आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

MP की 21.05 करोड़ की सबसे बड़ी साइबर ठगी का खुलासा, मैकेनिकल इंजीनियर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में रतलाम निवासी मैकेनिकल इंजीनियर अंकित वर्मा को गिरफ्तार किया है। इससे पहले शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य जगदीश मालवीय उर्फ फौजी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े थे। इनमें एक बैंक खातों की व्यवस्था करता था, जबकि दूसरा APK फाइल के जरिए OTP ऑटो-फॉरवर्ड करने का काम संभालता था। फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से की 21 करोड़ की ठगी फरियादी एवं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से ‘Tradecboeus’ नामक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। जांच में सामने आया कि ‘Tradecboeus’ पूरी तरह फर्जी वेबसाइट थी, जिसे निवेशकों को मुनाफे का झांसा देने के लिए तैयार किया गया था। वेबसाइट पर ट्रेडिंग ग्राफ को कृत्रिम रूप से ऊपर-नीचे दिखाया जाता था, जिससे निवेशकों को अधिक लाभ का भ्रम हो और वे लगातार बड़ी रकम निवेश करते रहें। पुलिस के अनुसार, यह पोर्टल विदेशी IP एड्रेस से संचालित किया जा रहा था। झांसे में आकर अशोक विजयवर्गीय ने 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो उनसे 10 करोड़ रुपये आयकर (Income Tax) के नाम पर अतिरिक्त भुगतान मांगा गया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और मामला साइबर पुलिस तक पहुंचा। बैंक खाते से मिला पहला सुराग जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि ठगी की रकम का एक हिस्सा जगदीश मालवीय के बैंक खाते में पहुंचा था। उसके खाते में करीब 50 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पूछताछ में जगदीश ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता अंकित वर्मा को कमीशन के बदले उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस ने रतलाम से अंकित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। APK फाइल से चुराए जाते थे OTP पूछताछ में साइबर ठगी के बेहद संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोबाइल फोन में APK फाइल इंस्टॉल कराते थे, जिसके बाद बैंक से आने वाले सभी OTP स्वतः मुख्य हैंडलर के पास फॉरवर्ड हो जाते थे। इस तकनीक की मदद से गिरोह बैंक खातों का नियंत्रण हासिल कर लेता था और बड़ी रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर देता था। 6 राज्यों में फैला था नेटवर्क पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने पीड़ित की रकम देश के कई राज्यों में मौजूद बैंक खातों में ट्रांसफर की। जगदीश मालवीय का बैंक खाता छह राज्यों में हुई साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल पाया गया। इसके बदले उसे प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर 2 प्रतिशत कमीशन मिलता था। तकनीकी जांच से पुलिस को मिली सफलता यह कार्रवाई साइबर पुलिस महानिरीक्षक शियाज ए. और पुलिस अधीक्षक प्रणय नागवंशी के मार्गदर्शन में निरीक्षक मुकेश नारोलिया की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की। गिरफ्तार आरोपी: पुलिस के अनुसार, अंकित वर्मा मैकेनिकल इंजीनियर है और गिरोह के लिए फर्जी बैंक खाते, सिम कार्ड की व्यवस्था तथा APK फाइलों के संचालन का काम संभालता था। अन्य आरोपियों की तलाश जारी साइबर पुलिस का कहना है कि इस अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। जांच के दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। मध्य प्रदेश, साइबर क्राइम और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Read more

भोपाल में युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, ऋषभ विश्वकर्मा बने अध्यक्ष

भोपाल में युवा नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने भवानी चौक, सोमवारा निवासी ऋषभ विश्वकर्मा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा भी की गई। युवाओं को संगठन से जोड़ना होगा मुख्य उद्देश्य समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि युवा मोर्चा का उद्देश्य शहर के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाना तथा हिंदू समाज की संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि संगठन सामाजिक मुद्दों पर भी युवाओं के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाएगा और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा। नई कार्यकारिणी में कई पदों पर नियुक्तियां युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ विश्वकर्मा ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए 15 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 5 मंत्री, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी तथा कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की। उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि भोपाल के विभिन्न हिस्सों में संगठन की गतिविधियों का प्रभावी संचालन किया जा सके। प्रमुख नियुक्तियां उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी संगठन ने अभिषेक परमार, राहुल मारण, अलंकार शर्मा, अमित त्रिपाठी, प्रतीक जैन, अमित वर्मा, जयदीप ठाकुर, सुरेश साहू, नीतेश लोधी, राहुल डाबी, साहित्य साहू, अमित गुप्ता, उदय श्रीवास्तव, प्रभात सोनी और दीपक खेमानी सहित अन्य पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा दीपक साहू, गर्व सक्सेना, दीपक सिंह परमार, संजू दांगी, नितिन बमन और बबलू बरार को मंत्री तथा राहुल सक्सेना को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन ने विश्वास जताया है कि नई कार्यकारिणी युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ते हुए शहर में जनहित और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति देगी। भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की ताज़ा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Read more

जेल से रिहा होने के बाद सम्मानपुर पहुंचे डॉ. अजय यादव, प्रभावित परिवारों को कानूनी मदद का भरोसा

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख डॉ. अजय यादव जेल से रिहा होने के बाद सीधे रायपुर जिले के नकटी (सम्मानपुर) गांव पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान डॉ. यादव ने कहा कि संगठन प्रभावित 77 परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा और आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का रुख भी करेगा। प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने का दावा डॉ. अजय यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी शुरुआत से ही सम्मानपुर के ग्रामीणों के साथ खड़ी रही है। उनका आरोप है कि जब तक संगठन के प्रमुख पदाधिकारी आंदोलन में सक्रिय थे, तब तक मकानों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि उनके और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के जेल जाने के बाद प्रशासन ने 77 परिवारों के मकानों को अवैध बताते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कानूनी रिपोर्ट तैयार करने का दावा बैठक के दौरान संगठन ने दावा किया कि पूरे मामले पर एक विस्तृत कानूनी प्रतिवेदन तैयार किया गया है। संगठन के अनुसार, इसमें राजस्व रिकॉर्ड, ग्राम सभा के प्रस्ताव, शासन के दिशा-निर्देश और सुप्रीम कोर्ट के संबंधित निर्णयों का अध्ययन किया गया है। संगठन का कहना है कि यदि ग्राम सभा के अधिकारों की अनदेखी हुई है या कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना कार्रवाई की गई है, तो मामले की न्यायिक समीक्षा कराई जाएगी। मुफ्त कानूनी सहायता देने की घोषणा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने प्रभावित परिवारों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। संगठन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी और मुकदमे का पूरा खर्च भी संगठन वहन करेगा। इसके साथ ही ध्वस्तीकरण से जुड़े आदेशों, नोटिसों और राजस्व रिकॉर्ड की वैधानिक जांच कराने की भी मांग की जाएगी। पुनर्वास और मुआवजे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान डॉ. अजय यादव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि प्रभावित ग्रामीणों के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रभावित परिवारों को उचित पुनर्वास और मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन की प्रमुख मांगें छत्तीसगढ़ की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
Read more

इंदौर में कांग्रेस नेता अनवर कादरी फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में गि

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में सदर बाजार थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता अनवर डकैत उर्फ अनवर कादरी को कथित फर्जी हथियार लाइसेंस मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से इस मामले में फरार था। उसके खिलाफ पहले से 27 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने एसीपी अशोक जादौन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम सदर बाजार क्षेत्र से अनवर कादरी को गिरफ्तार किया। फर्जी आर्म्स लाइसेंस का आरोप पुलिस के मुताबिक, फरवरी 2025 में सदर बाजार थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ मारपीट की घटना के बाद अनवर कादरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि जिस बंदूक का उपयोग किया जा रहा था, उसका लाइसेंस कथित रूप से फर्जी था और उसे जम्मू-कश्मीर से बनवाया गया था। पुलिस का कहना है कि हाल ही में आरोपी एक अन्य मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था, जिसके बाद उसे इस प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं केस पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अनवर कादरी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। अधिकारियों के अनुसार उसके खिलाफ कुल 27 से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पहले भी विवादों में रहा नाम अनवर कादरी का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। जून महीने में एक वीडियो वायरल होने के बाद उस पर कुछ युवकों ने गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, इससे पहले वह कथित लव जिहाद फंडिंग मामले में भी जांच और कानूनी कार्रवाई का सामना कर चुका है। 2011 में जानलेवा हमले के मामले में हुई थी सजा वर्ष 2011 में एक जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने अनवर कादरी, उसके भाई और एक अन्य आरोपी को एक-एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। यह मामला वर्ष 2009 में इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में हुई हमले की घटना से जुड़ा था। डकैती के मामले के बाद पड़ा ‘अनवर डकैत’ नाम पुलिस के अनुसार वर्ष 1996 में उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में दर्ज डकैती के एक मामले के बाद अनवर कादरी को “अनवर डकैत” के नाम से पहचान मिलने लगी। बाद के वर्षों में भी उसके खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य मामलों में कई प्रकरण दर्ज हुए। अनवर कादरी इंदौर नगर निगम में तीन बार पार्षद रह चुका है, जबकि उसकी पत्नी भी दो बार पार्षद चुनी जा चुकी हैं। वह कांग्रेस संगठन में शहर महामंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुका है। फिलहाल पुलिस फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में उससे पूछताछ कर रही है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मध्य प्रदेश और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करेंdeshharpal.com
Read more

स्वामी आत्मानंद स्कूलों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब पूरे प्रदेश में होगी CBT परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक जिला स्तर पर मेरिट सूची के आधार पर होने वाली नियुक्तियों की जगह पूरे प्रदेश के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा। इसी परीक्षा के आधार पर राज्य स्तरीय मेरिट सूची तैयार होगी और उसी के अनुसार विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने भर्ती परीक्षा आयोजित कराने के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर टेंडर जारी किया गया है। एजेंसी का चयन होने के बाद ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और राज्यभर में कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला स्तर की जगह बनेगी राज्य स्तरीय मेरिट अब तक अलग-अलग जिलों में अलग मेरिट सूची के आधार पर भर्ती की जाती थी, जिससे चयन प्रक्रिया में असमानता और कई तरह की विसंगतियों की शिकायतें सामने आती थीं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद सभी अभ्यर्थियों को एक समान परीक्षा देनी होगी और राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। सरकार का मानना है कि इससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष होगी तथा सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा। इन पदों पर होगी भर्ती नई भर्ती प्रक्रिया के तहत कई शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें शामिल हैं— पूरी भर्ती प्रक्रिया का संचालन लोक शिक्षण संचालनालय करेगा। पदों के अनुसार निर्धारित होगी योग्यता व्याख्याता पद के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर के साथ बी.एड. अनिवार्य होगा। शिक्षक पद के लिए स्नातक, डी.एल.एड. या बी.एड. के साथ सीजी-टीईटी उत्तीर्ण होना आवश्यक रहेगा। सहायक शिक्षक पद के लिए 12वीं के साथ डी.एल.एड. अथवा बी.एड. और प्राथमिक स्तर की पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी होगा। अन्य पदों के लिए शासन द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं लागू रहेंगी। रायपुर के कई स्कूलों में लंबे समय से रिक्त हैं पद राजधानी रायपुर के कई स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों के पद लंबे समय से खाली हैं। इनमें पीएमश्री आर.डी. तिवारी स्वामी आत्मानंद विद्यालय, बीपी पुजारी शासकीय स्वामी आत्मानंद विद्यालय, शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद विद्यालय, पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल कचना और मानिकपुरी स्थित विद्यालय सहित कई स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में शिक्षक, सहायक शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, विज्ञान प्रयोगशाला सहायक, व्यायाम शिक्षक, प्रधान पाठक और भृत्य जैसे पद रिक्त होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पहले की भर्ती प्रक्रिया हुई थी निरस्त रायपुर जिले के 31 स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में 151 संविदा पदों पर भर्ती के लिए पहले विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन नई भर्ती नीति लागू होने के बाद उस प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया। अब सभी उम्मीदवारों का चयन राज्य स्तरीय CBT परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। एजेंसी चयन के बाद जारी होगा आवेदन शेड्यूल डीपीआई ने बताया कि परीक्षा एजेंसी का चयन पूरा होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की तिथियां घोषित की जाएंगी। इसके बाद राज्य स्तर पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी और उसी के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था से भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, समान और गुणवत्तापूर्ण बनेगी, जिससे स्कूलों में रिक्त पद जल्द भरने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ और शिक्षा से जुड़ी ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
Read more

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां जूनियर एशिया कप-2026 में दिखाएंगी दम, भारतीय हॉकी टीम में मधु सिदार और गीता यादव का चयन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (KISCE), बिलासपुर की दो महिला हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार और गीता यादव का चयन जूनियर एशिया कप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी आगामी 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की है। किसान परिवार की बेटी हैं मधु सिदार जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित पोंगरो गांव की रहने वाली मधु सिदार किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके माता-पिता खेती-किसानी करते हैं। मधु ने अपने खेल करियर में सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, स्कूल नेशनल और इंटर जोन चैंपियनशिप जैसी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। उन्होंने रायपुर में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। अप्रैल 2026 से वह बेंगलुरु में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का हिस्सा हैं। गीता यादव को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का अनुभव कबीरधाम जिले के बोडला की रहने वाली गीता यादव ने हॉकी की शुरुआती ट्रेनिंग कोच शिवा चौहान से ली थी। गीता इससे पहले नीदरलैंड, बेल्जियम, अर्जेंटीना तथा इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अब जूनियर एशिया कप-2026 के लिए टीम में चयन के साथ उन्हें एक और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। खेल विभाग ने दी बधाई खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनुजा सलाम ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। वर्तमान में दोनों खिलाड़ी बिलासपुर स्थित प्रदेश की पहली आवासीय खेल अकादमी में वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो और हेड कोच अजीत लकड़ा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। छत्तीसगढ़ की इन दोनों खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन राज्य के खेल विकास और प्रतिभाओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ और खेल जगत की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
Read more
Jharkhand परीक्षा विवाद: छात्रों ने सरकार से बातचीत की जताई सहमति

Jharkhand परीक्षा विवाद: छात्रों ने सरकार से बातचीत की जताई सहमति

Jharkhand में परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच आंदोलन कर रहे छात्रों ने सरकार से बातचीत करने की इच्छा जताई है। हालांकि छात्रों ने साफ कहा है कि बातचीत बंद कमरे में नहीं, बल्कि मीडिया की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के साथ होनी चाहिए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे और जनता भी सच्चाई जान सके। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे किसी तरह का टकराव नहीं चाहते। उनकी सिर्फ एक मांग है कि परीक्षा प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार को खुलकर जवाब देना चाहिए। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही पूरे मामले की जांच भी जारी है। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में हुई गड़बड़ियों से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। कई छात्र लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उन्हें निष्पक्ष परीक्षा की उम्मीद थी। ऐसे में वे चाहते हैं कि सरकार उनकी बात गंभीरता से सुने और जल्द ठोस फैसला ले। अब सभी की नजर सरकार की अगली पहल पर टिकी है। यदि मुख्यमंत्री छात्रों की मांग के अनुसार सार्वजनिक रूप से बातचीत करते हैं, तो इस विवाद का समाधान निकलने की उम्मीद बढ़ सकती है। वहीं छात्र भी साफ कर चुके हैं कि न्याय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
Read more

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में फायर फाइटर्स की छंटनी का आरोप, कर्मचारियों ने रोजगार और श्रम नियमों पर उठाए सवाल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की फायर सेफ्टी व्यवस्था में कार्यरत फायर फाइटर्स ने ठेका बदलने के बाद छंटनी किए जाने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के कई लोगों को काम से हटा दिया गया, जिससे उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कर्मचारियों के आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि अनुबंध के अनुसार पर्याप्त कर्मचारी कार्यरत हैं और नियुक्ति या हटाने का अधिकार ठेकेदार के पास है। वर्षों से कर रहे थे सेवा कर्मचारियों के अनुसार, चकरभाठा क्षेत्र के धमनी, कड़ार, सेंवार, हिरी और आसपास के गांवों के कई युवक पिछले 3 से 13 वर्षों से हाईकोर्ट में फायर फाइटर के रूप में कार्यरत थे। उनका कहना है कि वे अलग-अलग शिफ्टों में नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके मुताबिक, फायर सेफ्टी सिस्टम का ठेका बदलने के बाद नए ठेकेदार ने कई पुराने कर्मचारियों को काम से हटा दिया। निर्धारित संख्या से कम कर्मचारियों से काम कराने का आरोप फायर फाइटर्स का आरोप है कि अनुबंध के अनुसार कुशल और अकुशल मिलाकर 28 कर्मचारियों की नियुक्ति होनी चाहिए। उनका दावा है कि पहले केवल 16 कर्मचारियों से काम लिया गया और बाद में उनमें से भी आठ कर्मचारियों को हटा दिया गया। कर्मचारियों के अनुसार, वर्तमान में तीन शिफ्टों में केवल आठ फायर फाइटर्स से काम कराया जा रहा है। वेतन, ईपीएफ और सुरक्षा सुविधाओं पर भी सवाल कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें कलेक्टर दर के अनुसार मजदूरी नहीं मिल रही है और उनका मासिक वेतन केवल 8 से 10 हजार रुपये तक सीमित है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें ईपीएफ (EPF) और ईएसआई (ESI) जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। इसके अलावा कर्मचारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं कराए जाते, जिससे कार्य के दौरान जोखिम बढ़ जाता है। कंपनी के पंजीकरण पर भी उठाए सवाल फायर फाइटर्स ने आरोप लगाया कि संबंधित कंपनी का पंजीकरण 25 मई 2026 को समाप्त हो चुका है, इसके बावजूद उसी कंपनी से काम कराया जा रहा है। कर्मचारियों ने पूरे मामले की जांच कराने और श्रम कानूनों के पालन की मांग की है। विभाग ने आरोपों से किया इनकार लोक निर्माण विभाग के एसडीओ बिंद्रा प्रसाद ने कर्मचारियों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हाईकोर्ट में अनुबंध के अनुसार 28 कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि किसी कर्मचारी को नियुक्त करना या हटाना पूरी तरह ठेकेदार का अधिकार है। विभाग की जिम्मेदारी केवल अनुबंध के तहत कार्यों की निगरानी करना है और कर्मचारियों की नियुक्ति या हटाने के निर्णय में विभाग का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। छत्तीसगढ़ और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
Read more

ईरान में विदेश मंत्री अराघची के खिलाफ महाभियोग की तैयारी! क्षेत्रीय तनाव के बीच कई बड़े घटनाक्रम

तेहरान। ईरान में विदेश मंत्री अब्बास अराघची के खिलाफ महाभियोग लाने की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कुछ सांसद उनके खिलाफ आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। हालांकि, अभी तक महाभियोग की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू नहीं हुई है। एक वरिष्ठ सांसद के हवाले से कहा गया है कि उचित समय आने पर विदेश मंत्री के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया जाएगा। राष्ट्रपति की भूमिका सीमित होने का दावा इजराइली मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व ने सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े अहम मामलों में राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की भूमिका सीमित कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, परमाणु कार्यक्रम और अमेरिका के साथ संभावित वार्ता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ कमांडर अहमद वाहिदी की भूमिका अधिक प्रभावी हो सकती है। हालांकि, इस दावे की ईरानी अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अमेरिका-ईरान वार्ता पर अभी फैसला नहीं अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित बातचीत को लेकर अभी तक न तो तारीख तय हुई है और न ही स्थान। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान और कतर संभावित मेजबान देशों के रूप में चर्चा में हैं और दोनों देश मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं। ईरान की रणनीति में बदलाव का दावा अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान अब सीधे सैन्य टकराव के बजाय समुद्री व्यापार, तेल आपूर्ति और महत्वपूर्ण शिपिंग मार्गों पर दबाव बनाकर अमेरिका और उसके सहयोगियों की रणनीतिक लागत बढ़ाने की नीति पर काम कर सकता है। रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा ईरान की IRGC ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर उड़ रहे MQ-9 रीपर ड्रोन को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराया। हालांकि, ईरान ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह ड्रोन किस देश का था और इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हो सकी है। अमेरिका भी नए विकल्पों पर कर रहा विचार मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अपने सैन्य विश्लेषकों से ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए नए रणनीतिक विकल्पों पर सुझाव मांगे हैं। इसे क्षेत्रीय तनाव के बीच एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हूती धमकी के बाद बदला जहाजों का रूट यमन के हूती विद्रोहियों की धमकियों के बाद छह सऊदी सुपरटैंकरों ने लाल सागर और बाब-अल-मंदेब मार्ग की बजाय अफ्रीका के दक्षिणी हिस्से से लंबा समुद्री रास्ता अपनाया है। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। दुनिया की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
Read more

रायपुर में भारत ग्रुप के खिलाफ सामूहिक शिकायत, रोजगार और बायबैक के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित वॉलफोर्ट ओजोन में संचालित भारत ग्रुप के खिलाफ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लोगों ने सामूहिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी ने अगरबत्ती बनाने की मशीन, बायबैक गारंटी और घर बैठे रोजगार का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये वसूले, लेकिन किए गए वादे पूरे नहीं किए। पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत जनदर्शन में कलेक्टर से की है। साथ ही कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर मंगलवार को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय भी पहुंचे। घर बैठे कमाई का दिया गया था दावा शिकायतकर्ताओं के अनुसार, कंपनी ने विज्ञापनों के माध्यम से दावा किया था कि लोग घर बैठे हर महीने 18 हजार से 60 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। कंपनी ने भरोसा दिलाया था कि उसकी मशीन प्रतिदिन 80 से 100 किलो अगरबत्ती तैयार करेगी और तैयार उत्पाद को तय कीमत पर स्वयं खरीद लेगी। मशीन की सर्विस और रखरखाव की जिम्मेदारी भी कंपनी ने लेने का आश्वासन दिया था। मशीनों पर लाखों खर्च, उत्पादन नहीं मिलने का आरोप पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने अपनी बचत और कर्ज लेकर 1.10 लाख से 1.20 लाख रुपये तक की कीमत में मशीनें खरीदीं। आरोप है कि मशीनों का सही तरीके से इंस्टॉलेशन नहीं किया गया। कई मशीनें पूरी तरह बंद पड़ी हैं, जबकि जो मशीनें चल रही हैं, वे वादा किए गए उत्पादन के मुकाबले केवल 15 से 20 किलो तक ही अगरबत्ती बना पा रही हैं। GST बिल नहीं देने का भी आरोप शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने मशीन बेचते समय वैध GST बिल जारी नहीं किया और केवल कच्चा चालान देकर लेन-देन किया। उन्होंने इस मामले में संभावित कर अनियमितताओं की जांच कराने की मांग भी की है। कम वजन का कच्चा माल मिलने का दावा पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी ने दस्तावेजों में जितना कच्चा माल दर्शाया, वास्तविक आपूर्ति उससे कम की गई। उनका दावा है कि कई बोरियों में 2 से 3 किलो तक वजन कम मिला। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इसके समर्थन में उनके पास डिजिटल कांटे से की गई तौल के फोटो और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं। तैयार माल खरीदने से किया इनकार शिकायत में यह भी कहा गया है कि कंपनी ने तैयार अगरबत्ती वापस खरीदने का वादा पूरा नहीं किया। आरोप है कि विभिन्न कारण बताकर तैयार माल लेने से इनकार कर दिया गया, जिससे बड़ी मात्रा में उत्पाद खराब हो गया और लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। रिजेक्शन के नाम पर मनमानी कटौती करने का आरोप भी लगाया गया है। धमकी देने का भी आरोप पीड़ितों का कहना है कि जब उन्होंने मशीनों की खराबी, कम वजन या भुगतान को लेकर सवाल उठाए, तो कंपनी के संचालकों और कर्मचारियों ने अनुबंध समाप्त करने और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। कुछ लोगों पर कथित रूप से माफीनामा लिखने का दबाव भी बनाया गया। कलेक्टर से की ये मांग शिकायतकर्ताओं ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कंपनी के वित्तीय लेन-देन और नापतौल की जांच कराने, दोषपूर्ण मशीनें वापस लेने तथा पीड़ितों की जमा राशि ब्याज और मुआवजे सहित लौटाने की मांग की है। साथ ही कंपनी के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के मामले दर्ज करने की भी मांग की गई है। फिलहाल, मामले में संबंधित अधिकारियों या कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। छत्तीसगढ़ और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com
Read more
1 … 28 29 30 31 32 … 151

Trending News

Editor's Picks

IND vs NZ

IND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव में आ गए। संजू सैमसन की तूफानी पारी और नमन धीर की आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। मुकाबले में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए और 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 226 रन का लक्ष्य हासिल करना भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड भी रहा। NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का बड़ा स्कोर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। बेवॉन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए इस स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं होगा। Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत से भारत को बड़े लक्ष्य का पीछा करने में काफी मदद मिली। हालांकि, शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की रफ्तार कुछ धीमी हुई। न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने मैच को हाथ से निकलने नहीं दिया। Shreyas Iyer ने संभाली जिम्मेदारी मध्यक्रम में विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। ऐसे मुकाबलों में सिर्फ तेजी से रन बनाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर पारी को संभालना भी अहम होता है। अय्यर ने यही भूमिका निभाई और भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। इसके बाद नमन धीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Naman Dhir बने भारत की जीत के हीरो मैच के आखिरी ओवरों में नमन धीर की बल्लेबाजी ने भारतीय प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। नमन ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। भारतीय टीम को जब जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सबसे ज्यादा काम आई। भारत ने 19.4 ओवर में 230 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन की शुरुआत और नमन धीर की शानदार फिनिशिंग इस ऐतिहासिक रनचेज की सबसे बड़ी वजह बनी। IND vs NZ 1st T20I Scorecard: एक नजर में पूरा मैच न्यूजीलैंड: 225/4 (20 ओवर) भारत: 230/6 (19.4 ओवर) नतीजा: भारत 4 विकेट से जीता। न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर: ग्लेन फिलिप्स – 82* रन भारत के टॉप स्कोरर: संजू सैमसन – 67 रन मैच के अहम बल्लेबाज: नमन धीर – 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन भारत ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड इस जीत की सबसे खास बात भारत का रिकॉर्ड रनचेज रहा। 226 रन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करके टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया, श्रेयस अय्यर ने मध्यक्रम में पारी संभाली और नमन धीर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी दबाव में संयम बनाए रख सकती है। दूसरे T20I में भी रहेगी जीत की उम्मीद पहले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अगले मुकाबले में भी क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने की उम्मीद रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India vs New Zealand

India vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच T20 मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए भारत को 18 गेंदों में 29 रन बनाने हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और नमन धीर मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें दोनों बल्लेबाजों पर टिकी हैं। मैच के इस मोड़ पर एक छोटी-सी गलती भी टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और विकेट बचाए रखे, तो जीत हासिल करने का मौका बना हुआ है। IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ उन्होंने रन गति को भी धीमा नहीं पड़ने दिया। इसी वजह से भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आया। India vs New Zealand: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की स्थिति 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने थे। टीम ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब श्रेयस अय्यर और नमन धीर के सामने दोहरी चुनौती है। उन्हें एक तरफ जरूरी रन बनाने हैं, तो दूसरी तरफ विकेट भी बचाकर रखना है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी भारत को जीत के करीब पहुंचा सकती है। आखिरी 18 गेंदों का खेल होगा निर्णायक भारत को 18 गेंदों में 29 रन चाहिए। इसका मतलब है कि टीम को बचे हुए तीन ओवरों में लगातार रन बनाने होंगे। T20 क्रिकेट में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी इस मौके को आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती गेंदों पर बाउंड्री लगाने में सफल रहते हैं, तो आखिरी ओवर का दबाव कम हो सकता है। वहीं, विकेट गिरने की स्थिति में भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्या Team India हासिल कर पाएगी जीत? मैच का रुख अब काफी हद तक श्रेयस अय्यर और नमन धीर की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम को जीत के लिए बड़े शॉट खेलने के साथ समझदारी से स्ट्राइक भी बदलनी होगी। न्यूजीलैंड की टीम अपने स्कोर का बचाव करने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में अंतिम तीन ओवर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और भारत के पास लक्ष्य हासिल करने का मौका मौजूद है। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज आखिरी गेंदों में टीम को जीत दिला पाते हैं या न्यूजीलैंड मुकाबले पर कब्जा जमा लेता है। IND vs NZ Live Score: मैच की ताजा स्थिति हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी के कारण इस बार पिछले वर्षों की तुलना में GRAP-1 देर से लागू हुआ है। सिरसा के मुताबिक, सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 11 सूत्रीय एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसमें करीब 30 एजेंसियां शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 334 टीमें करेंगी निगरानी, मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़कर होंगे 60 पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों की संख्या 47 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 334 प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 30% है, जबकि आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से 60 से 65% प्रदूषण आता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूरे NCR में समन्वित कार्रवाई जरूरी है। 1 नवंबर से प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सख्त कदम सरकार की ओर से साझा की गई योजना के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाने हैं। 1. वैध PUC प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा ईंधन ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था के तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं देने का प्रावधान है। 2. बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध योजना के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को इससे छूट देने की बात कही गई है। 3. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों से घर से काम कराने की योजना भी शामिल है। 4. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव योजना के मुताबिक, नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। 5. पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना है। मेट्रो पार्किंग को इससे छूट देने की बात कही गई है। 6. निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना भी बताई गई है।

दिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के रिहायशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में अब रात के समय भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राजधानी की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने को कहा। कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर CM नाराज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों से समय पर कूड़ा नहीं उठने और जगह-जगह गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किए जा रहे सुधार सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी होंगे तैनात मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पूरी दिल्ली में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर रात में सफाई के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। रात में सफाई से दिन में नहीं होगी परेशानी मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में रात के समय सफाई कराने से दिन में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। डॉ. संजय कुमार को मिली रायपुर जिला अस्पताल की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक फेरबदल विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। तबादला आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.