आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsPawan Kalyan ने बताया अपने नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी | मार्शल आर्ट्स टीचर ने जोड़ा ‘पवन’BREAKINGBreaking Newsगोरिल्ला Kiyomasa का 62 सेकंड का वीडियो वायरल | इंसानों जैसी हरकत ने जीता दिलBREAKINGएंटरटेनमेंटManisha Rani ने झुग्गी में बच्चों संग मनाया बर्थडे | सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोBREAKINGBreaking NewsNagpur में दिनदहाड़े 5 लाख की चोरी | खापरखेड़ा में CCTV में कैद पूरी वारदातBREAKINGBreaking NewsPM Modi का बड़ा संबोधन: सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, कांग्रेस पर तीखा हमलाBREAKINGBreaking NewsOman Coast पर भारतीय जहाज पर हमले से हड़कंप | भारत ने अमेरिका को जारी किया DemarcheBREAKINGBreaking NewsPM Modi की तारीफ में बोले N. Chandrababu Naidu, कहा- प्रेरणा देने वाले नेता हैं PMBREAKINGदेश-हरपलTMC में अंदरूनी बगावत? 20 MPs की लिस्ट आई सामने, Shatrughan Sinha-Yusuf Pathan के नाम चर्चा मेंBREAKINGBreaking NewsPawan Kalyan ने बताया अपने नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी | मार्शल आर्ट्स टीचर ने जोड़ा ‘पवन’BREAKINGBreaking Newsगोरिल्ला Kiyomasa का 62 सेकंड का वीडियो वायरल | इंसानों जैसी हरकत ने जीता दिलBREAKINGएंटरटेनमेंटManisha Rani ने झुग्गी में बच्चों संग मनाया बर्थडे | सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोBREAKINGBreaking NewsNagpur में दिनदहाड़े 5 लाख की चोरी | खापरखेड़ा में CCTV में कैद पूरी वारदातBREAKINGBreaking NewsPM Modi का बड़ा संबोधन: सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, कांग्रेस पर तीखा हमलाBREAKINGBreaking NewsOman Coast पर भारतीय जहाज पर हमले से हड़कंप | भारत ने अमेरिका को जारी किया DemarcheBREAKINGBreaking NewsPM Modi की तारीफ में बोले N. Chandrababu Naidu, कहा- प्रेरणा देने वाले नेता हैं PMBREAKINGदेश-हरपलTMC में अंदरूनी बगावत? 20 MPs की लिस्ट आई सामने, Shatrughan Sinha-Yusuf Pathan के नाम चर्चा में

NE

News Elementor

Latest Posts

वेंकटेश अय्यर

कीमत से नहीं, प्रदर्शन से बनती है पहचान”: वेंकटेश अय्यर का बड़ा बयान

आईपीएल 2025 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनकी क्रिकेटिंग फॉर्म से ज़्यादा उनकी कीमत को लेकर बातें हो रही हैं। 23.75 करोड़ रुपये में रिटेन किए गए अय्यर का कहना है कि कीमत बड़ी हो सकती है, लेकिन असली फर्क उनके प्रदर्शन से पड़ेगा। “हर मैच में रन बनाना ज़रूरी नहीं, असर डालना ज़रूरी है” वेंकटेश अय्यर ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि भारी-भरकम रकम मिलने का यह मतलब नहीं कि हर मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जाए। उन्होंने कहा: “मेरे लिए यह जरूरी नहीं कि हर मैच में रन बनाऊं। अगर मैं टीम के लिए अहम समय पर सही योगदान देता हूं, वही मेरे लिए असली सफलता है। आईपीएल में कीमत मायने नहीं रखती, योगदान मायने रखता है।” दबाव है, लेकिन उससे डरने की ज़रूरत नहीं अय्यर ने माना कि किसी भी खिलाड़ी पर मूल्यांकन का, चयन का या बल्लेबाजी क्रम का दबाव होता ही है। लेकिन एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर इसे संभालना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि: “दबाव हमेशा रहेगा, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उससे कैसे निपटते हैं। मैं मैदान पर सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।” फ्रेंचाइज़ी का भरोसा और कप्तान का समर्थन केकेआर के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी अय्यर का समर्थन करते हुए कहा कि वो इस रकम के पूरी तरह हकदार हैं। रहाणे के मुताबिक, वेंकटेश अय्यर ने कई बार फ्रेंचाइज़ी के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है और वो टीम के लिए एक बड़ा संपत्ति हैं। अब तक का प्रदर्शन वेंकटेश अय्यर ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 51 मैचों में 1,326 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा वह एक उपयोगी गेंदबाज़ भी हैं जो टीम को बैलेंस देते हैं। केकेआर की ओपनिंग भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ ईडन गार्डन्स में करेगा। फैंस को अय्यर से इस सीज़न में बड़े धमाके की उम्मीद है।
Read more
सोना 3,200 डॉलर पार!

सोना 3,200 डॉलर पार! ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद रिकॉर्ड हाई, जानिए कीमतों में तेजी की वजह

गोल्ड ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड! अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई हैं। COMEX पर सोना $3,200 के पार निकल गया, जबकि MCX पर 91,423 रुपये तक चढ़ा। इस साल अब तक सोने में 20% की बढ़त दर्ज की गई है। क्यों बढ़ी सोने की कीमतें? गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा इन्वेस्टर्स तेजी से गोल्ड ETF में निवेश कर रहे हैं। पिछले 8 हफ्तों से लगातार इनफ्लो बना हुआ है, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। घरेलू और ग्लोबल बाजार में ताजा भाव क्या आगे भी बढ़ेगी कीमत? विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रेड वॉर, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और महंगाई के चलते सोने की मांग बनी रहेगी। अगर फेड ब्याज दरों में कटौती करता है, तो सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं।
Read more
ICF चेन्नई का नया रिकॉर्ड

ICF चेन्नई का नया रिकॉर्ड: FY25 में 3000+ कोच तैयार, वंदे भारत, अमृत भारत और नामो भारत शामिल

भारतीय रेलवे ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3007 कोच तैयार किए हैं। यह संख्या पिछले साल के 2829 कोच की तुलना में ज्यादा है। इस रिकॉर्ड उत्पादन में वंदे भारत, अमृत भारत और अन्य आधुनिक कोच शामिल हैं। ICF की ऐतिहासिक उपलब्धि ICF भारतीय रेलवे की प्रमुख कोच निर्माण इकाई है। इस साल ICF ने कई नए मील के पत्थर हासिल किए हैं: 2024-25 में ICF द्वारा निर्मित कोचों की प्रमुख बातें 16-कार वंदे भारत स्लीपर रेक – पहली बार ICF ने 16-कार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निर्माण किया है। यह ट्रेन जल्द ही सेवा में आएगी। 8 ट्रेजरी वैन कोच – रेलवे इतिहास में पहली बार ICF ने ट्रेजरी वैन कोच तैयार किए हैं। 12-कार नामो भारत रैपिड रेल – यह ट्रेन तेज और आरामदायक इंटरसिटी यात्रा के लिए बनाई गई है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस का मिनी संस्करण है, जो क्षेत्रीय और शहरी यात्रियों के लिए बेहतरीन सुविधा प्रदान करता है। वंदे भारत चेयर कार ट्रेन का उत्पादन – ICF ने 21 रेक वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया है। वर्तमान में देशभर में 136 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। 2019 में शुरू हुई यह ट्रेन अब तक की सबसे तेज़ भारतीय ट्रेन बनी हुई है। अमृत भारत 2.0 ट्रेनें – लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए ICF ने अमृत भारत 2.0 ट्रेनों के लिए 4 रेक (प्रत्येक में 22 कोच) तैयार किए हैं। इन ट्रेनों में आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं। ICF का भविष्य ICF लगातार भारतीय रेलवे को नए और आधुनिक कोच उपलब्ध करवा रहा है। वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनों के निर्माण से यात्री अनुभव बेहतर हो रहा है। आने वाले समय में और भी अत्याधुनिक ट्रेनें तैयार की जाएंगी।
Read more
Donald Trump के 26% टैरिफ

Donald Trump के 26% टैरिफ से भारत को नुकसान या फायदा? सरकार कर रही है असर का विश्लेषण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में 26% अतिरिक्त टैरिफ (टैक्स) लगाने का ऐलान किया है। इस फैसले का असर भारत सहित कई देशों पर पड़ सकता है। भारत सरकार इस टैरिफ के प्रभाव का विश्लेषण कर रही है और इसका हल निकालने की कोशिश कर रही है। टैरिफ कब लागू होगा? टैरिफ दो चरणों में लागू होगा: भारत सरकार की रणनीति भारत सरकार ने पहले से ही इस स्थिति से निपटने की तैयारी कर रखी थी। वाणिज्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पर नजर बनाए रखने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया था। सरकार का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह नुकसानदायक नहीं है, क्योंकि अभी बातचीत की गुंजाइश बाकी है। ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिया है कि अगर कोई देश अमेरिका की व्यापारिक चिंताओं को दूर करता है, तो टैरिफ में राहत मिल सकती है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की कोशिशें भारत ने इस टैरिफ से छूट पाने के लिए पहले ही अमेरिका से बातचीत शुरू कर दी थी। इसी सिलसिले में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल पिछले महीने अमेरिका गए थे। दोनों देशों के बीच एक व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है, जिसका पहला चरण सितंबर-अक्टूबर तक पूरा करने की योजना है। इसके अलावा, भारत पहले ही कुछ कदम उठा चुका है: डोनाल्ड ट्रंप का बयान और भारत पर असर 2 अप्रैल को ट्रंप ने इस टैरिफ की घोषणा की और इसे “लिबरेशन डे” (मुक्ति दिवस) करार दिया। उन्होंने कहा कि यह अमेरिकी उद्योग को फिर से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ट्रंप ने भारत की व्यापार नीतियों की आलोचना करते हुए कहा, “भारत हमसे 52% टैक्स लेता है, जो बहुत ज्यादा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि यह सही नहीं है।” उन्होंने बताया कि अमेरिका ने भारत पर “डिस्काउंटेड” यानी रियायती टैरिफ लगाया है, जो 26% है। भारत पर क्या असर पड़ेगा? भारत सरकार इस टैरिफ के प्रभाव का विश्लेषण कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों को प्रभावित कर सकता है। क्या होगा आगे?
Read more
आरबीआई की नई डिप्टी गवर्नर बनीं पूनम गुप्ता

आरबीआई की नई डिप्टी गवर्नर बनीं पूनम गुप्ता, सरकार ने दी तीन साल की नियुक्ति

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को आखिरकार नया डिप्टी गवर्नर मिल गया है। सरकार ने पूनम गुप्ता को तीन साल के लिए आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने मंजूरी दी है। पूनम गुप्ता इससे पहले नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लायड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की महानिदेशक थीं। डिप्टी गवर्नर का पद खाली था जनवरी 2024 में माइकल देबव्रत पात्रा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आरबीआई का एक डिप्टी गवर्नर पद खाली था। अब सरकार ने इस अहम पद के लिए पूनम गुप्ता को चुना, जो एक जानी-मानी अर्थशास्त्री हैं और कई प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़ी रही हैं। कौन हैं पूनम गुप्ता? मौद्रिक नीति समिति (MPC) में होंगी अहम सदस्य आरबीआई की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) में अब पूनम गुप्ता भी शामिल होंगी। यह समिति रेपो रेट और अन्य मौद्रिक नीतियों से जुड़े अहम फैसले लेती है। शैक्षिक योग्यता और उपलब्धियां अर्थव्यवस्था और बैंकिंग सेक्टर के लिए क्या होगा असर?
Read more
नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को दी कई सौगातें

नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को दी कई सौगातें, भोपाल, सागर, ग्वालियर और मुरैना को बड़ा तोहफा

मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य को नई सड़कों और बाईपास परियोजनाओं की सौगात दी है। इससे यातायात सुगम होगा, ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होगी और सफर का समय कम होगा। भोपाल, ग्वालियर, मुरैना और सागर सहित कई जिलों को इन प्रोजेक्ट्स का फायदा मिलेगा। ग्वालियर-मुरैना को मिला एक्सेस कंट्रोल्ड बाईपास नितिन गडकरी ने ग्वालियर शहर के पश्चिमी हिस्से में 28.5 किमी लंबे एक्सेस कंट्रोल्ड 4-लेन बाईपास को मंजूरी दी है। 1347.6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-46, राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करेगी। इससे लॉन्ग-डिस्टेंस ट्रैफिक और माल ढुलाई की दक्षता बढ़ेगी, जिससे यात्रा समय कम होगा और सड़क यातायात सुगम बनेगा। सागर को भी बड़ी सौगात सागर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-146 पर लहदरा गांव जंक्शन से बेरखेड़ी गुरु गांव जंक्शन तक 20.2 किमी का ग्रीनफील्ड 4-लेन बाईपास बनाने के लिए 688.31 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। यह प्रोजेक्ट शहर के अंदर ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करेगा और यात्रा का समय कम करेगा। इसके अलावा, विदिशा और सागर जिले के राहतगढ़ से बेरखेड़ी तक 10.08 किमी सड़क को 4-लेन बनाने के लिए 731.36 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। यह सड़क भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा होगी और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 व राष्ट्रीय राजमार्ग-346 को कनेक्ट करेगी। इससे राहतगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित और तेज़ यात्रा का लाभ मिलेगा। भोपाल के लिए 1535.66 करोड़ की परियोजना राजधानी भोपाल के संदलपुर से नसरुल्लागंज बाईपास तक राष्ट्रीय राजमार्ग-146B के 43.2 किमी हिस्से को 4-लेन में अपग्रेड करने के लिए 1535.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-47, राष्ट्रीय राजमार्ग-46 और राष्ट्रीय राजमार्ग-45 को जोड़ने का काम करेगी। इससे भारी ट्रैफिक से राहत मिलेगी और सफर आसान होगा। MP को मिली बड़ी सौगात, नेताओं ने जताई खुशी मध्य प्रदेश के सांसदों और विधायकों ने हाल ही में नितिन गडकरी से नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देने की मांग की थी। अब जब इन प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति मिल गई है, तो प्रदेश के नेताओं और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से मध्य प्रदेश में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को सुरक्षित एवं तेज़ सफर मिलेगा।
Read more
चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन

चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। वे पर्वतराज हिमालय की पुत्री और शक्ति की प्रतीक हैं। उनकी उपासना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। भक्त दीप जलाकर, भोग अर्पित कर श्रद्धा से पूजा करते हैं। मंत्रोच्चारण और ध्यान से विशेष फल की प्राप्ति होती है।शुभ रंग -पीला रंग
Read more

सोना-चांदी ने बनाया ऑल टाइम हाई, कीमतों में जबरदस्त उछाल

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (28 मार्च) को सोना-चांदी ने ऑल टाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 747 रुपए बढ़कर 89,164 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इससे पहले 20 मार्च को सोने ने 88,761 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 1,117 रुपए बढ़कर 1,00,892 रुपए प्रति किलो हो गई। यह इसका नया ऑल टाईम हाई भी है। इससे पहले मंगलवार, 18 मार्च को चांदी का भाव ₹1,00,400 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर था। कल यानी गुरुवार (27 मार्च) इसका दाम 99,775 रुपए था। सोने की कीमतें (28 मार्च 2025) प्योरिटी 27 मार्च 28 मार्च 24 कैरेट ₹88,417 ₹89,164 22 कैरेट ₹80,990 ₹81,674 18 कैरेट ₹66,313 ₹66,873 महानगरों में सोने की कीमतें (10 ग्राम) शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹) दिल्ली 83,550 91,130 मुंबई 83,400 90,980 कोलकाता 83,400 90,980 चेन्नई 83,400 90,980 2025 में अब तक सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि तारीख सोने की कीमत (₹) चांदी की कीमत (₹) 1 जनवरी 76,162 86,017 28 मार्च 89,164 1,00,892 परिवर्तन +₹13,002 +₹14,875 कीमतों में उछाल का कारण: सोने और चांदी की कीमतों में यह बढ़ोतरी वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, डॉलर की कमजोरी और बढ़ती मांग के कारण हुई है। निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश साधनों की ओर बढ़ा है, जिससे कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।
Read more
ट्रंप से नाराज कनाडा ने अमेरिका से तोड़े रिश्ते

ट्रंप से नाराज कनाडा ने अमेरिका से तोड़े रिश्ते? जानिए इस विवाद का सच

अमेरिका और कनाडा के रिश्तों में हाल ही में तनाव बढ़ गया है। इसकी वजह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान हैं, जिनमें उन्होंने कनाडा को अमेरिका में मिलाने का सुझाव दिया। इसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस प्रस्ताव को सख्ती से खारिज कर दिया। इस बयानबाजी के बाद दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि इस विवाद का क्या असर हो सकता है। ट्रंप ने दिया कनाडा को अमेरिका में शामिल करने का सुझाव डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया कि अमेरिका हर साल कनाडा को 100 अरब डॉलर से अधिक की सब्सिडी देता है। इस आधार पर उन्होंने सुझाव दिया कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बना देना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि इससे दोनों देशों को आर्थिक और सुरक्षा लाभ होंगे। ट्रूडो ने दिया करारा जवाब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्रंप के इस प्रस्ताव को सख्ती से नकार दिया। उन्होंने कहा कि कनाडा हमेशा स्वतंत्र और संप्रभु रहेगा। ट्रूडो ने स्पष्ट किया कि उनका देश अमेरिका के अधीन नहीं जाएगा और अपनी स्वतंत्रता से कोई समझौता नहीं करेगा। क्या कनाडा ने अमेरिका से तोड़ दिए रिश्ते? हालांकि, इस बयानबाजी के बाद भी कनाडा और अमेरिका के बीच राजनयिक और व्यापारिक रिश्ते यथावत हैं। अभी तक दोनों देशों ने अपने कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। हालांकि, इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों में तनाव जरूर बढ़ गया है। इस विवाद का असर क्या होगा? इस तरह के बयानों से दोनों देशों के व्यापारिक और राजनीतिक संबंधों पर असर पड़ सकता है। अमेरिका और कनाडा एक-दूसरे के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार हैं, ऐसे में अगर तनाव बढ़ता है, तो इसका असर वैश्विक बाजार पर भी पड़ सकता है। फिलहाल, ट्रूडो सरकार अमेरिका के साथ अपने संबंधों को संतुलित बनाए रखने की कोशिश कर रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में यह विवाद और कितना गहराता है या फिर दोनों देश इसे सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।
Read more
बाजार में कौन आगे? F&O में FIIs, DIIs या रिटेल निवेशक

बाजार में कौन आगे? F&O में FIIs, DIIs या रिटेल निवेशक

भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखी जा रही है। खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट में विदेशी निवेशकों (FIIs), घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) और रिटेल निवेशकों की रणनीतियों पर सबकी नजर है। मार्च सीरीज के आखिरी दिन निफ्टी 1,047 अंकों की उछाल के साथ 23,592 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी और मिडकैप निफ्टी में भी क्रमश: 5.8% और 5.1% की तेजी रही। FIIs की बढ़ती खरीदारी – बाजार में तेजी का संकेत F&O डेटा के अनुसार, FIIs ने बीते 9 ट्रेडिंग सेशंस में ₹17,433.78 करोड़ की नेट खरीदारी की है। इसके अलावा, उन्होंने अपनी शॉर्ट पोजीशन में कटौती की है, जिससे बाजार में तेजी का संकेत मिल रहा है। DIIs और रिटेल निवेशकों की स्थिति कैसी? घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) का भरोसा भी बाजार में मजबूत बना हुआ है। तकनीकी विश्लेषण – बाजार का अगला कदम क्या? तकनीकी चार्ट्स के अनुसार, निफ्टी को 200-दिनों की मूविंग एवरेज (EMA) से मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। किन शेयरों में जोरदार मूवमेंट? तेजी वाले शेयर: बिकवाली दबाव वाले शेयर: निष्कर्ष – आगे क्या करें? बाजार में मजबूती बनी हुई है, खासकर FIIs और DIIs की बढ़ती खरीदारी इसे सपोर्ट दे रही है। हालांकि, शॉर्ट टर्म में 24,000 के आस-पास रेजिस्टेंस दिख सकता है। निवेशकों को समझदारी से ट्रेडिंग करनी चाहिए और 23,500 के स्तर को खरीदारी का अच्छा मौका मानना चाहिए। बाजार की हर हलचल पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें Deshharpal के साथ!
Read more
1 235 236 237 238

Editor's Picks

पवन कल्याण ने बताया अपने नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी | मार्शल आर्ट्स टीचर ने जोड़ा ‘पवन’

Pawan Kalyan ने बताया अपने नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी | मार्शल आर्ट्स टीचर ने जोड़ा ‘पवन’

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता Pawan Kalyan ने हाल ही में अपने नाम के पीछे की कहानी साझा की, जो अब सोशल मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है। पवन कल्याण ने बताया कि उनका असली नाम ‘श्री कल्याण कुमार’ था, लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव होता गया। फिल्मों में आने से पहले उनके नाम के साथ ‘पवन’ जुड़ गया और तभी से वे इसी नाम से पहचाने जाने लगे। उन्होंने कहा कि यह नाम उनके मार्शल आर्ट्स टीचर ने दिया था, जब वे अपनी ट्रेनिंग के दौरान काफी मेहनत और शारीरिक अभ्यास कर रहे थे। उस समय उनकी फिटनेस और ताकत को देखकर टीचर ने उनकी तुलना ‘हनुमान’ से की और कहा कि वे ‘पवन पुत्र हनुमान’ जैसे हैं। इसी प्रेरणा से उनके नाम के आगे ‘पवन’ जुड़ गया। पवन कल्याण ने यह भी बताया कि उनके ट्रेनिंग के दिनों में वे काफी कठिन शारीरिक अभ्यास करते थे और अपनी ताकत का प्रदर्शन भी करते थे, जिसके चलते उनका व्यक्तित्व और नाम दोनों ही अलग पहचान बनाने लगे। उनकी यह कहानी फैंस को काफी दिलचस्प लग रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
गोरिल्ला Kiyomasa का 62 सेकंड का वीडियो वायरल | इंसानों जैसी हरकत ने जीता दिल

गोरिल्ला Kiyomasa का 62 सेकंड का वीडियो वायरल | इंसानों जैसी हरकत ने जीता दिल

एक चिड़ियाघर में रहने वाले 13 साल के मेल गोरिल्ला Kiyomasa का एक 62 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में उसकी ऐसी हरकतें दिखती हैं, जिसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान पूरी तरह खींच लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कियोमासा की अपनी फीमेल पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर हल्की बहस हो गई थी। हालांकि यह विवाद ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन इसके बाद उसका रिएक्शन काफी चर्चा में आ गया। बहस खत्म होने के बाद कियोमासा चुपचाप जाकर पिंजरे में बनी कंक्रीट की सीढ़ियों पर बैठ गया और अकेले में खोया हुआ नजर आया। वीडियो में वह बेहद शांत और गंभीर मुद्रा में दिखाई देता है, जैसे वह किसी गहरी सोच में डूबा हो। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि उसने इंसानों की तरह अपनी ठुड्डी पर हाथ रखा हुआ था, जिससे वह किसी दार्शनिक या विचारशील इंसान की तरह लग रहा था। यही वजह है कि यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों गोरिल्लाओं के बीच यह सिर्फ एक छोटा सा मतभेद था, लेकिन कियोमासा ने इसे कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया। यह वीडियो लोगों को न केवल मनोरंजक लग रहा है, बल्कि जानवरों के भावनात्मक व्यवहार को लेकर भी चर्चा का विषय बन गया है।
Manisha Rani ने झुग्गी में बच्चों संग मनाया बर्थडे | सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Manisha Rani ने झुग्गी में बच्चों संग मनाया बर्थडे | सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम Manisha Rani ने इस बार अपना जन्मदिन बेहद अलग और सादगी भरे अंदाज में मनाया। शानदार पार्टी करने के बजाय उन्होंने झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों और बच्चों के साथ अपना खास दिन साझा किया। मनीषा रानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बच्चों के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बुजुर्गों से भी आशीर्वाद लिया और उनके साथ समय बिताया। वीडियो में उनका यह सरल और भावुक अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी इस पहल की तारीफ कर रहे हैं और इसे इंसानियत से जुड़ा एक अच्छा संदेश बता रहे हैं। मनीषा रानी अब 29 साल की हो चुकी हैं और अक्सर अपने सोशल मीडिया कंटेंट और पर्सनैलिटी के कारण चर्चा में रहती हैं। इस बार उनका जन्मदिन मनाने का तरीका भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
Nagpur में दिनदहाड़े 5 लाख की चोरी | खापरखेड़ा में CCTV में कैद पूरी वारदात

Nagpur में दिनदहाड़े 5 लाख की चोरी | खापरखेड़ा में CCTV में कैद पूरी वारदात

महाराष्ट्र के Nagpur जिले से चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े 5 लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। यह घटना खापरखेड़ा इलाके की बताई जा रही है और पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित एक निजी कंपनी के कर्मचारी थे। वे किसी काम से कार लेकर जा रहे थे और बीच में रेस्टोरेंट पर चाय-नाश्ता करने के लिए रुके थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी कार खड़ी की और कुछ समय के लिए अंदर चले गए। इसी मौके का फायदा उठाकर दो अज्ञात लोगों ने कार के पास रखा 5 लाख रुपये से भरा बैग उठाया और मौके से फरार हो गए। जब कर्मचारी वापस लौटे तो बैग गायब देखकर उनके होश उड़ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह मामला सुनियोजित चोरी का प्रतीत हो रहा है।
PM Modi का बड़ा संबोधन: सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, कांग्रेस पर तीखा हमला

PM Modi का बड़ा संबोधन: सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, कांग्रेस पर तीखा हमला

PM Modi ने सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद दिल्ली के Bharat Mandapam से देश को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को लेकर अपनी बात रखी। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश का हर नागरिक विकसित भारत के सपने से जुड़ा हुआ है और यह केवल सरकार का नहीं बल्कि जनता का साझा संकल्प बन चुका है। इसी दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में देश में एक ऐसी सोच को बढ़ावा दिया गया, जिसमें यह धारणा बनाई गई कि भारत में तेज विकास संभव नहीं है और विकास धीमी गति से ही होता है। उन्होंने इस सोच को ‘हिंदू ग्रोथ रेट’ जैसी अवधारणा से जोड़ते हुए कहा कि इसे एक तरह से देश की विकास गति को सीमित करने वाली मानसिकता के रूप में प्रस्तुत किया गया था। पीएम मोदी के अनुसार, अब देश उस दौर से आगे बढ़ चुका है और तेजी से विकास की दिशा में काम कर रहा है। यह संबोधन ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री के सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.