हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां National level की Tennis Player Radhika Yadav की हत्या उसके पिता ने खुद अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कर दी। यह वारदात गुरुवार सुबह सेक्टर 57 के उनके घर में हुई, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।
कौन थीं Radhika Yadav?
- उम्र: 25 वर्ष
- जन्म: 23 मार्च 2000
- उपलब्धियाँ: National & Junior International Tennis Player
- ITF डबल्स रैंकिंग: 113
- खुद की टेनिस अकादमी चलाती थीं
- सोशल मीडिया पर एक्टिव और युवाओं के लिए inspiration थीं
कैसे हुई हत्या?
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, Radhika Yadav अपने घर में खाना बना रही थीं, तभी उनके पिता दीपक यादव (लगभग 50 वर्ष) ने अपनी लाइसेंसी .32 रिवॉल्वर से उन पर 5 गोलियां चलाईं। तीन गोलियां राधिका की पीठ में लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
उनके चाचा कुलदीप यादव गोली की आवाज़ सुनकर ऊपर पहुंचे और राधिका को तुरंत Asia Moringo Hospital ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पिता ने क्यों की बेटी की हत्या?
पुलिस और खुद दीपक यादव के बयान के मुताबिक, हत्या के पीछे ये तीन बड़ी वजहें रहीं:
- बेटी की कमाई पर समाज का ताना
दीपक को गाँव वालों से यह सुनना पड़ता था कि वह बेटी की कमाई पर जी रहे हैं। इससे वो शर्मिंदा महसूस करते थे। - टेनिस अकादमी बंद कराने का दबाव
दीपक चाहते थे कि राधिका अपनी टेनिस अकादमी बंद करे, लेकिन वह आत्मनिर्भर बनना चाहती थीं और मना करती रहीं। - Instagram Reels और Music Video से नाराज़गी
राधिका ने एक म्यूजिक वीडियो में हिस्सा लिया और इंस्टाग्राम पर एक्टिव थीं, जिससे दीपक को लगता था कि परिवार की “इज़्ज़त” खराब हो रही है।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
हत्या के बाद पुलिस ने दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया और IPC की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने खुद जुर्म कबूल किया है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
