आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशरानी कमलापति स्टेशन पर दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट, 29 मिनट खड़ी रही ट्रेन◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपए, 330 विकासखंडों में होगा खेल महोत्सव◆BREAKINGस्पोर्ट्सएशियन पैरा गेम्स में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 24 मेडल; कुल पदक 35 हुए◆BREAKINGदेश-हरपलSBI ग्राहकों का डेटा Dark Web पर मिलने से बढ़ी चिंता, जांच में जुटा बैंक◆BREAKINGदेश-हरपलDelhi HighCourt: सौरव दास-आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, Bond की शर्तों पर कोर्ट के सवाल◆BREAKINGबिज़नेसShare Market Update सेंसेक्स की तेजी पर लगा ब्रेक, Auto-Metal Stocks में दबाव◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विवादों की लंबी फेहरिस्त, खरीदी से लेकर भर्ती तक उठे सवाल◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Rate सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी के दाम भी गिरे◆BREAKINGमध्य प्रदेशरानी कमलापति स्टेशन पर दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट, 29 मिनट खड़ी रही ट्रेन◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपए, 330 विकासखंडों में होगा खेल महोत्सव◆BREAKINGस्पोर्ट्सएशियन पैरा गेम्स में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 24 मेडल; कुल पदक 35 हुए◆BREAKINGदेश-हरपलSBI ग्राहकों का डेटा Dark Web पर मिलने से बढ़ी चिंता, जांच में जुटा बैंक◆BREAKINGदेश-हरपलDelhi HighCourt: सौरव दास-आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, Bond की शर्तों पर कोर्ट के सवाल◆BREAKINGबिज़नेसShare Market Update सेंसेक्स की तेजी पर लगा ब्रेक, Auto-Metal Stocks में दबाव◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विवादों की लंबी फेहरिस्त, खरीदी से लेकर भर्ती तक उठे सवाल◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Rate सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी के दाम भी गिरे◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

India vs England Birmingham Test 2025

India vs England: Birmingham Test में 3 बड़े बदलाव संभव, Playing-11 में Nitish Reddy और Washington की एंट्री तय!

India vs England: Birmingham Test एजबेस्टन में वापसी की उम्मीदें: भारत 3 बड़े बदलावों के साथ उतरेगा बर्मिंघम टेस्ट में बैटिंग में साई की छुट्टी? करुण नायर नंबर 3 पर! लीड्स टेस्ट की पहली पारी में दोनों ही बल्लेबाज (साई और करुण) खाता नहीं खोल सके थे, और दूसरी पारी में भी कोई बड़ी पारी नहीं आई। अब संभावना है कि करुण नायर को एक और मौका मिल सकता है, जबकि साई सुदर्शन को ड्रॉप किया जा सकता है। यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने पिछली टेस्ट में शतक जड़े थे, जिससे शीर्ष क्रम लगभग तय ह ऑलराउंड डिपार्टमेंट में 2 बदलाव तय! लीड्स टेस्ट में भारत की हार की एक बड़ी वजह ऑलराउंडर्स का फ्लॉप प्रदर्शन रहा। पिछले मैच में टीम इंडिया ने गेंदबाजी में बुमराह की वापसी तय नहीं, कुलदीप को मौका? जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर अब भी संशय बना हुआ है। टीम के असिस्टेंट कोच रायन टेन डोशेट ने साफ किया है कि “बुमराह उपलब्ध हैं, लेकिन अंतिम निर्णय अगले 24 घंटे में होगा।” वहीं, कुलदीप यादव की वापसी तय मानी जा रही है। तेज गेंदबाजी अटैक में सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और यदि फिट हुए तो बुमराह को ही बरकरार रखा जाएगा। भारत की संभावित प्लेइंग-11 – बर्मिंघम टेस्ट 2025 एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में पहला टेस्ट 5 विकेट से हार चुकी भारतीय टीम अब सीरीज में वापसी की तैयारी में जुट गई है। 2 जुलाई से एजबेस्टन (Birmingham) में शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया अपनी Playing-11 में 3 बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है। सूत्रों की मानें तो टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन, ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर और रवींद्र जडेजा को बाहर बैठाया जा सकता है। इनकी जगह बैटिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, और कुलदीप यादव को मौका मिलने की संभावना है। बैटिंग में साई की छुट्टी? करुण नायर नंबर 3 पर! लीड्स टेस्ट की पहली पारी में दोनों ही बल्लेबाज (साई और करुण) खाता नहीं खोल सके थे, और दूसरी पारी में भी कोई बड़ी पारी नहीं आई। अब संभावना है कि करुण नायर को एक और मौका मिल सकता है, जबकि साई सुदर्शन को ड्रॉप किया जा सकता है। यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने पिछली टेस्ट में शतक जड़े थे, जिससे शीर्ष क्रम लगभग तय है ऑलराउंड डिपार्टमेंट में 2 बदलाव तय! लीड्स टेस्ट में भारत की हार की एक बड़ी वजह ऑलराउंडर्स का फ्लॉप प्रदर्शन रहा। गेंदबाजी में बुमराह की वापसी तय नहीं, कुलदीप को मौका? जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर अब भी संशय बना हुआ है। टीम के असिस्टेंट कोच रायन टेन डोशेट ने साफ किया है कि “बुमराह उपलब्ध हैं, लेकिन अंतिम निर्णय अगले 24 घंटे में होगा।” वहीं, कुलदीप यादव की वापसी तय मानी जा रही है। तेज गेंदबाजी अटैक में सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और यदि फिट हुए तो बुमराह को ही बरकरार रखा जाएगा। भारत की संभावित प्लेइंग-11 – बर्मिंघम टेस्ट 2025 क्रम खिलाड़ी भूमिका 1. यशस्वी जायसवाल ओपनर 2. केएल राहुल ओपनर 3. करुण नायर टॉप ऑर्डर बैटर 4. शुभमन गिल (कप्तान) मिडिल ऑर्डर 5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर) मिडिल ऑर्डर 6. नीतीश कुमार रेड्‌डी बैटिंग ऑलराउंडर 7. वॉशिंगटन सुंदर स्पिन ऑलराउंडर 8. कुलदीप यादव लेग स्पिनर 9. मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाज 10. प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाज 11. जसप्रीत बुमराह (यदि फिट) तेज गेंदबाज/कैप्टन मटेरियल 🏴 इंग्लैंड की अटूट प्लेइंग-11 इंग्लिश टीम अपनी जीत वाली प्लेइंग-11 के साथ ही मैदान में उतरेगी: Stokes (C), Crawley, Duckett, Pope, Root, Brook, Smith (WK), Woakes, Bashir, Josh Tongue, Brydon Car निष्कर्ष: इंग्लैंड की अटूट प्लेइंग-11 इंग्लिश टीम अपनी जीत वाली प्लेइंग-11 के साथ ही मैदान में उतरेगी: Stokes (C), Crawley, Duckett, Pope, Root, Brook, Smith (WK), Woakes, Bashir, Josh Tongue, Brydon Carse भारत के लिए यह टेस्ट करो या मरो जैसा है। यदि गिल की कप्तानी में टीम इंडिया वापसी करना चाहती है तो एजबेस्टन में नया कॉम्बिनेशन आज़माना ही होगा।
Read more
Rishabh Pant

Rishabh Pant का Double Century Record दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले Indian Wicketkeeper बने

भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ Rishabh Pant ने क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पंत ने दोनों पारियों में शतक जड़कर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। वह ऐसे पहले Indian wicketkeeper batsman बन गए हैं जिन्होंने किसी एक ही टेस्ट मैच में दो शतक लगाए हों। Pant ka Historic Performance: Rishabh Pant ने यह रिकॉर्ड Headingley Test (India vs England, June 2025) में बना। Pant ने बनाए कई रिकॉर्ड्स: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Shubman Gill

IND vs ENG Shubman Gill का कप्तानी डेब्यू पर शतक, Yashasvi Jaiswal का भी सेंचुरी शो

India vs England Test Match के पहले दिन भारतीय क्रिकेट टीम के युवाओं ने कमाल कर दिया। Shubman Gill ने कप्तानी की पहली पारी में ही शानदार सेंचुरी जड़ दी, वहीं Yashasvi Jaiswal ने भी ऐतिहासिक शतक लगाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिखवाया। टीम इंडिया ने लीड्स में पहले दिन का खेल खत्म होने तक 359/3 का स्कोर खड़ा कर इंग्लैंड पर दबाव बना दिया। Shubman Gill ने कप्तानी डेब्यू पर ठोका शतक Yashasvi Jaiswal का शतक: Headingley में रचा इतिहास दमदार साझेदारी से Team India मजबूत इंग्लिश बॉलिंग हुई फेल 🇮🇳 Indian Cricket का नया युग शुरू! Shubman Gill और Yashasvi Jaiswal जैसी नई पीढ़ी के खिलाड़ी विराट-रोहित के बाद टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। कप्तानी और बल्लेबाज़ी में गिल की परिपक्वता और जायसवाल की आक्रामकता ने यह साफ कर दिया है कि भारत का भविष्य सुनहरा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
England

India vs England 1st Test शुभमन-जयसवाल की सधी शुरुआत, Sai Sudharsan ने किया डेब्यू

India vs England के बीच हेडिंग्ले (Headingley) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल रोमांचक रहा।England ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। मैच से पहले दोनों टीमों ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए काली पट्टी बांधी और एक मिनट का मौन रखा। Team India की प्लेइंग XI: England की प्लेइंग XI: भारत की बल्लेबाज़ी – शुरुआती ओवर्स में संभलकर खेल इंग्लैंड की पिच पर क्रिस वोक्स और डेब्यूटेंट ब्रायडन कार्स ने शानदार स्विंग गेंदबाज़ी की। हालांकि, भारत ने बिना विकेट गंवाए 9 ओवर में 26 रन बनाए। खास बातें: हेडिंग्ले का माहौल: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Shubman Gill

Shubman Gill Warning Dinesh Karthik ने कहा – England Tour बना सकता है या बिगाड़ सकता

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान Shubman Gill को अनुभवी क्रिकेटर Dinesh Karthik ने करारा मैसेज दिया है। कार्तिक का मानना है कि गिल इंग्लैंड के दौरे पर एक ऐसी जगह जा रहे हैं, जिसे क्रिकेट की दुनिया में “Lion’s Den” कहा जाता है। England Tour पर कप्तानी की अग्नि परीक्षा Shubman Gill को रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है और ये उनका पहला बड़ा विदेशी दौरा है बतौर कप्तान। दिनेश कार्तिक ने साफ कहा है: “Shubman is walking into the lion’s den – जहां हर फैसले पर सवाल उठेंगे और प्रदर्शन पर सबसे ज्यादा निगाहें होंगी।” Dinesh Karthik की सलाह – “पहले रन बनाओ, फिर Captain बनो” कार्तिक ने शुभमन गिल को चेतावनी देते हुए कहा: “अगर कप्तान के तौर पर सफल होना है, तो पहले बल्लेबाज के तौर पर रन बनाने होंगे। कप्तानी का प्रेशर बैटिंग पर हावी न होने दो।” उन्होंने सुझाव दिया कि: कमजोर इंग्लिश बॉलिंग बना सकती है मौका कार्तिक ने माना कि फिलहाल इंग्लैंड की बॉलिंग अटैक पहले जैसी मजबूत नहीं है। यह भारत के लिए एक पॉज़िटिव संकेत है। “अगर गिल और टॉप ऑर्डर शुरुआत में ही रन बना लें, तो यह सीरीज़ Team India के लिए टर्निंग पॉइंट हो सकती है।” IND vs ENG Test Schedule हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Gautam Gambhir

Gautam Gambhir लौटे India माँ की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

Heart Attack के बाद Gautam Gambhir की माँ ICU में भर्ती भारत के पूर्व ओपनर और वर्तमान Team India के टेस्ट कोच Gautam Gambhir को इंग्लैंड दौरे के बीच अचानक भारत लौटना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी माँ को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा है, और वह दिल्ली के एक अस्पताल में ICU में भर्ती हैं। कब और क्यों लौटे भारत? गंभीर 12 जून 2025 को अचानक इंग्लैंड से भारत के लिए रवाना हुए। बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि वह पारिवारिक आपात स्थिति की वजह से लौटे हैं। दिल्ली स्थित अस्पताल में उनकी मां की हालत गंभीर थी, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी स्थिति में सुधार है। कब तक फिर से जुड़ सकते हैं टीम से? गौतम गंभीर के 17 जून तक दोबारा इंग्लैंड लौटने की संभावना है। भारत का पहला टेस्ट मैच 20 जून को लीड्स (Leeds) में इंग्लैंड के खिलाफ होना है, और उससे पहले वह टीम से जुड़ सकते हैं। टीम इंडिया की तैयारी जारी गंभीर की गैरमौजूदगी में, Batting Coach Sitanshu Kotak और Bowling Coach Morne Morkel ने टीम की कमान संभाली है। इसके अलावा एक अस्थायी फील्डिंग कोच और सहायक कोच भी प्रशिक्षण में सहयोग कर रहे हैं। टीम इस समय Beckenham में एक intra-squad practice match खेल रही है, जो 16 जून तक चलेगा। इसका उद्देश्य टेस्ट सीरीज के लिए खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी देना है। विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि टीम इंडिया ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वालों को याद करते हुए ब्लैक आर्मबैंड पहनकर मौन श्रद्धांजलि दी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Ice Hockey Surprise

Ice Hockey India! भारतीय महिला आइस हॉकी टीम ने रचा इतिहास, IIHF एशिया कप 2025 में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल

India women’s ice hockey team, IIHF Asia Cup 2025, Ice Hockey India भारत की बेटियों का ‘हिम’कालीन कारनामा, इतिहास में दर्ज हुई जीत UAE के अल ऐन शहर में, जहाँ रेत और गर्मी की पहचान है, वहीं बर्फ़ पर तैरते भारतीय जज़्बे ने इतिहास रच दिया। भारत की महिला आइस हॉकी टीम ने IIHF Asia and Oceania Championship 2025 में पहला अंतरराष्ट्रीय मेडल जीतकर वो कर दिखाया, जो आज से कुछ साल पहले सपना भी नहीं लगता था। संघर्ष से सम्मान तक – ब्रॉन्ज़ मेडल का कारवां टीम इंडिया ने फिलीपींस, UAE, ईरान, मलेशिया और किर्गिस्तान जैसी टीमों को टक्कर दी और दमदार खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया। यह केवल एक जीत नहीं, बल्कि हिम्मत, जुनून और भरोसे की मिसाल है। Ice Hockey और India? हां, अब यह संभव है! भारत में जहां क्रिकेट, कबड्डी और हॉकी की बात होती है, वहां Ice Hockey का नाम तक कम सुना जाता है। लेकिन लेह और लद्दाख की बेटियों ने एक नई शुरुआत की है। इन्हीं लड़कियों ने अपने संसाधन खुद बनाए, सोशल मीडिया से फंड जुटाया, और बर्फ़ की दुनिया में भारत का झंडा बुलंद किया। खिलाड़ियों की प्रेरणादायक बातें “हमने सिर्फ़ मैच नहीं खेला, हमने रास्ता बनाया।“ टीम की कप्तान डोलकर लोंगदेन ने यह शब्द बोले तो पूरे देश को उनके संघर्ष की झलक मिली। इन लड़कियों ने सिर्फ विरोधी टीमों को नहीं, बल्कि सिस्टम की चुप्पी, समाज की उम्मीदों और सुविधाओं की कमी को भी हराया। भारत सरकार और खेल मंत्रालय को अब क्या करना चाहिए? यह जीत सिर्फ़ एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि नीति-निर्माताओं को एक संदेश है कि भारत की बेटियाँ कुछ भी कर सकती हैं — बस उन्हें सही समर्थन चाहिए। उम्मीद है कि अब सरकार इस खेल को राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कैटेगरी में लाने पर विचार करेगी। देश हरपल उन्हें सलाम करता है!
Read more
Virat kohli IPL

RCB Historic Win: Delhi Police ने किया मजेदार ट्वीट, सोशल मीडिया पर मचा धमाल!

RCBvsPBKS ,iplfinal2025 ,IPLFinals ,IPL ,IPL2025 IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। टीम के फैंस इस जीत के जश्न में डूबे हुए हैं और सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। लेकिन इस पूरे माहौल में जिसने सबसे ज़्यादा सुर्खियाँ बटोरी, वो था दिल्ली पुलिस का एक मजेदार और क्रिएटिव ट्वीट।
Read more
Vijay Mallya

RCB IPL 2025 Champions Vijay Mallya का Post, 18 साल बाद पहली बार मिली IPL ट्रॉफी

3 जून 2025 को Royal Challengers Bangalore (RCB) ने इतिहास रच दिया और 18 सालों के इंतजार के बाद पहली बार IPL 2025 का खिताब अपने नाम किया। पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से हराकर RCB ने फैंस की उम्मीदों पर पानी नहीं फेरा। इस जीत से जुड़े सबसे खास मोमेंट्स में से एक था RCB के फाउंडर और पूर्व मालिक Vijay Mallya का सोशल मीडिया पोस्ट। माल्या ने अपनी भावनाओं को शेयर करते हुए कहा: “मैंने RCB की नींव रखी थी और विराट कोहली को पहली बार टीम में साइन किया था। King Kohli और Chris Gayle, AB de Villiers जैसे बड़े खिलाड़ी हमारी टीम का हिस्सा रहे। आज यह जीत मेरे सपने का सच होना है। Vijay Mallya के पोस्ट पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हालांकि विजय माल्या का जश्न मनाना कुछ लोगों को रास नहीं आया। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और कहा कि उन्हें भारत आकर अपने कानूनी मामलों का सामना करना चाहिए। इस बीच, कई फैंस ने उन्हें RCB की जीत पर बधाई दी और उनकी मेहनत को सराहा। RCB की पहली IPL जीत का मतलब क्या है? RCB के लिए यह IPL 2025 चैंपियन बनना सिर्फ एक ट्रॉफी जीतना नहीं, बल्कि 18 सालों की मेहनत और उम्मीदों का फल है। विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज और अन्य खिलाड़ियों ने टीम को मजबूत किया और फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Shashank Singh

IPL 2025 Final में Shashank Singh की धमाकेदार पारी Punjab Kings के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट

IPL 2025 के फाइनल मैच में Shashank Singh ने Punjab Kings के लिए एक शानदार और दमदार प्रदर्शन किया। उनके बेहतरीन 61* रन ने टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया, लेकिन Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने 6 रनों से जीत हासिल कर अपना पहला IPL खिताब जीता। मैच का पूरा हाल: Shashank IPL 2025 Performance Highlights: कप्तान Shreyas Iyer की प्रतिक्रिया: Punjab Kings के कप्तान Shreyas Iyer ने कहा,“Shashank Singh ने इस IPL सीजन में हमारी टीम की रीढ़ की तरह काम किया है। उनकी पारी ने फाइनल में टीम को लड़ने का मौका दिया।” सोशल मीडिया पर Shashank Singh का जलवा: IPL 2025 के दौरान Shashank Singh सोशल मीडिया पर #ClutchKing के नाम से ट्रेंड करते रहे। फैंस ने उन्हें “Punjab Kings का फिनिशर” और “Match Winner” बताया। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 44 45 46 47 48 49

Trending News

Editor's Picks

रानी कमलापति स्टेशन पर दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट, 29 मिनट खड़ी रही ट्रेन

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। सामान चढ़ाने और यात्रियों के आने-जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ गया, जिसके चलते ट्रेन करीब 29 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। आरोप है कि पैंट्री कर्मचारियों ने एकजुट होकर यात्रियों पर हमला किया। विवाद के दौरान कर्मचारियों द्वारा चेन पुलिंग किए जाने की बात भी सामने आई है। बताया गया कि ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर पहले ही निर्धारित समय से 3 घंटे 33 मिनट की देरी से पहुंची थी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया विवाद घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और यात्रियों व पैंट्री कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराया। जीआरपी टीआई अमित शर्मा के मुताबिक, पीड़ित यात्री बेंगलुरु जा रहा था। उन्होंने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन पर इस मामले में शिकायत नहीं मिली। वहीं, नागपुर में जीरो पर प्रकरण दर्ज किए जाने की सूचना है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित जीआरपी के स्तर पर की जाएगी।

मध्यप्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपए, 330 विकासखंडों में होगा खेल महोत्सव

मध्यप्रदेश में पारंपरिक और आंचलिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार करीब साढ़े सात करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी कर रही है। खेल विभाग ने इसके लिए छोटे शहरों में प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना बनाई है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 330 विकासखंडों में हर साल पारंपरिक खेल महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेलों को संरक्षण देना और ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान करना है। सरकार की इस पहल से स्थानीय खेलों को प्रतियोगिताओं और व्यवस्थित प्रशिक्षण के जरिए आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। पिट्ठू से मलखंभ तक, कई खेल होंगे शामिल प्रस्तावित योजना में पिट्ठू, गदा और साइकिल रेस जैसे पारंपरिक व आंचलिक खेलों को शामिल किया गया है। इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, पैदल चाल, तीरंदाजी और मलखंभ जैसे खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पारंपरिक खेल महोत्सव में विकासखंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन स्पर्धाओं के लिए पूरे प्रदेश में एक समान नियम तैयार किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के समान अवसर मिल सकें। छोटे शहरों में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र खेल विभाग का मानना है कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कई पारंपरिक खेल लंबे समय से स्थानीय संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, इन खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को अक्सर औपचारिक प्रशिक्षण और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर नहीं मिल पाता। प्रस्तावित प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से ऐसे खिलाड़ियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण देने की योजना है। इससे स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। आधुनिक खेलों से जोड़ने की भी तैयारी खेल विभाग इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करेगा। इसके बाद उन्हें आगे के प्रशिक्षण के लिए तैयार करने की योजना है। विभाग पारंपरिक खेलों से जुड़ी प्रतिभाओं को आधुनिक खेल व्यवस्था से जोड़ने के विकल्पों पर भी काम कर रहा है। इस पहल के जरिए पारंपरिक खेलों को नई पहचान देने के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। पारंपरिक खेलों के केंद्र स्थापित किए जाएंगे: विश्वास सारंग खेल मंत्री विश्वास सारंग के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न अंचलों में कई देशी खेल प्रचलित हैं, लेकिन उन्हें बड़े पैमाने पर खेलने के अवसर सीमित हैं। अब इनके केंद्र स्थापित कर इन खेलों को बढ़ावा देने की योजना है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित योजना में टीम आधारित और व्यक्तिगत, दोनों तरह के खेलों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

एशियन पैरा गेम्स में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 24 मेडल; कुल पदक 35 हुए

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 24 मेडल जीते, जिनमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 35 हो गई है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। दूसरे दिन एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। वहीं, निषाद कुमार ने हाई जंप में गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। सिमरन शर्मा और दीप्ति जीवनजी ने भी क्रमशः 200 मीटर और 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम किए। शूटिंग में मनीष नरवाल ने सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस पैरालिंपिक्स के लिए कोटा भी हासिल किया। डिस्कस थ्रो में भारत का क्लीन स्वीप पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने तीनों पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया। देवेंद्र कुमार ने 781 रजा पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। राकेश ने 771 पॉइंट्स लेकर सिल्वर, जबकि प्रदीप कुमार ने 669 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस मुकाबले की खास बात यह रही कि प्रदीप कुमार ने 51.15 मीटर का सबसे लंबा थ्रो किया, इसके बावजूद उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला। इसकी वजह यह है कि इस स्पर्धा में अलग-अलग तरह की शारीरिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ी एक साथ मुकाबला करते हैं। इसमें F43, F44, F62 और F64 कैटेगरी के खिलाड़ी शामिल थे। खिलाड़ियों की शारीरिक स्थिति और थ्रो करने की क्षमता में अंतर होने के कारण उनके प्रदर्शन का आकलन रजा पॉइंट्स सिस्टम के आधार पर किया जाता है। इस प्रणाली में खिलाड़ी की कैटेगरी के अनुसार प्रदर्शन को अंक दिए जाते हैं, जिससे अलग-अलग कैटेगरी के खिलाड़ियों के परिणामों की निष्पक्ष तुलना की जा सके। निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता दूसरा गोल्ड भारतीय पैरा-एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T47 स्पर्धा में 2.02 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता। यह इन गेम्स में उनका दूसरा गोल्ड है। इससे पहले वह लॉन्ग जंप में भी पहला स्थान हासिल कर चुके हैं। हाई जंप में खिलाड़ियों को एक निश्चित ऊंचाई पर रखी बार को बिना गिराए पार करना होता है। हर सफल प्रयास के बाद बार की ऊंचाई बढ़ाई जाती है और सबसे अधिक ऊंचाई पार करने वाला खिलाड़ी विजेता बनता है। T47 पैरा-एथलेटिक्स की वह श्रेणी है, जिसमें हाथ से जुड़ी शारीरिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। निषाद की इस उपलब्धि से भारत के पदक अभियान को मजबूती मिली है। प्रणव सूरमा को गोल्ड, राम रतन सिंह ने जीता सिल्वर पुरुषों की डिस्कस थ्रो F51/F52/F53 स्पर्धा में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रणव सूरमा ने 932 रजा पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि राम रतन सिंह 809 पॉइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें सिल्वर मेडल मिला। प्रणव ने अपने छह प्रयासों में 11.66 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। इस स्पर्धा में भी अलग-अलग कैटेगरी के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तुलना रजा पॉइंट्स के आधार पर की जाती है। इसलिए केवल थ्रो की दूरी के आधार पर विजेता तय नहीं होता। प्रणव और राम रतन के अंकों ने उन्हें क्रमशः पहला और दूसरा स्थान दिलाया। भारत की पदक तालिका पर नजर दूसरे दिन के शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के कुल पदकों की संख्या 35 हो गई है। एथलेटिक्स में लगातार मिल रही सफलताओं और शूटिंग में मनीष नरवाल की उपलब्धि ने भारतीय अभियान को नई गति दी है। प्रतियोगिता के अगले दिनों में भी भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
SBI

SBI ग्राहकों का डेटा Dark Web पर मिलने से बढ़ी चिंता, जांच में जुटा बैंक

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर मिलने का मामला सामने आया है। बैंक की शुरुआती जांच में 3,897 ग्राहक रिकॉर्ड में व्यक्तिगत जानकारी उजागर होने की पहचान की गई है। इनमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पते जैसी जानकारियां शामिल हैं। इस खबर के सामने आने के बाद ग्राहकों की डेटा सिक्योरिटी को लेकर चिंता बढ़ गई है। SBI ने कहा है कि इस घटना से बैंक के सामान्य कामकाज, वित्तीय प्रदर्शन और सेवाओं पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। वहीं, डेटा कहां से आया, कितने ग्राहकों की जानकारी प्रभावित हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए जांच की जा रही है। SBI Data Leak: कैसे सामने आया डेटा लीक का मामला? बैंक के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को उसे अपने Threat Intelligence Service Provider, Defence Cyber Agency और भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) से डार्क वेब पर ग्राहकों का डेटा उपलब्ध होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद SBI ने शुरुआती स्तर पर करीब 3.75 लाख रिकॉर्ड का विश्लेषण किया। इस प्रक्रिया में 3,897 ग्राहक रिकॉर्ड ऐसे मिले, जिनमें व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी मौजूद थी। हालांकि, डार्क वेब पर मिले सभी रिकॉर्ड के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। बैंक जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि डेटा कितना वास्तविक है और किस माध्यम से बाहर पहुंचा। ग्राहकों की कौन-सी निजी जानकारी हुई उजागर? शुरुआती जांच में सामने आए रिकॉर्ड में ग्राहकों से जुड़ी कई तरह की जानकारियां शामिल बताई गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: इनमें से कुछ जानकारियों का इस्तेमाल साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, किसी ग्राहक का नाम, मोबाइल नंबर और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी पता होने पर ठग खुद को बैंक कर्मचारी बताकर भरोसा जीतने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, इस मामले में ग्राहकों के बैंक खातों से पैसे निकलने या किसी खास तरह की धोखाधड़ी होने की पुष्टि नहीं हुई है। SBI ने जांच के लिए उठाए जरूरी कदम डेटा लीक की जानकारी मिलने के बाद बैंक ने अपने साइबर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए। साथ ही, मामले की विस्तृत जांच के लिए CERT-In से सूचीबद्ध एक स्वतंत्र साइबर सुरक्षा एजेंसी को नियुक्त किया गया है। जांच में यह पता लगाने पर ध्यान दिया जा रहा है कि डेटा का स्रोत क्या था, जानकारी कैसे उजागर हुई और इससे ग्राहकों की सुरक्षा पर कितना असर पड़ सकता है। बैंक के अनुसार, जांच के नतीजों के आधार पर जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल डेटा लीक के पीछे किसी व्यक्ति या समूह की भूमिका को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। क्या SBI ग्राहकों के बैंक खाते खतरे में हैं? डेटा लीक की खबर सुनकर ग्राहकों के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि क्या उनके बैंक खाते सुरक्षित हैं? यहां एक बात समझना जरूरी है। ग्राहकों का नाम, मोबाइल नंबर या पता सामने आने का मतलब यह नहीं है कि उनके बैंक खाते भी हैक हो गए हैं। निजी जानकारी का उजागर होना और खाते से पैसे निकलना दो अलग-अलग बातें हैं। SBI ने कहा है कि इस घटना से उसके मुख्य कामकाज और सेवाओं पर कोई महत्वपूर्ण असर नहीं पड़ा है। हालांकि, निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल करके फर्जी कॉल, मैसेज और ऑनलाइन ठगी की कोशिश की जा सकती है। इसलिए ग्राहकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। Data Leak के बाद ग्राहकों को क्या करना चाहिए? डिजिटल बैंकिंग के दौर में थोड़ी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसे में SBI ग्राहकों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। 1. OTP और PIN किसी को न बताएं: बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वाला व्यक्ति भी आपसे OTP, ATM PIN या CVV मांगे, तो जानकारी साझा न करें। 2. संदिग्ध लिंक से बचें: KYC अपडेट, बैंक खाता बंद होने या रिफंड मिलने के नाम पर आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें। 3. बैंक खाते पर नजर रखें: अपने खाते के लेनदेन की नियमित जांच करें। कोई संदिग्ध ट्रांजैक्शन दिखे तो तुरंत बैंक से संपर्क करें। 4. फर्जी कॉल से सावधान रहें: अगर कोई व्यक्ति बैंकिंग जानकारी बताकर आपका भरोसा जीतने की कोशिश करे, तो उसकी पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें। 5. साइबर ठगी होने पर शिकायत करें: वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन या भारत सरकार के आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। ध्यान रखें कि किसी ठग के पास आपकी कुछ निजी जानकारी होने का मतलब यह नहीं है कि वह बैंक का अधिकृत प्रतिनिधि है। SBI Data Leak मामले में अब आगे क्या होगा? फिलहाल SBI डेटा लीक मामले की जांच जारी है। बैंक यह पता लगाने में जुटा है कि डार्क वेब पर उपलब्ध जानकारी कहां से आई और घटना का वास्तविक दायरा कितना बड़ा है। जांच पूरी होने के बाद ही डेटा लीक की वजह और ग्राहकों पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर ज्यादा स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। तब तक ग्राहकों के लिए अपनी बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखना और संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहना सबसे जरूरी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Delhi HighCourt

Delhi HighCourt: सौरव दास-आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, Bond की शर्तों पर कोर्ट के सवाल

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi HighCourt) में बुधवार, 21 अक्टूबर को CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों नेताओं ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाई गई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट की टिप्पणियों के बाद दोनों ने अपनी याचिका वापस ले ली। जस्टिस सुब्रमणियम प्रसाद की बेंच ने सुनवाई के दौरान सवाल उठाया कि जब इस मामले में दूसरी कानूनी प्रक्रिया अपनाने का विकल्प मौजूद है, तो सीधे हाईकोर्ट का रुख क्यों किया गया। कोर्ट ने दोनों नेताओं की ओर से शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन के आरोपों पर भी टिप्पणी की। Jantar Mantar Protest Case: क्या है पूरा मामला? सौरव दास और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिया गया था। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया गया था। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर उस स्थान पर प्रवेश किया था, जिसे प्रदर्शन स्थल के रूप में पहले ही अधिसूचित सूची से हटा दिया गया था। इसके बाद दोनों नेताओं को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। शुरुआत में उनकी हिरासत पांच दिन के लिए तय की गई थी। 19 अक्टूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ाने का आदेश दिया था। इसी फैसले को चुनौती देते हुए दोनों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। Court Remarks: बॉन्ड की शर्तों पर क्या कहा? सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड और उसके कथित उल्लंघन को लेकर सवाल उठाए। कोर्ट ने यह भी कहा कि बैरिकेडिंग तोड़ने जैसी घटना के बाद दूसरे लोगों के भी नियमों का उल्लंघन करने की आशंका बढ़ सकती है। दोनों नेताओं की ओर से पेश वकील ने हिरासत बढ़ाने के आदेश और जमानतदारों से जुड़ी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उनका पक्ष था कि दोनों ने आवश्यक जमानतदार पेश किए थे, इसके बावजूद उन्हें हिरासत में रखा गया। हालांकि, हाईकोर्ट ने मामले में उपलब्ध वैकल्पिक कानूनी उपाय अपनाने की बात कही। इसके बाद दोनों नेताओं की ओर से याचिका वापस लेने का फैसला किया गया। याचिका वापस लेने का क्या मतलब है? सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका वापस लिए जाने का अर्थ यह नहीं है कि हाईकोर्ट ने हिरासत बढ़ाने के आदेश को सही ठहरा दिया है। अदालत ने मामले के गुण-दोष पर कोई अंतिम राय दिए बिना याचिका वापस लेने की अनुमति दी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को पहले स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष चल रही प्रक्रिया के नतीजे का इंतजार करने और जरूरत पड़ने पर उचित अपीलीय मंच का रुख करने की सलाह दी। इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और मजिस्ट्रेट के समक्ष होने वाली सुनवाई महत्वपूर्ण रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.