोगों को आयोजन स्थलों पर जाने से पहले यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। डिजिटल आतिशबाजी और हाईटेक पुतले होंगे आकर्षण दिल्ली की प्रमुख रामलीला समितियों ने दशहरा उत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इस बार डिजिटल आतिशबाजी, आधुनिक तकनीक से तैयार विशाल पुतले और भव्य मंचन दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे। रामलीला आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन समितियां उत्सव को यादगार बनाने के साथ-साथ दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी तैयारियां कर रही हैं। Desh Har Pal वेबसाइट पर देश-दुनिया, राजनीति और त्योहारों से जुड़ी ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें।

दिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री आशीष सूद के साथ गोयला डेयरी में 200 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली में 6 और बायोगैस प्लांट स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही डेयरी कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य डेयरी से निकलने वाले गोबर का उचित निस्तारण करना, प्रदूषण कम करना और पशुपालकों को अतिरिक्त आय का अवसर देना है। रोज 200 टन गोबर से बनेगी कंप्रेस्ड बायोगैस मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि गोयला डेयरी में प्रतिदिन करीब 200 टन गोबर निकलता है। उचित निस्तारण नहीं होने पर इसके नालियों के माध्यम से यमुना तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। नए बायोगैस प्लांट में गोबर से प्रतिदिन लगभग 14 हजार घन मीटर कच्ची बायोगैस और 5.6 टन कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) तैयार की जाएगी। तैयार गैस की आपूर्ति पाइपलाइन के जरिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) को की जाएगी। कार्यक्रम में दिल्ली की महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत और विधायक संदीप सहरावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नांगली प्लांट में 55 हजार टन गोबर का निस्तारण मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में 200-200 टन प्रतिदिन क्षमता वाले तीन बायोगैस संयंत्र शुरू किए जा चुके हैं। सितंबर 2025 में शुरू हुए नांगली प्लांट में एक साल के भीतर करीब 55 हजार टन गोबर का निस्तारण किया गया। सरकार की योजना दिल्ली में ऐसे और संयंत्र स्थापित कर डेयरी क्षेत्रों में गोबर के प्रबंधन को बेहतर बनाने की है। इससे कचरे के रूप में जमा होने वाले गोबर का इस्तेमाल ऊर्जा उत्पादन के लिए किया जा सकेगा। पशुपालकों को गोबर के मिलेंगे 67 पैसे प्रति किलो इस परियोजना के तहत संबंधित एजेंसी डेयरी संचालकों से 67 पैसे प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेगी। इससे पशुपालकों को गोबर से अतिरिक्त कमाई होगी और उसके निस्तारण की समस्या भी कम हो सकेगी। इसके अलावा, डेयरी कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए घोषित 50 करोड़ रुपये से स्थानीय स्तर पर सफाई और जलभराव से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.