तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु Dalai Lama ने एक ऐतिहासिक बयान में स्पष्ट किया है कि उनकी मृत्यु के बाद भी Dalai Lama की परंपरा जारी रहेगी। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि अगला उत्तराधिकारी (15वें दलाई लामा) चीन के बाहर जन्म लेगा और उसकी पहचान पारंपरिक तिब्बती रीति से होगी—not by Chinese government.
दलाई लामा बोले – “मैं आखिरी नहीं, मेरी परंपरा जारी रहेगी”
89 वर्षीय तेनजिन ग्यात्सो, जो वर्तमान में 14वें दलाई लामा हैं, ने कहा कि वे आखिरी दलाई लामा नहीं होंगे। उनका उत्तराधिकारी उनके निधन के बाद spiritual process द्वारा चुना जाएगा, और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।
🇮🇳 Successor होगा भारत या अन्य फ्री वर्ल्ड में
दलाई लामा ने स्पष्ट किया कि अगला Dalai Lama free world में जन्म लेगा—संभावना है कि भारत, नेपाल या अन्य लोकतांत्रिक देशों में। उन्होंने यह भी दोहराया कि उत्तराधिकारी की पहचान Gaden Phodrang Trust द्वारा की जाएगी, जिसे उन्होंने 2015 में स्थापित किया था।
पारंपरिक विधियों से होगी खोज, China को कोई रोल नहीं
दलाई लामा ने कहा कि उनके उत्तराधिकारी की पहचान परंपरागत बौद्ध रीति—जैसे सपनों, ध्यान, धार्मिक संकेतों और वरिष्ठ लामाओं की सलाह से की जाएगी। इसमें कोई राजनीतिक दखल नहीं होगा और चीन की भूमिका पूरी तरह से खारिज कर दी गई है।
China Vs Tibet – विवाद और बढ़ेगा
चीन लम्बे समय से दावा करता आ रहा है कि वह दलाई लामा के उत्तराधिकारी को नियुक्त करने का हक रखता है, लेकिन दलाई लामा के इस बयान ने साफ कर दिया कि यह अधिकार सिर्फ तिब्बती धार्मिक संस्थाओं का है, किसी सरकार का नहीं।
विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले समय में China एक नकली Dalai Lama को खड़ा कर सकता है, जैसा उसने Panchen Lama मामले में किया था।
अगली प्रक्रिया कब शुरू होगी?
- दलाई लामा 6 जुलाई 2025 को 90 वर्ष के होंगे। उस दिन या उसके आसपास वे उत्तराधिकारी चयन प्रक्रिया पर और अधिक दिशा-निर्देश दे सकते हैं।
- उन्होंने पहले भी कहा था कि अगला दलाई लामा महिला भी हो सकती हैं या बालक की बजाय वयस्क रूप में चुना जा सकता है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
