आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर जिला न्यायालय में फर्जी वकील पकड़ा गया, आठवीं पास युवक वकीलों की ड्रेस पहनकर घूम रहा थाBREAKINGदेश-हरपलइटावा के रामपुरिया गांव में फिर घुसा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा गयाBREAKINGदेश-हरपलCJP ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी, छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्यापी प्रदर्शनBREAKINGस्पोर्ट्सकॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, भारत के खाते में आया पांचवां मेडलBREAKINGदेश-हरपलDubai to Mumbai IndiGo Flight: उड़ान के दौरान धुएं का अलर्ट, पायलट ने Rajkot में कराई Emergency LandingBREAKINGदेश-हरपलAyodhya Ram Mandir Update: चंदा मामले की जांच तेज, 4 सदस्यीय SIT में CA भी शामिलBREAKINGदेश-हरपलEducation Reform Update: परीक्षा संशोधन बिल पर विपक्ष का विरोध, Student Issues पर बहस की मांगBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Trump ने फिर Iran को दी चेतावनी, बोले- America के पास हथियारों की कोई कमी नहींBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर जिला न्यायालय में फर्जी वकील पकड़ा गया, आठवीं पास युवक वकीलों की ड्रेस पहनकर घूम रहा थाBREAKINGदेश-हरपलइटावा के रामपुरिया गांव में फिर घुसा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा गयाBREAKINGदेश-हरपलCJP ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी, छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्यापी प्रदर्शनBREAKINGस्पोर्ट्सकॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, भारत के खाते में आया पांचवां मेडलBREAKINGदेश-हरपलDubai to Mumbai IndiGo Flight: उड़ान के दौरान धुएं का अलर्ट, पायलट ने Rajkot में कराई Emergency LandingBREAKINGदेश-हरपलAyodhya Ram Mandir Update: चंदा मामले की जांच तेज, 4 सदस्यीय SIT में CA भी शामिलBREAKINGदेश-हरपलEducation Reform Update: परीक्षा संशोधन बिल पर विपक्ष का विरोध, Student Issues पर बहस की मांगBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Trump ने फिर Iran को दी चेतावनी, बोले- America के पास हथियारों की कोई कमी नहीं

NE

News Elementor

Latest Posts

Kapil Sharma

Kapil Sharma Show में Dhamaal मचाएंगे Chahal, Pant, Gambhir और Sharma

Netflix के हिट कॉमेडी शो The Great Indian Kapil Show में इस बार क्रिकेट और कॉमेडी का धमाकेदार मिलन होने जा रहा है। इस एपिसोड में Yuzvendra Chahal, Gautam Gambhir, Rishabh Pant और Abhishek Sharma Kapil Sharma के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। Shooting BTS हुए Viral युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर Behind-the-Scenes फोटो शेयर कर फैन्स को यह खुशखबरी दी कि यह खास एपिसोड 21 जून को Netflix पर रिलीज़ होगा। फोटो में Kapil Sharma के साथ साथ Navjot Singh Sidhu भी नज़र आए, जिससे इस बार का एपिसोड और भी खास बन गया है। Sidhu की वापसी से बढ़ा Excitement Navjot Singh Sidhu की शो में वापसी ने दर्शकों की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या Sidhu और Archana Puran Singh दोनों साथ नजर आएंगे या एक की जगह दूसरा? इससे शो की TRP बढ़ने की पूरी संभावना है। Show Highlights: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Stock Market

Sensex-Nifty Today शेयर बाजार में हल्की तेजी, GIFT Nifty ने दिया Positive Signal

10 जून 2025 – आज भारतीय शेयर बाजार (Share Bazaar) ने हफ्ते के दूसरे दिन मजबूती के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में Sensex लगभग 75 अंक बढ़कर 82,520 पर पहुंचा, जबकि Nifty 50 में करीब 45 अंकों की तेजी के साथ यह 25,148 के ऊपर ट्रेड कर रहा था। GIFT Nifty Today: प्री-मार्केट में दिखी मजबूती GIFT Nifty, जो कि अब SGX का नया अवतार है, सुबह के सत्र में 25,240 से 25,246 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। यह करीब 60 अंकों की तेजी को दर्शाता है, जो कि भारतीय शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है। Bank Nifty और IndusInd Bank का हाल Midcap और Next 50 Stocks में अच्छी तेजी FII और DII का जोरदार निवेश हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
MP Government

MP Government Salary Scam या System Error? मध्यप्रदेश में 50,000 कर्मचारियों की सैलरी फंसी

मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) के वेतन भुगतान सिस्टम में आई गड़बड़ी से लगभग 50,000 कर्मचारियों (Government Employees) को बीते कई महीनों से सैलरी नहीं मिल पाई है। इसका सीधा असर ₹230 करोड़ प्रति माह (Monthly Salary Hold) की सरकारी राशि पर पड़ा है, जिससे अब तक करीब ₹1380 करोड़ से अधिक की रकम रोकी जा चुकी है। क्या है MP Salary Scam का मामला? वित्त विभाग (Finance Department) ने इसे घोटाला (Scam) मानने से इनकार करते हुए कहा है कि यह “Ghost Employees” का मामला नहीं, बल्कि डेटा एंट्री (Data Entry Error) में हुई चूक और तकनीकी खामी का नतीजा है। सरकार की रिपोर्ट के अनुसार जिन 50,000 कर्मचारियों की सैलरी रोकी गई, उनमें: MP Government की कार्रवाई सरकार ने सभी जिलों के 6,000+ DDOs (Drawing and Disbursement Officers) को निर्देश दिए हैं कि वे 15 दिनों के अंदर हर कर्मचारी की स्थिति स्पष्ट करें और रिपोर्ट सौंपें। जिन विभागों ने सही डेटा अपलोड नहीं किया, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। Financial Loss: ₹1380 Crore का सवाल हर महीने अगर ₹230 करोड़ की सैलरी फंसी रही तो 6 महीने में ₹1380 करोड़ का नुकसान राज्य सरकार को हुआ है। अब यह जांच का विषय है कि ये पैसा सरकारी अकाउंट में है, ब्लॉक है या कहीं और गया? आगे की योजना: IFMIS System Update सरकार अब IFMIS (Integrated Financial Management Information System) को अपग्रेड करने की दिशा में काम कर रही है ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो। ऑटोमैटिक एग्जिट एंट्री, सस्पेंशन रिकॉर्ड और मृत्यु की सूचना अपडेट को मैन्युअल न रखते हुए डिजिटल इंटीग्रेशन की योजना बनाई जा रही है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Delhi

Delhi Heatwave Alert Temperature पहुँचा 49°C, IMD ने Orange Alert जारी किया

दिल्ली (Delhi) और एनसीआर (NCR) क्षेत्र इन दिनों भीषण गर्मी (Severe Heatwave) की चपेट में है। सोमवार को राजधानी में तापमान (Temperature) का feels-like effect 49 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इस खतरनाक गर्मी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने Orange Alert जारी किया है, जो कम से कम 12 जून तक प्रभाव में रहेगा। Delhi Temperature Updates: गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड Air Quality और Pollution Update Delhi NCR Weather Impact: पड़ोसी जिलों का हाल Relief कब मिलेगी? IMD का Forecast हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
ICE

Trump vs Protesters LA में National Guard तैनात, ICE रेड्स से मचा बवाल

लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा ICE रेड्स (Immigration Raids) के बाद विरोध प्रदर्शन भड़क उठे हैं, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए अब National Guard और US Marines को LA में तैनात किया गया है। इस कदम ने न सिर्फ राजनीतिक बहस को जन्म दिया है बल्कि शहर में अशांति और टकराव का माहौल बना दिया है। Protest का कारण: क्यों भड़की जनता? Shantipurna Protest कैसे बना हिंसक आंदोलन? Trump का बड़ा फैसला: National Guard और Marines की तैनाती Governor और Mayor की प्रतिक्रिया हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Daily Horoscope

10 जून 2025- मंगलवार| Tuesday | दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष(Aries ♈️) : धन लाभ के योग। वृषभ(Taurus ♉️) : नए अनुबंध लाभ देंगे। मिथुन (Gemini ♊️): छोटी यात्राएं होंगी। कर्क (Cancer ♋️): भावनाओं में न बहें। सिंह(Leo ♌️) : प्रतियोगिता में सफलता। कन्या(Virgo ♍️) : घरेलू तनाव समाप्त होगा। तुला(Libra ♎️) : प्रेम में सकारात्मक मोड़। वृश्चिक(Scorpio ♏️): आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। धनु(Sagittarius ♐️): व्यापार में सफलता। मकर(Capricorn ♑️): नई योजनाएं शुरू करें। कुंभ(Aquarius ♒️): रुका धन मिलेगा। मीन(Pisces ♓️): धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
Read more
pancang

10 जून 2025 (मंगलवार) का पंचांग (Panchang)

तिथि: ज्येष्ठ पूर्णिमा (01:13 PM तक), उपरांत आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा नक्षत्र: अनुराधा योग: सिद्धि करण: तैतिल (09:36 AM तक), उपरांत गर राहुकाल: 03:45 PM – 05:26 PM चंद्रमा: वृश्चिक राशि में सूर्योदय: 05:44 AM सूर्यास्त: 07:08 PM चंद्रोदय: 06:27 PM चंद्रास्त: 04:51 AM विशेष: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत
Read more
Stock Market

Stock Market, Sensex-Nifty तेजी, RBI Policy से बाजार में भरोसा

9 जून 2025 — भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने आज ज़बरदस्त रफ्तार पकड़ी। RBI के बड़े नीतिगत फैसलों, पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों और अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता में प्रगति से बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। Sensex और Nifty दोनों ने नई ऊंचाई को छुआ। Sensex-Nifty में उछाल | Stock Market आज का हाल RBI ने Repo Rate और CRR में कटौती की भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बाजार को सरप्राइज देते हुए: इससे बैंकिंग सेक्टर में लिक्विडिटी बढ़ी और निवेशकों का भरोसा लौटा। Global Cues ने बढ़ाया Sentiment Sector Performance: किसने मारी बाज़ी? टॉप सेक्टर: कमजोर सेक्टर: टॉप गेनर्स और लूजर्स Gainers: Losers: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Newsom

Trump vs Newsom Los Angeles में National Guard तैनाती पर हंगामा, जनता सड़कों पर

लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा National Guard की तैनाती के फैसले ने पूरे शहर में हिंसा और प्रदर्शन की आग भड़का दी है। यह कदम ICE रेड्स और अप्रवासी विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता में पनप रही नाराज़गी के बीच उठाया गया, जिसने अब गवर्नर गैविन न्यूसम (Gavin Newsom) और ट्रंप प्रशासन के बीच राजनीतिक और संवैधानिक संकट का रूप ले लिया है। LA Streets पर उग्र प्रदर्शन, Self-driving Cars में लगाई आग सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने लॉस एंजेलिस की सड़कों को जाम कर दिया। सिटी हॉल, फेडरल कोर्टहाउस, और इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर के बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हुई। लोगों ने 101 फ्रीवे को ब्लॉक किया और Waymo self-driving cars को आग के हवाले कर दिया। LAPD ने हालात संभालने के लिए टीयर गैस, रबर बुलेट और फ्लैश बम का इस्तेमाल किया। Newsom vs Trump: गवर्नर ने तैनाती को बताया ‘असंवैधानिक’ कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम (Gavin Newsom) ने इस कदम को राज्य की संप्रभुता के खिलाफ बताते हुए इसे “Illegal and unconstitutional” करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार पीछे नहीं हटती, तो वे कानूनी लड़ाई शुरू करेंगे। वहीं, L.A. Mayor Karen Bass ने कहा कि विरोध जायज है, लेकिन हिंसा का कोई स्थान नहीं है। कई घायल, दर्जनों गिरफ्तार; विदेशी पत्रकार की सर्जरी अब तक कई दर्जन प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए हैं। LAPD के कुछ अधिकारी घायल हुए हैं। वहीं, एक ब्रिटिश फोटो जर्नलिस्ट को रबर बुलेट लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और सर्जरी की गई। क्या America में Constitutional Crisis की शुरुआत? 1965 के बाद यह पहला मौका है जब संघीय सरकार ने राज्य की इच्छा के खिलाफ National Guard तैनात की है। U.S. Constitution के ‘rebellion clause’ का हवाला देकर ट्रंप प्रशासन ने यह कदम उठाया, जिससे राज्य बनाम केंद्र सरकार की शक्तियों को लेकर बहस छिड़ गई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Manipur

CBI Arrest in Manipur Violence Internet Shutdown और कर्फ्यू लागू

इंफाल Manipur एक बार फिर तनाव की चपेट में आ गया है। CBI द्वारा Meitei ग्रुप Arambai Tenggol के सदस्य और पूर्व हेड कांस्टेबल कानन सिंह को गिरफ्तार किए जाने के बाद पूरे राज्य में भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस गिरफ़्तारी ने राज्य में Protest, Violence, Curfew और Internet Ban जैसी आपात स्थिति खड़ी कर दी है। क्या हुआ Manipur में? क्या कदम उठाए सरकार ने? Arambai Tenggol की मांगें राजनीति और प्रशासन का रुख हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 258 259 260 261 262 291

Editor's Picks

इंदौर जिला न्यायालय में फर्जी वकील पकड़ा गया, आठवीं पास युवक वकीलों की ड्रेस पहनकर घूम रहा था

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को एक फर्जी वकील पकड़ा गया। युवक वकीलों की वेशभूषा पहनकर कोर्ट परिसर में घूम रहा था। संदेह होने पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उससे पूछताछ की, जिसमें खुलासा हुआ कि वह न तो वकील है और न ही कानून का छात्र। उसकी शैक्षणिक योग्यता केवल आठवीं पास निकली। दस्तावेज मांगने पर खुली पोल बार एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को कार्यकारिणी सदस्य न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान कोर्ट रूम नंबर 45 के बाहर एक युवक वकीलों की ड्रेस में दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेंद्र पिता रमेश राठौर बताया और कहा कि वह एक अधिवक्ता के कार्यालय से जुड़ा हुआ है। जब उससे एलएलबी की डिग्री और बार काउंसिल से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। बाद में उसने स्वीकार किया कि उसने कानून की पढ़ाई नहीं की है और वह केवल आठवीं कक्षा तक शिक्षित है। सोशल मीडिया प्रोफाइल से भी मिले सबूत बार एसोसिएशन ने युवक की फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल की भी जांच की। जांच में वह कई तस्वीरों में वकीलों की वेशभूषा में नजर आया। इसके बाद इंदौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाल और सचिव धर्मेंद्र गुर्जर ने आरोपी को एमजी रोड थाना पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत दर्ज कराई। फर्जी वकीलों के खिलाफ विशेष अभियान एमजी रोड थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बार एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र गुर्जर ने कहा कि जिला न्यायालय परिसर में फर्जी वकीलों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी एक महिला को फर्जी वकील के रूप में पकड़ा गया था, जिसके खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उस मामले की जांच अभी जारी है। देश और दुनिया की ताजा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

इटावा के रामपुरिया गांव में फिर घुसा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा गया

इटावा। इटावा क्षेत्र के रामपुरिया गांव में एक बार फिर मगरमच्छ के घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह गांव की बस्ती में करीब 5 फीट लंबे और 40 से 45 किलोग्राम वजनी मगरमच्छ के दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और समाजसेवी हयात खान टाइगर को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित तरीके से मगरमच्छ को पकड़कर चंबल नदी में छोड़ दिया। तीन दिन में दूसरी बार गांव पहुंचा मगरमच्छ ग्रामीणों के अनुसार, गांव से करीब 2 से 3 किलोमीटर दूरी पर चंबल नदी बहती है। इसके अलावा गांव के पास एक तलाई भी है, जिसमें सालभर पानी भरा रहता है। माना जा रहा है कि इन्हीं जल स्रोतों के कारण मगरमच्छ अक्सर आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं। गांव वालों ने बताया कि दो दिन पहले भी एक मगरमच्छ गांव के एक घर में घुस गया था। उस समय भी उसका सफल रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा गया था। पहले पकड़े गए मगरमच्छ की लंबाई करीब साढ़े तीन फीट थी। मुंह पर टेप और पैरों को बांधकर किया सुरक्षित रेस्क्यू समाजसेवी हयात खान टाइगर ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले मगरमच्छ के मुंह को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उस पर टेप लगाई गई। इसके बाद आगे और पीछे के पैरों को रस्सी से बांधा गया तथा उसकी पूंछ को भी नियंत्रित किया गया। पूरी प्रक्रिया सावधानीपूर्वक पूरी करने के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से चंबल नदी में छोड़ दिया गया। वन विभाग और स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि भविष्य में भी कोई वन्यजीव गांव में दिखाई दे तो उसे पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें। देश और दुनिया की ताजा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

CJP ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी, छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी और गिरफ्तार छात्रों को राहत नहीं मिली, तो पार्टी एक बार फिर देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। पार्टी का आरोप है कि सरकार ने आंदोलन स्थगित करने के दौरान हुए समझौते का उल्लंघन किया है। सोमवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP प्रवक्ता सौरव दास, पार्टी नेता आशुतोष रांका और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल मौजूद रहे। कपिल सिब्बल ने कहा कि वे पार्टी से जुड़े कानूनी मामलों में सहयोग की भूमिका निभा रहे हैं। सरकार पर वादा तोड़ने का आरोप सौरव दास ने आरोप लगाया कि बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने केंद्र सरकार के इस आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन अब इस वादे का पालन नहीं किया जा रहा। ‘साक्षी’ पोर्टल लॉन्च CJP ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ‘साक्षी (Saakshi)’ नाम का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस कार्रवाई से जुड़े फोटो, वीडियो और केस से संबंधित जानकारी सुरक्षित तरीके से साझा कर सकेंगे। पार्टी ने छात्रों से 20 जुलाई के ‘चलो संसद’ मार्च और उसके बाद हुई कथित पुलिस कार्रवाई से जुड़े सभी सबूत अपलोड करने की अपील की है। पुलिसकर्मियों की पहचान कर होगी कानूनी कार्रवाई सौरव दास ने कहा कि गंभीर चोट पहुंचाने, पेलेट गन चलाने या अन्य कथित ज्यादती करने वाले पुलिस और RAF कर्मियों की पहचान की जाएगी। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने, एफआईआर करवाने और जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी की जा रही है। अन्य राज्यों में भी कार्रवाई का आरोप इससे पहले सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि असम, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित कई राज्यों में छात्रों और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है। अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। लद्दाख रवाना होने से पहले उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वांगचुक ने शुक्रवार देर रात अपना 26 दिनों का अनशन समाप्त किया था। वांगचुक बोले- गांधीजी का अहिंसा का रास्ता आज भी प्रभावी राजघाट में वांगचुक ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लद्दाख में गांधीजी के अहिंसक मार्ग को अपनाया जा रहा है और यह बेहद प्रभावी साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने उनका विश्वास और मजबूत किया है कि गांधीजी का अहिंसा का रास्ता आज भी पूरे देश में उतना ही प्रासंगिक और असरदार है। देश और दुनिया की ताजा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, भारत के खाते में आया पांचवां मेडल

नई दिल्ली। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पांचवां पदक जीत लिया है। भारतीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने महिला 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कुल 199 किलोग्राम (88 किग्रा स्नैच + 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वेटलिफ्टिंग में भारत का यह चौथा और कुल मिलाकर पांचवां मेडल हो गया है। नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडीह ने कुल 206 किलोग्राम (93+113) वजन उठाकर नया कॉमनवेल्थ और गेम्स रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता। स्नैच में बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड 23 वर्षीय ज्ञानेश्वरी यादव ने स्नैच में 88 किलोग्राम वजन उठाकर नया गेम्स रिकॉर्ड कायम किया। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने क्रमशः 103, 107 और 111 किलोग्राम सफलतापूर्वक उठाए। कुल 199 किलोग्राम के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल सुनिश्चित किया, हालांकि डिडीह के रिकॉर्ड प्रदर्शन के सामने उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। मेडल टैली में भारत आठवें स्थान पर ज्ञानेश्वरी के सिल्वर के बाद भारत अब मेडल टैली में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 17 स्वर्ण सहित 39 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। मीराबाई चानू ने दिलाया पहला गोल्ड इससे पहले मीराबाई चानू ने महिला 48 किलोग्राम वर्ग में कुल 190 किलोग्राम (85+105) वजन उठाकर भारत को प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके अलावा ऋषिकांत सिंह (60 किग्रा) और राजा मुथुपांडी (65 किग्रा) सिल्वर मेडल जीत चुके हैं, जबकि झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल किया। संघर्ष से सफलता तक का सफर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी यादव ने कम उम्र में ही वेटलिफ्टिंग शुरू कर दी थी। उनके पिता बॉडीबिल्डर थे, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उन्हें खेल छोड़कर इलेक्ट्रीशियन का काम करना पड़ा। पिता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते हुए ज्ञानेश्वरी ने जूनियर स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कीं और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में भी उन्होंने स्नैच में सिल्वर और कुल प्रदर्शन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। बॉक्सिंग में भारत की मजबूत शुरुआत भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी से होगा। वहीं अंकुश ने 80 किलोग्राम वर्ग में एंटीगुआ और बारबुडा के जलान जान को 5-0 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। एथलेटिक्स और स्विमिंग में भी उम्मीदें कायम एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर ने पहली ही कोशिश में 8.01 मीटर की छलांग लगाकर लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। लोकेश सत्यानाथन ने भी 7.77 मीटर के साथ फाइनल में जगह बनाई। स्विमिंग में साजन प्रकाश पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल में पहुंच गए, जबकि तेजस शिर्से ने 110 मीटर हर्डल्स के फाइनल में जगह बनाई। जिम्नास्टिक्स में पदक से चूकीं प्रतिष्ठा महिला वॉल्ट फाइनल में प्रतिष्ठा सामंता 12.883 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहीं और पदक से चूक गईं। वहीं भारत के सबसे तेज धावक गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर हीट्स में 10.39 सेकेंड का समय निकालने के बावजूद सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके। आज इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर आज महिला 58 किलोग्राम भारोत्तोलन फाइनल में बिंद्यारानी देवी और पुरुष 79 किलोग्राम वर्ग में वी. अजया बाबू भारत के लिए पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगे। वहीं हाई जंप फाइनल में तेजस्विन शंकर, सर्वेश कुशारे और जे. आदर्श राम से भी देश को बड़ी उम्मीदें हैं। देश और दुनिया की ताजा एवं विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
IndiGo

Dubai to Mumbai IndiGo Flight: उड़ान के दौरान धुएं का अलर्ट, पायलट ने Rajkot में कराई Emergency Landing

दुबई से मुंबई आ रही IndiGo की एक फ्लाइट को सोमवार को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान विमान के कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं (Smoke Alert) का संकेत मिलने के बाद पायलट ने बिना देर किए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को निकटतम एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला लिया। विमान में 194 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। कैसे सामने आया Smoke Alert? जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट दुबई से मुंबई के लिए नियमित यात्रा पर थी। उड़ान के बीच कॉकपिट में कार्गो होल्ड से धुएं का अलर्ट मिला। ऐसी स्थिति में विमानन नियमों के अनुसार किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जाता। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। Rajkot Airport पर पहले से थी Emergency Team तैयार इमरजेंसी की सूचना मिलते ही राजकोट एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और एयरपोर्ट रेस्क्यू स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया। विमान के सुरक्षित उतरते ही सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। किसी यात्री के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली। तकनीकी जांच शुरू, कारण की तलाश जारी लैंडिंग के बाद विमान को जांच के लिए अलग पार्किंग एरिया में ले जाया गया। एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम और तकनीकी विशेषज्ञ कार्गो कंपार्टमेंट की विस्तृत जांच कर रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धुआं वास्तव में किस वजह से दिखाई दिया या अलर्ट किस कारण सक्रिय हुआ। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आएगी। यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए की गई व्यवस्था इमरजेंसी लैंडिंग के कारण प्रभावित यात्रियों को मुंबई पहुंचाने के लिए इंडिगो ने वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को आवश्यक सहायता और यात्रा संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। क्यों जरूरी होती है Emergency Landing? एविएशन विशेषज्ञों के मुताबिक, उड़ान के दौरान यदि विमान में धुआं, आग या किसी तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिलता है, तो पायलट यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निकटतम सुरक्षित एयरपोर्ट पर विमान उतारने का निर्णय लेते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा मानकों का हिस्सा है और ऐसे फैसले संभावित खतरे को टालने के लिए तुरंत लिए जाते हैं। सभी 194 लोग सुरक्षित, जांच रिपोर्ट का इंतजार इस घटना में सबसे बड़ी राहत यही रही कि विमान में मौजूद 194 यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल एयरलाइन और संबंधित विमानन एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि कार्गो कंपार्टमेंट में Smoke Alert क्यों मिला और इसके पीछे वास्तविक कारण क्या था.

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.