आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलBittu Tabahi ने बदली सोच, अकेले शुरू किया नदी सफाई अभियान; नगरपालिका भी हुई प्रभावितBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़World Map में बड़ा बदलाव! UN ने Africa के असली Size को दिखाने का रास्ता साफ कियाBREAKINGदेश-हरपलSwatantra Bhardwaj Detained: CJP Protest के बाद स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत मेंBREAKINGदेश-हरपलUP Bulldozer Action: Saharanpur कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती-इकरा हसन ने उठाए सवालBREAKINGदेश-हरपलNepal Flood: दार्चुला में Landslide का खतरा बढ़ा, Trishuli से भारतीय परिवार का Rescue; हजारों MissingBREAKINGदेश-हरपलTeachers Day 2026: PM Modi ने Award-Winning Teachers से की बात, Public Speaking पर भी हुई चर्चाBREAKINGप्रदेशUjjain में बनेगी Malakhamb Academy, 111 करोड़ के Project से खिलाड़ियों को मिलेंगी World-Class सुविधाएंBREAKINGदेश-हरपलIndia-Belgium Partnership: जोरावर Tank बना नई दोस्ती की पहचान, कई अहम MoU पर सहमतिBREAKINGदेश-हरपलBittu Tabahi ने बदली सोच, अकेले शुरू किया नदी सफाई अभियान; नगरपालिका भी हुई प्रभावितBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़World Map में बड़ा बदलाव! UN ने Africa के असली Size को दिखाने का रास्ता साफ कियाBREAKINGदेश-हरपलSwatantra Bhardwaj Detained: CJP Protest के बाद स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत मेंBREAKINGदेश-हरपलUP Bulldozer Action: Saharanpur कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती-इकरा हसन ने उठाए सवालBREAKINGदेश-हरपलNepal Flood: दार्चुला में Landslide का खतरा बढ़ा, Trishuli से भारतीय परिवार का Rescue; हजारों MissingBREAKINGदेश-हरपलTeachers Day 2026: PM Modi ने Award-Winning Teachers से की बात, Public Speaking पर भी हुई चर्चाBREAKINGप्रदेशUjjain में बनेगी Malakhamb Academy, 111 करोड़ के Project से खिलाड़ियों को मिलेंगी World-Class सुविधाएंBREAKINGदेश-हरपलIndia-Belgium Partnership: जोरावर Tank बना नई दोस्ती की पहचान, कई अहम MoU पर सहमति

NE

News Elementor

Banner

Latest Posts

जायसवाल

IND vs ENG 5th Test Day 2 जायसवाल का फिफ्टी और पोप का स्पिन से इनकार, भारत 52 रन की बढ़त पर

लंदन के द ओवल में खेले जा रहे IND vs ENG के बीच पांचवें टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह रोमांच से भरा रहा। विकेट गिरने के बाद भी मैच का संतुलन बनाम बिगड़ता रहा, लेकिन दिन के अंत तक भारत ने मजबूत वापसी की। यशस्वी जायसवाल की नाबाद अर्धशतकीय पारी और मोहम्मद सिराज व प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी से भारत ने इंग्लैंड पर 52 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की पहली पारी – तेज शुरुआत लेकिन ढेर भारत की पहली पारी 224 रनों पर सिमटने के बाद इंग्लैंड ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर ज़ैक क्रॉली और बेन डकेट ने मात्र 12 ओवर में 92 रनों की रिकॉर्ड तेज़ साझेदारी कर भारत पर दबाव बना दिया। लेकिन मोहम्मद सिराज (4/86) और प्रसिद्ध कृष्णा (4/62) ने इंग्लैंड की पारी को रोकते हुए उन्हें 247 रन पर ढेर कर दिया। इंग्लैंड को सिर्फ 23 रनों की बढ़त मिल सकी। जायसवाल का धमाका, भारत की मजबूत वापसी दूसरी पारी में भारत ने आक्रामक बल्लेबाजी दिखाई। यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 44 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। हालांकि, केएल राहुल और साई सुदर्शन जल्दी आउट हो गए। दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 75/2 रहा और बढ़त 52 रनों की हो गई। नाइट वॉचमैन के रूप में आए आकाश दीप जायसवाल के साथ क्रीज पर डटे रहे। इंग्लैंड कप्तान पोप का अहम फैसला – स्पिन विकल्प ठुकराया दिन के आखिरी पलों में रोशनी कम होने के कारण अंपायरों ने इंग्लैंड कप्तान ओली पोप को केवल स्पिन गेंदबाजी का विकल्प दिया, ताकि खेल जारी रह सके। लेकिन पोप ने इसे ठुकरा दिया क्योंकि इंग्लैंड के पास कोई प्रमुख स्पिनर मौजूद नहीं था। वह जायसवाल की आक्रामक बल्लेबाजी के खिलाफ जोखिम नहीं लेना चाहते थे। नतीजतन, दिन का खेल 15 मिनट पहले ही खत्म करना पड़ा। मैच की स्थिति टीम पारी स्कोर बढ़त भारत 1st 224 – इंग्लैंड 1st 247 +23 भारत 2nd 75/2 (स्टंप्स) +52 आगे का खेल तीसरे दिन भारत कोशिश करेगा कि अपनी बढ़त को 200 से ज्यादा तक ले जाए, जबकि इंग्लैंड का लक्ष्य होगा कि जल्दी विकेट झटके जाएं। जायसवाल की फॉर्म और भारत के गेंदबाजों की लय को देखते हुए फिलहाल मैच में भारत का पलड़ा भारी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
शुबमन गिल

IND vs ENG 5th Test Day 2 शुबमन गिल का रन आउट, KL Rahul फ्लॉप – ओवल में इंग्लैंड का दबदबा

लंदन के द ओवल मैदान पर खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बरपाते हुए पूरी टीम को 224 रन पर समेट दिया। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 18 रन बना लिए और मैच में मजबूत पकड़ बना ली। भारत की पारी – KL Rahul और शुबमन गिल की नाकामी गस एटकिन्सन का 5 विकेट हॉल, इंग्लैंड का पलड़ा भारी इंग्लैंड की पारी – मजबूत शुरुआत टर्निंग पॉइंट – शुबमन गिल का रन आउट Day 2 Highlights श्रेणी विवरण भारत का स्कोर 224 ऑलआउट टॉप स्कोरर (भारत) करुण नायर (57), वॉशिंगटन सुंदर (26) इंग्लैंड के बेस्ट गेंदबाज गस एटकिन्सन (5/33), जोश टंग (3/57) इंग्लैंड की पारी 18/0 (स्टंप्स) भारत की बड़ी गलती शुबमन गिल का रन आउट इंग्लैंड की चिंता क्रिस वोक्स का चोटिल होकर बाहर होना हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
India

India vs England 5th Test Match सीरीज़ का Final मुकाबला आज से, टीम India और England में बड़े बदलाव

लंदन के Kennington Oval में आज से India vs England 5th Test Match शुरू हो रहा है। यह एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का Final Test है जो 31 जुलाई से 4 अगस्त तक खेला जाएगा। अभी तक इंग्लैंड सीरीज़ में 2-1 से आगे है, ऐसे में टीम इंडिया के पास इसे 2-2 से ड्रॉ करने का सुनहरा मौका है। चौथे टेस्ट में Team India की शानदार वापसी मैनचेस्टर में हुए चौथे टेस्ट में भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए मैच को ड्रॉ कराया। 5वें टेस्ट से पहले टीमों में बड़े बदलाव England टीम India टीम सीरीज़ का समीकरण हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
India

India vs England 5th Test शुभमन गिल का Record तोड़ने का Chance, राहुल-जडेजा की Partnership से बढ़ी उम्मीद

India vs England 5th Test India vs England के बीच 5वां और Final Test Match 31 जुलाई से लंदन के The Oval मैदान में खेला जाएगा। 4 मैचों की सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड 2-1 से आगे है। मैनचेस्टर में हुए चौथे टेस्ट में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच ड्रॉ कराया था, जिससे अब सीरीज बराबर करने का मौका बना हुआ है। शुभमन गिल का Golden Chance – Bradman और Gavaskar का Record तोड़ने का अवसर भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक 4 शतक लगाए हैं और सिर्फ 89 रन बनाने पर वो महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। गिल सुनील गावस्कर के बराबर भी पहुंच सकते हैं, जिन्होंने एक सीरीज में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाए थे। चौथे टेस्ट का Heroic Comeback England की ओर से Ben Stokes का Historic Performance इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स ने 141 रन बनाए और 5 विकेट झटके। वे पहले इंग्लिश कप्तान बने जिन्होंने एक ही टेस्ट में शतक और 5 विकेट का कारनामा किया। 5वें टेस्ट में भारत की Winning Strategy Final Battle – सीरीज का Winner तय होगा 31 जुलाई से शुरू होने वाला यह मैच भारत के लिए Do or Die Situation होगी। अगर भारत जीतता है तो सीरीज 2-2 से बराबर होगी, वरना इंग्लैंड सीरीज अपने नाम कर लेगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Gautam Gambhir Oval clash, Oval pitch controversy, India vs England 5th Test 2025, Lee Fortis curator fight, टीम इंडिया विवाद, ओवल मैदान बहस, Serious Gambhir argument, Coach Groundsman fight

Coach-Groundsman Clash: ओवल पिच पर गंभीर और क्यूरेटर में भिड़ंत, टीम इंडिया के कैंप में गर्मी

Team India के हेड कोच Gautam Gambhir और ओवल पिच क्यूरेटर Lee Fortis के बीच जोरदार बहस। इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट से पहले मैदान पर हुआ टकराव। जानिए पूरा मामला। पूरा मामला: कोच गंभीर और क्यूरेटर फोर्टिस में तीखी झड़प भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के ओवल मैदान में खेला जाना है, लेकिन उससे पहले ही मैदान पर गरमा-गरमी का माहौल बन गया। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और ओवल के पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच मंगलवार को विवाद इतना बढ़ गया कि गंभीर को गुस्से में फोर्टिस को जाने का इशारा करते हुए देखा गया। क्या था विवाद का कारण? ईएसपीएनक्रिकइंफो (source) के अनुसार, जब भारतीय टीम वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन के लिए ओवल पहुंची, तब फोर्टिस ने टीम के खिलाड़ियों को पिच के करीब आने से रोका। क्यूरेटर को चिंता थी कि पिच को नुकसान हो सकता है। इस दौरान भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक बातचीत कर ही रहे थे कि गंभीर बीच में आ गए और फोर्टिस से कहने लगे: “आप हमें ये मत बताइए कि हमें क्या करना है। आप सिर्फ एक ग्राउंड्समैन हैं, अपनी हद में रहें।” वीडियो हुआ वायरल, कोटक ने दी सफाई इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला और गरमाया। इसके बाद कोच कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सफाई दी कि उन्होंने और टीम ने रबर स्पाइक्स पहने हुए थे और वे बस विकेट को देखने गए थे। पिच से 2.5 मीटर दूर रहने की हिदायत उन्हें असामान्य लगी क्योंकि मैच अगले दिन था और मैदान पर कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया था। “यह कोई 200 साल पुराना धरोहर नहीं है जिसे छूना मना हो। हम सिर्फ पिच को देख रहे थे,” – कोटक। आखिर क्यों उभरा ये मुद्दा? कोटक के अनुसार, विवाद की असली जड़ बातचीत का लहजा था। उन्होंने इशारा किया कि जब आप विशेषज्ञों से बात करते हैं, तो भाषा और व्यवहार संतुलित होना चाहिए। यह मामला सिर्फ पिच नहीं, बल्कि पेशेवर सम्मान और कम्युनिकेशन पर भी सवाल उठाता है।
Read more
Divya Deshmukh

Divya Deshmukh ने रचा इतिहास FIDE Women’s World Cup 2025 Champion बनीं

भारत की 19 वर्षीय शतरंज सनसनी Divya Deshmukh ने जॉर्जिया के बाटुमी में खेले गए FIDE Women’s World Cup 2025 के फाइनल में भारतीय दिग्गज Koneru Humpy को हराकर इतिहास रच दिया। यह पहला मौका है जब किसी भारतीय महिला ने यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है। Final Match का पूरा सफर Historic Achievements Emotional Moment खिताब जीतते ही Divya की आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े। पूरे भारत में इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है और इसे भारतीय महिला शतरंज का Golden Era माना जा रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
India vs England Manchester Test Draw: 311 रन से पिछड़कर कैसे बचाई मैच की हार

India vs England Manchester Test Draw: 311 रन से पिछड़कर कैसे बचाई मैच की हार

311 रन से पीछे था भारत, फिर भी टेस्ट हारा नहीं… कैसे? पढ़िए 4 जांबाजों की दिल छू लेने वाली कहानी Manchester में खेले गए टेस्ट मैच में जब भारत पहली पारी में 311 रन से पीछे था, तब लग रहा था कि मैच हाथ से निकल चुका है। लेकिन दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा जज्बा दिखाया कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा हो गया। टीम इंडिया ने 142 ओवर तक बल्लेबाज़ी की, वो भी सिर्फ 4 बल्लेबाज़ों के दम पर। इन चार खिलाड़ियों ने हार को गले लगाने की बजाय मैदान पर डटे रहने का फैसला लिया – और यही बना भारत की जीत जैसा ड्रा। कौन थे ये 4 हीरो? क्यों है ये मैच खास? “ऐसा लगा जैसे हार तय है, लेकिन टीम इंडिया ने जो किया, वो इतिहास बन गया। ये ड्रा, किसी जीत से कम नहीं।” हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
England

England ने ली 186 रन की बढ़त, Joe Root की शानदार Century – India के लिए खतरे की घंटी

Manchester Test 2025 में England ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत पर पहली पारी में 186 रन की बढ़त (First Innings Lead) बना ली है। इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 544 रन पर 7 विकेट पर पारी घोषित की, जिसमें Joe Root ने शानदार 150 रन बनाकर इतिहास रच दिया। Joe Root का Test में Masterclass – India पर बना दबाव इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ Joe Root ने जबरदस्त फॉर्म में बल्लेबाज़ी करते हुए 150 रन की पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट में Ricky Ponting को पीछे छोड़ते हुए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अब उनसे आगे सिर्फ Sachin Tendulkar हैं। England की पारी की Highlights: खिलाड़ी रन Joe Root 150 रन Ben Stokes 77* रन (नाबाद) Ollie Pope 71 रन Zak Crawley फिफ्टी Ben Duckett फिफ्टी Team India की Bowling पर सवाल – Bumrah थके हुए, Siraj बेअसर भारत की ओर से गेंदबाज़ी बेहद कमजोर नजर आई। Jasprit Bumrah और Mohammed Siraj जैसे अनुभवी गेंदबाज़ों का असर कम दिखा। फील्डिंग में भी गलतियां रहीं और Shubman Gill को बॉलिंग देना पूर्व क्रिकेटर्स को खटक गया। कई विशेषज्ञों ने कहा कि यह मैच अब भारत के हाथ से निकल चुका है। Manchester Weather Update और Match की Strategy Day 4 की शुरुआत England ने 544/7 से की। मौसम विभाग के अनुसार मैनचेस्टर में बारिश (Rain Forecast) की संभावना है, जिससे मैच ड्रॉ होने की संभावना भी बनी हुई है। लेकिन अगर मौसम ने साथ दिया तो England की नजर सीरीज़ जीतने (Series Victory) पर रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Kargil

Kargil Vijay Diwas 2025 Cricketers और IPL Teams ने कहा – “हमेशा रहेंगे Kargil Heroes के ऋणी”

पूरे देश में आज Kargil Vijay Diwas 2025 की भावना चरम पर है। इस खास मौके पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जहां आम जनता भावुक नजर आई, वहीं Indian cricketers और IPL teams ने भी सोशल मीडिया पर अपने-अपने तरीके से Kargil war heroes को सलाम किया। Cricketers बोले – “Forever Indebted to Our Heroes” भारत के कई प्रमुख क्रिकेटरों ने वीर सैनिकों की शहादत को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किए: IPL Franchises ने किया Respect पोस्ट देश की प्रतिष्ठित IPL टीमों ने भी वीर जवानों के सम्मान में सोशल मीडिया पर विशेष पोस्ट साझा किए: राष्ट्र स्तर पर श्रद्धांजलि समारोह Social Media पर Trending बना #KargilVijayDiwas “#KargilVijayDiwas“, “#SaluteToSoldiers“, “#ForeverIndebted” जैसे हैशटैग Twitter और Instagram पर ट्रेंड करने लगे। लाखों लोगों ने भावनात्मक मैसेज, शहीदों की फोटो और वीडियो साझा किए। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Rishabh Pant injury update,

Manchester Test में Team India को बड़ा झटका: ऋषभ पंत छह हफ्तों के लिए टीम से बाहर!

इंग्लैंड के खिलाफ चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (Anderson-Tendulkar Trophy) के मैनचेस्टर टेस्ट (Manchester Test) से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अब आगामी छह हफ्तों के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। ये हादसा टेस्ट मैच के पहले ही दिन 68वें ओवर में हुआ, जब क्रिस वोक्स (Chris Woakes) की चौथी गेंद पर पंत ने reverse sweep खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले के एज से टकराकर सीधे उनके जूते पर लगी। दुर्भाग्यवश, यह चोट पैरों के उस हिस्से पर लगी जहाँ कोई भी प्रोटेक्शन नहीं होता। इसके बाद पंत दर्द से कराहते हुए ज़मीन पर गिर गए और फिर खड़े तक नहीं हो पाए। मैदान पर टीम इंडिया के फिजियो को तुरंत बुलाया गया। जब पंत ने जूता हटाया, तो चोट की गंभीरता साफ दिख रही थी। उनकी हालत को देखते हुए स्कैन कराया गया और Indian Express की रिपोर्ट के अनुसार, उनके पैर के पंजे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। BCCI की मेडिकल टीम ने क्या कहा? BCCI के एक वरिष्ठ सूत्र ने पुष्टि करते हुए कहा: “स्कैन रिपोर्ट में साफ दिख रहा है कि ऋषभ पंत को फ्रैक्चर है। वह कम से कम छह हफ्ते के लिए बाहर रहेंगे। मेडिकल टीम ये देखने की कोशिश कर रही है कि क्या वह painkiller लेकर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल उनकी हालत बेहद सीमित है और बिना सहारे चल भी नहीं पा रहे हैं।“ इसका मतलब साफ है कि पंत 31 जुलाई से 4 अगस्त तक होने वाले आख़िरी टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में चयन समिति ईशान किशन (Ishan Kishan) को टीम में शामिल करने की तैयारी कर रही है। चोटों से परेशान है Team India वैसे भी इस सीरीज़ में भारत खिलाड़ियों की चोट की मार से जूझ रहा है। ऑलराउंडर नितेश कुमार रेड्डी पहले ही घुटने की चोट के कारण पूरी सीरीज़ से बाहर हो चुके हैं। वहीं, तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप (groin injury) और अर्शदीप सिंह (thumb injury) भी चौथे टेस्ट से बाहर हैं। इससे पहले तीसरे टेस्ट में भी भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव करने पड़े थे, जिसकी वजह से प्रदर्शन पर असर पड़ा। अब टीम में बदलाव तय, भारत की चुनौती बढ़ी ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी भारत के लिए सिर्फ विकेट के पीछे नहीं बल्कि मिडल ऑर्डर बल्लेबाज़ी में भी एक बड़ी कमी लेकर आएगी। पंत ने इस सीरीज़ में अब तक कई महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं और इंग्लिश गेंदबाज़ों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया था। इशान किशन को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया जाना लगभग तय है, लेकिन उनका टेस्ट अनुभव सीमित है। ऐसे में ओवल टेस्ट में भारत की बल्लेबाज़ी पर और भी दबाव रहेगा।
Read more
1 35 36 37 38 39 43

Editor's Picks

Bittu Tabahi

Bittu Tabahi ने बदली सोच, अकेले शुरू किया नदी सफाई अभियान; नगरपालिका भी हुई प्रभावित

नदी में गंदगी देखकर ज्यादातर लोग शिकायत करते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के एक युवक ने शिकायत करने के बजाय खुद कुछ करने की ठानी। स्थानीय स्तर पर ‘बिट्टू तबाही’ (Bittu Tabahi) के नाम से पहचाने जाने वाले इस युवक ने अकेले ही नदी की सफाई का जिम्मा उठा लिया। उनका यह जज्बा अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बिट्टू ने नदी में जमा कचरे और गंदगी को देखकर सफाई अभियान शुरू किया। शुरुआत किसी बड़े इंतजाम या टीम के साथ नहीं हुई। उन्होंने अपने स्तर पर सफाई करना शुरू किया और लगातार इस काम में जुटे रहे। नदी को साफ रखने का लिया संकल्प बिट्टू का मानना है कि नदी सिर्फ पानी का स्रोत नहीं, बल्कि आसपास के लोगों और पर्यावरण के लिए बेहद जरूरी है। इसी सोच के साथ उन्होंने नदी में जमा कचरे को हटाने की पहल की। उनका यह प्रयास धीरे-धीरे स्थानीय लोगों का ध्यान खींचने लगा। लोगों ने देखा कि बिना किसी दबाव या दिखावे के बिट्टू लगातार नदी की सफाई में लगे हुए हैं। नगरपालिका ने भी की पहल की सराहना बिट्टू के लगातार सफाई अभियान की जानकारी नगरपालिका तक पहुंची तो उनके प्रयास की सराहना की गई। एक युवक द्वारा अपने स्तर पर नदी को साफ रखने की कोशिश को अधिकारियों ने सकारात्मक कदम माना। इस पहल ने यह भी दिखाया कि अगर कोई व्यक्ति अपने आसपास के पर्यावरण को लेकर जिम्मेदारी महसूस करे, तो छोटी शुरुआत भी बड़ा संदेश दे सकती है। सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आया अभियान बिट्टू का नदी सफाई अभियान अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। उनके प्रयास को देखकर दूसरे लोगों में भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने की उम्मीद है। आज नदियों में बढ़ता कचरा और प्रदूषण बड़ी चुनौती है। ऐसे में बिट्टू की पहल लोगों को यह संदेश देती है कि नदी को साफ रखना सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। ‘बिट्टू तबाही’ ने दी एक अलग मिसाल बिट्टू की कहानी इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने बदलाव का इंतजार नहीं किया, बल्कि खुद बदलाव की शुरुआत करने का फैसला लिया। अकेले शुरू किया गया उनका यह सफाई अभियान अब दूसरों के लिए प्रेरणा बनता दिखाई दे रहा है। कई बार किसी बड़े बदलाव की शुरुआत बड़े अभियान से नहीं, बल्कि एक छोटे से कदम से होती है। बिट्टू का यह प्रयास उसी सोच की मिसाल है—अगर इरादा मजबूत हो, तो एक इंसान भी बदलाव की शुरुआत कर सकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
UN

World Map में बड़ा बदलाव! UN ने Africa के असली Size को दिखाने का रास्ता साफ किया

दुनिया का नक्शा (World Map) देखते हुए शायद ही किसी ने सोचा होगा कि इसमें दिखाई देने वाले देशों और महाद्वीपों का आकार असलियत से अलग भी हो सकता है। लेकिन अब इसी मुद्दे को लेकर संयुक्त राष्ट्र में एक अहम पहल हुई है। UN महासभा ने ऐसे World Map को बढ़ावा देने वाले प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसमें धरती के अलग-अलग हिस्सों को उनके वास्तविक क्षेत्रफल के ज्यादा करीब दिखाने की कोशिश की गई है। इस बदलाव के बाद नक्शे पर Africa पहले से काफी बड़ा दिखाई देगा, जबकि Europe और North America, खासकर US का आकार पुराने नक्शे की तुलना में छोटा नजर आ सकता है। प्रस्ताव को भारी समर्थन मिला, लेकिन अमेरिका ने इसका विरोध किया। पुराने World Map में आखिर समस्या क्या है? दुनिया के स्कूलों और कई नक्शों में लंबे समय से Mercator Projection का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसे 16वीं सदी में Gerardus Mercator ने तैयार किया था। उस समय इसका सबसे बड़ा फायदा समुद्री यात्राओं और Navigation में था। लेकिन Mercator Projection की एक खासियत ही इसकी सबसे बड़ी कमी भी बन गई। इसमें जैसे-जैसे कोई क्षेत्र Equator से दूर जाता है, उसका आकार नक्शे पर ज्यादा बड़ा दिखाई देने लगता है। यही कारण है कि Greenland जैसे इलाके नक्शे पर अपनी वास्तविकता से बहुत बड़े नजर आते हैं। दूसरी तरफ Africa, जो दुनिया के सबसे बड़े महाद्वीपों में से एक है, अपेक्षाकृत छोटा दिखाई देता है। मसलन, सामान्य Mercator Map में Greenland और Africa का आकार देखकर किसी को लग सकता है कि दोनों लगभग बराबर हैं। असल में Africa का क्षेत्रफल Greenland से करीब 14 गुना ज्यादा है। Equal Earth Projection क्यों चर्चा में है? UN के प्रस्ताव में Equal Earth Projection जैसे नक्शों को बढ़ावा देने की बात कही गई है। इस Projection की खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग महाद्वीपों के क्षेत्रफल को ज्यादा सही अनुपात में दिखाया जाता है। यानी नक्शे को देखकर Africa का वास्तविक विशाल आकार ज्यादा साफ समझ में आता है। Europe और North America भी Mercator Map की तुलना में छोटे दिखाई देते हैं। हालांकि यहां एक बात समझना जरूरी है—न तो Africa बड़ा हुआ है और न ही Europe या America छोटा। बदलाव सिर्फ उस तरीके में है, जिससे उन्हें नक्शे पर दिखाया जाता है। America ने UN के प्रस्ताव का विरोध क्यों किया? इस प्रस्ताव पर अमेरिका का रुख बाकी देशों से अलग रहा। मतदान के दौरान अमेरिका ने इसके खिलाफ वोट किया। अमेरिकी पक्ष की ओर से यह सवाल उठाया गया कि संयुक्त राष्ट्र को वैश्विक स्तर की बड़ी समस्याओं पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। वहीं प्रस्ताव के समर्थकों का मानना है कि नक्शा सिर्फ रास्ता या देश की लोकेशन बताने वाला साधन नहीं है। यह लोगों के मन में दुनिया की एक तस्वीर भी बनाता है। अफ्रीकी देशों की तरफ से लंबे समय से यह बात उठती रही है कि पुराने नक्शों में Africa का वास्तविक आकार सही तरीके से सामने नहीं आता। इसी सोच के साथ “Correct the Map” अभियान को आगे बढ़ाया गया। UN के फैसले से क्या सभी Maps बदल जाएंगे? यह मान लेना सही नहीं होगा कि अब अचानक हर जगह नया नक्शा दिखाई देने लगेगा। UN महासभा का यह फैसला कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है। यानी Google Maps, स्कूल की किताबों, सरकारी दस्तावेजों या दूसरे Digital Platforms को तुरंत अपना नक्शा बदलना जरूरी नहीं है। इसका मकसद देशों, शैक्षणिक संस्थानों, मीडिया और दूसरे संगठनों को ऐसे Map Projections अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है, जो दुनिया के क्षेत्रफल को ज्यादा सही तरीके से दिखाते हों। इसके बावजूद Mercator Projection पूरी तरह खत्म होने की संभावना नहीं है। Navigation और समुद्री यात्राओं जैसी जरूरतों में इसका इस्तेमाल आज भी उपयोगी माना जाता है। India पर क्या असर पड़ेगा? भारत को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस नए World Map से देश का आकार या सीमा बदल जाएगी? इसका जवाब है—नहीं। भारत की जमीन, क्षेत्रफल और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर इस प्रस्ताव का कोई असर नहीं पड़ेगा। सिर्फ नक्शे पर भारत और बाकी देशों को दिखाने का अनुपात बदल सकता है। अगर Equal Earth या इसी तरह की Projection का इस्तेमाल ज्यादा बढ़ता है तो आने वाले समय में School Geography Books, Educational Charts, News Graphics और Digital Maps में दुनिया की तस्वीर कुछ अलग दिखाई दे सकती है। भारत के लिए इसका असर मुख्य रूप से शिक्षा और Geography की समझ के स्तर पर होगा। बच्चों और आम लोगों को यह समझने में मदद मिलेगी कि नक्शे पर दिखाई देने वाला आकार हमेशा किसी देश या महाद्वीप के वास्तविक क्षेत्रफल के बराबर नहीं होता। Africa के लिए इसे बड़ी उपलब्धि क्यों माना जा रहा है? इस पूरे विवाद में Africa सबसे ज्यादा चर्चा के केंद्र में है। समर्थकों का कहना है कि सदियों से इस्तेमाल हो रहे नक्शों ने अनजाने में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की एक असंतुलित तस्वीर बना दी है। Africa दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है और इसके बावजूद Mercator Map में इसका आकार उसकी वास्तविक विशालता के मुकाबले कम नजर आता है। यही वजह है कि African countries और African Union की ओर से इस मुद्दे को लगातार उठाया गया। उनके लिए यह केवल Map Projection का मामला नहीं, बल्कि दुनिया के सामने Africa की वास्तविक तस्वीर रखने का भी सवाल है। क्या दुनिया सच में बदल गई? नहीं। दुनिया का भूगोल बिल्कुल नहीं बदला है। न कोई नया देश बना है, न किसी देश की सीमा बदली है और न ही Africa का क्षेत्रफल अचानक बढ़ गया है। बदलाव सिर्फ इतना है कि दुनिया को कागज या स्क्रीन पर किस तरह दिखाया जाए, इस पर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा सामने आई है। एक तरह से देखें तो यह कहानी हमें यह भी याद दिलाती है कि नक्शा हमेशा पूरी तरह निष्पक्ष तस्वीर नहीं होता। उसे बनाने का तरीका तय करता है कि हमें दुनिया का कौन-सा हिस्सा कितना बड़ा या छोटा दिखाई देगा। आने वाले वर्षों में अगर Equal Earth जैसी projections को ज्यादा अपनाया जाता है, तो संभव है कि नई पीढ़ी के लिए World Map की तस्वीर वही न हो,...
Swatantra Bhardwaj

Swatantra Bhardwaj Detained: CJP Protest के बाद स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए CJP Protest के दौरान एक छात्रा के पिता के साथ कथित मारपीट का मामला अब फिर चर्चा में है। मामले में आरोपी बताए जा रहे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज (Swatantra Bhardwaj) को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई संसद मार्ग थाने के बाहर CJP समर्थकों के प्रदर्शन और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के कुछ घंटे बाद हुई। Parliament Street Police Station के बाहर प्रदर्शन स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर CJP के प्रतिनिधि और समर्थक शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुछ राजनीतिक नेता भी वहां पहुंचे। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बातचीत हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया और इसके बाद भारद्वाज को ट्रेस करने के लिए टीमें सक्रिय की गईं। क्या है पूरा मामला? यह विवाद जंतर-मंतर पर CJP के एक प्रदर्शन से जुड़ा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रा निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ कथित तौर पर मारपीट हुई थी। इस मामले में स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार के नाम FIR में शामिल किए गए थे। मामला उस समय और गरमा गया, जब स्वतंत्र भारद्वाज से जुड़े एक Podcast Video की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वीडियो में भारद्वाज ने घटना को लेकर आपत्तिजनक दावे किए थे। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई। Viral Video ने बढ़ाया विवाद वायरल वीडियो सामने आने के बाद CJP ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। संगठन का कहना था कि वीडियो में कथित तौर पर घटना को लेकर किए गए दावों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। वहीं दिल्ली पुलिस ने राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों को खारिज किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही थी और मेडिकल रिपोर्ट में चोट को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए कुछ दावों की पुष्टि नहीं हुई थी। Bulandshahr में पुलिस ने पकड़ा पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की टीमों ने स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ट्रेस किया। रिपोर्टों में बताया गया कि पुलिस की कार्रवाई से पहले वह वहां से निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब संसद मार्ग थाने के बाहर CJP समर्थक स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इससे मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर चल रहा विवाद भी फिलहाल एक नए चरण में पहुंच गया है। FIR में SC/ST Act की धाराएं जोड़ने की जानकारी प्रदर्शन के बाद पुलिस की ओर से मामले में SC/ST Act से संबंधित धाराएं जोड़ने की बात सामने आई। पीड़ित की दोबारा मेडिकल जांच कराए जाने की जानकारी भी रिपोर्टों में दी गई है। हालांकि, मामले में अंतिम कानूनी स्थिति जांच और आगे की पुलिस कार्रवाई पर निर्भर करेगी। आरोपों की पुष्टि अदालत की प्रक्रिया में ही होगी। पुलिस के सामने अब आगे की जांच बड़ी चुनौती स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के बाद अब पुलिस के सामने वायरल वीडियो, FIR में दर्ज आरोपों, मेडिकल रिपोर्ट और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच अहम होगी। फिलहाल इस मामले ने CJP Protest, Delhi Police और Social Media Influencer को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस को भी तेज कर दिया है। अब देखना होगा कि जांच आगे बढ़ने के बाद पुलिस की ओर से क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Saharanpur

UP Bulldozer Action: Saharanpur कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती-इकरा हसन ने उठाए सवाल

Saharanpur उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। अदालत के आदेश के बाद प्रशासन ने शनिवार को मस्जिद के खिलाफ Bulldozer Action शुरू कर दिया। कार्रवाई की खबर फैलते ही इलाके में हलचल बढ़ गई और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया। कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। किसी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई अदालत के आदेश के अनुपालन में की जा रही है। कोर्ट के फैसले के बाद प्रशासन का एक्शन कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को लेकर जमीन के स्वामित्व और निर्माण की वैधता पर काफी समय से विवाद चल रहा था। प्रशासन का दावा है कि मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी है और निर्माण को अवैध माना गया है। मामला पहले सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पहुंचा। जुलाई में अदालत ने मस्जिद को हटाने का आदेश दिया था। इसके साथ ही संबंधित पक्ष पर करीब 6.41 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति लगाए जाने की बात भी सामने आई थी। इस फैसले को जिला अदालत में चुनौती दी गई थी। 4 सितंबर को जिला जज की अदालत ने सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश को बरकरार रखते हुए अपील खारिज कर दी। इसके बाद प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। इकरा हसन को सहारनपुर जाने से रोका मस्जिद पर कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन सहारनपुर जाने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इकरा हसन और पुलिस अधिकारियों के बीच इस दौरान तीखी बहस भी हुई। इसका वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। बाद में उनके आवास के बाहर पुलिस बल तैनात किए जाने की भी खबर सामने आई। इकरा हसन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें सहारनपुर जाने से रोका जा रहा है। उनका कहना था कि वह मौके पर जाकर हालात देखना चाहती थीं। मायावती ने सरकार से कार्रवाई रोकने को कहा सहारनपुर मस्जिद विवाद पर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सरकार से कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की और मामले को संवेदनशील बताते हुए सावधानी से कदम उठाने की बात कही। मायावती ने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह का तनाव बढ़ने से रोकना जरूरी है। उन्होंने लोगों से भी शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इमरान मसूद बोले- हाईकोर्ट जाएंगे सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया है। उनका कहना है कि मस्जिद की जमीन और उससे जुड़े दस्तावेजों को लेकर उनका पक्ष अलग है। जिला अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद मसूद ने मामले को हाईकोर्ट ले जाने की बात कही है। उनका कहना है कि आगे की कानूनी लड़ाई अदालत में लड़ी जाएगी और उपलब्ध दस्तावेजों को वहां रखा जाएगा। प्रशासन और विपक्ष के दावे अलग-अलग पूरे विवाद में प्रशासन और मस्जिद पक्ष के दावे अलग हैं। प्रशासन जहां निर्माण को सरकारी जमीन पर हुआ अवैध निर्माण बता रहा है, वहीं मस्जिद से जुड़े लोग और कुछ विपक्षी नेता इस दावे पर सवाल उठा रहे हैं। यही वजह है कि मामला सिर्फ बुलडोजर कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा। अब इसकी गूंज राजनीतिक मंच से लेकर अदालत तक सुनाई दे रही है। आगे क्या होगा? सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर हुई कार्रवाई के बाद अब सबकी नजर आगे की कानूनी प्रक्रिया पर है। इमरान मसूद की ओर से हाईकोर्ट जाने की बात कही गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में अदालत में इस मामले को लेकर क्या रुख सामने आता है, यह महत्वपूर्ण होगा। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई के बाद सहारनपुर में राजनीतिक माहौल गर्म है। एक तरफ अधिकारी कोर्ट के आदेश के पालन की बात कह रहे हैं, तो दूसरी ओर विपक्ष इसे लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Nepal

Nepal Flood: दार्चुला में Landslide का खतरा बढ़ा, Trishuli से भारतीय परिवार का Rescue; हजारों Missing

नेपाल (Nepal) में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बाद हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। नदियों का जलस्तर बढ़ने, मलबा आने और पहाड़ी इलाकों में Landslide के खतरे ने राहत और बचाव अभियान को और मुश्किल बना दिया है। सबसे चिंता की बात यह है कि हादसे के कई दिन बाद भी हजारों लोगों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, इसी बीच Trishuli क्षेत्र से दो लोगों को नौ दिन बाद जिंदा निकालना राहत और उम्मीद की बड़ी खबर बनकर सामने आया है। दार्चुला में Landslide का खतरा, निचले इलाकों पर नजर नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। दार्चुला समेत संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से निचले इलाकों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। पहाड़ों से मलबा आने और नदियों में अचानक पानी बढ़ने की आशंका के बीच लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। बाढ़ से कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे प्रभावित क्षेत्रों तक राहत पहुंचाना भी चुनौती बना हुआ है। Trishuli से भारतीय नागरिकों का Rescue इस बीच त्रिशूली इलाके से तीन भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाले जाने की खबर सामने आई है। इनमें एक परिवार शामिल है। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू किए गए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और उनके भारत लौटने की प्रक्रिया में मदद की जा रही है। भारत सरकार नेपाल में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए लगातार नेपाली प्रशासन के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अब तक 166 भारतीय नागरिकों को Rescue किया गया है, जबकि 275 भारतीयों के लापता होने की जानकारी दी गई है। भारत ने राहत अभियान के लिए करीब 95 टन राहत सामग्री भी भेजी है। 9 दिन बाद Trishuli Tunnel से जिंदा निकले 2 मजदूर नेपाल में चल रहे Rescue Operation की सबसे बड़ी खबर Trishuli-3A Hydropower Project से आई। यहां सुरंग में फंसे संजय साह और कबीर महारजन को करीब नौ दिन बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों को सुरंग के अंदर काफी गहराई से निकाला गया। बचाव दल ने पहले अंदर से आवाजें सुनीं और फिर संपर्क स्थापित होने के बाद ऑपरेशन तेज किया। आखिरकार दोनों को बाहर निकाल लिया गया। इस घटना ने उन परिवारों में भी उम्मीद जगाई है जिनके अपने लोग अभी तक लापता हैं। राहत दल अब अन्य संभावित Survivors तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। 1300 के करीब मौतें, 5 हजार से ज्यादा लोग Missing इस प्राकृतिक आपदा का असर कितना बड़ा है, इसका अंदाजा मृतकों और लापता लोगों की संख्या से लगाया जा सकता है। नेपाल की आपदा प्रबंधन एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार 1,294 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी और 5,053 लोग अब भी लापता बताए गए हैं। अलग-अलग रिपोर्टों में आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में घरों, सड़कों, पुलों और Hydropower Projects को भारी नुकसान पहुंचा है। बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं और राहत शिविरों में रह रहे हैं। Rescue Operation अभी भी जारी Trishuli Tunnel से दो लोगों को जिंदा निकाले जाने के बाद Rescue Teams का हौसला बढ़ा है। नेपाल सेना, पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञ लगातार प्रभावित इलाकों में Search Operation चला रहे हैं। Hydropower Projects के आसपास अभी भी बड़ी संख्या में लोगों के फंसे होने की आशंका है। मलबा, पानी और क्षतिग्रस्त सुरंगें बचाव अभियान में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई हैं। इसके बावजूद टीमें लगातार नए रास्ते तलाश रही हैं। भारत ने नेपाल की मदद बढ़ाई नेपाल की इस मुश्किल घड़ी में भारत ने भी राहत और बचाव अभियान में सहयोग बढ़ाया है। भारतीय विशेषज्ञों और राहत सामग्री को नेपाल भेजा गया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत की टीमें Rescue, Medical और अन्य जरूरी सेवाओं में सहायता कर रही हैं। फिलहाल नेपाल के सामने सबसे बड़ी चुनौती लापता लोगों की तलाश, प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाना और पहाड़ी इलाकों में नए Landslide और Flood के खतरे से निपटना है। Trishuli Tunnel से नौ दिन बाद दो लोगों का जिंदा निकलना इस त्रासदी के बीच उम्मीद की एक किरण जरूर लेकर आया है। अब Rescue Teams की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.