आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलमंदिर चढ़ावा चोरी मामला: Govind Giri का बड़ा दावा, बोले- गलत बताए जा रहे चोरी के आंकड़ेBREAKINGEducationCBSE Education Rule 2026: Third Language Assessment में फेल हुए तो नहीं मिलेगा 10वीं का CertificateBREAKINGFIFA 2026FIFA World Cup 2026: France vs Spain का हाई-वोल्टेज Semifinal, 20 साल पुरानी राइवलरी फिर होगी ताजाBREAKINGदेश-हरपलIMD Weather Alert: Monsoon Break का असर, उत्तर भारत में थमी बारिश, Arunachal में ITBP के 15 जवान फंसेBREAKINGदेश-हरपल10kg Gas Cylinder: अब भारी सिलेंडर से मिलेगी राहत, जानें नया LPG Cylinder कब होगा उपलब्धBREAKINGदेश-हरपलDeoghar Fodder Scam: लालू यादव को Supreme Court से बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से इनकारBREAKINGदेश-हरपलOperation Sindoor के बाद Long-Term War Strategy पर फोकस, ₹10 लाख करोड़ की Defence Projects को मिली रफ्तारBREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs England ODI Series: Bumrah की Comeback Story, Rohit-Virat की वापसी से Team India हुई मजबूतBREAKINGदेश-हरपलमंदिर चढ़ावा चोरी मामला: Govind Giri का बड़ा दावा, बोले- गलत बताए जा रहे चोरी के आंकड़ेBREAKINGEducationCBSE Education Rule 2026: Third Language Assessment में फेल हुए तो नहीं मिलेगा 10वीं का CertificateBREAKINGFIFA 2026FIFA World Cup 2026: France vs Spain का हाई-वोल्टेज Semifinal, 20 साल पुरानी राइवलरी फिर होगी ताजाBREAKINGदेश-हरपलIMD Weather Alert: Monsoon Break का असर, उत्तर भारत में थमी बारिश, Arunachal में ITBP के 15 जवान फंसेBREAKINGदेश-हरपल10kg Gas Cylinder: अब भारी सिलेंडर से मिलेगी राहत, जानें नया LPG Cylinder कब होगा उपलब्धBREAKINGदेश-हरपलDeoghar Fodder Scam: लालू यादव को Supreme Court से बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से इनकारBREAKINGदेश-हरपलOperation Sindoor के बाद Long-Term War Strategy पर फोकस, ₹10 लाख करोड़ की Defence Projects को मिली रफ्तारBREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs England ODI Series: Bumrah की Comeback Story, Rohit-Virat की वापसी से Team India हुई मजबूत

NE

News Elementor

Latest Posts

PM Modi Gujarat Visit 2025

PM Modi Gujarat Visit 2025: Operation Sindoor की सफलता पर गुजरात में PM मोदी की हुंकार

दाहोद/वडोदरा, देश हरपल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर Operation Sindoor की सफलता का जश्न मना रहे हैं। सोमवार को वडोदरा में रोड शो से शुरू हुए इस दौरे की सबसे बड़ी झलक रही दाहोद की जनसभा, जहां उन्होंने राष्ट्र सुरक्षा, विकास और आत्मनिर्भर भारत पर गर्जना करते हुए आतंकियों को सख्त चेतावनी दी। “जो बहनों के सिंदूर को मिटाएगा, वो खुद मिट जाएगा” – पीएम मोदी मोदी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी थी। लेकिन हमने उन्हें 22 मिनट में मिट्टी में मिला दिया। मोदी चुप बैठने वालों में से नहीं है। अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा, तो उसका मिटना तय है।” उन्होंने बताया कि कैसे 22 मई को आतंकी हमला हुआ और 6 जून की रात 22 मिनट में भारत की सेनाओं ने 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर इतिहास रच दिया। Operation Sindoor सिर्फ मिलिट्री स्ट्राइक नहीं, ये भारतीय आत्मा की आवाज है पीएम ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि यह भारत के संस्कारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति है। आतंकियों ने जो दुस्साहस किया, उसका करारा जवाब भारत ने दिया। ये हमारे तप और त्याग का प्रतीक है।” विकास का दूसरा नाम बना ‘मोदी का गुजरात’ दाहोद की जनसभा से पहले पीएम मोदी ने 24,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने वेरावल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। साथ ही, दाहोद की बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री का भी उद्घाटन किया, जिसका पहला इंजन तैयार हो चुका है। मोदी बोले, “3 साल पहले जब इसका शिलान्यास हुआ था तो लोगों ने कहा था कि ये चुनावी जुमला है। लेकिन आज फैक्ट्री में पहला इंजन बनकर तैयार है। गुजरात का रेलवे नेटवर्क 100% विद्युतीकृत हो चुका है।” “26 मई 2014 को मिली जिम्मेदारी, आज 26 मई 2025 को सेवा का संकल्प और मजबूत” पीएम मोदी ने भावुक लहजे में कहा, “आज वही तारीख है जब 2014 में मैंने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। मुझे सबसे पहले आशीर्वाद गुजरात की धरती से मिला, फिर देश के कोटि-कोटि जनों ने मुझे सिर आंखों पर बिठाया। इसी आशीर्वाद से देश ने अकल्पनीय और अभूतपूर्व फैसले लिए।” ‘विकसित भारत’ की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है देश: पीएम मोदी मोदी ने कहा, “आज देश निराशा के अंधकार से निकलकर आत्मविश्वास की रोशनी में आगे बढ़ रहा है। स्मार्टफोन से लेकर ट्रेन, मेट्रो, दवा और हथियार तक हम भारत में बना रहे हैं। हम मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी में तेजी से आत्मनिर्भर हो रहे हैं। भारत की बनी वस्तुएं आज दुनिया भर में एक्सपोर्ट हो रही हैं।” “पाकिस्तान का मकसद भारत से दुश्मनी, लेकिन हमारा लक्ष्य है विकास” मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, “विभाजन के बाद बना देश आज भी भारत से नफरत और दुश्मनी को ही अपना लक्ष्य मानता है, लेकिन हमारा मिशन है गरीबी हटाना, समृद्ध भारत बनाना और दुनिया में भारतीय तिरंगे को गर्व से ऊंचा करना। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा सिर्फ विकास कार्यों के उद्घाटन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी सैन्य उपलब्धियों के ज़रिए देशवासियों में विश्वास और गर्व का संचार किया। उनकी बातें न सिर्फ राजनीतिक संदेश थीं, बल्कि हर भारतीय के दिल की आवाज़ भी।
Read more
India 4th largest economy 2025

India Becomes 4th Largest Economy: भारत ने रचा इतिहास, अब बस जर्मनी की बारी

नई दिल्ली, 25 मई 2025 —India Becomes 4th Largest Economy- भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। अब भारत की GDP 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है, और इसके साथ ही देश ने वैश्विक आर्थिक मानचित्र पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। यह ऐतिहासिक ऐलान नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने 25 मई को दिल्ली के लुटियन ज़ोन में 10वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने कहा, “जब मैं आपसे बात कर रहा हूं, भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की चौथी सबसे बड़ी बन चुकी है। और यह मेरा नहीं, बल्कि आईएमएफ (IMF) का डेटा है।” उन्होंने आगे बताया कि केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही अब भारत से आगे हैं। अगर भारत निर्धारित योजना और रफ्तार से चलता रहा, तो अगले 2.5 से 3 वर्षों में भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। India’s GDP Now at $4 Trillion – A Global Powerhouse यह आंकड़ा न केवल आर्थिक मजबूती का प्रतीक है बल्कि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और बाजार विश्लेषकों के लिए भारत की संभावनाओं को भी दर्शाता है। IMF के ताजा आंकड़ों के अनुसार: PM Modi का अब तक का सफर: 4019 दिन, 2747 वर्किंग डे ये उपलब्धि उस दिन सामने आई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 4019वां दिन पूरा हुआ। 26 मई 2014 को उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और तब से अब तक: यह आँकड़े केवल एक प्रधानमंत्री के कार्यकाल को नहीं, बल्कि एक स्थिर और निर्णायक नेतृत्व की शक्ति को भी दर्शाते हैं जिसने भारत की आर्थिक दिशा को विश्व मंच पर मजबूत किया। क्या है आगे का लक्ष्य? “अगर भारत निर्धारित रणनीतियों पर चलता रहा, तो 2027 से पहले ही हम जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं।” — BVR Subrahmanyam नीति आयोग की रणनीतियों में निवेश में बढ़ोतरी, निर्माण क्षेत्र (Manufacturing) को मजबूत करना, स्टार्टअप इकोसिस्टम को सपोर्ट करना और निर्यात को गति देना शामिल है। ‘मेक इन इंडिया’ से लेकर ‘डिजिटल इंडिया’ तक: भारत की विकास यात्रा इस सफलता के पीछे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई योजनाएं जैसे कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, और गति शक्ति योजना की अहम भूमिका रही है। इससे भारत न केवल रोजगार निर्माण में आगे बढ़ा, बल्कि निवेश के लिए एक भरोसेमंद गंतव्य भी बन गया। अब टारगेट है दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी भारत की यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि हर नागरिक की मेहनत, नेतृत्व की दूरदर्शिता और नीति आयोग जैसी संस्थाओं की कुशल योजना का परिणाम है। अगर यही गति बनी रही, तो बहुत जल्द भारत एक Global Economic Superpower बनकर उभरेगा। इस रिपोर्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करें और जानें कि कैसे भारत कर रहा है इतिहास! देश हरपल – राष्ट्र की हर पल की खबर
Read more
Spy Network Exposed

Spy Network Exposed: Delhi Highcourt ने देशद्रोह के आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक बेहद गंभीर मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने देशद्रोह और जासूसी के आरोपों का सामना कर रहे आरोपी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। आरोपी पर आरोप है कि वह एक अंतरराष्ट्रीय जासूसी नेटवर्क (Spy Network) का हिस्सा था, जिसने भारतीय सशस्त्र बलों की गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को लीक की। यह मामला Official Secrets Act, 1923 के तहत दर्ज किया गया है, जो भारत में जासूसी रोकने के लिए लागू एक सख्त कानून है। अदालत की सख्त टिप्पणी: “यह राष्ट्र के साथ विश्वासघात है” जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने सुनवाई के दौरान कहा: “जासूसी केवल एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीधा हमला है। यह राष्ट्र के साथ विश्वासघात है।” उन्होंने आगे कहा: “जब हमारे सैनिक सीमाओं पर सतर्क रहते हैं, तब ही देशवासी शांति से सांस लेते हैं। ऐसे जासूसी नेटवर्क भारत की सुरक्षा और सेना की रणनीतियों को खतरे में डालते हैं।” देश में बढ़ रहा है Spy Network का प्रभाव: NCRB डेटा से खुलासा नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में जासूसी और गोपनीय जानकारी लीक करने के मामलों में 2014 से 2022 तक 5 गुना वृद्धि हुई है — जो देश में एक संगठित Spy Network की सक्रियता की ओर इशारा करती है। वर्ष दर्ज केस 2014 11 2015 9 2016 30 2017 18 2018 40 2019 40 2020 39 2021 55 2022 55 विशेषज्ञों का मानना है कि यह डेटा संकेत देता है कि कई विदेशी एजेंसियां भारत में Spy Network फैला रही हैं ताकि रणनीतिक सूचनाएं प्राप्त की जा सकें। कौन चला रहा है ये जासूसी नेटवर्क? सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इन जासूसी नेटवर्क में शामिल लोग अक्सर: क्यों बढ़ रहे हैं जासूसी मामले? सुरक्षा विशेषज्ञ बताते हैं कि इस ट्रेंड के पीछे ये प्रमुख कारण हैं: क्या है Official Secrets Act, 1923? Official Secrets Act भारत का मुख्य Anti-Espionage कानून है। इसके तहत: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Navankur Chaudhary news, Yatri Doctor controversy

Pak Embassy Party Controversy: Jyoti Malhotra केस में “यात्री डॉक्टर” से भी पूछताछ करेगी हरियाणा पुलिस

Pak Embassy Party Controversy – पाकिस्तानी दूतावास में आयोजित एक पार्टी में शामिल होने और पाकिस्तान की जासूसी Pak Embassy के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ फोटो वायरल होने के बाद, हरियाणा के यूट्यूबर नवांकुर चौधरी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। नवांकुर ‘Yatri Doctor’ नाम से यूट्यूब पर फेमस हैं और लाखों फॉलोअर्स के बीच एक लोकप्रिय ट्रैवल व्लॉगर माने जाते हैं। फिलहाल आयरलैंड में मौजूद नवांकुर के बारे में पुलिस की शुरुआती जांच जारी है। बहादुरगढ़ के DCP मयंक मिश्रा ने पुष्टि की है कि जैसे ही उनके परिवार की लोकेशन का पता चला, पुलिस ने फील्ड वेरिफिकेशन शुरू किया। नवांकुर के पिता नवीन धनखड़, जो दिल्ली के एक बैंक में अधिकारी हैं, ने बताया कि उनके बेटे को झूठा फंसाया जा रहा है। “मेरे बेटे ने 2015 में MBBS पूरा किया और एक साल प्रैक्टिस करने के बाद ब्लॉगिंग शुरू की थी।उन्होंने कहा वह पूरी तरह निर्दोष है,” । नवांकुर की सफाई – “ज्योति सिर्फ एक फैन थी” वायरल फोटो पर सफाई देते हुए नवांकुर ने कहा, “ज्योति मल्होत्रा मेरी दोस्त नहीं है, बस एक फैन थी। इसलिए Pak Embassy में फोटो खिंचवाई। पार्टी में करीब 500 भारतीय थे। ये कोई सीक्रेट इवेंट नहीं था।” उन्होंने अपने 15 मिनट के यूट्यूब वीडियो में कहा, “मुझे व्यूज के लिए टारगेट किया जा रहा है। फेक नैरेटिव फैलाया जा रहा है ताकि मेरी छवि खराब हो।” “मेरा कोई केस नहीं, कोई समन नहीं” नवांकुर का दावा है कि अब तक उनके खिलाफ न तो कोई केस दर्ज हुआ है, न ही किसी जांच एजेंसी ने उनसे संपर्क किया है। “अगर मुझे बुलाया जाएगा, तो मैं NIA, CBI, CID – किसी भी एजेंसी का पूरा सहयोग करूंगा,” उन्होंने कहा। देशभक्ति पर बोले नवांकुर – “मुझे प्रमाण देने की जरूरत नहीं” “मेरे पिता ने 20 साल आर्मी में सेवा दी है। मेरे ताऊ इंडियन एयरफोर्स में रहे। हमारे परिवार की परंपरा है देश की सेवा करना। अंटार्कटिका में भी मैंने भारत का झंडा फहराया था। जो मुझे नहीं जानते, उन्हें मेरी पोस्ट्स देखनी चाहिए,” नवांकुर ने कहा। डिलीट किए गए वीडियो पर स्पष्टीकरण यह भी आरोप लगाया गया कि नवांकुर ने कुछ वीडियो डिलीट किए हैं। इस पर उनका कहना है, “जो वीडियो हटाए गए वे मेरी पर्सनल लाइफ से जुड़े ‘हनीमून’ वीडियो थे। ट्रैवलिंग से जुड़े कोई वीडियो नहीं हटाए।” देश हरपल की राय:जहां एक ओर भारत की सुरक्षा सर्वोपरि है, वहीं किसी भी भारतीय नागरिक को जांच पूरी होने से पहले दोषी ठहराना भी नाजायज है। नवांकुर जैसे यूट्यूबर्स का मामला देश में सोशल मीडिया की शक्ति और जिम्मेदारी दोनों पर बहस छेड़ रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Global Outreach Mission

भारत का Global Outreach Mission, 33 देशों में आतंकवाद के खिलाफ 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने ‘Zero Tolerance Policy’ को वैश्विक मंच पर मजबूती से रखने के लिए एक बड़ा Global Outreach Mission शुरू किया है। इस पहल के तहत देश के विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े 50 सांसदों के सात प्रतिनिधिमंडल 33 देशों में भेजे गए हैं। इसका मकसद पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर करना और वैश्विक समर्थन जुटाना है। Russia में भारत का प्रतिनिधिमंडल: रणनीतिक साझेदारी पर जोर डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में रूस पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने वहां के अधिकारियों और थिंक टैंक्स से मुलाकात की। उन्होंने आतंकवाद पर भारत की चिंताओं को साझा किया और रूस के साथ रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। UAE में शांति और सहयोग की अपील शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की अगुआई में प्रतिनिधिमंडल ने अबू धाबी में UAE के सहिष्णुता मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान से मुलाकात की। भारत ने बताया कि आतंकवाद केवल भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक शांति के लिए खतरा है, और इस पर मिलकर कार्रवाई की आवश्यकता है। Japan का समर्थन: आतंक के खिलाफ भारत के साथ जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में जापान पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल, वाम दलों के सांसद शामिल थे। जापान के विदेश मंत्री टेकेशी इवाया ने भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ सहयोग की पुष्टि की और वैश्विक एकजुटता की आवश्यकता बताई। सर्वदलीय समर्थन: विपक्ष और सत्ता पक्ष एक साथ भारत सरकार ने इस Global Outreach Mission वैश्विक अभियान में विपक्ष और सत्ता दोनों पक्षों को शामिल किया है। शशि थरूर, सुप्रिया सुले जैसे वरिष्ठ विपक्षी नेताओं को भी प्रतिनिधिमंडलों में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Operation Sindoor: Terrorists Beware, India Will Strike Back Hard – Dr. S. Jaishankar’s Bold Warning from Netherlands

Dr. S. Jaishankar :“अगर आतंकवादी पाकिस्तान में छिपे हैं, तो हम उन्हें वहीं मार गिराएंगे, जहां वे छुपे हैं।”

Operation Sindoor: Terrorists Beware, India Will Strike Back Hard – Dr. S. Jaishankar’s Bold Warning from Netherlands नीदरलैंड से आतंकवाद पर भारत का दो-टूक संदेश:विदेश मंत्री Dr. S. Jaishankar ने नीदरलैंड दौरे के दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति और “Operation Sindoor” को लेकर दुनिया को सीधा और स्पष्ट संदेश दिया है—अब अगर कोई भी आतंकी हमला भारत पर होता है, तो जवाब और भी ज़्यादा कड़ा होगा। डॉ. जयशंकर ने डच मीडिया चैनल NOS को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, “अगर आतंकवादी पाकिस्तान में छिपे हैं, तो हम उन्हें वहीं मार गिराएंगे, जहां वे छुपे हैं।” उन्होंने बताया कि Operation Sindoor केवल गोलीबारी या सर्जिकल स्ट्राइक नहीं है, बल्कि यह भारत की नई डिफेंस डिप्लोमेसी और स्पष्ट संदेश वाली नीति का हिस्सा है। अब दुश्मन की भाषा में जवाब देना ही भारत की रणनीति है। पहलगाम हमला: कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर सीधा वार डॉ. जयशंकर ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए बताया कि उस दिन श्रद्धालुओं की आस्था के बारे में पूछकर उन्हें मौत के घाट उतारा गया। इसके पीछे कश्मीर के पर्यटन उद्योग को चोट पहुंचाना भी एक मकसद था। उन्होंने कहा कि: “हम जानते हैं कि आतंकी कौन थे, उनके चेहरे हमारे पास थे। हम उनकी पहचान करने में पूरी तरह सक्षम थे।” विदेश मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि हमले को अंजाम देने वाले आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ‘द रेसिस्टेंट फ्रंट’ के सदस्य थे। भारत ने ना केवल हमले की सटीक पहचान की बल्कि दुनिया को भी बताया कि अब चुप नहीं बैठेंगे। Operation Sindoor अभी खत्म नहीं हुआ विदेश मंत्री ने इस बात को दोहराया कि Operation Sindoor अभी भी जारी है। यह केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि एक स्ट्रेटेजिक और साइकोलॉजिकल ऑपरेशन है, जिसमें भारत यह दिखा रहा है कि अब आतंकियों को पनाह देने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा दुनियाभर को संदेश: नई भारत नीति भारत की यह नीति अब ‘डिफेंसिव’ नहीं, बल्कि ‘ऑफेंसिव’ और ‘डायरेक्ट’ है। विदेश मंत्री ने बताया कि अब भारत आतंक की जड़ पर हमला करेगा, भले ही वह सीमा पार क्यों न हो। यह बयान ऐसे समय में आया है जब वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को एक बार फिर FATF और UN में घेरा जा रहा है। भारत का यह नया दृष्टिकोण न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करता है बल्कि विश्व राजनीति में भारत की स्थिति को और भी मजबूती देता है Operation Sindoor भारत की नई सुरक्षा नीति का प्रतिबिंब है, जो आतंक को केवल जवाब नहीं, बल्कि उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर चल रही है। जयशंकर के इस बयान से साफ है कि अब भारत का सब्र सीमित है और आस्था पर हमला करने वालों को करारा जवाब मिलेगा।
Read more
Congress on Operation Sindoor, Salman Khurshid statement

Operation Sindoor: क्या घोर मोदी विरोधी कांग्रेसी भी राहुल गांधी की राजनीति से दूर हो रहे हैं ?

नई दिल्ली। देश के सफल सैन्य अभियान Operation Sindoor को लेकर अब राजनीतिक हलकों में दिलचस्प बदलाव देखने को मिल रहे हैं। विपक्ष में बैठी Congress पार्टी, जो अब तक इस ऑपरेशन को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर सवाल उठाती रही थी, अब उसके कई वरिष्ठ नेता इस मुद्दे पर सरकार और भारतीय सेना के समर्थन में आ गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह समर्थन उन चेहरों की ओर से आ रहा है जिन्हें कभी कट्टर मोदी विरोधी माना जाता था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री Salman Khurshid ने हाल ही में एक बयान में यह स्पष्ट किया कि पाकिस्तान से हुई बातचीत में किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं रही। पार्टी लाइन से अलग हुई आवाजें जहां एक ओर Rahul Gandhi और Mallikarjun Kharge की अगुवाई में कांग्रेस नेतृत्व इस अभियान पर सवाल उठाने में लगा रहा, वहीं पार्टी के अंदर से ही ऐसी आवाजें सामने आईं जो इस लाइन से पूरी तरह अलग थीं।Salman Khurshid ने विदेश सचिव Vikram Misri की ब्रीफिंग के बाद कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच जो कुछ भी हुआ, उसमें किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं थी। उनके अनुसार, “जब मामला गंभीर हो गया था, तब भी इसे सुलझाने की पहल पाकिस्तान के DGMO (Director General of Military Operations) ने की थी। भारत ने स्पष्ट कर दिया था कि अगर पाकिस्तान गंभीर है, तो हम भी तैयार हैं।” Trump का दावा और कांग्रेस का विरोध कांग्रेस ने अपने पिछले बयानों में यह आरोप लगाया था कि इस ऑपरेशन में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान के साथ बातचीत में मध्यस्थता की थी, जो कि भारत की स्थापित विदेश नीति के खिलाफ है। लेकिन खुद ट्रंप ने भी बाद में इस दावे से पीछे हटते हुए भारत के स्टैंड को स्वीकार किया था। देश की एकजुटता बनी सबसे बड़ी ताकत Operation Sindoor की सफलता का सबसे बड़ा आधार रहा राष्ट्रीय एकता। सभी राजनीतिक दलों ने सरकार के साथ खड़े होकर यह संदेश दिया कि जब बात देश की सुरक्षा की हो, तो सब एक हैं। हालांकि अब कांग्रेस के अंदर इस अभियान को लेकर जो वैचारिक मतभेद उभर रहे हैं, वह 2024 के बाद बदलते राजनीतिक माहौल की ओर इशारा करते हैं। इस पूरे घटनाक्रम से यह साफ हो गया है कि भारत की सख्त नीति, सेना की कार्रवाई और कूटनीति का ऐसा मेल है, जिस पर विपक्ष भी एकमत नहीं रह पा रहा है। कांग्रेस पार्टी के अंदर ही अब ऐसे नेता सामने आ रहे हैं जो बिना लाग-लपेट के कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने बिल्कुल सही किया। यदि आप इस प्रकार के विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्ट्स पढ़ना चाहते हैं, तो जुड़े रहें देश हरपल के साथ – जहां हर खबर है ‘हरपल’ की।
Read more
"JYOTI ने कहा- PAKISTAN में मेरी शादी करवा दो..." – ISI एजेंट से WhatsApp CHAT वायरल, Pathankot गई लेकिन VIDEO नहीं बनाया

“JYOTI ने कहा- PAKISTAN में मेरी शादी करवा दो…” – ISI AGENT से WhatsApp CHAT वायरल, Pathankot गई लेकिन VIDEO नहीं बनाया

दिल को चौंका देने वाली एक कहानी सामने आई है। एक भारतीय यूट्यूबर, JYOTI MALHOTRA, की वॉट्सऐप चैट सामने आई है जिसमें वो एक PAKISTAN ISI एजेंट से बात कर रही है। चैट में ज्योति ने कहा – “PAKISTAN में मेरी शादी करवा दो”। यूट्यूबर ज्योति पठानकोट घूमने गई थी। आमतौर पर वह वहां की वीडियो बनाती है और यूट्यूब पर शेयर करती है, लेकिन इस बार उसने कोई वीडियो नहीं बनाया। इसने जांच एजेंसियों को शक में डाल दिया। जब जांच शुरू हुई, तो ज्योति के मोबाइल की वॉट्सऐप चैट सामने आई, जिसमें वो ISI एजेंट से बात कर रही थी। उसने पाकिस्तान में शादी करवाने की बात कही और कुछ खास जानकारियां भी साझा की थीं। पठानकोट एक संवेदनशील जगह है – यहां भारतीय सेना का बड़ा बेस है। अगर कोई वहां बिना किसी मकसद के जाए और वीडियो भी न बनाए, तो सवाल उठना लाजमी है। जांच में ये भी सामने आया है कि ज्योति कई बार पाकिस्तानी नंबरों से बात कर चुकी थी। अब ये पता लगाया जा रहा है कि वो ISI के लिए कोई काम कर रही थी या उसे बहकाया गया था। ज्योति की चैट में भावनाएं भी दिखती हैं। उसने लिखा कि वो पाकिस्तान में जिंदगी शुरू करना चाहती है। सवाल ये उठता है – क्या उसने अपने दिल की सुनी या देश से गद्दारी की? जांच जारी, जवाब का इंतजार फिलहाल जांच एजेंसियां ज्योति से पूछताछ कर रही हैं। उसके यूट्यूब चैनल, कॉल रिकॉर्ड्स और बैंक डिटेल्स की भी जांच हो रही है। देश की सुरक्षा से जुड़ा ये मामला अब गंभीर मोड़ पर है।
Read more
Waqf Act

Waqf Amendment Act 2025: वक्फ संशोधन अधिनियम पर Supreme Court में सुनवाई जारी, CJI ने कही अहम बात

वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 (Waqf Amendment Act 2025) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज एक अहम सुनवाई हुई। इस दौरान चीफ जस्टिस बी. आर. गवई (CJI B.R. Gavai) और जस्टिस ए. जी. मसीह की पीठ ने केंद्र सरकार और याचिकाकर्ताओं की दलीलों को सुना। इस अधिनियम को लेकर कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं, जिनमें इसकी संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाए गए हैं। केंद्र सरकार की दलील: सुनवाई को 3 मुद्दों तक सीमित रखने की अपील सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया कि सुनवाई को केवल तीन प्रमुख बिंदुओं तक सीमित रखा जाए, जिन पर केंद्र पहले ही जवाब दाखिल कर चुका है। उनका कहना था कि इससे मामले की प्रक्रिया स्पष्ट और सीमित दायरे में रहेगी। याचिकाकर्ताओं का विरोध: “टुकड़ों में न्याय नहीं हो सकता” वरिष्ठ अधिवक्ताओं कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने इस प्रस्ताव का पुरज़ोर विरोध किया। उन्होंने कोर्ट से अपील की कि पूरे अधिनियम की समग्र समीक्षा की जाए, ना कि सिर्फ कुछ मुद्दों की। उन्होंने इसे “संविधान की मूल भावना के खिलाफ” बताया। CJI की अहम टिप्पणी: “बहुत मजबूत मामला हो तभी कोर्ट करेगा हस्तक्षेप” मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने सुनवाई के दौरान कहा: “संसद द्वारा बनाए गए कानूनों को संविधान सम्मत माना जाता है। जब तक कोई बहुत ही मज़बूत और गंभीर आपत्ति न हो, तब तक अदालतें दखल नहीं देतीं।” याचिकाकर्ताओं की मुख्य आपत्तियाँ वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 की प्रमुख बातें हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
YouTuber

Hisar YouTuber ज्योति मल्होत्रा बनी Pakistan Spy? NIA जांच में बड़ा खुलासा

हरियाणा के हिसार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां की मशहूर YouTuber ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी (Pakistan Spy) करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), मिलिट्री इंटेलिजेंस (MI), और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा की जा रही है। ISI एजेंट से जुड़ी व्हाट्सएप चैट्स से खुलासा सूत्रों के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा YouTuber के व्हाट्सएप चैट्स में ISI अधिकारी अली हसन के साथ लगातार बातचीत सामने आई है। इन चैट्स में अली हसन ने अटारी बॉर्डर पर मौजूद अंडरकवर भारतीय एजेंट्स की जानकारी मांगी थी। इतना ही नहीं, पाकिस्तान यात्रा के दौरान ज्योति के लिए लाहौर के एक फाइव-स्टार होटल में ठहरने और सिक्योरिटी की व्यवस्था भी ISI ने की थी। विदेश यात्राओं के दौरान दी गई संवेदनशील जानकारी ज्योति पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि चीन, बांग्लादेश और दुबई की भी यात्राएं कर चुकी है। जांच एजेंसियों का दावा है कि इन यात्राओं के दौरान वह भारत से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां विदेशी एजेंसियों को भेज रही थी। डिजिटल प्लेटफॉर्म से जासूसी का नया तरीका यह केस भारत में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के जरिए हो रही जासूसी का ताजा उदाहरण है। ISI जैसे दुश्मन संगठन अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर भारत के खिलाफ जासूसी के नए तरीके अपना रहे हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 164 165 166 167 168 179

Editor's Picks

Govind Giri

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: Govind Giri का बड़ा दावा, बोले- गलत बताए जा रहे चोरी के आंकड़े

मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर अब गोविंद गिरी महाराज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चोरी की रकम को लेकर चल रही चर्चाओं पर सफाई देते हुए कहा कि घटना में नुकसान को लेकर जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वे वास्तविकता से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जा रहे हैं। गोविंद गिरी के मुताबिक, चोरी की राशि 3 करोड़ रुपये से अधिक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। बिना आधिकारिक पुष्टि के बड़ी रकम के दावे करना सही नहीं है, क्योंकि इससे लोगों में भ्रम फैलता है। Govind Giri ने क्या कहा? Govind Giri ने चढ़ावा चोरी मामले पर बोलते हुए कहा कि मंदिरों में आने वाला दान और चढ़ावा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा होता है। इसलिए इस तरह के मामलों में सही जानकारी सामने आना बेहद जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि चोरी की रकम को लेकर कुछ जगहों पर जो आंकड़े बताए जा रहे हैं, वे वास्तविक स्थिति से काफी अलग हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें। चोरी की रकम को लेकर बना हुआ है विवाद चढ़ावा चोरी की खबर सामने आने के बाद से ही नुकसान की राशि को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे थे। कुछ रिपोर्ट्स में बड़ी रकम का जिक्र किया गया था, जिसके बाद यह मामला काफी चर्चा में आ गया। अब गोविंद गिरी के बयान के बाद एक बार फिर चोरी की वास्तविक राशि को लेकर बहस शुरू हो गई है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कुल कितना नुकसान हुआ है। जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई फिलहाल मामले की जांच जारी है। संबंधित अधिकारी घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी कैसे हुई और इसमें कितनी राशि या सामान का नुकसान हुआ। गोविंद गिरी ने उम्मीद जताई कि जांच के बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल इस घटना के बाद धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिरों में दान और चढ़ावे की सुरक्षा के लिए आधुनिक निगरानी व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन जरूरी है। मंदिरों में आने वाला चढ़ावा लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा होता है, ऐसे में इस तरह की घटनाएं चिंता बढ़ाती हैं। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
CBSE

CBSE Education Rule 2026: Third Language Assessment में फेल हुए तो नहीं मिलेगा 10वीं का Certificate

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए भाषा शिक्षा से जुड़ा एक बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के तहत अब छात्रों को Class 10 Pass Certificate पाने के लिए Third Language (तीसरी भाषा) में भी सफल होना जरूरी होगा। हालांकि, थर्ड लैंग्वेज की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी, लेकिन स्कूल द्वारा कराए जाने वाले Internal Assessment में पास होना अनिवार्य रहेगा। यह नया नियम उन छात्रों पर लागू होगा जो Academic Session 2026-27 में Class 9 में प्रवेश लेंगे और 2027-28 में Class 10 Board Exam देंगे। CBSE का यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत छात्रों में बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। CBSE Third Language Rule: क्या बदला है? अब तक कई छात्र तीसरी भाषा को केवल एक अतिरिक्त विषय के रूप में देखते थे, लेकिन नए नियम के बाद इसकी अहमियत बढ़ जाएगी। CBSE के अनुसार, कक्षा 9 और 10 के छात्रों को तीन भाषाओं का अध्ययन करना होगा। नए नियम की मुख्य बातें: Third Language में Fail होने पर क्या होगा? CBSE ने छात्रों को राहत देते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि अगर कोई छात्र Third Language Internal Assessment में सफल नहीं हो पाता है, तो उसे सुधार का मौका दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में: NEP 2020 के तहत क्यों आया यह बदलाव? CBSE का मानना है कि आज के समय में भाषा का ज्ञान केवल परीक्षा तक सीमित नहीं होना चाहिए। नई शिक्षा नीति 2020 में छात्रों को कई भाषाओं को समझने और सीखने पर जोर दिया गया है। Third Language को अनिवार्य करने का उद्देश्य है कि छात्र: Students और Parents के लिए जरूरी जानकारी नए नियम को लेकर छात्रों और अभिभावकों के मन में कई सवाल हैं। उन्हें ध्यान रखना होगा कि: CBSE Education System में बड़ा बदलाव CBSE का यह फैसला स्कूल शिक्षा प्रणाली में भाषा सीखने के तरीके को बदल सकता है। अब छात्रों को केवल मुख्य विषयों पर ही नहीं, बल्कि भाषा कौशल पर भी ध्यान देना होगा। छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे Third Language को बोझ न समझें, बल्कि इसे नई भाषा सीखने और अपनी क्षमता बढ़ाने के अवसर के रूप में देखें।
FIFA World Cup 2026

FIFA World Cup 2026: France vs Spain का हाई-वोल्टेज Semifinal, 20 साल पुरानी राइवलरी फिर होगी ताजा

FIFA World Cup 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। फुटबॉल प्रेमियों की नजरें मंगलवार को अमेरिका के डलास स्थित AT&T Stadium पर टिकी होंगी, जहां टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल France और Spain के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला सिर्फ फाइनल में पहुंचने की जंग नहीं है, बल्कि दो ऐसी टीमों की भिड़ंत भी है, जिन्होंने पिछले कई वर्षों में विश्व फुटबॉल पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। इस मैच की सबसे खास बात यह है कि फ्रांस और स्पेन 20 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में आमने-सामने होंगे। आखिरी बार दोनों टीमें 2006 विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में भिड़ी थीं, जहां फ्रांस ने 3-1 से जीत दर्ज कर स्पेन का सफर समाप्त कर दिया था। 20 साल पुरानी यादें फिर होंगी ताजा 2006 के उस मुकाबले में जिदान की कप्तानी वाली फ्रांस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब दो दशक बाद तस्वीर बदल चुकी है। दोनों टीमों में नए सितारे हैं, नई रणनीतियां हैं और लक्ष्य सिर्फ एक—विश्व कप के फाइनल में जगह बनाना। फुटबॉल प्रशंसकों के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि दोनों टीमें इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार तक पहुंची हैं। Mbappe vs Lamine Yamal: मैच का सबसे बड़ा आकर्षण अगर इस सेमीफाइनल की सबसे बड़ी व्यक्तिगत टक्कर की बात करें तो सभी की नजरें किलियन एम्बाप्पे और लामिन यमाल पर रहेंगी। फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे इस विश्व कप में अब तक 8 गोल कर चुके हैं। उनकी गति, शानदार फिनिशिंग और बड़े मैचों में दबाव झेलने की क्षमता फ्रांस की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। गोल्डन बूट की रेस में भी वे सबसे आगे हैं। वहीं, स्पेन के युवा स्टार लामिन यमाल ने अपनी तेज रफ्तार, बेहतरीन ड्रिब्लिंग और आक्रामक खेल से दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। कम उम्र में जिस आत्मविश्वास के साथ वह बड़े मुकाबले खेल रहे हैं, उसने उन्हें इस टूर्नामेंट के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है। दोनों टीमों का सेमीफाइनल तक का सफर फ्रांस ने पूरे टूर्नामेंट में संतुलित प्रदर्शन किया है। मजबूत डिफेंस और तेज काउंटर अटैक के दम पर टीम ने हर चुनौती का सामना किया। क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को हराकर फ्रांस ने अंतिम चार में जगह बनाई। दूसरी ओर, स्पेन ने अपनी पारंपरिक पासिंग फुटबॉल और युवा खिलाड़ियों के दम पर शानदार प्रदर्शन किया। बेल्जियम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जीतने के बाद टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ सेमीफाइनल में उतरेगी। फ्रांस बनाएगा रिकॉर्ड या स्पेन लिखेगा नया इतिहास? फ्रांस के पास लगातार तीसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने का मौका है। अगर टीम जीत हासिल करती है तो यह आधुनिक फुटबॉल के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स में शामिल होगा। वहीं स्पेन की कोशिश 2010 के बाद एक बार फिर विश्व कप ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों को मजबूत करने की होगी। युवा खिलाड़ियों से सजी टीम के पास इतिहास बदलने का सुनहरा अवसर है। डलास में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला अमेरिका का AT&T Stadium इस महामुकाबले का गवाह बनेगा। स्टेडियम में हजारों दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, जबकि दुनिया भर के करोड़ों फुटबॉल फैंस टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस मैच को देखेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुकाबला केवल स्टार खिलाड़ियों का नहीं, बल्कि दोनों कोचों की रणनीति की भी परीक्षा होगी। जहां फ्रांस तेज काउंटर अटैक पर भरोसा करेगा, वहीं स्पेन गेंद पर नियंत्रण रखते हुए विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश करेगा। फाइनल का टिकट दांव पर इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे FIFA World Cup 2026 Final में पहुंचेगी, जहां उसका सामना दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच किसी फाइनल से कम नहीं है। फुटबॉल प्रेमियों को उम्मीद है कि France vs Spain का यह मुकाबला रोमांच, गति, शानदार गोल और यादगार पलों से भरपूर होगा। एक ओर एम्बाप्पे का अनुभव है तो दूसरी ओर यमाल का युवा जोश। अब देखना दिलचस्प होगा कि डलास की इस जंग में जीत किसकी होती है और विश्व कप ट्रॉफी की ओर एक कदम आगे कौन बढ़ाता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Monsoon

IMD Weather Alert: Monsoon Break का असर, उत्तर भारत में थमी बारिश, Arunachal में ITBP के 15 जवान फंसे

देशभर में मानसून (Monsoon) की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है। जुलाई के मध्य में जहां आमतौर पर कई राज्यों में झमाझम बारिश होती है, वहीं इस बार मौसम ने अलग ही तस्वीर पेश की है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 11 साल में तीसरी बार ऐसा Monsoon Break देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। दूसरी ओर, पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश और भूस्खलन से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। अरुणाचल प्रदेश में ITBP के 15 जवान खराब मौसम के कारण दुर्गम इलाके में फंस गए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए राहत अभियान जारी है। क्या है Monsoon Break और क्यों हुआ? Monsoon Break वह स्थिति होती है, जब कुछ दिनों के लिए मानसून की सक्रियता अचानक कम हो जाती है। इस दौरान उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश लगभग रुक जाती है, जबकि पूर्वोत्तर और हिमालयी क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसक गई है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में कोई मजबूत लो-प्रेशर सिस्टम सक्रिय नहीं होने के कारण बारिश का सिलसिला कमजोर पड़ गया है। UP और MP में बारिश की कमी बढ़ी चिंता मानसून की सुस्ती का सबसे ज्यादा असर खेती पर पड़ने लगा है। बारिश कम होने से धान, सोयाबीन, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई और शुरुआती बढ़वार प्रभावित हो सकती है। कई जिलों में किसान सिंचाई के वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने लगे हैं। राजस्थान, दिल्ली और आसपास के राज्यों में बढ़ी उमस मानसून कमजोर पड़ने का असर राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भी महसूस किया जा रहा है। इन इलाकों में दिन का तापमान बढ़ा है और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना कम रहेगी। Arunachal Pradesh में ITBP के जवान फंसे पूर्वोत्तर भारत में स्थिति बिल्कुल अलग है। अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। इसी बीच ITBP के 15 जवान एक दुर्गम इलाके में फंस गए। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। मौसम साफ होते ही जवानों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश तेज की जाएगी। किसानों की बढ़ी चिंता जुलाई का महीना खरीफ फसलों के लिए बेहद अहम माना जाता है। ऐसे समय में बारिश कम होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी वर्षा नहीं होती, तो कई क्षेत्रों में फसलों की पैदावार प्रभावित हो सकती है। कृषि विशेषज्ञ किसानों को सलाह दे रहे हैं कि वे स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सिंचाई और फसल प्रबंधन की योजना बनाएं। IMD ने क्या कहा? भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बंगाल की खाड़ी में नया लो-प्रेशर सिस्टम बनने की संभावना है। यदि यह सिस्टम मजबूत होता है, तो उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है और अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
LPG Cylinder

10kg Gas Cylinder: अब भारी सिलेंडर से मिलेगी राहत, जानें नया LPG Cylinder कब होगा उपलब्ध

देशभर के करोड़ों LPG उपभोक्ताओं के लिए जल्द एक नई सुविधा शुरू हो सकती है। सरकारी तेल कंपनियां 10kg के नए Lightweight LPG Cylinder को बड़े स्तर पर उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही हैं। यह सिलेंडर खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर भारी लगता है या जिनके घर में गैस की खपत कम होती है। हालांकि, इस योजना को लागू करने से पहले सरकार की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा। क्या है 10kg LPG Cylinder की खासियत? नया 10kg LPG सिलेंडर वजन में हल्का होगा और इसे उठाना, ले जाना व इस्तेमाल करना पहले की तुलना में काफी आसान रहेगा। तेल कंपनियों का मानना है कि यह सिलेंडर छोटे परिवारों और सीमित गैस उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह नया विकल्प पारंपरिक 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की जगह नहीं लेगा, बल्कि ग्राहकों को एक अतिरिक्त सुविधा देगा। किन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा? 10kg LPG Cylinder कई वर्गों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। इनमें शामिल हैं— हल्का होने की वजह से इसे बदलना और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना भी आसान होगा। 10kg LPG Cylinder की कितनी होगी कीमत? फिलहाल तेल कंपनियों ने इसकी आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सिलेंडर को कमर्शियल कैटेगरी में उपलब्ध कराया जा सकता है। ऐसे में इसकी कीमत शहर और उस समय लागू LPG दरों के आधार पर तय होगी। सरकार या तेल कंपनियों की ओर से कीमत को लेकर अंतिम घोषणा अभी बाकी है। क्या बंद हो जाएगा 14.2kg घरेलू LPG Cylinder? इस सवाल का जवाब है—नहीं। 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर पहले की तरह मिलता रहेगा। नया 10kg सिलेंडर केवल एक अतिरिक्त विकल्प होगा, ताकि उपभोक्ता अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही सिलेंडर चुन सकें। अभी कितनी है घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत? वर्तमान में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत अलग-अलग शहरों में अलग है। दिल्ली में इसकी कीमत करीब ₹942 है। वहीं कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें भी समय-समय पर तेल कंपनियों द्वारा संशोधित की जाती हैं। कब से शुरू होगी 10kg LPG Cylinder की सुविधा? अभी तक इसकी लॉन्च डेट तय नहीं की गई है। तेल कंपनियां इस योजना पर काम कर रही हैं और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद इसे पहले चुनिंदा शहरों में शुरू किया जा सकता है। बाद में इसकी उपलब्धता पूरे देश में बढ़ाई जाएगी। उपभोक्ताओं के लिए क्यों है यह बड़ी खबर? बदलती जीवनशैली और छोटे परिवारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 10kg LPG Cylinder एक बेहतर विकल्प बन सकता है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत के अनुसार गैस सिलेंडर चुनने की सुविधा मिलेगी। खासकर ऐसे लोग जो कम गैस का इस्तेमाल करते हैं या भारी सिलेंडर उठाने में असुविधा महसूस करते हैं, उनके लिए यह योजना काफी राहत देने वाली साबित हो सकती है। अगर सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो आने वाले समय में लाखों उपभोक्ताओं को हल्का, सुविधाजनक और जरूरत के हिसाब से LPG सिलेंडर का नया विकल्प मिल सकेगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.