Bali Ferry हादसा इंडोनेशिया (Indonesia) के बाली (Bali) के पास एक दर्दनाक समुद्री हादसा हुआ है। KMP Tunu Pratama Jaya नाम की फेरी बुधवार रात समुद्र में डूब गई। इस फेरी में कुल 65 लोग सवार थे, जिसमें 53 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 से ज्यादा लोग लापता हैं। राहत की बात यह है कि 29 से अधिक यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है।
Bali Ferry हादसा कैसे हुआ?
यह फेरी जहाज Ketapang (पूर्वी जावा) से Gilimanuk (बाली) की ओर जा रही थी और इसमें 22 वाहन सवार थे, जिनमें से 14 भारी ट्रक थे। रात करीब 11:20 बजे, रवाना होने के 30 मिनट बाद ही जहाज में इंजन फेल और पानी भरने से संतुलन बिगड़ गया और वह डूब गया।
बचाव दल के अनुसार, मौसम की खराबी, 2 मीटर तक ऊंची लहरें और संभवतः ओवरलोडिंग इस हादसे के कारण बने।
Bali Ferry Rescue Operation अपडेट
इंडोनेशिया की नेवी और बचाव एजेंसियों द्वारा 9 बोट्स के ज़रिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कुछ यात्रियों को स्थानीय मछुआरों की मदद से भी बचाया गया। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
सरकार और राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, जो वर्तमान में सऊदी अरब में हैं, उन्होंने घटना पर शोक जताया और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
हादसे की जांच शुरू हो चुकी है, जिसमें जहाज की स्थिति, ओवरलोडिंग और तकनीकी खराबी जैसे कारणों की गहन जांच की जा रही है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
