NE

News Elementor

Latest Posts

अहिल्या

अहिल्या रूपेण संस्थिता’ पुस्तिका का विमोचन, मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद् की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री साधना सलवटे द्वारा लिखित अहिल्या रुपेण संस्थिता शीर्षक पुस्तिका का विमोचन भी किया।
Read more

पचमढ़ी में बीजेपी के विधायक-सांसदों का ट्रेनिंग कैंप लगेगा:उद्घाटन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आयेंगे, समापन में केंद्रीय गृह मंत्री शामिल होंगे

पचमढ़ी में 14 से 16 जून तक बीजेपी के विधायकों सांसदों का ट्रेनिंग कैंप आयोजित होगा। इस ट्रेनिंग कैंप में एमपी बीजेपी के सभी विधायक, मंत्री और लोकसभा, राज्यसभा के सांसद शामिल होंगे। उद्घाटन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आयेंगे। वहीं, समापन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।https://deshharpal.com/
Read more

भोपाल में जीन्स पहनने के विवाद में हत्या:बड़े भाई ने छोटे भाई का गला रेत दिया, भागने से पहले स्टेशन से पकड़ा गया

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के भीमनगर इलाके में रविवार-सोमवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 22 वर्षीय युवक ने अपने छोटे भाई की सिर्फ इस बात पर गला रेतकर हत्या कर दी कि उसने उसकी जीन्स पहन ली थी। यह सनसनीखेज वारदात घरेलू विवाद से शुरू हुई और खून-खराबे में तब्दील हो गई। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई ओमकार गिरी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घर में मामूली विवाद ने ली जान मामला अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, भीमनगर निवासी 55 वर्षीय मुन्ना गिरी के दो बेटे थे – ओमकार गिरी (22) और विवेक गिरी (19)। दोनों भाई शादी समारोहों में वेटर का काम करते थे। विवेक रविवार रात करीब 1 बजे घर लौटा था और उसने अपने बड़े भाई की जीन्स पहन रखी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया। गुस्से में आकर ओमकार ने रसोई में रखे चाकू से विवेक की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता और पड़ोसियों ने बताई घटना की भयावहता मृतक के पिता मुन्ना गिरी ने बताया कि झगड़ा पहले घर के अंदर हुआ, फिर दोनों बाहर निकलकर भी भिड़े। उसके बाद जब दोनों फिर घर में लौटे, तो ओमकार ने विवेक पर जानलेवा हमला कर दिया। सुबह करीब 5:30 बजे पड़ोसी दीपक पाल ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी। तब तक विवेक का शव घर में ही पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ने लगाया छोटे भाई पर दुर्व्यवहार का आरोप आरोपी ओमकार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका छोटा भाई विवेक अक्सर उसके कपड़े और जूते पहन लेता था और टोकने पर गाली-गलौज करता था। साथ ही, उसने आरोप लगाया कि विवेक पिता के साथ भी मारपीट करता था। दोनों भाइयों के बीच पहले भी थाने में कई बार शिकायतें हो चुकी हैं। पुलिस का मानना है कि वारदात के बाद ओमकार भागने की फिराक में था। उसे भोपाल रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच जारी, पिता की भूमिका भी शक के घेरे में एसआई राजेश तिवारी ने बताया कि हत्या की घटना रात करीब 1 बजे हुई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था और मृतक काफी देर तक तड़पता रहा। आशंका जताई जा रही है कि पिता ने देर से मदद मांगी, इसलिए उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है https://deshharpal.com/इस दुखद घटना से जुड़ी सभी अपडेट्स आपके सामने लाता रहेगा।
Read more

विक्रांत भूरिया बोले-एमपी रेप और शराब कैपिटल बनता रहा:दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा-पूर्णकालिक गृहमंत्री की जरूरत, सीएम से मंत्रालय नहीं संभल रहा

खंडवा जिले में आदिवासी महिला के साथ हुए बर्बर गैंगरेप और हत्या के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना को लेकर आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और शिवराज सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। डॉ. भूरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 मई को भोपाल दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि, “पीएम महिला सम्मेलन में आने से पहले यह सुनिश्चित करें कि मध्यप्रदेश में बहनों की सुरक्षा कैसे होगी?” “देश की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन आवाज दबा दी जाती है” डॉ. भूरिया ने कहा कि गांवों में जो जघन्य अपराध हो रहे हैं, वे अक्सर मुख्यधारा की मीडिया की नजरों से दूर रह जाते हैं। “खंडवा में जो हुआ, उसे आदिवासी निर्भया कांड कहा जा रहा है। एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ और फिर आरोपियों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। उनकी बच्चादानी बाहर निकाल दी गई और आंतें भी बाहर आ गईं।” 16 वर्षीय बेटी ने मां को तड़पती हालत में देखा, हो गई बेहोश पीड़िता की 16 वर्षीय बेटी जब घटनास्थल पर पहुंची तो मां की हालत देखकर वह बेहोश हो गई। डॉ. भूरिया ने कहा, “मैं खुद एक डॉक्टर हूं, सोच सकता हूं उस महिला ने कितनी पीड़ा सही होगी। आरोपियों को एक बार भी दया नहीं आई।” उन्होंने आगे कहा कि जब यह मामला सामने आया तब प्रशासन चुप बैठा रहा। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर तक हैरान थे कि ऐसी क्रूरता संभव है। “मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था फेल है” विक्रांत भूरिया ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सीधा हमला करते हुए कहा, “जब से मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री का पद अपने पास रखा है, तब से प्रदेश में बलात्कार के मामलों में 18% की बढ़ोतरी हुई है। इनमें 26% घटनाएं आदिवासी महिलाओं के खिलाफ हैं।” उन्होंने भोपाल की एक घटना का भी जिक्र किया जिसमें एक नाबालिग बच्ची के साथ सरकारी कार्यक्रम के दौरान दुष्कर्म हुआ, लेकिन उसे एफआईआर दर्ज कराने के लिए 600 किलोमीटर दूर मऊगंज भेजा गया। “मध्यप्रदेश बनता जा रहा है रेप और शराब कैपिटल” डॉ. भूरिया ने कहा, “मप्र में शराबबंदी की बातें तो होती हैं लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि आदिवासी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा शराब बेची जा रही है। शराब माफियाओं पर कोई लगाम नहीं है और आदिवासी इलाके लॉन्चपैड की तरह इस्तेमाल हो रहे हैं।” भूरिया की मांगें: “कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, सड़क पर लड़ेगी” डॉ. भूरिया ने कहा कि आदिवासी कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने खंडवा पहुंच चुका है। उन्होंने कहा, “सरकार की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।” https://deshharpal.com/ इस मामले से जुड़ी हर अपडेट को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Read more

एम्बुलेंस चालक और वार्ड बॉय के बीच मारपीट का वीडियो:गुना में मरीज को ले जाने की बात पर विवाद; ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग

गुना जिला अस्पताल में मरीजों की सेवा में लगे कर्मचारियों के बीच ही गुरुवार देर रात जमकर हंगामा हो गया। रात करीब 1 बजे अस्पताल के अंदर एक प्राइवेट एम्बुलेंस चालक और वार्ड बॉय के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस पूरी घटना का वीडियो अब सामने आया है, जो अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। मृत व्यक्ति की ECG को लेकर हुआ विवाद वार्ड बॉय अमन शर्मा ने बताया कि उसे डॉक्टरों ने एक मृत व्यक्ति की ECG कराने के लिए कहा था, लेकिन प्राइवेट एम्बुलेंस चालक छोटू उसे जल्दी ले जाने का दबाव बना रहा था। जब अमन ने डॉक्टरों के निर्देश के अनुसार कार्य करने की कोशिश की, तो छोटू भड़क गया और मारपीट करने लगा। “सरकारी अस्पताल में प्राइवेट चालकों का दखल बढ़ा” – अमन शर्मा अमन शर्मा ने इस घटना की शिकायत सिविल सर्जन से की है। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में लिखा कि प्राइवेट एम्बुलेंस चालक अस्पताल के अंदर तक घुस आते हैं और मरीजों को निजी अस्पताल ले जाने का दबाव बनाते हैं। “इनका अस्पताल परिसर में आना बंद किया जाए, वरना मरीजों की सही देखभाल और व्यवस्था पर असर पड़ेगा,” अमन ने कहा। वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा प्रशासनिक दबाव(deshharpal.com) सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। आम लोगों का सवाल है कि जब अस्पताल के कर्मचारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो मरीजों की सुरक्षा कैसे होगी? जनता की मांग – अस्पताल परिसर में अनुशासन हो सख्त इस घटना ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट सेवा देने वाले लोगों की मनमानी पर कोई लगाम है? आम नागरिकों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल परिसर में अनुशासन और पारदर्शिता बेहद जरूरी है।
Read more

वन-वे पर ऑटो-रिक्शा को एंट्री देने की मांग:सागर में चालकों ने हड़ताल की चेतावनी दी; रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे

शहर के मोतीनगर चौराहे से तीनबत्ती तिराहे तक के मार्ग को वन-वे घोषित करने के फैसले का विरोध अब तेज हो गया है। इस मार्ग पर तीन और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी ऑटो चालकों और आम लोगों को हो रही है। कलेक्टर ऑफिस पहुंचे ऑटो चालक, सौंपा ज्ञापन शुक्रवार को ऑटो चालकों ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि वन-वे लागू होने के बाद अब उन्हें बड़े बाजार वाले इलाके में एंट्री नहीं मिल रही, जिससे न केवल उनकी आमदनी प्रभावित हो रही है बल्कि मरीजों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलने को मजबूर लोग, बंद हो रही ऑटो चालकों की कमाई ज्ञापन में बताया गया कि लोग अब तीनबत्ती तक पैदल चलने को मजबूर हैं क्योंकि ऑटो अंदर तक नहीं जा पा रहे। बुजुर्गों और बीमारों के लिए यह बेहद मुश्किल हो गया है। वहीं ऑटो चालकों की रोज़ी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है। आंदोलन की चेतावनी, विधायक से करेंगे मुलाकात ऑटो यूनियन के अध्यक्ष पप्पू तिवारी ने कहा, “वन-वे नियम में ऑटो और ई-रिक्शा को भी एंट्री नहीं दी जा रही है। इससे न केवल हमारी कमाई बंद हो रही है बल्कि आम लोग भी बेहद परेशान हैं। हमने प्रशासन को ज्ञापन सौंप दिया है और अब शनिवार को सागर विधायक शैलेंद्र जैन से भी मुलाकात करेंगे। अगर फिर भी हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो हमें मजबूरन हड़ताल करनी पड़ेगी।” जनता भी कर रही समर्थन(deshharpal.com) इस मुद्दे को लेकर सिर्फ ऑटो चालक ही नहीं, आम जनता भी चिंता जता रही है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि इस इलाके में ऑटो की सुविधा न होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। बाजारों तक पहुंचने के लिए अब लंबा पैदल सफर करना पड़ रहा है।
Read more

सीहोर में व्यापारी के घर हुई चोरी का वीडियो:सो रहे परिवार को कमरे में बंद किया; कार समेत 3 लाख नकदी लेकर भागे चोर

सीहोर जिले के छिदगांव में एक दिल दहला देने वाली चोरी की घटना सामने आई है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात, अज्ञात नकाबपोश चोरों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट मचाई। चोर न सिर्फ 3.20 लाख रुपये नकद और सामान लेकर भागे, बल्कि पांच लाख रुपये की कार भी ले उड़े। सीसीटीवी में कैद हुए तीन नकाबपोश चोर व्यापारी कमलेश शर्मा के घर और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन नकाबपोश चोर साफ दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने पहले घर के मेन गेट की जाली काटी और फिर अंदर घुसकर इत्मीनान से चोरी की। कमलेश शर्मा ने बताया: “चोरों ने हमारे घर को पूरी तरह खंगाल डाला। जिस कमरे में हम सो रहे थे, वहीं से उन्होंने कैश और गाड़ी की चाबी उठाई और हमें कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दुकान से तेल के डिब्बे, नकदी और कोल्ड ड्रिंक व ड्राय फ्रूट्स तक लेकर चले गए।” बच्चे उठे तो खुला राज – दरवाजा बाहर से था बंद रात करीब 4 बजे जब बच्चे पानी पीने के लिए उठे, तो उन्होंने देखा कि कमरा बाहर से बंद है। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया। बाहर निकलते ही परिवार के होश उड़ गए – सामान बिखरा पड़ा था और घर की कार गायब थी। वारदात से एक दिन पहले ही निकाले थे पैसे कमलेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने गेहूं की बिक्री के पैसे केसीसी खाते में जमा कराने के लिए एक दिन पहले ही बैंक से पैसे निकाले थे और शाम को घर लाए थे। उन्हें शक है कि किसी ने बैंक से लेकर घर तक उनकी रेकी की और फिर रात में वारदात को अंजाम दिया। 36 घंटे बाद भी चोर फरार, जांच में जुटी पुलिस घटना को हुए 36 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेब) की टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। टीआई घनश्याम सिंह दांगी ने बताया: “हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेजी से चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” 👉 चिंता की बात (deshharpal.com)इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह से चोरों ने डेढ़ घंटे तक घर और दुकान में आराम से चोरी की, वह पुलिस की गश्त और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
Read more

भोपाल में पेड़ से टकराई कार, 3 की मौत:गाड़ी के परखच्चे उडे़, एयरबैग फटे; चेसिस टूटने से दो हिस्सों में बंट गई

भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से जा रही हुंडई वेन्यू कार पहले एक गुमटी से टकराई, फिर सीधे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों की पहचान प्रीत आहूजा, विशाल डाबी और पंकज सिसोदिया के रूप में हुई है। घायल युवक राहुल कंडारे का इलाज चिरायु अस्पताल में चल रहा है। खाना खाकर लौट रहे थे दोस्त, बीच रास्ते मौत ने घेरा परिजनों के मुताबिक, चारों दोस्त सीहोर के दरबार होटल में खाना खाने गए थे। रात में भोपाल लौटते समय, इंदौर-भोपाल हाईवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर गुमटी और फिर पेड़ से टकरा गई। कार चला रहा था प्रीत, उसके बगल में विशाल बैठा था, जबकि पीछे राहुल और पंकज थे। कार के परखच्चे उड़ गए, दो टुकड़ों में बंट गई हादसा इतना भीषण था कि कार दो टुकड़ों में बंट गई। एयरबैग तक फट गए, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि स्पीड 120 किमी/घंटे से ज्यादा रही होगी। प्रीत और विशाल कार के डैशबोर्ड के नीचे बुरी तरह फंस गए थे। रेस्क्यू टीम को गेट और डैशबोर्ड काटकर शव निकालने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ पंकज अपने परिवार का इकलौता सहारा था। मां की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है, और उसके पिता नेत्रहीन हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पंकज ही घर की पूरी जिम्मेदारी निभा रहा था। उसकी मौत ने पिता को पूरी तरह बेसहारा कर दिया। प्रीत भोपाल में कपड़ों की दुकान चलाता था, जबकि विशाल उसी दुकान में काम करता था। दोनों 12वीं तक पढ़े थे। तीनों स्कूल के दोस्त थे। दुख की बात ये है कि प्रीत अपने भाई कमलेश आहूजा की गाड़ी (MP04 EA 6004) बिना बताए लेकर निकला था। चश्मदीद बोले- एक घंटे बाद पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। समय रहते मदद मिल जाती, तो शायद किसी की जान बच सकती थी। थाना प्रभारी का बयान खजूरी थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने कहा कि हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार है। उन्होंने देरी के आरोपों को खारिज किया और बताया कि “मैं उस समय फंदा टोल नाके पर वाहनों की चेकिंग कर रहा था, जो घटनास्थल से करीब 20 किमी दूर है। हमारी प्राथमिकता घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाना था, जिससे उसकी जान बच सकी।” 👉 सोचने वाली बात(deshharpal.com)हर बार की तरह इस हादसे में भी लापरवाही और तेज रफ्तार ने तीन जिंदगियों को लील लिया। एक पल की जल्दबाज़ी ने तीन परिवारों को मातम में डुबो दिया। ये हादसा एक सबक है – सड़क पर सावधानी ही सुरक्षा है।
Read more
Road Accident

भोपाल Road Accident: कार पेड़ और Lamp Post से टकराई, तीन की मौत, 1 घायल

भोपाल में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही भोपाल के खजूरी सड़क इलाके में शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे एक भयंकर road accident हुआ। तेज रफ्तार कार पहले सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई और फिर बिजली के lamp post से जा टकराई। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान और घायल की हालत मृतकों की पहचान प्रीत आहूजा, सत्यम डाबी और पंकज सिसोदिया के रूप में हुई है। प्रीत आहूजा कपड़ों की दुकान के मालिक थे और सत्यम वहां सहायक के रूप में काम करते थे। घायल चौथे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस जांच जारी, ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त कार कौन चला रहा था, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है। वहीं, राहत कार्य में देरी की वजह से आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

BJP की सागर नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित:6 मंडल उपाध्यक्ष-2 महामंत्री बनाए; आईटी सेल की जिम्मेदारी जयश्री को सौंपी

भारतीय जनता पार्टी ने सागर विधानसभा के अंतर्गत सागर नगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह सूची मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की सहमति से जारी की। नई टीम में प्रमुख जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं: इसके अलावा मंडल की कार्यकारिणी में 43 अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है। पार्टी संगठन ने इन नियुक्तियों के जरिए मंडल को और अधिक सक्रिय और सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। — देश हरपल https://deshharpal.com/ पल-पल की खबर हरपल
Read more
1 26 27 28 29 30 34

Editor's Picks

बिलासपुर “बादाम कांड” के बाद नया विवाद: NOC के बदले पैसे मांगने का आरोप, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चर्चित “बादाम कांड” के बाद एक बार फिर हाउसिंग बोर्ड का दफ्तर सुर्खियों में है। इस बार वरिष्ठ सहायक पूनम बंजारे का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन पर NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, वीडियो में पूनम बंजारे खुद इन आरोपों से इनकार करती नजर आ रही हैं। वहीं, ऑफिस में बहस और हंगामा भी साफ दिखाई दे रहा है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष ने आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। नामांतरण के लिए लोगों को काटने पड़ रहे चक्कर जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के ऑफिस में मकान और फ्लैट खरीदने के बाद नामांतरण (ट्रांसफर) के लिए लोगों को महीनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। नियमों के अनुसार आवेदन देने के बाद भी फाइलें लंबित रखी जा रही हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। एक महिला ने बताया कि उसने 17 मार्च 2025 को नामांतरण के लिए आवेदन किया था। 11 नवंबर 2025 को आदेश जारी होने के बाद भी उसे राहत नहीं मिली। वीडियो में क्या दिखा? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला पूनम बंजारे पर NOC देने के बदले पैसे मांगने का आरोप लगा रही है। वहीं, पूनम बंजारे इन आरोपों से साफ इनकार करती दिखती हैं। वीडियो बनते देख वह नाराज हो जाती हैं और ऑफिस में हंगामा करती नजर आती हैं। अधिकारी बोले – शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई हाउसिंग बोर्ड के संपदा अधिकारी एसके शर्मा ने कहा कि उन्हें इस वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है।उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में कोई शिकायत आती है, तो नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी। “बादाम कांड” से पहले ही चर्चा में था दफ्तर इससे पहले भी यही हाउसिंग बोर्ड ऑफिस “बादाम कांड” को लेकर चर्चा में आया था। दरअसल, एक युवक तरुण साहू ने नामांतरण के लिए आवेदन किया था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उसकी फाइल उसे नहीं दी गई और वह महीनों तक ऑफिस के चक्कर लगाता रहा। आखिरकार परेशान होकर युवक आधा किलो बादाम लेकर ऑफिस पहुंचा और अधिकारियों की टेबल पर फेंकते हुए कहा—“इसे खाइए, याददाश्त बढ़ेगी… जब मेरी फाइल मिल जाए, तो बता दीजिए।” इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे थे। 👉 ऐसी ही जमीनी और सच्ची खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
RBI

RBI ने बदले Auto Debit नियम अब बैंक खाते से पैसे कटने से पहले मिलेगा अलर्ट और ज्यादा कंट्रोल

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने auto-debit यानी e-mandate नियमों में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव सीधे उन करोड़ों लोगों को प्रभावित करेगा जो EMI, SIP, OTT subscriptions, insurance premium या ऑनलाइन बिल पेमेंट के लिए auto-debit का इस्तेमाल करते हैं। नया सिस्टम डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने के साथ-साथ ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए लाया गया है। RBI ने Auto-Debit नियमों में क्या बदला? RBI के नए e-mandate framework के तहत recurring payments को लेकर प्रक्रिया को अपडेट किया गया है, ताकि ग्राहकों को बेहतर सुविधा और कंट्रोल मिल सके। ₹15,000 तक के पेमेंट पर OTP की जरूरत नहीं अब ₹15,000 तक की recurring payments जैसे OTT subscription, मोबाइल बिल, बिजली-पानी बिल आदि पर हर बार OTP डालने की जरूरत नहीं होगी। इससे छोटे-मोटे डिजिटल पेमेंट बिना रुकावट अपने आप हो जाएंगे। बड़ी ट्रांजैक्शन पर सुरक्षा बनी रहेगी ₹15,000 से ज्यादा की किसी भी auto-debit ट्रांजैक्शन पर OTP या अतिरिक्त verification पहले की तरह जरूरी रहेगा। जरूरी सेवाओं के लिए ₹1 लाख तक की सुविधा Insurance premium, mutual fund SIP और credit card बिल जैसे जरूरी payments में ₹1 लाख तक की auto-debit सुविधा मिल सकती है। पेमेंट से पहले 24 घंटे का अलर्ट अनिवार्य अब किसी भी auto-debit से पहले बैंक या कंपनी को ग्राहक को कम से कम 24 घंटे पहले सूचना (notification) देना जरूरी होगा। आम लोगों पर इसका क्या असर पड़ेगा? नए नियमों का असर रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखेगा: EMI और SIP जैसी जरूरी सेवाएं बिना रुकावट चलेंगीOTT और subscription payments आसान हो जाएंगेगलत या unauthorized debit का खतरा कम होगाहर transaction की पहले से जानकारी मिलेगीयूजर्स को अपने पैसों पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

सागर में दिल्ली नंबर कार से अवैध शराब बरामद: हादसे के बाद खुला राज, एक गिरफ्तार, 3 फरार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में गढ़ाकोटा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली नंबर की कार से अवैध शराब बरामद की है। खास बात यह है कि यह पूरा मामला एक सड़क हादसे के बाद सामने आया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात सूचना मिली थी कि चनौआ खुर्द के पास बरखेड़ा गौतम मार्ग पर एक क्षतिग्रस्त कार सड़क किनारे खड़ी है और उसका चालक अंदर फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। तलाशी में मिली 9 पेटी देशी शराब जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो अंदर से 9 पेटी देशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार और शराब को जब्त कर लिया। पकड़े गए चालक ने अपना नाम जोगेंद्र पिता वीरसिंह राजपूत बताया है। हादसे ने खोल दी तस्करी की पोल पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ सागर से गढ़ाकोटा की ओर शराब लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे पूरी साजिश सामने आ गई। एक गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार गढ़ाकोटा थाना प्रभारी शुभम दुबे ने बताया कि आरोपी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, उसके तीन साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 👉 ऐसी ही ताजा और सटीक खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com

जबलपुर में नौकरानी से मारपीट और ठगी: नशा देकर 6.30 लाख निकाले, CCTV में कैद हुई क्रूरता

मध्यप्रदेश के जबलपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौकरानी के साथ न सिर्फ बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि साजिश रचकर उसके बैंक खाते से लाखों रुपये भी निकाल लिए गए। घटना आधारताल थाना क्षेत्र की है। पीड़िता पूनम बर्मन ने एएसपी सूर्यकांत शर्मा को शिकायत के साथ CCTV फुटेज भी सौंपे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मालकिन अंजू पांडे उसे थप्पड़ मार रही है और बाल पकड़कर जमीन पर घसीट रही है। नशा देकर चेक पर साइन करवाए, खाते से निकाले पैसे जानकारी के मुताबिक पूनम, अंजू पांडे के घर काम करती थी। आरोप है कि उसे नशे की गोलियां खिलाकर जबरन चेक पर साइन करवाए गए। इसके बाद उसे कार में बैठाकर बैंक ले जाया गया और खाते से पैसे निकलवा लिए गए। जब पूनम को होश आया और उसने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। खाते में थे 6.30 लाख रुपए, सब निकाल लिए पीड़िता की बहन हीरा बाई ने बताया कि पूनम के बैंक खाते में करीब 6 लाख 30 हजार रुपए थे, जिन्हें आरोपी ने निकलवा लिया। इतना ही नहीं, उसकी पूरी कमाई और बैंक से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी अपने पास रख लिए गए। “पैसे देने से मना किया तो पीटा” पूनम ने बताया कि वह कई महीनों से काम कर रही थी। अचानक उसकी मालकिन ने पैसों की मांग शुरू कर दी। जब उसने मना किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और पूरी साजिश के तहत उसके खाते से पैसे निकलवा लिए गए। पुलिस को सौंपी शिकायत, जांच जारी बुधवार को पूनम अपनी बहनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। शिवपुरी में भी शर्मनाक घटना इसी तरह का एक और मामला शिवपुरी से सामने आया है, जहां एक बस कंडक्टर ने महिला यात्री को सड़क पर फेंक दिया। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने ज्यादा किराया देने से इनकार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंडक्टर ने महिला के साथ मारपीट की और गालियां दीं। इस दौरान पास खड़ा उसका मासूम बच्चा अपनी मां को छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन कंडक्टर का दिल नहीं पसीजा। 👉 ऐसी ही सच्ची और जमीनी खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
ईरान

Middle East Tension ईरान ने पकड़े दो जहाज, भारत आ रहा पोत भी रोक दिया गया

मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ईरान ने समुद्री क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जहाजों को जब्त कर लिया है। इनमें से एक जहाज दुबई से होते हुए भारत की ओर आ रहा था। इस घटना ने न सिर्फ क्षेत्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ा दी है। जहाजों की जब्ती से मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, ईरानी सुरक्षा बलों ने खाड़ी क्षेत्र में निगरानी के दौरान दो जहाजों को रोका और अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि दोनों जहाजों को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोका गया, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनमें क्या माल लदा था और क्रू मेंबर कौन थे। सबसे अहम बात यह है कि जिन जहाजों में से एक भारत की ओर आ रहा था, उसका रास्ता दुबई से होकर गुजर रहा था, जिससे इस मामले में भारत की भी अप्रत्यक्ष एंट्री हो गई है। India Alert: भारत की नजर स्थिति पर भारत इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। भारतीय एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इस जहाज का कोई सीधा संबंध भारत से जुड़ा है या नहीं। फिलहाल स्थिति को लेकर सावधानी बरती जा रही है। Gulf Region में बढ़ता तनाव यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब खाड़ी क्षेत्र पहले से ही भू-राजनीतिक तनाव से गुजर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं समुद्री व्यापार और शिपिंग रूट्स पर सीधा असर डाल सकती हैं। खासकर तेल और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। International Reaction भी शुरू इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रिया आने लगी है। कई देशों ने समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं से वैश्विक व्यापार प्रभावित न हो। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.