भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अपनी शानदार प्रदर्शन का श्रेय ताकत से ज्यादा सही टाइमिंग और धैर्य को दिया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि इस बार उन्होंने परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी की, जिससे टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दे सके।
अक्षर पटेल ने बताया कि टी-20 सीरीज के दौरान वह गेंद को जरूरत से ज्यादा ताकत से मारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वनडे में उन्होंने अपनी रणनीति बदली और सही समय पर सही शॉट खेलने पर ध्यान दिया।
पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं थी
अक्षर ने कहा कि एजबेस्टन की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण थी। नए बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने और परिस्थितियों को समझने के लिए समय देना जरूरी था।
उन्होंने कहा कि जब बल्लेबाज सेट हो गया, तब रन बनाना आसान हो गया। ऐसे विकेट पर शुरुआत से बड़े शॉट खेलने के बजाय साझेदारी बनाना ज्यादा जरूरी था।
57 रन और 4 विकेट से बने प्लेयर ऑफ द मैच
अक्षर पटेल ने 52 गेंदों में नाबाद 57 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 9.5 ओवर में 4 विकेट लिए। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सीनियर खिलाड़ियों की वापसी से बढ़ा आत्मविश्वास
अक्षर ने कहा कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की टीम में वापसी से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से साथ खेलने की वजह से खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल है। यही समझ और सकारात्मक माहौल टीम को मुश्किल परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करता है।

भारत ने सीरीज में बनाई बढ़त
भारत ने एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 45.2 ओवर में 4 विकेट पर 262 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा।
अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
