दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके से गुरुवार सुबह एक ऐसी खबर सामने आई जिसने हर किसी को चौंका दिया। मशहूर पंजाबी सिंगर Guru Randhawa से जुड़े एक जिम के बाहर अचानक फायरिंग होने से इलाके में दहशत फैल गई। सुबह-सुबह हुई इस वारदात के बाद पुलिस से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह इसी घटना की चर्चा होने लगी।
जानकारी के मुताबिक, बाइक पर आए दो बदमाशों ने जिम के बाहर कई राउंड फायरिंग की और कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन हमले के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल जरूर बन गया।
बताया जा रहा है कि जिस जिम के बाहर फायरिंग हुई, वह Guru Randhawa की फिटनेस फ्रेंचाइज़ से जुड़ा हुआ है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
Lawrence Bishnoi Gang ने क्या कहा?
फायरिंग के कुछ देर बाद सोशल Media पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें Lawrence Bishnoi गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। वायरल मैसेज में कथित तौर पर कहा गया कि यह हमला सिर्फ “Warning” देने के लिए किया गया है।
पोस्ट में Salman Khan का भी जिक्र किया गया और दावा किया गया कि Guru Randhawa की बॉलीवुड अभिनेता के साथ नजदीकियों की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस वायरल पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसकी जांच जारी है।
CCTV और गैंग एंगल पर जांच
दिल्ली पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे और पूरी वारदात पहले से प्लान की गई लग रही है। पुलिस गैंगवार, एक्सटॉर्शन और सेलिब्रिटी कनेक्शन समेत कई एंगल से जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने जिम के शीशों को निशाना बनाकर फायरिंग की। घटना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पहली बार इस तरह की घटना देखने को मिली है।
Salman Khan Connection फिर चर्चा में
Lawrence Bishnoi गैंग का नाम पहले भी Salman Khan को मिली धमकियों में सामने आ चुका है। पिछले कुछ वर्षों में कई बार गैंग की ओर से अभिनेता को लेकर धमकी भरे मैसेज सामने आए थे। ऐसे में Guru Randhawa के जिम पर हुई फायरिंग को भी उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।
हालांकि अभी तक Guru Randhawa की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं।
Police Investigation जारी
दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल यह मामला सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
