आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशरानी कमलापति स्टेशन पर दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट, 29 मिनट खड़ी रही ट्रेन◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपए, 330 विकासखंडों में होगा खेल महोत्सव◆BREAKINGस्पोर्ट्सएशियन पैरा गेम्स में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 24 मेडल; कुल पदक 35 हुए◆BREAKINGदेश-हरपलSBI ग्राहकों का डेटा Dark Web पर मिलने से बढ़ी चिंता, जांच में जुटा बैंक◆BREAKINGदेश-हरपलDelhi HighCourt: सौरव दास-आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, Bond की शर्तों पर कोर्ट के सवाल◆BREAKINGबिज़नेसShare Market Update सेंसेक्स की तेजी पर लगा ब्रेक, Auto-Metal Stocks में दबाव◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विवादों की लंबी फेहरिस्त, खरीदी से लेकर भर्ती तक उठे सवाल◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Rate सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी के दाम भी गिरे◆BREAKINGमध्य प्रदेशरानी कमलापति स्टेशन पर दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट, 29 मिनट खड़ी रही ट्रेन◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपए, 330 विकासखंडों में होगा खेल महोत्सव◆BREAKINGस्पोर्ट्सएशियन पैरा गेम्स में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 24 मेडल; कुल पदक 35 हुए◆BREAKINGदेश-हरपलSBI ग्राहकों का डेटा Dark Web पर मिलने से बढ़ी चिंता, जांच में जुटा बैंक◆BREAKINGदेश-हरपलDelhi HighCourt: सौरव दास-आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, Bond की शर्तों पर कोर्ट के सवाल◆BREAKINGबिज़नेसShare Market Update सेंसेक्स की तेजी पर लगा ब्रेक, Auto-Metal Stocks में दबाव◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विवादों की लंबी फेहरिस्त, खरीदी से लेकर भर्ती तक उठे सवाल◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Rate सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी के दाम भी गिरे◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Radhika Yadav

National Tennis Player Radhika Yadav Murder Gurugram में पिता ने बेटी को मारी गोली

हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां National level की Tennis Player Radhika Yadav की हत्या उसके पिता ने खुद अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कर दी। यह वारदात गुरुवार सुबह सेक्टर 57 के उनके घर में हुई, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। कौन थीं Radhika Yadav? कैसे हुई हत्या? पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, Radhika Yadav अपने घर में खाना बना रही थीं, तभी उनके पिता दीपक यादव (लगभग 50 वर्ष) ने अपनी लाइसेंसी .32 रिवॉल्वर से उन पर 5 गोलियां चलाईं। तीन गोलियां राधिका की पीठ में लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके चाचा कुलदीप यादव गोली की आवाज़ सुनकर ऊपर पहुंचे और राधिका को तुरंत Asia Moringo Hospital ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता ने क्यों की बेटी की हत्या? पुलिस और खुद दीपक यादव के बयान के मुताबिक, हत्या के पीछे ये तीन बड़ी वजहें रहीं: पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी हत्या के बाद पुलिस ने दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया और IPC की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने खुद जुर्म कबूल किया है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
लॉर्ड्स म्यूजियम में लगा Sachin Tendulkar का पेंटिंग

लॉर्ड्स म्यूजियम में लगा Sachin Tendulkar का पेंटिंग

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले Sachin Tendulkar की एक खास पेंटिंग लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के म्यूजियम में लगाई गई है। ये पेंटिंग 18 साल पुरानी एक यादगार फोटो से बनाई गई है, जिसमें सचिन बेहद शांत और आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि साल 2026 में यह पेंटिंग लॉर्ड्स के म्यूजियम से हटकर पवेलियन की दीवार पर लगाई जाएगी, जहां दुनिया के महानतम क्रिकेटर्स को सम्मानित किया जाता है। इस पेंटिंग की प्रेरणा साल 2007 में खींची गई एक फोटो से ली गई है, जिसमें तेंदुलकर बैट थामे ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे हैं। यह फोटो उस दौर की याद दिलाती है जब सचिन ने हर भारतीय के दिल में क्रिकेट के लिए प्यार पैदा किया था। इस कलाकृति को मशहूर कलाकार सारा सटरलैंड ने तैयार किया है। उन्होंने कहा कि तेंदुलकर की आंखों में जो गहराई और उनके चेहरे पर जो दृढ़ता है, वो हर युवा को प्रेरित कर सकती है। लॉर्ड्स का पवेलियन वो जगह है जहां केवल चुनिंदा महान खिलाड़ियों की चीज़ों को जगह मिलती है। 2026 में तेंदुलकर की पेंटिंग का वहां लगाया जाना, उनके शानदार करियर और क्रिकेट के प्रति उनके समर्पण को सलाम है। सचिन तेंदुलकर सिर्फ एक नाम नहीं, एक भावना हैं। उनकी पेंटिंग का लॉर्ड्स के पवेलियन में पहुंचना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। यह साबित करता है कि मेहनत, समर्पण और देशभक्ति से कोई भी सपना सच हो सकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
IND

Lords Test Match 2025 IND vs ENG Day 1 – Bumrah की वापसी और Gill की लीडरशिप पर सबकी नजर

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर India vs England तीसरे टेस्ट का पहला दिन बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच जीता है, और ये टेस्ट मैच सीरीज का टर्निंग पॉइंट बन सकता है। शुभमन गिल पहली बार भारत की कप्तानी कर रहे हैं और जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम को मजबूती मिली है। वहीं इंग्लैंड ने लंबे समय बाद Jofra Archer को शामिल कर मुकाबले को और तेज कर दिया है। Pitch Report और Weather Update लॉर्ड्स की पिच पर घास मौजूद है और तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही है। Seam और Swing के लिए ये परिस्थितियाँ आदर्श हैं। मौसम बिल्कुल साफ है और तापमान लगभग 32°C है, जिससे पूरे दिन खेल का अनुमान है। Toss Update और मैच की रणनीति मैच से पहले टॉस का महत्व और भी बढ़ गया था, क्योंकि पहली इनिंग में गेंदबाजी करना फायदेमंद माना जा रहा है। लॉर्ड्स की slope (ढलान) और नमी गेंदबाजों को अतिरिक्त स्विंग देती है। 🇮🇳 Team India Playing XI: England Playing XI: Match Highlights & Key Players हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Shubman Gill

Birmingham Test 2025 Shubman Gill के 430 रन से India को Historic जीत मिली

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ Birmingham Test 2025 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कप्तान Shubman Gill ने दो शानदार पारियों में कुल 430 रन बनाए और तेज़ गेंदबाज़ Akash Deep ने 10 विकेट झटककर भारत को 336 रन से जीत दिलाई। यह भारत की बर्मिंघम में पहली जीत है और इंग्लैंड में उसकी अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत भी। Shubman Gill की रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाज़ी Akash Deep ने बर्मिंघम में मचाया कहर Historic Test Win in Birmingham India vs England Series 2025: Next Match हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
India vs England Test Match 2025

Historic Win: बर्मिंघम में भारत ने तोड़ा हार का तिलिस्म, इंग्लैंड को 336 रन से रौंदा

बर्मिंघम में Team India का धमाका, इतिहास में दर्ज हुई ऐतिहासिक जीत भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही Anderson-Tendulkar Trophy 2025 में भारत ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 336 रनों से हरा दिया। यह जीत इसलिए खास है क्योंकि बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत ने कभी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी में टूटा बर्मिंघम का तिलिस्म पहले टेस्ट में हार झेलने के बाद कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठे थे, लेकिन गिल ने जबरदस्त वापसी करते हुए इतिहास रच दिया। गिल बर्मिंघम में टेस्ट मैच जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए। उनकी कप्तानी में भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए और फिर इंग्लैंड को दोनों पारियों में रोकते हुए मैच 336 रनों से जीत लिया। आकाश दीप का करियर बेस्ट प्रदर्शन भारत की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज आकाश दीप, जिन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। उनके अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने भी महत्वपूर्ण विकेट निकाले। इंग्लैंड की दूसरी पारी में भी संघर्ष इंग्लैंड को भारत ने 608 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम पांचवें दिन 271 रन पर सिमट गई। विकेटकीपर जैमी स्मिथ (88) और ब्रायडन कार्स (38) ने थोड़ी बहुत कोशिश की, लेकिन आकाश दीप की धारदार गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सके। विदेश में भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत भारत के टेस्ट इतिहास में यह विदेश में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 2016 में वेस्टइंडीज को 318 रन से हराया था। यह ओवरऑल रनों के लिहाज से भारत की चौथी सबसे बड़ी जीत बन गई है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सुधार इस जीत के साथ ही भारत ने World Test Championship 2025-27 में चौथे स्थान पर जगह बना ली है। दो मैचों में एक जीत के साथ भारत के 12 अंक हो गए हैं और अंक प्रतिशत 50 है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पहले, श्रीलंका दूसरे और बांग्लादेश तीसरे स्थान पर हैं। तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में 10 जुलाई से अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लंदन के Lord’s Cricket Ground पर खेला जाएगा, जहां भारत के पास सीरीज में बढ़त लेने का मौका होगा। मुख्य Highlights:
Read more
Shubman Gill ने रचा इतिहास: भारतीय कप्तान के तौर पर बनाए सबसे ज्यादा रन

Shubman Gill ने रचा इतिहास: भारतीय कप्तान के तौर पर बनाए सबसे ज्यादा रन

भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे Shubman Gill ने इंग्लैंड की सरज़मीं पर ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसे अब तक सिर्फ दिग्गजों के नाम से जाना जाता था। उन्होंने सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। शुभमन ने न केवल इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाए, बल्कि बतौर भारतीय कप्तान भी एक सीरीज में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है। इस शानदार पारी से उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह भारतीय क्रिकेट का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान के चमकते सितारे भी हैं। “जिस तरह कोहली ने तेंदुलकर का स्थान लिया था, वैसे ही शुभमन अब कोहली की जगह लेने को तैयार हैं!” शुभमन गिल का यह प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के लिए एक नया मोड़ है। उन्होंने न केवल बल्ले से जवाब दिया, बल्कि कप्तानी में भी परिपक्वता दिखाई। उनके इस प्रदर्शन से युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और देश को एक नया लीडर मिल गया है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Diogo Jota

Liverpool Star Diogo Jota की Road Accident में मौत भाई के साथ Spain में हुआ भयानक हादसा

3 जुलाई 2025 को फुटबॉल जगत ने एक चमकते सितारे को खो दिया। Liverpool और Portugal National Football Team के मशहूर फॉरवर्ड Diogo Jota (उम्र 28 वर्ष) की Spain में एक भयानक कार एक्सीडेंट (Car Accident) में मौत हो गई। इस हादसे में उनके छोटे भाई Andre Filipe Teixeira da Silva (उम्र 25 वर्ष), जो खुद भी एक फुटबॉलर थे, की भी मृत्यु हो गई। कैसे हुआ एक्सीडेंट? यह दर्दनाक हादसा Spain के Zamora प्रांत के Cernadilla इलाके में A-52 हाईवे पर रात के करीब 12:40 बजे हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, Diogo और उनके भाई की कार ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गई। टायर फटने के बाद कार पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। शादी के 10 दिन बाद टूटा खुशियों का सपना Diogo Jota ने 22 जून 2025 को अपनी बचपन की प्रेमिका Rute Cardoso से शादी की थी। वे तीन बच्चों के पिता थे। महज 10 दिन पहले शादी कर जीवन की नई शुरुआत करने वाले Diogo की अचानक मौत ने पूरे परिवार और फैंस को सदमे में डाल दिया है। Diogo Jota का Football Career: फुटबॉल वर्ल्ड में शोक की लहर: Liverpool FC, Portugal Football Federation और FIFA समेत दुनियाभर के खिलाड़ियों और फैंस ने Diogo Jota और उनके भाई को श्रद्धांजलि दी है। UEFA Women’s Euro 2025 के सभी मैचों से पहले 2 मिनट का मौन रखने की सिफारिश की गई है। Liverpool क्लब ने अपने बयान में कहा: “Diogo Jota की असमय मृत्यु से हम बेहद दुखी हैं। वे हमेशा लिवरपूल परिवार का हिस्सा रहेंगे।” हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Shubman Gill

IND vs ENG 2nd Test Day 1 Shubman Gill की Grit वाली Century से Team India की Shandaar वापसी

Edgbaston टेस्ट के पहले दिन Shubman Gill की धैर्यपूर्ण शतकीय पारी और Ravindra Jadeja की टिकाऊ बल्लेबाज़ी ने भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले दिन 5 विकेट पर 310 रन बना लिए। भारत की पारी का हाल – IND 310/5 (Stumps Day 1) इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी और भारत के टॉप ऑर्डर को जल्दी झटका दिया। लेकिन Gill ने जिम्मेदारी से खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपनी 7वीं सेंचुरी पूरी की। यह इंग्लैंड में उनका 4th शतक है। Shubman Gill की “Grit and Grace” पारी Gill जब मैदान पर आए तब भारत का स्कोर अस्थिर था। लेकिन उन्होंने शानदार धैर्य दिखाते हुए एक सधी हुई पारी खेली। उनकी इस पारी की खास बात रही संयम, तकनीक और स्ट्रोक सेलेक्शन। इंग्लिश बॉलिंग अटैक को किया Neutralize हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
IND vs ENG

IND vs ENG 2nd Test 2025 Day 1 बर्मिंघम टेस्ट में Team India के Bold Changes, Bumrah बाहर

IND vs ENG 2nd Test 2025 के पहले दिन Team India ने बड़ा रिस्क लिया और Jasprit Bumrah को बाहर कर दिया। इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के Edgbaston मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में पहले दिन गेंदबाजों ने हावी होकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। आइए जानें पहले दिन का पूरा अपडेट: IND vs ENG India के Playing XI में 3 बड़े बदलाव इन बदलावों ने भारतीय गेंदबाज़ी को कमजोर कर दिया, जिस पर एक्सपर्ट्स ने सवाल उठाए। England ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी बेन स्टोक्स ने टॉस जीतते ही गेंदबाज़ी का फैसला लिया और Edgbaston की पिच पर नए गेंद से फायदा उठाने की रणनीति सफल रही। Chris Woakes और Brydon Carse ने मचाया कहर Yashasvi Jaiswal ने दिखाया दम Tribute to Wayne Larkins IND vs ENG मैच से पहले दोनों टीमों ने पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर Wayne Larkins को श्रद्धांजलि दी। सभी खिलाड़ियों ने काली पट्टियाँ पहनी और एक मिनट का मौन रखा। Day 1 का स्कोर Update स्टंप्स तक भारत ने 1 विकेट पर करीब 21 रन बना लिए थे।हालांकि शुरुआत धीमी रही, लेकिन भारत के पास लंबी बल्लेबाज़ी है। Team India की रणनीति पर उठे सवाल बिना Bumrah और Kuldeep के मैदान में उतरना एक बड़ा रिस्क माना जा रहा है।क्या भारत ने बल्लेबाज़ी मज़बूत करने के चक्कर में गेंदबाज़ी कमज़ोर कर दी? हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
2036 Olympics

2036 Olympics India Bid भारत ने पेश की मेज़बानी की दावेदारी, Ahmedabad बनेगा Host City

भारत ने 2036 Olympics की मेज़बानी के लिए आधिकारिक तौर पर दावेदारी पेश कर दी है। इस महत्वाकांक्षी प्रस्ताव में Ahmedabad को Host City के रूप में नामित किया गया है। यह पहली बार है जब भारत ने ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से बोली लगाई है। 🇮🇳 India की Olympic Hosting Bid की बड़ी शुरुआत 1 जुलाई 2025 को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पी.टी. उषा, गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य प्रतिनिधियों के साथ Lausanne, Switzerland में International Olympic Committee (IOC) के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने भारत की ओर से 2036 Olympics की मेज़बानी का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। दावेदारी में “Vasudhaiva Kutumbakam” यानी “World is One Family” के सिद्धांत को प्रमुखता दी गई, साथ ही भारत की 600 मिलियन से अधिक युवा आबादी को खेलों से जोड़ने की प्रतिबद्धता को भी उजागर किया गया। Ahmedabad बनेगा Olympic Host City: Infrastructure Highlights भारत ने अहमदाबाद को Host City के रूप में प्रस्तावित किया है क्योंकि यहां पर Sardar Vallabhbhai Patel Sports Enclave तैयार किया जा रहा है। यह एन्क्लेव नरेंद्र मोदी स्टेडियम (दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम, क्षमता 1.32 लाख) सहित 236 एकड़ में फैला हुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन की सभी सुविधाओं से लैस होगा। यह मेगा-स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत की मेज़बानी को और मजबूत बनाता है। IOC की Host City Selection Process और Global Competition IOC की नई अध्यक्ष Kirsty Coventry ने 2036 Olympics की मेज़बान चयन प्रक्रिया को अस्थायी रूप से होल्ड पर डाल दिया है। अब एक वर्किंग ग्रुप इस प्रक्रिया की समीक्षा करेगा और 2026 के बाद अंतिम निर्णय की संभावना है। भारत को मेज़बानी के लिए Saudi Arabia, Turkey, Indonesia, South Korea, Egypt, Chile जैसे देशों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। 🇮🇳 Commonwealth Games 2030 भी है Agenda में भारत सिर्फ Olympics 2036 ही नहीं बल्कि 2030 Commonwealth Games की मेज़बानी पर भी विचार कर रहा है। यह आयोजन भारत को खेल आयोजन की तैयारी और अनुभव के लिए अहम प्लेटफॉर्म दे सकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 43 44 45 46 47 … 49

Trending News

Editor's Picks

रानी कमलापति स्टेशन पर दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट, 29 मिनट खड़ी रही ट्रेन

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। सामान चढ़ाने और यात्रियों के आने-जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ गया, जिसके चलते ट्रेन करीब 29 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। आरोप है कि पैंट्री कर्मचारियों ने एकजुट होकर यात्रियों पर हमला किया। विवाद के दौरान कर्मचारियों द्वारा चेन पुलिंग किए जाने की बात भी सामने आई है। बताया गया कि ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर पहले ही निर्धारित समय से 3 घंटे 33 मिनट की देरी से पहुंची थी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया विवाद घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और यात्रियों व पैंट्री कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराया। जीआरपी टीआई अमित शर्मा के मुताबिक, पीड़ित यात्री बेंगलुरु जा रहा था। उन्होंने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन पर इस मामले में शिकायत नहीं मिली। वहीं, नागपुर में जीरो पर प्रकरण दर्ज किए जाने की सूचना है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित जीआरपी के स्तर पर की जाएगी।

मध्यप्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपए, 330 विकासखंडों में होगा खेल महोत्सव

मध्यप्रदेश में पारंपरिक और आंचलिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार करीब साढ़े सात करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी कर रही है। खेल विभाग ने इसके लिए छोटे शहरों में प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना बनाई है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 330 विकासखंडों में हर साल पारंपरिक खेल महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेलों को संरक्षण देना और ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान करना है। सरकार की इस पहल से स्थानीय खेलों को प्रतियोगिताओं और व्यवस्थित प्रशिक्षण के जरिए आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। पिट्ठू से मलखंभ तक, कई खेल होंगे शामिल प्रस्तावित योजना में पिट्ठू, गदा और साइकिल रेस जैसे पारंपरिक व आंचलिक खेलों को शामिल किया गया है। इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, पैदल चाल, तीरंदाजी और मलखंभ जैसे खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पारंपरिक खेल महोत्सव में विकासखंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन स्पर्धाओं के लिए पूरे प्रदेश में एक समान नियम तैयार किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के समान अवसर मिल सकें। छोटे शहरों में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र खेल विभाग का मानना है कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कई पारंपरिक खेल लंबे समय से स्थानीय संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, इन खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को अक्सर औपचारिक प्रशिक्षण और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर नहीं मिल पाता। प्रस्तावित प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से ऐसे खिलाड़ियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण देने की योजना है। इससे स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। आधुनिक खेलों से जोड़ने की भी तैयारी खेल विभाग इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करेगा। इसके बाद उन्हें आगे के प्रशिक्षण के लिए तैयार करने की योजना है। विभाग पारंपरिक खेलों से जुड़ी प्रतिभाओं को आधुनिक खेल व्यवस्था से जोड़ने के विकल्पों पर भी काम कर रहा है। इस पहल के जरिए पारंपरिक खेलों को नई पहचान देने के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। पारंपरिक खेलों के केंद्र स्थापित किए जाएंगे: विश्वास सारंग खेल मंत्री विश्वास सारंग के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न अंचलों में कई देशी खेल प्रचलित हैं, लेकिन उन्हें बड़े पैमाने पर खेलने के अवसर सीमित हैं। अब इनके केंद्र स्थापित कर इन खेलों को बढ़ावा देने की योजना है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित योजना में टीम आधारित और व्यक्तिगत, दोनों तरह के खेलों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

एशियन पैरा गेम्स में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 24 मेडल; कुल पदक 35 हुए

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 24 मेडल जीते, जिनमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 35 हो गई है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। दूसरे दिन एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। वहीं, निषाद कुमार ने हाई जंप में गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। सिमरन शर्मा और दीप्ति जीवनजी ने भी क्रमशः 200 मीटर और 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम किए। शूटिंग में मनीष नरवाल ने सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस पैरालिंपिक्स के लिए कोटा भी हासिल किया। डिस्कस थ्रो में भारत का क्लीन स्वीप पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने तीनों पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया। देवेंद्र कुमार ने 781 रजा पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। राकेश ने 771 पॉइंट्स लेकर सिल्वर, जबकि प्रदीप कुमार ने 669 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस मुकाबले की खास बात यह रही कि प्रदीप कुमार ने 51.15 मीटर का सबसे लंबा थ्रो किया, इसके बावजूद उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला। इसकी वजह यह है कि इस स्पर्धा में अलग-अलग तरह की शारीरिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ी एक साथ मुकाबला करते हैं। इसमें F43, F44, F62 और F64 कैटेगरी के खिलाड़ी शामिल थे। खिलाड़ियों की शारीरिक स्थिति और थ्रो करने की क्षमता में अंतर होने के कारण उनके प्रदर्शन का आकलन रजा पॉइंट्स सिस्टम के आधार पर किया जाता है। इस प्रणाली में खिलाड़ी की कैटेगरी के अनुसार प्रदर्शन को अंक दिए जाते हैं, जिससे अलग-अलग कैटेगरी के खिलाड़ियों के परिणामों की निष्पक्ष तुलना की जा सके। निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता दूसरा गोल्ड भारतीय पैरा-एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T47 स्पर्धा में 2.02 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता। यह इन गेम्स में उनका दूसरा गोल्ड है। इससे पहले वह लॉन्ग जंप में भी पहला स्थान हासिल कर चुके हैं। हाई जंप में खिलाड़ियों को एक निश्चित ऊंचाई पर रखी बार को बिना गिराए पार करना होता है। हर सफल प्रयास के बाद बार की ऊंचाई बढ़ाई जाती है और सबसे अधिक ऊंचाई पार करने वाला खिलाड़ी विजेता बनता है। T47 पैरा-एथलेटिक्स की वह श्रेणी है, जिसमें हाथ से जुड़ी शारीरिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। निषाद की इस उपलब्धि से भारत के पदक अभियान को मजबूती मिली है। प्रणव सूरमा को गोल्ड, राम रतन सिंह ने जीता सिल्वर पुरुषों की डिस्कस थ्रो F51/F52/F53 स्पर्धा में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रणव सूरमा ने 932 रजा पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि राम रतन सिंह 809 पॉइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें सिल्वर मेडल मिला। प्रणव ने अपने छह प्रयासों में 11.66 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। इस स्पर्धा में भी अलग-अलग कैटेगरी के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तुलना रजा पॉइंट्स के आधार पर की जाती है। इसलिए केवल थ्रो की दूरी के आधार पर विजेता तय नहीं होता। प्रणव और राम रतन के अंकों ने उन्हें क्रमशः पहला और दूसरा स्थान दिलाया। भारत की पदक तालिका पर नजर दूसरे दिन के शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के कुल पदकों की संख्या 35 हो गई है। एथलेटिक्स में लगातार मिल रही सफलताओं और शूटिंग में मनीष नरवाल की उपलब्धि ने भारतीय अभियान को नई गति दी है। प्रतियोगिता के अगले दिनों में भी भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
SBI

SBI ग्राहकों का डेटा Dark Web पर मिलने से बढ़ी चिंता, जांच में जुटा बैंक

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर मिलने का मामला सामने आया है। बैंक की शुरुआती जांच में 3,897 ग्राहक रिकॉर्ड में व्यक्तिगत जानकारी उजागर होने की पहचान की गई है। इनमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पते जैसी जानकारियां शामिल हैं। इस खबर के सामने आने के बाद ग्राहकों की डेटा सिक्योरिटी को लेकर चिंता बढ़ गई है। SBI ने कहा है कि इस घटना से बैंक के सामान्य कामकाज, वित्तीय प्रदर्शन और सेवाओं पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। वहीं, डेटा कहां से आया, कितने ग्राहकों की जानकारी प्रभावित हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए जांच की जा रही है। SBI Data Leak: कैसे सामने आया डेटा लीक का मामला? बैंक के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को उसे अपने Threat Intelligence Service Provider, Defence Cyber Agency और भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) से डार्क वेब पर ग्राहकों का डेटा उपलब्ध होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद SBI ने शुरुआती स्तर पर करीब 3.75 लाख रिकॉर्ड का विश्लेषण किया। इस प्रक्रिया में 3,897 ग्राहक रिकॉर्ड ऐसे मिले, जिनमें व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी मौजूद थी। हालांकि, डार्क वेब पर मिले सभी रिकॉर्ड के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। बैंक जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि डेटा कितना वास्तविक है और किस माध्यम से बाहर पहुंचा। ग्राहकों की कौन-सी निजी जानकारी हुई उजागर? शुरुआती जांच में सामने आए रिकॉर्ड में ग्राहकों से जुड़ी कई तरह की जानकारियां शामिल बताई गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: इनमें से कुछ जानकारियों का इस्तेमाल साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, किसी ग्राहक का नाम, मोबाइल नंबर और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी पता होने पर ठग खुद को बैंक कर्मचारी बताकर भरोसा जीतने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, इस मामले में ग्राहकों के बैंक खातों से पैसे निकलने या किसी खास तरह की धोखाधड़ी होने की पुष्टि नहीं हुई है। SBI ने जांच के लिए उठाए जरूरी कदम डेटा लीक की जानकारी मिलने के बाद बैंक ने अपने साइबर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए। साथ ही, मामले की विस्तृत जांच के लिए CERT-In से सूचीबद्ध एक स्वतंत्र साइबर सुरक्षा एजेंसी को नियुक्त किया गया है। जांच में यह पता लगाने पर ध्यान दिया जा रहा है कि डेटा का स्रोत क्या था, जानकारी कैसे उजागर हुई और इससे ग्राहकों की सुरक्षा पर कितना असर पड़ सकता है। बैंक के अनुसार, जांच के नतीजों के आधार पर जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल डेटा लीक के पीछे किसी व्यक्ति या समूह की भूमिका को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। क्या SBI ग्राहकों के बैंक खाते खतरे में हैं? डेटा लीक की खबर सुनकर ग्राहकों के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि क्या उनके बैंक खाते सुरक्षित हैं? यहां एक बात समझना जरूरी है। ग्राहकों का नाम, मोबाइल नंबर या पता सामने आने का मतलब यह नहीं है कि उनके बैंक खाते भी हैक हो गए हैं। निजी जानकारी का उजागर होना और खाते से पैसे निकलना दो अलग-अलग बातें हैं। SBI ने कहा है कि इस घटना से उसके मुख्य कामकाज और सेवाओं पर कोई महत्वपूर्ण असर नहीं पड़ा है। हालांकि, निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल करके फर्जी कॉल, मैसेज और ऑनलाइन ठगी की कोशिश की जा सकती है। इसलिए ग्राहकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। Data Leak के बाद ग्राहकों को क्या करना चाहिए? डिजिटल बैंकिंग के दौर में थोड़ी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसे में SBI ग्राहकों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। 1. OTP और PIN किसी को न बताएं: बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वाला व्यक्ति भी आपसे OTP, ATM PIN या CVV मांगे, तो जानकारी साझा न करें। 2. संदिग्ध लिंक से बचें: KYC अपडेट, बैंक खाता बंद होने या रिफंड मिलने के नाम पर आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें। 3. बैंक खाते पर नजर रखें: अपने खाते के लेनदेन की नियमित जांच करें। कोई संदिग्ध ट्रांजैक्शन दिखे तो तुरंत बैंक से संपर्क करें। 4. फर्जी कॉल से सावधान रहें: अगर कोई व्यक्ति बैंकिंग जानकारी बताकर आपका भरोसा जीतने की कोशिश करे, तो उसकी पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें। 5. साइबर ठगी होने पर शिकायत करें: वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन या भारत सरकार के आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। ध्यान रखें कि किसी ठग के पास आपकी कुछ निजी जानकारी होने का मतलब यह नहीं है कि वह बैंक का अधिकृत प्रतिनिधि है। SBI Data Leak मामले में अब आगे क्या होगा? फिलहाल SBI डेटा लीक मामले की जांच जारी है। बैंक यह पता लगाने में जुटा है कि डार्क वेब पर उपलब्ध जानकारी कहां से आई और घटना का वास्तविक दायरा कितना बड़ा है। जांच पूरी होने के बाद ही डेटा लीक की वजह और ग्राहकों पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर ज्यादा स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। तब तक ग्राहकों के लिए अपनी बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखना और संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहना सबसे जरूरी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Delhi HighCourt

Delhi HighCourt: सौरव दास-आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, Bond की शर्तों पर कोर्ट के सवाल

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi HighCourt) में बुधवार, 21 अक्टूबर को CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों नेताओं ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाई गई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट की टिप्पणियों के बाद दोनों ने अपनी याचिका वापस ले ली। जस्टिस सुब्रमणियम प्रसाद की बेंच ने सुनवाई के दौरान सवाल उठाया कि जब इस मामले में दूसरी कानूनी प्रक्रिया अपनाने का विकल्प मौजूद है, तो सीधे हाईकोर्ट का रुख क्यों किया गया। कोर्ट ने दोनों नेताओं की ओर से शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन के आरोपों पर भी टिप्पणी की। Jantar Mantar Protest Case: क्या है पूरा मामला? सौरव दास और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिया गया था। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया गया था। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर उस स्थान पर प्रवेश किया था, जिसे प्रदर्शन स्थल के रूप में पहले ही अधिसूचित सूची से हटा दिया गया था। इसके बाद दोनों नेताओं को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। शुरुआत में उनकी हिरासत पांच दिन के लिए तय की गई थी। 19 अक्टूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ाने का आदेश दिया था। इसी फैसले को चुनौती देते हुए दोनों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। Court Remarks: बॉन्ड की शर्तों पर क्या कहा? सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड और उसके कथित उल्लंघन को लेकर सवाल उठाए। कोर्ट ने यह भी कहा कि बैरिकेडिंग तोड़ने जैसी घटना के बाद दूसरे लोगों के भी नियमों का उल्लंघन करने की आशंका बढ़ सकती है। दोनों नेताओं की ओर से पेश वकील ने हिरासत बढ़ाने के आदेश और जमानतदारों से जुड़ी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उनका पक्ष था कि दोनों ने आवश्यक जमानतदार पेश किए थे, इसके बावजूद उन्हें हिरासत में रखा गया। हालांकि, हाईकोर्ट ने मामले में उपलब्ध वैकल्पिक कानूनी उपाय अपनाने की बात कही। इसके बाद दोनों नेताओं की ओर से याचिका वापस लेने का फैसला किया गया। याचिका वापस लेने का क्या मतलब है? सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका वापस लिए जाने का अर्थ यह नहीं है कि हाईकोर्ट ने हिरासत बढ़ाने के आदेश को सही ठहरा दिया है। अदालत ने मामले के गुण-दोष पर कोई अंतिम राय दिए बिना याचिका वापस लेने की अनुमति दी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को पहले स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष चल रही प्रक्रिया के नतीजे का इंतजार करने और जरूरत पड़ने पर उचित अपीलीय मंच का रुख करने की सलाह दी। इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और मजिस्ट्रेट के समक्ष होने वाली सुनवाई महत्वपूर्ण रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.