आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर जिला न्यायालय में फर्जी वकील पकड़ा गया, आठवीं पास युवक वकीलों की ड्रेस पहनकर घूम रहा थाBREAKINGदेश-हरपलइटावा के रामपुरिया गांव में फिर घुसा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा गयाBREAKINGदेश-हरपलCJP ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी, छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्यापी प्रदर्शनBREAKINGस्पोर्ट्सकॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, भारत के खाते में आया पांचवां मेडलBREAKINGदेश-हरपलDubai to Mumbai IndiGo Flight: उड़ान के दौरान धुएं का अलर्ट, पायलट ने Rajkot में कराई Emergency LandingBREAKINGदेश-हरपलAyodhya Ram Mandir Update: चंदा मामले की जांच तेज, 4 सदस्यीय SIT में CA भी शामिलBREAKINGदेश-हरपलEducation Reform Update: परीक्षा संशोधन बिल पर विपक्ष का विरोध, Student Issues पर बहस की मांगBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Trump ने फिर Iran को दी चेतावनी, बोले- America के पास हथियारों की कोई कमी नहींBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर जिला न्यायालय में फर्जी वकील पकड़ा गया, आठवीं पास युवक वकीलों की ड्रेस पहनकर घूम रहा थाBREAKINGदेश-हरपलइटावा के रामपुरिया गांव में फिर घुसा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा गयाBREAKINGदेश-हरपलCJP ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी, छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्यापी प्रदर्शनBREAKINGस्पोर्ट्सकॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, भारत के खाते में आया पांचवां मेडलBREAKINGदेश-हरपलDubai to Mumbai IndiGo Flight: उड़ान के दौरान धुएं का अलर्ट, पायलट ने Rajkot में कराई Emergency LandingBREAKINGदेश-हरपलAyodhya Ram Mandir Update: चंदा मामले की जांच तेज, 4 सदस्यीय SIT में CA भी शामिलBREAKINGदेश-हरपलEducation Reform Update: परीक्षा संशोधन बिल पर विपक्ष का विरोध, Student Issues पर बहस की मांगBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Trump ने फिर Iran को दी चेतावनी, बोले- America के पास हथियारों की कोई कमी नहीं

NE

News Elementor

Latest Posts

Mumbai Local

Mumbai Local Train Accident मुंबई लोकल से गिरने से 5 यात्रियों की मौत

देश की सबसे व्यस्त लोकल ट्रेन सेवा — Mumbai Local Train — एक बार फिर भीषण हादसे की गवाह बनी। सोमवार सुबह (9 जून 2025) को Diva और Mumbra स्टेशन के बीच तेज़ रफ्तार लोकल ट्रेन से गिरने के कारण कम से कम 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। कहां और कैसे हुआ Accident? घायलों का इलाज और स्थिति Local Train Services प्रभावित हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Sonam

Indore Honeymoon Murder Case शादी के 12 दिन बाद पत्नी Sonam ने करवाई पति Raja की हत्या

जून 9 मध्यप्रदेश के इंदौर से निकली एक प्रेम कहानी अब हत्या और धोखे की सनसनीखेज वारदात बन चुकी है। नई-नई शादी के बाद हनीमून पर गए कपल में पत्नी Sonam Raghuvanshi ने अपने ही पति Raja Raghuvanshi की हत्या की साजिश रची। 17 दिन तक लापता रहने के बाद Sonam को उत्तर प्रदेश के Ghazipur में गिरफ्तार कर लिया गया है। Indore Couple Murder Case: क्या है पूरा मामला? Murder Plan: पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम ने हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करवाने के लिए तीन स्थानीय लोगों को पैसे देकर साथ लिया था। इन तीनों ने उन्हें गाइड बनकर भ्रमण करवाया और मौका देखकर राजा की हत्या कर दी। Sonam Arrest Update: Ghazipur से मिली पुलिस को 9 जून की सुबह करीब 3 बजे सोनम उत्तर प्रदेश के वाराणसी-गाज़ीपुर हाइवे के पास एक ढाबे पर मिली। वह डरी हुई थी और पुलिस के पास खुद ही पहुंच गई। पूरी टाइमलाइन: तारीख घटना 11 मई इंदौर में शादी 20 मई हनीमून पर मेघालय रवाना 23 मई चेरापूंजी में अंतिम बार देखे गए 24-25 मई स्कूटर लावारिस हालत में मिला 2 जून राजा की लाश मिली 9 जून सोनम गाज़ीपुर से गिरफ्तार हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Daily Horoscope

9 जून 2025- सोमवार | Monday | दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष (Aries ♈️): नया कार्य प्रारंभ करें। वृषभ(Taurus ♉️): मन में चिंता। मिथुन (Gemini ♊️): मेहनत सफल होगी। कर्क (Cancer ♋️): लाभदायक यात्रा। सिंह (Leo ♌️): मित्रों से सहयोग। कन्या (Virgo ♍️): प्रमोशन के संकेत। तुला (Libra ♎️): साझेदारी में लाभ। वृश्चिक (Scorpio ♏️): सेहत में सुधार। धनु (Sagittarius ♐️): मानसिक शांति। मकर (Capricorn ♑️): शुभ समाचार मिल सकता है। कुंभ (Aquarius ♒️): रिश्तों में सुधार। मीन(Pisces ♓️): भाग्य प्रबल रहेगा।
Read more
pancang

9 जून 2025 (सोमवार) का पंचांग (Panchang)

तिथि: ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी (11:35 AM तक), उपरांत पूर्णिमा नक्षत्र: विशाखा योग: शिव करण: कौलव (08:29 PM तक), उपरांत तैतिल राहुकाल: 07:25 AM – 09:06 AM चंद्रमा: वृश्चिक राशि में सूर्योदय: 05:44 AM सूर्यास्त: 07:08 PM चंद्रोदय: 05:34 PM चंद्रास्त: 04:20 AM
Read more
Daily Horoscope

8 जून 2025 – रविवार | (Sunday) | दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष(Aries ♈️): आत्मविश्वास में वृद्धि। वृषभ(Taurus ♉️): संपत्ति से जुड़ा लाभ। मिथुन(Gemini ♊️): काम में अनावश्यक देरी। कर्क(Cancer ♋): बुजुर्गों से सलाह उपयोगी। सिंह(Leo ♌️): शिक्षा में सफलता। कन्या(Virgo ♍️): नकारात्मक सोच से बचें। तुला(Libra ♎️): दांपत्य जीवन में मधुरता। वृश्चिक(Scorpio ♏): धन लाभ के योग। धनु(Sagittarius ♐️): पुराना कर्ज उतार सकते हैं। मकर(Capricorn ♑️): आत्मविश्वास से सफलता। कुंभ(Aquarius ♒️: विवादों से दूर रहें। मीन(Pisces ♓️): यात्रा का योग।
Read more
pancang

8 जून 2025 (रविवार) का पंचांग (Panchang)

तिथि: ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी (09:36 AM तक), उपरांत चतुर्दशी नक्षत्र: स्वाति (12:42 PM तक), उपरांत विशाखा योग: परिघ (12:17 PM तक), उपरांत शिव करण: बालव (07:18 AM तक), उपरांत कौलव राहुकाल: 05:27 PM – 07:07 PM चंद्रमा: तुला राशि में सूर्योदय: 05:44 AM सूर्यास्त: 07:07 PM चंद्रोदय: 04:45 PM चंद्रास्त: 03:48 AM विशेष: रवि प्रदोष व्रत
Read more
Scorpion

Dhamtari ,जामुन तोड़ते वक्त Scorpion के डंक से मासूम की मौत, Rainy Season में बढ़ा खतरा

छत्तीसगढ़ के Dhamtari जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। Magarlod थाना क्षेत्र के Paraswani गांव में एक 7 वर्षीय बच्ची की जहरीले बिच्छू (Scorpion) के डंक से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्ची अपने दोस्तों के साथ Jamun तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। क्या हुआ हादसे में? पीड़ित बच्ची का नाम खीलेश निषाद था, जो पेड़ पर जामुन तोड़ने के दौरान Scorpion Sting का शिकार हो गई। बिच्छू का ज़हर इतना जहरीला था कि उसकी तबीयत तुरंत बिगड़ने लगी। परिजन उसे Magarlod Health Center लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में धमतरी के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। गांव में छाया मातम बच्ची की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। Rainy Season में बढ़ रहा है Scorpion और Snake का खतरा बारिश के मौसम में ज़हरीले जीव-जंतु जैसे बिच्छू (Scorpion) और सांप (Snakes) अधिक सक्रिय हो जाते हैं। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में यह खतरा और भी ज्यादा होता है। Safety Tips in Monsoon (बारिश में सुरक्षा के उपाय) हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
MP

MP Weather Update बारिश, Thunderstorm और Heatwave Alert – मध्यप्रदेश के 20 जिलों में मौसम का अलर्ट जारी

MP (Madhya Pradesh) में 7 जून 2025 को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। एक ओर राज्य के कई जिलों में तेज़ बारिश (Rain) और गरज-चमक (Thunderstorm) की संभावना जताई गई है, वहीं दूसरी ओर कुछ हिस्सों में लू (Heatwave) का अलर्ट भी जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम और अधिक सक्रिय रहेगा। Rain Alert: 20 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी IMD ने मध्यप्रदेश के 20 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ Thunderstorm और बिजली गिरने (Lightning) का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें शामिल हैं: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी। यह अलर्ट 7 और 8 जून के लिए जारी किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम से जुड़ी अपडेट पर नजर रखें। Heatwave Alert: ग्वालियर-चंबल में लू का कहर जहां एक ओर बारिश से कुछ राहत मिली है, वहीं ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में 9 और 10 जून को लू चलने की संभावना है। यहां के तापमान में वृद्धि और गर्म हवाओं के कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। IMD ने इन क्षेत्रों के लिए Heatwave Warning जारी की है। MP Temperature Update: प्रमुख शहरों का तापमान 6 जून को प्रदेश के कुछ प्रमुख शहरों में दर्ज किए गए तापमान: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Dipika Kakar

Dipika Kakar Liver Cancer Surgery दीपिका कक्कड़ की 14 घंटे की सर्जरी, Shoaib Ibrahim ने शेयर किया

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Dipika Kakar को हाल ही में Stage 2 Liver Cancer डाइग्नोज़ हुआ, जिसके बाद उनकी 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई। इस बात की जानकारी उनके पति और एक्टर Shoaib Ibrahim ने अपने यूट्यूब व्लॉग में दी। उन्होंने बताया कि सर्जरी जटिल थी लेकिन सफल रही और अब दीपिका की हालत पहले से बेहतर है। 14 घंटे चली Deepika Kakar की सर्जरी दीपिका की यह सर्जरी 3 जून को हुई जिसमें उनके लीवर का एक हिस्सा और गॉल ब्लैडर निकाला गया। गॉल ब्लैडर में पथरी भी पाई गई थी। सर्जरी के बाद Dipika Kakar को तीन दिन तक ICU में रखा गया। फिलहाल वह नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दी गई हैं और रिकवरी कर रही हैं। Health Update: Deepika Kakar की सेहत में सुधार Shoaib ने बताया कि दीपिका अब थोड़ा-थोड़ा चलने लगी हैं और उन्होंने लिक्विड डाइट से हटकर नॉर्मल खाना भी शुरू कर दिया है। उनके ताज़ा ब्लड टेस्ट रिपोर्ट्स भी नॉर्मल हैं। stitches की वजह से उन्हें थोड़ी तकलीफ जरूर हो रही है लेकिन रिकवरी अच्छी चल रही है। बेटे Ruhaan ने दिखाई समझदारी इस मुश्किल घड़ी में उनके बेटे Ruhaan ने भी काफी सहनशीलता दिखाई। वह तीन दिन तक बिना मां के रहा और चौथे दिन उन्हें याद करके मिलने आ गया। Shoaib ने कहा कि बेटे की समझदारी ने उन्हें भावुक कर दिया। Shoaib Ibrahim की लोगों से अपील Shoaib ने अपने व्लॉग में सभी फैंस और शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी दुआओं से ही Dipika Kakar की सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने आगे भी प्रार्थनाएं करने की अपील की ताकि दीपिका पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Bhopal

Bhopal में Pet Dog ने किया बच्ची पर हमला ,पेट और पैरों पर गंभीर चोटें, Owner के खिलाफ FIR दर्ज

Bhopal के गांधी नगर इलाके में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पालतू कुत्ते (Pet Dog) ने डेढ़ साल की बच्ची खुशियाली पारदी (Khushiali Pardi) पर अचानक हमला कर दिया। यह हमला तब हुआ जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और उसका कुत्ता मालिक के नियंत्रण से फिसल गया था। पालतू कुत्ते ने बच्ची के पेट (Stomach), पैरों (Legs) और सिर पर गंभीर काट-छाट की जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत कुत्ते को रोका और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसका 20 दिनों तक इलाज चला। घटना के बाद बच्ची के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गांधी नगर पुलिस ने कुत्ते के मालिक रमेश (Ramesh) के खिलाफ लापरवाही का केस (FIR) दर्ज कर लिया है। घटना से जुड़े मुख्य तथ्य: Pet Dog Attack से बचाव के लिए सावधानियां यह घटना यह दर्शाती है कि पालतू जानवरों का सही प्रशिक्षण और नियंत्रण कितना जरूरी है। सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को हमेशा पट्टा लगाकर रखना चाहिए और जिम्मेदार पालतू मालिक होने की आवश्यकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 259 260 261 262 263 291

Editor's Picks

इंदौर जिला न्यायालय में फर्जी वकील पकड़ा गया, आठवीं पास युवक वकीलों की ड्रेस पहनकर घूम रहा था

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को एक फर्जी वकील पकड़ा गया। युवक वकीलों की वेशभूषा पहनकर कोर्ट परिसर में घूम रहा था। संदेह होने पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उससे पूछताछ की, जिसमें खुलासा हुआ कि वह न तो वकील है और न ही कानून का छात्र। उसकी शैक्षणिक योग्यता केवल आठवीं पास निकली। दस्तावेज मांगने पर खुली पोल बार एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को कार्यकारिणी सदस्य न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान कोर्ट रूम नंबर 45 के बाहर एक युवक वकीलों की ड्रेस में दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेंद्र पिता रमेश राठौर बताया और कहा कि वह एक अधिवक्ता के कार्यालय से जुड़ा हुआ है। जब उससे एलएलबी की डिग्री और बार काउंसिल से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। बाद में उसने स्वीकार किया कि उसने कानून की पढ़ाई नहीं की है और वह केवल आठवीं कक्षा तक शिक्षित है। सोशल मीडिया प्रोफाइल से भी मिले सबूत बार एसोसिएशन ने युवक की फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल की भी जांच की। जांच में वह कई तस्वीरों में वकीलों की वेशभूषा में नजर आया। इसके बाद इंदौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाल और सचिव धर्मेंद्र गुर्जर ने आरोपी को एमजी रोड थाना पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत दर्ज कराई। फर्जी वकीलों के खिलाफ विशेष अभियान एमजी रोड थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बार एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र गुर्जर ने कहा कि जिला न्यायालय परिसर में फर्जी वकीलों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी एक महिला को फर्जी वकील के रूप में पकड़ा गया था, जिसके खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उस मामले की जांच अभी जारी है। देश और दुनिया की ताजा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

इटावा के रामपुरिया गांव में फिर घुसा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा गया

इटावा। इटावा क्षेत्र के रामपुरिया गांव में एक बार फिर मगरमच्छ के घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह गांव की बस्ती में करीब 5 फीट लंबे और 40 से 45 किलोग्राम वजनी मगरमच्छ के दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और समाजसेवी हयात खान टाइगर को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित तरीके से मगरमच्छ को पकड़कर चंबल नदी में छोड़ दिया। तीन दिन में दूसरी बार गांव पहुंचा मगरमच्छ ग्रामीणों के अनुसार, गांव से करीब 2 से 3 किलोमीटर दूरी पर चंबल नदी बहती है। इसके अलावा गांव के पास एक तलाई भी है, जिसमें सालभर पानी भरा रहता है। माना जा रहा है कि इन्हीं जल स्रोतों के कारण मगरमच्छ अक्सर आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं। गांव वालों ने बताया कि दो दिन पहले भी एक मगरमच्छ गांव के एक घर में घुस गया था। उस समय भी उसका सफल रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा गया था। पहले पकड़े गए मगरमच्छ की लंबाई करीब साढ़े तीन फीट थी। मुंह पर टेप और पैरों को बांधकर किया सुरक्षित रेस्क्यू समाजसेवी हयात खान टाइगर ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले मगरमच्छ के मुंह को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उस पर टेप लगाई गई। इसके बाद आगे और पीछे के पैरों को रस्सी से बांधा गया तथा उसकी पूंछ को भी नियंत्रित किया गया। पूरी प्रक्रिया सावधानीपूर्वक पूरी करने के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से चंबल नदी में छोड़ दिया गया। वन विभाग और स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि भविष्य में भी कोई वन्यजीव गांव में दिखाई दे तो उसे पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें। देश और दुनिया की ताजा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

CJP ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी, छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी और गिरफ्तार छात्रों को राहत नहीं मिली, तो पार्टी एक बार फिर देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। पार्टी का आरोप है कि सरकार ने आंदोलन स्थगित करने के दौरान हुए समझौते का उल्लंघन किया है। सोमवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP प्रवक्ता सौरव दास, पार्टी नेता आशुतोष रांका और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल मौजूद रहे। कपिल सिब्बल ने कहा कि वे पार्टी से जुड़े कानूनी मामलों में सहयोग की भूमिका निभा रहे हैं। सरकार पर वादा तोड़ने का आरोप सौरव दास ने आरोप लगाया कि बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने केंद्र सरकार के इस आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन अब इस वादे का पालन नहीं किया जा रहा। ‘साक्षी’ पोर्टल लॉन्च CJP ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ‘साक्षी (Saakshi)’ नाम का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस कार्रवाई से जुड़े फोटो, वीडियो और केस से संबंधित जानकारी सुरक्षित तरीके से साझा कर सकेंगे। पार्टी ने छात्रों से 20 जुलाई के ‘चलो संसद’ मार्च और उसके बाद हुई कथित पुलिस कार्रवाई से जुड़े सभी सबूत अपलोड करने की अपील की है। पुलिसकर्मियों की पहचान कर होगी कानूनी कार्रवाई सौरव दास ने कहा कि गंभीर चोट पहुंचाने, पेलेट गन चलाने या अन्य कथित ज्यादती करने वाले पुलिस और RAF कर्मियों की पहचान की जाएगी। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने, एफआईआर करवाने और जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी की जा रही है। अन्य राज्यों में भी कार्रवाई का आरोप इससे पहले सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि असम, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित कई राज्यों में छात्रों और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है। अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। लद्दाख रवाना होने से पहले उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वांगचुक ने शुक्रवार देर रात अपना 26 दिनों का अनशन समाप्त किया था। वांगचुक बोले- गांधीजी का अहिंसा का रास्ता आज भी प्रभावी राजघाट में वांगचुक ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लद्दाख में गांधीजी के अहिंसक मार्ग को अपनाया जा रहा है और यह बेहद प्रभावी साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने उनका विश्वास और मजबूत किया है कि गांधीजी का अहिंसा का रास्ता आज भी पूरे देश में उतना ही प्रासंगिक और असरदार है। देश और दुनिया की ताजा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, भारत के खाते में आया पांचवां मेडल

नई दिल्ली। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पांचवां पदक जीत लिया है। भारतीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने महिला 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कुल 199 किलोग्राम (88 किग्रा स्नैच + 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वेटलिफ्टिंग में भारत का यह चौथा और कुल मिलाकर पांचवां मेडल हो गया है। नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडीह ने कुल 206 किलोग्राम (93+113) वजन उठाकर नया कॉमनवेल्थ और गेम्स रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता। स्नैच में बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड 23 वर्षीय ज्ञानेश्वरी यादव ने स्नैच में 88 किलोग्राम वजन उठाकर नया गेम्स रिकॉर्ड कायम किया। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने क्रमशः 103, 107 और 111 किलोग्राम सफलतापूर्वक उठाए। कुल 199 किलोग्राम के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल सुनिश्चित किया, हालांकि डिडीह के रिकॉर्ड प्रदर्शन के सामने उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। मेडल टैली में भारत आठवें स्थान पर ज्ञानेश्वरी के सिल्वर के बाद भारत अब मेडल टैली में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 17 स्वर्ण सहित 39 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। मीराबाई चानू ने दिलाया पहला गोल्ड इससे पहले मीराबाई चानू ने महिला 48 किलोग्राम वर्ग में कुल 190 किलोग्राम (85+105) वजन उठाकर भारत को प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके अलावा ऋषिकांत सिंह (60 किग्रा) और राजा मुथुपांडी (65 किग्रा) सिल्वर मेडल जीत चुके हैं, जबकि झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल किया। संघर्ष से सफलता तक का सफर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी यादव ने कम उम्र में ही वेटलिफ्टिंग शुरू कर दी थी। उनके पिता बॉडीबिल्डर थे, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उन्हें खेल छोड़कर इलेक्ट्रीशियन का काम करना पड़ा। पिता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते हुए ज्ञानेश्वरी ने जूनियर स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कीं और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में भी उन्होंने स्नैच में सिल्वर और कुल प्रदर्शन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। बॉक्सिंग में भारत की मजबूत शुरुआत भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी से होगा। वहीं अंकुश ने 80 किलोग्राम वर्ग में एंटीगुआ और बारबुडा के जलान जान को 5-0 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। एथलेटिक्स और स्विमिंग में भी उम्मीदें कायम एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर ने पहली ही कोशिश में 8.01 मीटर की छलांग लगाकर लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। लोकेश सत्यानाथन ने भी 7.77 मीटर के साथ फाइनल में जगह बनाई। स्विमिंग में साजन प्रकाश पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल में पहुंच गए, जबकि तेजस शिर्से ने 110 मीटर हर्डल्स के फाइनल में जगह बनाई। जिम्नास्टिक्स में पदक से चूकीं प्रतिष्ठा महिला वॉल्ट फाइनल में प्रतिष्ठा सामंता 12.883 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहीं और पदक से चूक गईं। वहीं भारत के सबसे तेज धावक गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर हीट्स में 10.39 सेकेंड का समय निकालने के बावजूद सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके। आज इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर आज महिला 58 किलोग्राम भारोत्तोलन फाइनल में बिंद्यारानी देवी और पुरुष 79 किलोग्राम वर्ग में वी. अजया बाबू भारत के लिए पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगे। वहीं हाई जंप फाइनल में तेजस्विन शंकर, सर्वेश कुशारे और जे. आदर्श राम से भी देश को बड़ी उम्मीदें हैं। देश और दुनिया की ताजा एवं विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
IndiGo

Dubai to Mumbai IndiGo Flight: उड़ान के दौरान धुएं का अलर्ट, पायलट ने Rajkot में कराई Emergency Landing

दुबई से मुंबई आ रही IndiGo की एक फ्लाइट को सोमवार को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान विमान के कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं (Smoke Alert) का संकेत मिलने के बाद पायलट ने बिना देर किए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को निकटतम एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला लिया। विमान में 194 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। कैसे सामने आया Smoke Alert? जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट दुबई से मुंबई के लिए नियमित यात्रा पर थी। उड़ान के बीच कॉकपिट में कार्गो होल्ड से धुएं का अलर्ट मिला। ऐसी स्थिति में विमानन नियमों के अनुसार किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जाता। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। Rajkot Airport पर पहले से थी Emergency Team तैयार इमरजेंसी की सूचना मिलते ही राजकोट एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और एयरपोर्ट रेस्क्यू स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया। विमान के सुरक्षित उतरते ही सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। किसी यात्री के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली। तकनीकी जांच शुरू, कारण की तलाश जारी लैंडिंग के बाद विमान को जांच के लिए अलग पार्किंग एरिया में ले जाया गया। एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम और तकनीकी विशेषज्ञ कार्गो कंपार्टमेंट की विस्तृत जांच कर रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धुआं वास्तव में किस वजह से दिखाई दिया या अलर्ट किस कारण सक्रिय हुआ। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आएगी। यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए की गई व्यवस्था इमरजेंसी लैंडिंग के कारण प्रभावित यात्रियों को मुंबई पहुंचाने के लिए इंडिगो ने वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को आवश्यक सहायता और यात्रा संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। क्यों जरूरी होती है Emergency Landing? एविएशन विशेषज्ञों के मुताबिक, उड़ान के दौरान यदि विमान में धुआं, आग या किसी तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिलता है, तो पायलट यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निकटतम सुरक्षित एयरपोर्ट पर विमान उतारने का निर्णय लेते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा मानकों का हिस्सा है और ऐसे फैसले संभावित खतरे को टालने के लिए तुरंत लिए जाते हैं। सभी 194 लोग सुरक्षित, जांच रिपोर्ट का इंतजार इस घटना में सबसे बड़ी राहत यही रही कि विमान में मौजूद 194 यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल एयरलाइन और संबंधित विमानन एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि कार्गो कंपार्टमेंट में Smoke Alert क्यों मिला और इसके पीछे वास्तविक कारण क्या था.

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.