Delhi Blast की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने बताया कि धमाका करने वाली कार में मौजूद आतंकी डॉ. उमर का DNA मैच हो गया है। यानी, कार में वही मौजूद था जिसने इस साजिश को अंजाम दिया।
जांच टीम को धमाके के सबसे क्लोज CCTV फुटेज भी मिल गए हैं। वीडियो में देखा गया कि ब्लास्ट सिग्नल पर हुआ, जहां 20 से ज्यादा गाड़ियां खड़ी थीं। धमाका इतना जबरदस्त था कि कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस और एनआईए की टीमें मौके पर जांच में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि विस्फोटक कार के अंदर ही रखा गया था, जो सिग्नल पर रुकने के कुछ सेकंड बाद फट गया।
आतंकी उमर के परिवार से पूछताछ जारी है। पुलवामा में उसकी मां और बहन को हिरासत में लेकर DNA जांच के लिए सैंपल लिए गए थे, जो अब मैच हो गए हैं। इससे साफ है कि दिल्ली धमाके की साजिश में उमर की बड़ी भूमिका थी।
लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है, वहीं सरकार और सुरक्षा एजेंसियां राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में जुटी हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


