आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsNEET Re-Exam Scam: री-एग्जाम का पेपर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स से लाखों रुपये वसूलेBREAKINGBreaking NewsRaja Raghuvanshi Case: सोनम का राजा के परिवार को जवाब, बोलीं- ‘नेपाल नहीं भागी, अभी शिलॉन्ग में हूं’BREAKINGBreaking NewsJaipur News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर को मंच पर मारे थप्पड़, प्रदर्शन में हंगामा; कई मोबाइल चोरीBREAKINGBreaking NewsRam Mandir Donation Theft Case: चढ़ावा चोरी की जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT, ट्रस्ट कर्मचारियों से होगी पूछताछBREAKINGBreaking NewsKhan Sir Controversy: रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- ‘मेरे भाई को खान सर ने मरवाया’; शिक्षक ने आरोपों को बताया गलतBREAKINGBreaking NewsGurugram IVF Case: लाखों खर्च कर पैदा किया बच्चा, DNA टेस्ट में खुला बड़ा राज; माता-पिता से नहीं मिला मेलBREAKINGBreaking NewsTMC नेता जहांगीर खान की सड़क पर परेड, कान पकड़कर मांगी माफी; 7 दिन में दूसरी बार पुलिस का बड़ा एक्शनBREAKINGEducationMonsoon 2026: Satellite तस्वीरों में गायब हुए मानसूनी बादल, MP-राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का इंतजारBREAKINGBreaking NewsNEET Re-Exam Scam: री-एग्जाम का पेपर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स से लाखों रुपये वसूलेBREAKINGBreaking NewsRaja Raghuvanshi Case: सोनम का राजा के परिवार को जवाब, बोलीं- ‘नेपाल नहीं भागी, अभी शिलॉन्ग में हूं’BREAKINGBreaking NewsJaipur News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर को मंच पर मारे थप्पड़, प्रदर्शन में हंगामा; कई मोबाइल चोरीBREAKINGBreaking NewsRam Mandir Donation Theft Case: चढ़ावा चोरी की जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT, ट्रस्ट कर्मचारियों से होगी पूछताछBREAKINGBreaking NewsKhan Sir Controversy: रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- ‘मेरे भाई को खान सर ने मरवाया’; शिक्षक ने आरोपों को बताया गलतBREAKINGBreaking NewsGurugram IVF Case: लाखों खर्च कर पैदा किया बच्चा, DNA टेस्ट में खुला बड़ा राज; माता-पिता से नहीं मिला मेलBREAKINGBreaking NewsTMC नेता जहांगीर खान की सड़क पर परेड, कान पकड़कर मांगी माफी; 7 दिन में दूसरी बार पुलिस का बड़ा एक्शनBREAKINGEducationMonsoon 2026: Satellite तस्वीरों में गायब हुए मानसूनी बादल, MP-राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का इंतजार

NE

News Elementor

Latest Posts

सागर में दिल दहला देने वाली घटना: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, शादी के जोड़े में मिले शव

मध्यप्रदेश के सागर से एक बेहद भावुक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले, और सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि दोनों शादी के जोड़े में थे। यह मामला रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर के मुठिया टोला का है। बुधवार देर रात जब परिजनों ने दोनों को फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। शादी के जोड़े में मिला शव, परिवार भी रह गया स्तब्ध जब पुलिस और परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। पत्नी काजल पटेल ने शादी की साड़ी पहन रखी थी, जबकि पति राजेंद्र उर्फ गोलू शादी वाला सूट पहने हुए था। दोनों की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र (पिता गणेश पटेल) और 21 वर्षीय काजल पटेल के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शवों को रहली स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 3 साल की शादी, लेकिन नहीं थी संतान जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी को करीब 3 साल हो चुके थे, लेकिन उनके कोई संतान नहीं थी। शुरुआती जांच में पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान रही है, हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत की वजह अब भी रहस्य रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा के मुताबिक, फिलहाल मौत के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। 👉 ऐसी ही संवेदनशील और भरोसेमंद खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

उज्जैन में ऑटो चालक की हत्या: वाइन शॉप के बाहर मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश के उज्जैन में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह आगर रोड स्थित एक वाइन शॉप के बाहर उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बेगमबाग निवासी आरिफ उर्फ भूरा (पिता गफ्फार) के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाने के साथ-साथ पेंट का काम भी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह बुधवार रात करीब 9 बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शरीर पर मिले गहरे घाव, हत्या की पुष्टि घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी पुष्पा प्रजापति और टीआई गजेंद्र पचौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को मृतक के शरीर पर चाकू के 2-3 गहरे घाव मिले हैं, जिससे साफ है कि हत्या धारदार हथियार से की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिचितों का कहना है कि आरिफ की किसी से दुश्मनी की जानकारी नहीं थी। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन करता था और अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता था। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, मृतक के पुराने विवाद और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। सीएसपी पुष्पा प्रजापति के अनुसार, मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में और स्पष्टता आएगी। 👉 ऐसे ही ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

इंदौर में दिल दहला देने वाला हादसा: खेलते बच्चे पर चढ़ी कार, पैर में फ्रैक्चर

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां खेलते हुए एक मासूम बच्चे को कार ने कुचल दिया। यह घटना मंगलवार को बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित शांति निकेतन कॉलोनी की है। घटना का वीडियो कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो बच्चे सड़क पर खेल रहे थे, तभी पीछे से आ रही ग्रे रंग की कार ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला पहिया बच्चे के पैरों के ऊपर से गुजर गया, जबकि पीछे का पहिया उसके शरीर के ऊपर से निकल गया। इसके बावजूद बच्चा हिम्मत दिखाते हुए खुद उठने की कोशिश करता नजर आया। इस हादसे में बच्चे का पैर फ्रैक्चर हो गया है। मामले में पुलिस ने जानकारी दी कि कार संजय अग्रवाल के नाम पर रजिस्टर्ड है और घटना के समय उसका ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद संजय अग्रवाल खुद घायल बच्चे को लेकर बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे और अपने ड्राइवर को थाने भेजकर FIR दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 👉 ऐसे ही ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more
Bhopal

Bhopal Murder Case चाय कारोबारी Vijay Mewada की हत्या और Asif Bam का Short Encounter

भोपाल (Bhopal) में चाय कारोबारी विजय मेवाड़ा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी आसिफ बम (Asif Bam) का पुलिस के साथ short encounter हुआ। घटना मंगलवार—बुधवार की दरमियानी रात समसपुरा और रातीबड़ के पास हुई, जिसमें आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग की, और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके घुटनों पर दो गोली मारी। हत्या का पूरा मामला करीब चार दिन पहले विजय मेवाड़ा अपने कर्मचारियों के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी आसिफ बम और उसके साथी कर्मचारियों से बहस करने लगे। विजय ने “बेटा” कहकर उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान आसिफ बम ने विजय के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कर्मचारियों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक विजय मेवाड़ा की मौत हो चुकी थी। विजय भोपाल में चाय के कारोबार के लिए जाने जाते थे और उनके निधन से स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है। आरोपी की गिरफ्तारी हत्या के बाद आरोपी आसिफ बम फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि वह एक फार्म हाउस में छिपा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और समसपुरा से भोपाल ले जा रही थी। शॉर्ट एनकाउंटर की कहानी रातीबड़ के पास आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके घुटनों पर दो गोली मारी। इस दौरान अन्य पुलिस बल भी मौके पर पहुंचे। घटना के तुरंत बाद आरोपी को हमीदिया अस्पताल लाया गया। हमीदिया अस्पताल में सुरक्षा आसिफ बम के इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अस्पताल परिसर को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मीडिया और अन्य लोगों की एंट्री फिलहाल रोक दी गई है। डॉक्टर आरोपी का इलाज कर रहे हैं और पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Bhopal में LPG सिलेंडर की कालाबाज़ारी का खुलासा, कैमरे में कैद हुआ पूरा खेल

Bhopal में LPG सिलेंडर की कालाबाज़ारी का खुलासा, कैमरे में कैद हुआ पूरा खेल

मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां LPG सिलेंडरों की कालाबाज़ारी का पूरा खेल कैमरे में कैद हो गया। इस रिपोर्ट में दिखाया गया है कि कैसे कुछ लोग घरेलू गैस सिलेंडरों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। आम जनता के लिए मिलने वाले सिलेंडर को चोरी-छिपे कमर्शियल उपयोग में लगाया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सिलेंडरों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाकर अवैध तरीके से बेचा जा रहा है। यह न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कालाबाज़ारी लंबे समय से चल रही है, लेकिन अब इसका खुलासा होने के बाद प्रशासन से सख्त कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है। अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो इससे आम उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत और महंगाई दोनों का सामना करना पड़ सकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

Jabalpur Murder Case: घोड़ी से दूर रहने की बात पर युवक की चाकू मारकर हत्या

जबलपुर में सोमवार देर रात एक 33 वर्षीय युवक की सिर्फ एक मामूली बात पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक ने शादी के दौरान सड़क से गुजर रहे कुछ लड़कों को घोड़ी से दूर रहने को कहा था, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने उसे घेरकर चाकू मार दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर उसे बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। घायल हालत में मिला, अस्पताल में मौत कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने युवक को खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। हनुमानताल और घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। आरोपियों की पहचान, तलाश जारी पुलिस ने हत्या के मामले में जीशान और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शादी समारोह में हुआ था विवाद हनुमानताल निवासी मोनू उर्फ सादिल शादियों में दूल्हे के लिए घोड़ी लगाने का काम करता था। सोमवार रात वह घमापुर में एक शादी में गया था। कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक बाइक से भीड़ के बीच से निकल रहे थे, तब मोनू ने उन्हें घोड़ी से दूर रहने को कहा, ताकि कोई हादसा न हो। पहले झगड़ा, फिर बदला इस बात को लेकर मौके पर ही विवाद हो गया, लेकिन बारात में मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए, लेकिन उन्होंने इस बात का बदला लेने की ठान ली। घर के बाहर किया हमला रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच जब मोनू घर पहुंचा और घोड़ी बांधकर घर में जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार पर था जिम्मा मृतक के भाई मोहम्मद साबिर ने बताया कि उन्हें आरोपियों की पहचान नहीं है। विवाद सिर्फ इतना था कि मोनू ने घोड़ी से दूर रहने को कहा था। मोनू ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभालता था और शादियों में घोड़ी लगाकर घर चलाता था। पुलिस जांच में जुटी हनुमानताल थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक सभी आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि जीशान और उसके साथी जल्द ही गिरफ्त में होंगे। 👉 अधिक खबरों और अपडेट के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

Young MLAs Conference 2026 Bhopal: लोकतंत्र, विकास और युवा नेतृत्व पर बड़ी चर्चा

भोपाल में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर मध्य प्रदेश विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन भी किया। भारत के विकास पर क्या बोले हरिवंश सिंह कार्यक्रम के दौरान हरिवंश सिंह ने कहा कि “विकसित भारत” का सपना पूरा करने में देश को कई दशक लगे, लेकिन आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होकर एक मजबूत लोकतांत्रिक देश के रूप में सामने आया है। उन्होंने यह भी कहा कि सही नीतियों और मजबूत संकल्प के साथ देश तेजी से आगे बढ़ सकता है। किन मुद्दों पर हुई चर्चा वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि इस सम्मेलन में अलग-अलग विचारधाराओं के विधायक एक मंच पर आए और उन्होंने अपने मतभेदों से ऊपर उठकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इनमें टेक्नोलॉजी का उपयोग, स्वच्छता अभियान, सोलर एनर्जी, शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे विषय शामिल रहे। छत्तीसगढ़ अलग होने की यादें तोमर ने भावुक होते हुए कहा कि जब छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से अलग हुआ था, तब सभी विधायकों की आंखों में आंसू थे। लेकिन आज भी दोनों राज्यों के बीच वही अपनापन और आत्मीयता बनी हुई है। उज्जैन में करेंगे महाकाल के दर्शन सम्मेलन के समापन के बाद सभी विधायक उज्जैन जाकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की थी। इस दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सीएम मोहन यादव का संदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन बहुत जरूरी हैं। उन्होंने विधायकों से कहा कि वे जनता के बीच रहें और अपने क्षेत्र की अच्छाइयों के साथ कमजोरियों को भी समझें। छात्र संघ चुनाव की मांग वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छात्र संघ चुनाव दोबारा शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि युवाओं में नेतृत्व की शुरुआत कॉलेज से होती है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए यह जरूरी है। 👉 अधिक खबरों और अपडेट के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

इंदौर हादसा: सागर समृद्धि अपार्टमेंट की घटना ने परिवार को तोड़ा, बच्चों से दो दिन छुपाई गई मां की मौत

इंदौर के लसूड़िया स्थित सागर समृद्धि अपार्टमेंट में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक खुशहाल परिवार को पलभर में बिखेर दिया। इस हादसे का सबसे मार्मिक पहलू वे छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिन्हें दो दिन तक यह तक नहीं बताया गया कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मासूम बेटे का इंतजार: “मम्मा आएंगी तब ही खाना खाऊंगा” पति सौरभ पांडे ने बताया कि घटना के बाद जब बड़े बेटे ने फोन कर खाने के लिए पूछा, तो उन्होंने उसे समझाया कि “मम्मा की तबीयत ठीक नहीं है, दो दिन में आ जाएंगी।”इस पर बेटे ने मासूमियत से कहा—“मम्मा आ जाएंगी तब ही खाना खाऊंगा…” दो दिन बाद जब मां की पार्थिव देह घर पहुंची, तब बच्चों को सच्चाई बताई गई। यह सुनते ही दोनों बच्चे फूट-फूटकर रो पड़े। छोटा बेटा अब भी यह समझ नहीं पा रहा कि उसकी मां हमेशा के लिए उसे छोड़कर चली गई है। मां के जन्मदिन पर खुशियां मनाने की थी तैयारी सौरभ ने बताया कि जिस दिन यह हादसा हुआ, उसी दिन उन्होंने डीबी प्राइड में नया फ्लैट बुक किया था। संयोग से उस दिन शंपा की मां का जन्मदिन भी था, इसलिए वे इसे एक अच्छा और शुभ कदम मान रहे थे। लेकिन उसी दिन घटी इस घटना ने सारी खुशियां छीन लीं। जिस घर में पूजा हुई, वहीं से निकली अंतिम यात्रा नवंबर में पूरे परिवार ने इसी फ्लैट में गृह प्रवेश की पूजा की थी। लेकिन अब उसी घर से शंपा की अंतिम यात्रा निकली। सौरभ कहते हैं—“ऐसा लगा जैसे हमारे परिवार में बम फट गया हो… एक मिनट में सब खत्म हो गया।” पहले मां का निधन, अब यह हादसा सौरभ के मुताबिक, तीन महीने पहले ही शंपा की मां का ब्रेन हेमरेज से निधन हुआ था। परिवार अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि यह दूसरी बड़ी त्रासदी सामने आ गई। AIRBNB विवाद के बाद बदलने लगा मन सागर समृद्धि अपार्टमेंट में शिफ्ट होने के बाद सौरभ को सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां उन्हें पता चला कि बिल्डिंग में AIRBNB के जरिए कुछ संदिग्ध गतिविधियों को लेकर विवाद चल रहे हैं। रंगपंचमी के आसपास इस जानकारी के बाद परिवार ने तय किया था कि वे फ्लैट बेच देंगे या किराए पर दे देंगे। हालांकि शुरुआत में लगा कि हालात सामान्य हो जाएंगे, लेकिन एक हफ्ते पहले हुए विवाद के बाद उन्होंने तुरंत नया फ्लैट देखने का फैसला कर लिया और ऑनलाइन विज्ञापन भी डाल दिया था। 👉 ऐसी ही भावनात्मक और सच्ची खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

लुटेरे की बाइक का पेट्रोल खत्म, ग्रामीणों ने दबोचा:जबलपुर में हाथ-पैर बांधकर कर दी पिटाई, पुलिस के सामने उगले गैंग के राज

मध्य प्रदेश के जबलपुर में लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 3 बाइकों पर सवार 5 बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट से 27 हजार रुपए नकद, लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। हालांकि भागते समय किस्मत ने एक आरोपी का साथ नहीं दिया और वह ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। जानकारी के मुताबिक, दमोह जिले के समना गांव निवासी 34 वर्षीय हेमेंद्र पटेल एक निजी कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। वे हर महीने गांव-गांव जाकर किस्त वसूलते हैं और दफ्तर में जमा करते हैं। ऐसे रची गई लूट की साजिश 27 मार्च की शाम हेमेंद्र झगरा गांव से वसूली कर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और बहाना बनाया कि उनकी मां की तबीयत खराब है, इसलिए पेट्रोल दे दें। जब हेमेंद्र ने मना किया, तो बदमाशों ने जबरदस्ती रोक लिया। तभी दूसरी बाइक से तीन और साथी आ गए। पांचों ने मिलकर हेमेंद्र के साथ मारपीट की और नकदी, लैपटॉप व दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। पेट्रोल खत्म होने से फंसा आरोपी घटना के बाद हेमेंद्र की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लुटेरों का पीछा किया। कुछ दूर जाने पर एक बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। एक आरोपी अपने साथी के साथ भाग निकला, लेकिन बाइक चला रहा बदमाश ग्रामीणों के हाथ लग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने पहले उसकी पिटाई की, फिर हाथ-पैर बांधकर पुलिस को सौंप दिया। पूरे गैंग का हुआ पर्दाफाश पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपने बाकी साथियों के नाम-पते बता दिए। इसके बाद पुलिस ने अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी पाटन और दमोह इलाके के रहने वाले हैं। पहले शराब, फिर बनाया प्लान पुलिस के अनुसार, 26 मार्च को सभी आरोपी एक साथ बैठे, शराब पी और फिर लूट की साजिश रची। झगरा गांव के बाहर घात लगाकर बैठे थे और जैसे ही हेमेंद्र वहां से गुजरे, उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश बेलखाड़ू चौकी प्रभारी राजेश धुर्वे के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी शुरुआत में पुलिस को गुमराह करता रहा—कभी भूख तो कभी प्यास का बहाना बनाता रहा। लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया सामान—नकदी, लैपटॉप और दस्तावेज—बरामद कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गैंग ने पहले और किन-किन जगहों पर वारदात की है। 👉 ऐसी ही ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

शहर में फर्जी सिम कार्ड का बड़ा नेटवर्क उजागर, सैकड़ों सिम एक ही फोटो से एक्टिव

शहर में फर्जी सिम कार्ड बनाने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इस मामले में एक पॉइंट ऑफ सेल (POS) शॉप संचालक ने हैरान करने वाला खेल खेला—एक ही व्यक्ति के आधार कार्ड और फोटो का इस्तेमाल कर सैकड़ों लोगों के नाम पर सिम कार्ड जारी कर दिए गए। इस पूरे मामले का पर्दाफाश तब हुआ, जब जिस व्यक्ति की फोटो बार-बार सिम फॉर्म में लगाई जा रही थी, वह खुद पुलिस के पास पहुंच गया। इसके बाद जांच शुरू हुई और धीरे-धीरे पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। पुलिस को शक है कि इन फर्जी सिम कार्ड्स का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड में किया गया होगा। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क के खुलने से कई पुराने साइबर अपराधों की कड़ियां भी जुड़ सकती हैं। एएसपी विदिता डागर के अनुसार, जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी उमेश कुशवाह (निवासी गिरवाई, मूल रूप से भिंड) ने अपने साथी आशीष नागर को लालच देकर इस काम में शामिल किया था। आशीष का काम ग्राहकों की जगह अपनी फोटो लगाकर सिम एक्टिवेट करना था। इसके बदले उसे हर सिम पर करीब 500 रुपए मिलते थे, जबकि आरोपी एक सिम के लिए 1000 से 1500 रुपए तक वसूलता था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य आरोपी ने इंस्टाग्राम मैसेंजर के जरिए अपने साथी को अंडरग्राउंड होने की सलाह दी थी। इसी तरीके से एक ही फोटो और आधार का इस्तेमाल कर सैकड़ों फर्जी सिम एक्टिव कर दिए गए। ऑपरेशन ‘FACE’ के तहत पहली बड़ी कार्रवाई भोपाल पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘FACE’ (Facial Authentication Compliance Enforcement) के तहत ग्वालियर में यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। झांसी रोड थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। एक ही इलाके के नाम पर जारी किए गए सिम अब तक पुलिस ने 7 फर्जी सिम बरामद किए हैं। ये सभी सिम गुढ़ा-गुढ़ी का नाका क्षेत्र की प्रीतमपुर कॉलोनी और कुम्हारों के मोहल्ले के लोगों के नाम पर जारी किए गए थे, जबकि उनमें एक ही व्यक्ति की फोटो लगी हुई थी। आगे और बड़े खुलासे संभव पुलिस का कहना है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, फर्जी सिम नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। साथ ही कई ऑनलाइन फ्रॉड मामलों में इन सिम कार्ड्स के इस्तेमाल की बात भी सामने आ सकती है। 👉 ऐसे ही अपडेट्स और खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more
1 24 25 26 27 28 53

Editor's Picks

NEET Re-Exam Scam: री-एग्जाम का पेपर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स से लाखों रुपये वसूले

NEET Re-Exam Scam: री-एग्जाम का पेपर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स से लाखों रुपये वसूले

देशभर में NEET परीक्षा को लेकर चल रही चिंता के बीच एक बड़ा ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने NEET री-एग्जाम का पेपर दिलाने और परीक्षा में मदद कराने के नाम पर 1000 से ज्यादा छात्रों और उनके परिवारों से लाखों रुपये की ठगी की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्थान और बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए छात्रों को निशाना बना रहे थे। कैसे करते थे ठगी? पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को एजेंट या परीक्षा से जुड़े लोगों के रूप में पेश करते थे। वे छात्रों को दावा करते थे कि उनके पास NEET री-एग्जाम का पेपर और परीक्षा से जुड़ी “गुप्त जानकारी” है। इसके बदले छात्रों और अभिभावकों से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए जाते थे। कई लोगों से हजारों से लेकर लाखों रुपये तक वसूले गए। 1000 से ज्यादा छात्र बने शिकार जांच एजेंसियों के अनुसार, देश के अलग-अलग राज्यों के 1000 से ज्यादा छात्र इस साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। आरोपी सोशल मीडिया ग्रुप, टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सऐप के जरिए छात्रों तक पहुंचते थे। जैसे ही पैसे मिलते, आरोपी नंबर बंद कर देते या संपर्क खत्म कर देते थे। राजस्थान और बिहार से गिरफ्तारी पुलिस ने डिजिटल ट्रांजैक्शन और मोबाइल लोकेशन की मदद से तीन आरोपियों को राजस्थान और बिहार से गिरफ्तार किया। उनके पास से मोबाइल फोन, बैंक खाते और कई डिजिटल सबूत भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं।
Raja Raghuvanshi Case: सोनम का राजा के परिवार को जवाब, बोलीं- ‘नेपाल नहीं भागी, अभी शिलॉन्ग में हूं’

Raja Raghuvanshi Case: सोनम का राजा के परिवार को जवाब, बोलीं- ‘नेपाल नहीं भागी, अभी शिलॉन्ग में हूं’

Raja Raghuvanshi Case: सोनम का राजा के परिवार को जवाब, बोलीं- ‘नेपाल नहीं भागी, अभी शिलॉन्ग में हूं’ केस में नया मोड़ सामने आया है। मामले में चर्चा में चल रहीं सोनम ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राजा के परिवार के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि वह नेपाल नहीं भागीं, बल्कि अभी भी शिलॉन्ग में ही मौजूद हैं। सोनम का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया और परिवार की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे थे कि वह अचानक कहां गायब हो गईं। ‘मैं शिलॉन्ग में हूं, कहीं नहीं भागी’ मीडिया से बातचीत में सोनम ने कहा कि उनके खिलाफ कई गलत बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह नेपाल नहीं गई हैं और फिलहाल शिलॉन्ग में रह रही हैं। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर बेवजह अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, जिससे उनकी छवि खराब हो रही है। खर्चों को लेकर पूछे गए सवाल जब सोनम से पूछा गया कि वह शिलॉन्ग में रहने और बाकी खर्चों का इंतजाम कैसे कर रही हैं, तो उन्होंने इस सवाल का सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं इस बारे में कुछ नहीं बताऊंगी।” उनके इस जवाब के बाद मामले को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। परिवार लगातार उठा रहा सवाल राजा के परिवार की ओर से पहले भी कई सवाल उठाए गए थे। परिवार का आरोप है कि मामले में कई बातें अभी साफ नहीं हुई हैं और जांच पूरी पारदर्शिता से होनी चाहिए। वहीं, सोनम लगातार खुद को निर्दोष बता रही हैं और कह रही हैं कि उनके खिलाफ गलत माहौल बनाया जा रहा है।
Jaipur News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर को मंच पर मारे थप्पड़, प्रदर्शन में हंगामा; कई मोबाइल चोरी

Jaipur News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर को मंच पर मारे थप्पड़, प्रदर्शन में हंगामा; कई मोबाइल चोरी

राजस्थान की राजधानी Jaipur में उस समय बड़ा हंगामा हो गया, जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर के साथ मंच पर मारपीट की घटना सामने आई। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें थप्पड़ मार दिए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर प्रदर्शनकारी और समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कई लोगों ने आरोप लगाया कि हंगामे के बीच उनके मोबाइल फोन भी चोरी हो गए। कार्यक्रम के दौरान बिगड़ा माहौल बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक कुछ लोगों और पार्टी समर्थकों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर को मंच पर थप्पड़ मारने की घटना हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थकों के बीच हुई झड़प घटना के बाद पार्टी समर्थक और विरोधी गुट आमने-सामने आ गए। कई लोगों के बीच जमकर बहस और धक्का-मुक्की हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने माहौल शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल पर तनाव बना रहा। कई लोगों ने मोबाइल चोरी की शिकायत की हंगामे के बीच कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन गायब होने की शिकायत की है। भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया होने की आशंका जताई जा रही है।
Ram Mandir Donation Theft Case: चढ़ावा चोरी की जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT, ट्रस्ट कर्मचारियों से होगी पूछताछ

Ram Mandir Donation Theft Case: चढ़ावा चोरी की जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT, ट्रस्ट कर्मचारियों से होगी पूछताछ

अयोध्या के Ram Mandir में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब इस मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अयोध्या पहुंच गई है। टीम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े संदिग्ध कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ करेगी। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने साफ कहा है कि मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। क्या है पूरा मामला? रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे और दान राशि में गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में कुछ कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इसी वजह से SIT अब सीधे अयोध्या पहुंचकर पूछताछ कर रही है। ट्रस्ट कर्मचारियों से हो सकती है कड़ी पूछताछ सूत्रों के अनुसार, जांच टीम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कई कर्मचारियों और स्टाफ से सवाल-जवाब करेगी। CCTV फुटेज, रिकॉर्ड और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। SIT यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी कैसे हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
Khan Sir Controversy: रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- ‘मेरे भाई को खान सर ने मरवाया’; शिक्षक ने आरोपों को बताया गलत

Khan Sir Controversy: रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- ‘मेरे भाई को खान सर ने मरवाया’; शिक्षक ने आरोपों को बताया गलत

पटना के चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर Khan Sir एक नए विवाद में घिर गए हैं। रौशन आनंद नाम के युवक ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उसके भाई की मौत के पीछे खान सर का हाथ है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मामला तेजी से वायरल हो गया है। हालांकि, खान सर ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि युवक की मौत बीमारी की वजह से नेपाल में हुई थी और इस मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। क्या है पूरा मामला? रौशन आनंद ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि उसके भाई की मौत सामान्य नहीं थी। उसने दावा किया कि इस घटना के पीछे खान सर जिम्मेदार हैं। हालांकि, उसने अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सार्वजनिक नहीं किया है। दूसरी ओर, खान सर ने कहा कि मृतक लंबे समय से बीमार था और इलाज के दौरान नेपाल में उसकी मौत हुई। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठे हैं। आज होगा अंतिम संस्कार परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, युवक का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और स्थानीय लोग भी इस मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, जबकि कई लोग बिना सबूत आरोप लगाने पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.