आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsAmit Shah से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं के बीच बढ़ी सियासी हलचलBREAKINGMore NewsTMC नेताओं पर बढ़ी कार्रवाई: कैलाश मिश्रा गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा भी अरेस्टBREAKINGBreaking NewsIATA : एशिया-पैसिफिक में एविएशन बूम: 2044 तक 4.1 अरब यात्री, भारत निभा रहा अहम भूमिकाBREAKINGBreaking NewsD. K. Shivakumar का बयान: “मैं अपना धर्म और पहचान नहीं छोड़ सकता”, आस्था को लेकर दी सफाईBREAKINGMore NewsHaircut Price Hike: अब सैलून सेवाएं 20% महंगी, जानें नई रेट लिस्टBREAKINGMore NewsJalandhar पुलिस एनकाउंटर जैसा मामला: गिरफ्तारी के दौरान गोली चलने से आरोपी की मौत, परिवार पर हमला करने का आरोपBREAKINGBreaking NewsVaibhav Suryavanshi को लेकर BCCI का बड़ा फैसला: इंग्लैंड दौरे पर माता-पिता भी साथ जाएंगेBREAKINGBreaking NewsMiddle east तनाव बढ़ा: अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा कियाBREAKINGBreaking NewsAmit Shah से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं के बीच बढ़ी सियासी हलचलBREAKINGMore NewsTMC नेताओं पर बढ़ी कार्रवाई: कैलाश मिश्रा गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा भी अरेस्टBREAKINGBreaking NewsIATA : एशिया-पैसिफिक में एविएशन बूम: 2044 तक 4.1 अरब यात्री, भारत निभा रहा अहम भूमिकाBREAKINGBreaking NewsD. K. Shivakumar का बयान: “मैं अपना धर्म और पहचान नहीं छोड़ सकता”, आस्था को लेकर दी सफाईBREAKINGMore NewsHaircut Price Hike: अब सैलून सेवाएं 20% महंगी, जानें नई रेट लिस्टBREAKINGMore NewsJalandhar पुलिस एनकाउंटर जैसा मामला: गिरफ्तारी के दौरान गोली चलने से आरोपी की मौत, परिवार पर हमला करने का आरोपBREAKINGBreaking NewsVaibhav Suryavanshi को लेकर BCCI का बड़ा फैसला: इंग्लैंड दौरे पर माता-पिता भी साथ जाएंगेBREAKINGBreaking NewsMiddle east तनाव बढ़ा: अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा किया

NE

News Elementor

Latest Posts

E-Rickshaw

Bhopal Transport Crisis बसें घटीं, E-Rickshaw बढ़े जनता बेहाल, ट्रैफिक बेकाबू!

भोपाल में Public Transport की हालत खराब, City Link Bus Routes सिर्फ 6 बचे भोपाल में सार्वजनिक परिवहन (Public Transport) की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। Bhopal City Link Limited (BCLL) ने पहले जहां करीब 25 रूट्स पर बसें चलाई थीं, अब यह संख्या घटकर सिर्फ 6 रह गई है। लगभग 250 बसों को 9 महीने में सेवा से हटा लिया गया, जिससे हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं, छात्र और कामकाजी लोग अब मजबूरी में प्राइवेट साधनों, खासकर ई-रिक्शा (E-Rickshaw) का सहारा ले रहे हैं। E-Rickshaw Boom in Bhopal: जहां बसें रुकीं, वहां ई-रिक्शा दौड़े E-Rickshaws की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले साल जहां 2,500 ई-रिक्शा पंजीकृत थे, वहीं अब यह आंकड़ा 3,000 से पार हो चुका है। इनका उपयोग केवल सवारी ढोने में नहीं, बल्कि माल ढुलाई (Goods Transport) में भी हो रहा है – जैसे कि सीमेंट, टाइल्स और सैनेटरी आइटम। ई-रिक्शा का उद्देश्य था Last-Mile Connectivity, लेकिन अब यह मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक और खतरे की बड़ी वजह बन चुके हैं। Traffic Jam & Road Safety: VIP रोड से लेकर लिंक रोड तक हंगामा भोपाल की मुख्य सड़कें जैसे VIP Road, Link Road 1 & 2, और Hoshangabad Road अब ई-रिक्शा से जाम हो जाती हैं। भोपाल निवासी सोशल मीडिया पर लिखते हैं: “ई-रिक्शा अब सड़कों पर बेतरतीब चल रहे हैं, जिससे रोज ट्रैफिक जाम और एक्सीडेंट हो रहे हैं।” Administration की तैयारी: E-Rickshaws होंगे Main Roads से बैन? अब प्रशासन सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। Road Safety Committee सुझाव दे रही है कि ई-रिक्शा को फीडर रूट्स (Feeder Roads) तक ही सीमित किया जाए और मुख्य सड़कों पर प्रतिबंध लगाया जाए। इससे ट्रैफिक कंट्रोल और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

भोपाल की 26 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या: मौत से पहले छोटे बेटे को पड़ोसी के पास छोड़ा, मां ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

भोपाल के कोलार इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाली 26 वर्षीय पूजा मोर्या ने गुरुवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन इस आत्मघाती कदम से पहले उसने अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी सुरक्षित हाथों में सौंप दी — तीन साल के बेटे को नाना-नानी के घर छोड़ दिया और 10 महीने के बेटे को पड़ोसी के पास यह कहकर दिया कि “रोटी बनाकर आकर ले जाऊंगी।” थोड़ी देर बाद जब पूजा घर नहीं लौटी तो पड़ोसियों को शक हुआ। जब लोग उसके घर पहुंचे, तो पूजा फंदे पर लटकी हुई मिली। तुरंत पुलिस और परिवार को सूचना दी गई। मां ने पति पर लगाए गंभीर आरोप पूजा की मां पार्वती मोर्या ने बताया कि बेटी मानसिक तनाव में थी क्योंकि उसके पति अजीत मेवाड़ा का किसी और महिला से अफेयर चल रहा था। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। पार्वती के अनुसार, पूजा पहले भी ससुराल छोड़कर मायके आ चुकी थी, लेकिन अजीत ने उसे दोबारा वापस ले जाकर साथ रखा। 5 साल पहले हुई थी लव मैरिज पूजा और अजीत की शादी करीब 5 साल पहले लव मैरिज के रूप में हुई थी। अजीत पेशे से ड्राइवर है और घटना वाले दिन सुबह किसी टूर पर बाहर गया था। पुलिस जांच में जुटी(deshharpal) पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद पूजा का शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना न केवल एक परिवार के टूटने की कहानी है, बल्कि घरेलू तनाव, रिश्तों में दरार और अकेलेपन से जूझती एक महिला की पीड़ा को भी सामने लाती है।
Read more

एमपी का फ्रांस के साथ एमओयू, सीएम से मिले राजदूत:टूरिस्ट स्पॉट भी देखे; मुख्यमंत्री बोले- प्रदेश की संस्कृति को वैश्विक मंच मिलेगा

मध्यप्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस शिविर का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 जून को दोपहर 3 बजे करेंगे, जबकि समापन 16 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। शिविर में कौन-कौन रहेगा शामिल? प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जानकारी दी कि यह पार्टी का नियमित प्रशिक्षण शिविर है, जिसमें देशभर से 201 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें सांसद, विधायक, मंत्री और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के सभी मंत्री पूरे समय मौजूद रहेंगे। प्रमुख नेता जो देंगे मार्गदर्शन: शिविर की खास बातें: पहले दिन के सत्र: दूसरे दिन की खास झलकियां: मुख्यमंत्री का विशेष सत्र: मीडिया और संगठन: सांस्कृतिक कार्यक्रम: अंतिम दिन की विशेषताएं:deshharpal.com
Read more

पचमढ़ी में BJP का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, राजनाथ सिंह करेंगे समापन

मध्यप्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस शिविर का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 जून को दोपहर 3 बजे करेंगे, जबकि समापन 16 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। शिविर में कौन-कौन रहेगा शामिल? प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जानकारी दी कि यह पार्टी का नियमित प्रशिक्षण शिविर है, जिसमें देशभर से 201 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें सांसद, विधायक, मंत्री और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के सभी मंत्री पूरे समय मौजूद रहेंगे। प्रमुख नेता जो देंगे मार्गदर्शन: शिविर की खास बातें: पहले दिन के सत्र: दूसरे दिन की खास झलकियां: मुख्यमंत्री का विशेष सत्र: मीडिया और संगठन: सांस्कृतिक कार्यक्रम: अंतिम दिन की विशेषताएं:deshharpal.com
Read more

भोपाल BDA में रिश्वतखोरी का खुलासा: मकान नामांतरण के बदले 10 हजार की मांग, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

भोपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) के एक बाबू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बैरसिया रोड निवासी घनश्याम राठौर ने करीब 4 महीने पहले अपने मकान के नामांतरण (mutation) के लिए BDA में आवेदन दिया था। लेकिन जिम्मेदार बाबू शहाब उद्दीन सिद्दीकी ने काम करने के लिए घनश्याम से रिश्वत की मांग की। वह नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय फीस के अलावा 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। चार महीने से लगातार दौड़ लगाने के बाद जब बाबू ने बिना पैसे दिए काम नहीं किया, तो थक-हारकर युवक ने लोकायुक्त कार्यालय में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद शुक्रवार दोपहर लोकायुक्त पुलिस ने उप पुलिस अधीक्षक आरके सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी बाबू को जैसे ही फरियादी से 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब शहाब उद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इंसाफ की उम्मीद:(deshharpal.com)इस कार्रवाई से आम जनता में यह भरोसा जगा है कि अगर सही समय पर आवाज उठाई जाए तो भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई संभव है।
Read more

“ऑनलाइन ‘डॉग खरीद’ ठगी का शिकार बनी ग्वालियर की महिला ने जहर खाकर दी जान, ट्रांसपोर्टर की पत्नी ने ठगों को भेजा दर्दभरा वॉइस मैसेज”

ग्वालियर की कृष्णा नगर निवासी रीना प्रजापति (36) ऑनलाइन डॉग खरीदने के चक्कर में साइबर ठगों का शिकार हो गईं। एक फर्जी वेबसाइट पर पपी देखने के बाद जब उन्होंने पेमेंट किया, तो वॉट्सऐप पर मिले क्यूआर कोड को स्कैन करते ही उनके खाते से ₹1.93 लाख उड़ गए। इस धोखे से सदमे में आई रीना ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अंतिम वक्त में रीना ने ठगों को एक वॉइस मैसेज भेजा जिसमें उन्होंने कहा, “अब मैंने जहर खा लिया है, मेरे बच्चे थाने जा रहे हैं…” रीना तीन बच्चों की मां थीं। उनके पति राजेंद्र ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।https://deshharpal.com/
Read more

अहमदाबाद क्रैश की दहशत: इंदौर की हरप्रीत होरा भी मरी, फ्लाइट बदली और 19 जून की जगह 12 जून की टिकट—पति से मिलने लंदन जा रही थीं

इंदौर की 30 वर्षीय हरप्रीत कौर होरा, जो राजमोहल्ला की रहने वाली थीं, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए भीषण हादसे में अपनी जान गंवा बैठीं। वह अपने मायके अहमदाबाद से पति रॉबी होरा से मिलने लंदन जा रही थीं। उनका टिकट पहले 19 जून का था, लेकिन पति का जन्मदिन साथ मनाने के लिए उन्होंने आखिरी वक्त पर 12 जून की फ्लाइट ली—जो हादसे का शिकार हो गई। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन महज दो मिनट बाद एयरपोर्ट की दीवार और कस्टम कार्गो ऑफिस से टकरा गई। इस भयावह दुर्घटना में 265 लोगों की जान चली गई, जिनमें 241 पैसेंजर थे। फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, 52 ब्रिटिश, 6 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक भी सवार थे। हरप्रीत बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में काम करती थीं, जबकि उनके पति लंदन में क्लाउड आर्किटेक्ट हैं। दोनों की शादी को पांच साल हो चुके थे। उनके परिवार के अनुसार, हरप्रीत दिसंबर में इंदौर आई थीं और इस बार लंदन जाने से पहले अपने पिता से मिलने अहमदाबाद आई थीं। अब रॉबी होरा इंदौर पहुंच चुके हैं और पत्नी की अंतिम यात्रा में शामिल होने अहमदाबाद रवाना होंगे। https://deshharpal.com/
Read more
पुलिस कस्टडी में Sonam-Raj आमने-सामने

पुलिस कस्टडी में Sonam-Raj आमने-सामने

मर्डर प्लान को लेकर Sonam और Raj एक-दूसरे पर लगा रहे हैं आरोप Shillong के चर्चित हनीमून केस में नया मोड़ आ गया है। पुलिस कस्टडी में अब सोनम और राज के बीच जमकर तकरार हो रही है। दोनों एक-दूसरे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में सोनम ने खुलकर कहा कि राज ही इस मर्डर का मास्टरमाइंड है। सोनम का आरोप है कि राज ने पहले से पूरी प्लानिंग कर रखी थी और उसे भी धोखे में रखा गया। वहीं, राज ने पलटवार करते हुए सोनम को ही असली मास्टरमाइंड बताया है। राज का कहना है कि पूरा गेम सोनम ने ही रचा था और वो खुद भी फंस गया। इस तकरार से पुलिस के सामने अब सच्चाई जानना और मुश्किल हो गया है। दोनों की बयानबाज़ी से केस और उलझता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अब दोनों के बयानों को क्रॉस चेक कर रही है और फॉरेंसिक टीम से मिले सबूतों का मिलान किया जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग इस केस को लेकर तरह-तरह की राय ज़ाहिर कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। यह मामला अब एक साधारण मर्डर केस से बढ़कर रिश्तों की साजिश बन चुका है, जहां प्यार, धोखा और प्लानिंग – सब कुछ एक साथ सामने आ रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी (29) और उनकी पत्नी सोनम (24) की शादी के कुछ ही दिन बाद यह जोड़ा मेघालय हनीमून पर गया था। 23 मई को दोनों नोंगरीआट गांव के एक होमस्टे से अचानक लापता हो गए।

SONAM ने रचा था RAJA को मारने का खौफनाक PLAN

SONAM हनीमून पर गई थी, पति RAJA की हत्या कर दी INDORE के रहने वाले राजा रघुवंशी (29) और उनकी पत्नी सोनम (24) की शादी के कुछ ही दिन बाद यह जोड़ा मेघालय हनीमून पर गया था। 23 मई को दोनों नोंगरीआट गांव के एक होमस्टे से अचानक लापता हो गए। इस खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी। इसके बाद 2 जून को राजा की लाश वेई सावदोंग वॉटरफॉल्स के पास एक गहरी खाई में मिली। शव पर चोटों के निशान थे, जिससे यह साफ हो गया कि राजा की हत्या की गई है। वहीं सोनम 17 दिनों तक लापता रही और आखिरकार 9 जून को उत्तर प्रदेश में उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड खुद सोनम ही थी। उसने राजा की हत्या की योजना पहले से बना रखी थी। पूछताछ में यह सामने आया कि सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा ने उसे हत्या की योजना में मदद की। राज के जरिए सोनम ने तीन लड़कों को ₹50,000 में सुपारी दी—विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत। ये सभी आरोपी अब पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस के अनुसार, सोनम घटनास्थल पर मौजूद थी और उसने अपनी आंखों के सामने राजा की हत्या होते देखी। डिजिटल सबूतों ने भी सोनम की भूमिका को मजबूत किया। उसने पूरी यात्रा के दौरान अपने प्रेमी राज से मोबाइल के जरिए लगातार संपर्क बनाए रखा और लोकेशन शेयर की। हत्या के बाद वह पहले इंदौर लौटी, जहां उसने राज से मुलाकात की और फिर दोनों अलग-अलग रास्ते से भाग गए। सोनम यूपी पहुंची और वहां छुपती रही, लेकिन जब दबाव बढ़ा तो उसने सरेंडर करने का फैसला लिया। राजा के परिवार वालों का दुख अब गुस्से में बदल चुका है। उनके भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम को “मास्टरमाइंड” बताते हुए कहा कि वह केवल हमारी नहीं, बल्कि समाज की भी गुनहगार है। उन्होंने मांग की कि सोनम को फांसी दी जाए ताकि ऐसा कोई और न कर सके। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले को गंभीर बताया और कहा कि यह एक बड़ा सामाजिक संदेश है। बच्चों पर विश्वास करें, लेकिन जब वे दूर जाते हैं तो थोड़ा सतर्क रहना भी जरूरी है। सोशल मीडिया पर लोग ये भी पूछ रहे हैं कि क्या सोनम की शादी उसकी मर्जी से नहीं हुई थी? कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें शादी के समय वह उदास नजर आती है। लोगों का मानना है कि शायद यह एक जबरदस्ती की शादी थी और इसी वजह से सोनम ने यह खतरनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को मेघालय के शिलॉन्ग ले जाकर कोर्ट में पेश किया है। स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) अब केस की गहराई से जांच कर रही है। सोनम द्वारा घटना के वक्त अपनी सास को किया गया आखिरी कॉल भी अब जांच के दायरे में है। डिप्टी सीएम प्रेस्टन टिनसॉन्ग ने कहा है कि अब तक की जानकारी के अनुसार हत्या की साजिश शादी से पहले ही रच ली गई थी। यह पूरी घटना एक बेहद दर्दनाक कहानी बन चुकी है—एक ऐसा रिश्ता जो प्यार की जगह नफरत और धोखे में बदल गया। यह केस ना सिर्फ कानून के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है कि रिश्तों की सच्चाई को समय रहते समझना कितना जरूरी है। न्याय की उम्मीद के साथ अब पूरे देश की निगाहें इस केस की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
Read more
MP Government

MP Government Salary Scam या System Error? मध्यप्रदेश में 50,000 कर्मचारियों की सैलरी फंसी

मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) के वेतन भुगतान सिस्टम में आई गड़बड़ी से लगभग 50,000 कर्मचारियों (Government Employees) को बीते कई महीनों से सैलरी नहीं मिल पाई है। इसका सीधा असर ₹230 करोड़ प्रति माह (Monthly Salary Hold) की सरकारी राशि पर पड़ा है, जिससे अब तक करीब ₹1380 करोड़ से अधिक की रकम रोकी जा चुकी है। क्या है MP Salary Scam का मामला? वित्त विभाग (Finance Department) ने इसे घोटाला (Scam) मानने से इनकार करते हुए कहा है कि यह “Ghost Employees” का मामला नहीं, बल्कि डेटा एंट्री (Data Entry Error) में हुई चूक और तकनीकी खामी का नतीजा है। सरकार की रिपोर्ट के अनुसार जिन 50,000 कर्मचारियों की सैलरी रोकी गई, उनमें: MP Government की कार्रवाई सरकार ने सभी जिलों के 6,000+ DDOs (Drawing and Disbursement Officers) को निर्देश दिए हैं कि वे 15 दिनों के अंदर हर कर्मचारी की स्थिति स्पष्ट करें और रिपोर्ट सौंपें। जिन विभागों ने सही डेटा अपलोड नहीं किया, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। Financial Loss: ₹1380 Crore का सवाल हर महीने अगर ₹230 करोड़ की सैलरी फंसी रही तो 6 महीने में ₹1380 करोड़ का नुकसान राज्य सरकार को हुआ है। अब यह जांच का विषय है कि ये पैसा सरकारी अकाउंट में है, ब्लॉक है या कहीं और गया? आगे की योजना: IFMIS System Update सरकार अब IFMIS (Integrated Financial Management Information System) को अपग्रेड करने की दिशा में काम कर रही है ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो। ऑटोमैटिक एग्जिट एंट्री, सस्पेंशन रिकॉर्ड और मृत्यु की सूचना अपडेट को मैन्युअल न रखते हुए डिजिटल इंटीग्रेशन की योजना बनाई जा रही है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 41 42 43 44 45 51

Editor's Picks

Amit Shah से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं के बीच बढ़ी सियासी हलचल

Amit Shah से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं के बीच बढ़ी सियासी हलचल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता Amarinder Singh ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चल रही थी कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही दोबारा Indian National Congress में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, अमित शाह से हुई मुलाकात के बाद अब इन अटकलों को लेकर नई राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। दिल्ली में अहम मुलाकात सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में हुई इस मुलाकात को पंजाब की आगामी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पंजाब की राजनीति पर नजर कैप्टन अमरिंदर सिंह लंबे समय तक कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे हैं। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़कर बीजेपी का साथ लिया था। अब उनकी संभावित राजनीतिक दिशा को लेकर पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।
TMC नेताओं पर बढ़ी कार्रवाई: कैलाश मिश्रा गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा भी अरेस्ट

TMC नेताओं पर बढ़ी कार्रवाई: कैलाश मिश्रा गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा भी अरेस्ट

TMC : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद All India Trinamool Congress के कई नेताओं की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पार्टी से जुड़े नेताओं पर लगातार कानूनी कार्रवाई हो रही है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कैलाश मिश्रा बिहार से गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस सांसद Abhishek Banerjee के करीबी माने जाने वाले टीएमसी नेता Kailash Mishra को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। उन पर रंगदारी और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आगे भी पूछताछ की जाएगी। जमीन घोटाले में पूर्व विधायक गिरफ्तार वहीं, टीएमसी के पूर्व विधायक Sujoy Hazra को भी जमीन घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जमीन से जुड़े विवादित मामलों में उनकी भूमिका सामने आई है। पार्टी पर बढ़ा दबाव लगातार हो रही गिरफ्तारियों और जांच एजेंसियों की कार्रवाई से तृणमूल कांग्रेस पर राजनीतिक दबाव बढ़ता दिख रहा है। विपक्ष भी इन मामलों को लेकर राज्य सरकार और पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठा रहा है। कई नेताओं पर जांच जारी सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और जांच एजेंसियां टीएमसी से जुड़े अन्य नेताओं और मामलों की भी जांच कर रही हैं। आने वाले दिनों में और कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
IATA : एशिया-पैसिफिक में एविएशन बूम: 2044 तक 4.1 अरब यात्री, भारत निभा रहा अहम भूमिका

IATA : एशिया-पैसिफिक में एविएशन बूम: 2044 तक 4.1 अरब यात्री, भारत निभा रहा अहम भूमिका

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन International Air Transport Association(IATA) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में हवाई यात्रा की मांग तेजी से बढ़ रही है, और इसमें भारत एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि साल 2044 तक इस क्षेत्र में हवाई यात्रियों की संख्या 4.1 अरब तक पहुंच सकती है। कितनी तेजी से बढ़ेगा एयर ट्रैफिक? IATA के मुताबिक: यह आंकड़ा दर्शाता है कि आने वाले दो दशकों में एशिया-पैसिफिक दुनिया के सबसे बड़े एविएशन बाजारों में से एक बन जाएगा। भारत की भूमिका क्यों अहम है? IATA के एशिया-पैसिफिक रीजनल वाइस प्रेसिडेंट शेल्डन ही के अनुसार, भारत पिछले कई वर्षों से इस ग्रोथ स्टोरी का एक मजबूत हिस्सा रहा है। भारत को दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते घरेलू सिविल एविएशन बाजारों में से एक माना जा रहा है, जहां एयर ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है। क्या हैं बड़ी चुनौतियां? रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि तेज ग्रोथ के साथ कुछ चुनौतियां भी सामने आ रही हैं, जैसे:
D. K. Shivakumar का बयान: “मैं अपना धर्म और पहचान नहीं छोड़ सकता”, आस्था को लेकर दी सफाई

D. K. Shivakumar का बयान: “मैं अपना धर्म और पहचान नहीं छोड़ सकता”, आस्था को लेकर दी सफाई

कर्नाटक के वरिष्ठ नेता और नवनियुक्त मुख्यमंत्री D. K. Shivakumar ने अपने धर्म और आस्था को लेकर उठे सवालों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि वह न तो अपना हिंदू धर्म छोड़ सकते हैं और न ही अपनी व्यक्तिगत पहचान को दरकिनार कर सकते हैं। शपथ ग्रहण और विवाद क्या था? 3 जून को हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों का पालन किया था। इसी को लेकर राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे थे कि क्या यह किसी राजनीतिक संदेश का हिस्सा था। इस पर सफाई देते हुए शिवकुमार ने कहा कि उनका यह कदम पूरी तरह निजी आस्था से जुड़ा था, न कि राजनीति से। “ईश्वर से रिश्ता सबसे अहम” पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण व्यक्ति और ईश्वर के बीच का संबंध है। उनके अनुसार, मंदिर जाना और धार्मिक आस्था इसी व्यक्तिगत संबंध का हिस्सा है। राजनीति नहीं, आस्था का मामला शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि उनके धार्मिक आचरण को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आस्था के अनुसार जीवन जीने का अधिकार है।
Haircut Price Hike: अब सैलून सेवाएं 20% महंगी, जानें नई रेट लिस्ट

Haircut Price Hike: अब सैलून सेवाएं 20% महंगी, जानें नई रेट लिस्ट

Haircut Price Hike: देश में बढ़ती महंगाई का असर अब रोजमर्रा की जरूरतों पर भी साफ दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों के बाद अब लोगों की जेब पर असर सीधे सैलून सेवाओं में भी देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के नाई संगठनों ने हेयरकट, शेविंग और अन्य ग्रूमिंग सेवाओं की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 6 जून से लागू हो चुकी हैं। कितनी बढ़ी कीमतें? नई दरों के अनुसार अब ग्राहकों को सैलून सेवाओं के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे: क्यों बढ़ाए गए दाम? Maharashtra Nabhik Mahamandal के प्रतिनिधियों के अनुसार, सैलून में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों और अन्य सामग्री की लागत लगातार बढ़ रही है। संगठन का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और अंतरराष्ट्रीय तनाव, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच हालात, की वजह से जरूरी सामान महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर सैलून व्यवसाय पर पड़ा है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.