बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग फाइनल हो गया है। लंबे समय से चली आ रही चर्चाओं के बाद अब BJP और JDU के बीच बराबरी का फॉर्मूला तय हुआ है। वहीं चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को उम्मीद से कम सीटें मिलने की संभावना है।
BJP और JDU में बराबरी का खेल
सूत्रों के अनुसार, इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) दोनों को 100–105 सीटें मिल सकती हैं। पिछली बार JDU को BJP से ज्यादा सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार दोनों बराबरी पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। हालांकि NDA में JDU को elder brother की भूमिका दी जा रही है, यानी पार्टी को थोड़ा ज्यादा वज़न मिल सकता है।
Chirag Paswan की डिमांड और हकीकत
LJP (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने 40 सीटों की मांग की थी। लेकिन NDA में यह डिमांड पूरी होना मुश्किल है। कयास है कि उन्हें 20–25 सीटें ही मिलेंगी। यानी चिराग को अपनी उम्मीदों से कम पर मानना पड़ सकता है।
VIP और छोटे दलों का समीकरण
NDA में VIP (विकासशील इंसान पार्टी) की एंट्री को लेकर भी चर्चा तेज है। अगर VIP शामिल होती है, तो BJP और JDU दोनों की सीटों में थोड़ी कटौती करनी पड़ सकती है। वहीं HAM (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) और RLM जैसे छोटे दलों को भी सीमित सीटें दी जाएंगी।
क्यों अहम है यह सीट बंटवारा?
इस बार के बिहार चुनाव में महागठबंधन (RJD, कांग्रेस और लेफ्ट) NDA को कड़ी चुनौती दे रहा है। ऐसे में NDA के लिए समय रहते सीट बंटवारे पर सहमति बनाना बेहद ज़रूरी था। अगर गठबंधन में कोई विवाद नहीं होता है तो NDA एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतर सकेगा।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
