छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। लॉ सेकेंड ईयर की छात्रा दृष्टि गुप्ता (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थी।
मंगलवार (14 अप्रैल) सुबह कोनी थाना क्षेत्र की रिवर व्यू कॉलोनी में किराए के मकान में उसका शव पंखे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सुबह कमरे में मिली लाश
दृष्टि मूल रूप से रायगढ़ की रहने वाली थी और पिछले 2 साल से बिलासपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
बताया जा रहा है कि सोमवार को कॉलेज से लौटने के बाद उसने परिजनों से बात की और फिर दोस्तों के साथ बाहर चली गई।
मंगलवार सुबह जब वह घर लौटी, तो कुछ देर बाद अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो आसपास रहने वाली छात्राओं को शक हुआ।
पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, फंदे पर लटकी मिली
छात्राओं ने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया, जहां दृष्टि फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ाई और शादी को लेकर था दबाव
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा पर पढ़ाई और शादी को लेकर दबाव था।
परिजनों के अनुसार, उसके पिता ने फोन पर पढ़ाई को लेकर उसे डांटा था। वहीं दोस्तों ने बताया कि परिवार की ओर से शादी के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था, जिसे लेकर वह तनाव में थी।
पुलिस कर रही जांच
कोनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
⚠️ जरूरी संदेश:
ऐसी घटनाएं हमें यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि मानसिक तनाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति तनाव में है, तो उससे बात करें और मदद लें।
👉 ताज़ा अपडेट और पूरी खबर पढ़ने के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
