आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलखड़गे की कथित टिप्पणी के विरोध में दिल्ली BJP का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत 200 कार्यकर्ता हिरासत में◆BREAKINGदेश-हरपलछठ की तैयारियों का जायजा लेने सुर घाट पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस ट्रक से टकराई, 5 की मौत, 14 घायल◆BREAKINGमध्य प्रदेशदेवास शराब कांड में 10 आरोपी गिरफ्तार, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप◆BREAKINGस्पोर्ट्सजसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत इंडिया-A टीम में शामिल, न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेलेंगे◆BREAKINGबिज़नेसएंथ्रोपिक लाएगी IPO? SEC में जमा किया रजिस्ट्रेशन फॉर्म, वैल्यूएशन को लेकर चर्चाएं तेज◆BREAKINGदेश-हरपलDelhi-Varanasi Vande Bharat Sleeper: दिवाली पर यूपी के यात्रियों को तोहफा, जानें Timing◆BREAKINGस्पोर्ट्सIND vs NZ 3rd T20: डेरिल मिचेल की तूफानी पारी, भारत को मिला 199 रन का Target◆BREAKINGदेश-हरपलखड़गे की कथित टिप्पणी के विरोध में दिल्ली BJP का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत 200 कार्यकर्ता हिरासत में◆BREAKINGदेश-हरपलछठ की तैयारियों का जायजा लेने सुर घाट पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस ट्रक से टकराई, 5 की मौत, 14 घायल◆BREAKINGमध्य प्रदेशदेवास शराब कांड में 10 आरोपी गिरफ्तार, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप◆BREAKINGस्पोर्ट्सजसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत इंडिया-A टीम में शामिल, न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेलेंगे◆BREAKINGबिज़नेसएंथ्रोपिक लाएगी IPO? SEC में जमा किया रजिस्ट्रेशन फॉर्म, वैल्यूएशन को लेकर चर्चाएं तेज◆BREAKINGदेश-हरपलDelhi-Varanasi Vande Bharat Sleeper: दिवाली पर यूपी के यात्रियों को तोहफा, जानें Timing◆BREAKINGस्पोर्ट्सIND vs NZ 3rd T20: डेरिल मिचेल की तूफानी पारी, भारत को मिला 199 रन का Target◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Donald Trump की सख्त चेतावनी: IRAN से यूरेनियम हर हाल में लेंगे, समझौता न हुआ तो फिर होगी बमबारी

Table of Content

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran को लेकर बड़ा और सख्त बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि किसी भी हाल में ईरान से यूरेनियम लिया जाएगा।

ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर बुधवार तक दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं होता है, तो मौजूदा सीजफायर खत्म हो सकता है। ऐसे में हालात फिर से बिगड़ सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर नाकेबंदी जारी रहती है, तो अमेरिका दोबारा बमबारी करने से पीछे नहीं हटेगा। उनके इस बयान से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर सिर्फ इन दोनों देशों पर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। आम लोगों के मन में भी यह डर है कि कहीं हालात युद्ध की ओर न बढ़ जाएं।

फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या बुधवार तक कोई समझौता होता है या फिर तनाव और गहरा जाता है।

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Neha Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खड़गे की कथित टिप्पणी के विरोध में दिल्ली BJP का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत 200 कार्यकर्ता हिरासत में

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कथित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को दिल्ली भाजपा ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में करीब 2 हजार कार्यकर्ता राजाजी मार्ग स्थित खड़गे के आवास की ओर मार्च करने निकले। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान हर्ष मल्होत्रा समेत करीब 200 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पांच बसों से मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया। सेना भवन के पास जुटे भाजपा कार्यकर्ता भाजपा के मुताबिक, पटना में एक सभा के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके विरोध में भाजपा के पूर्वांचल, युवा और ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता सेना भवन के पास एकत्र हुए। प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे सहित अन्य नेता भी शामिल हुए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद खड़गे के आवास की ओर मार्च शुरू किया। बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया मार्च के दौरान पुलिस ने कुशक रोड मोड़ पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा समेत करीब 200 लोगों को पांच बसों में बैठाकर मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया। हर्ष मल्होत्रा बोले- खड़गे को माफी मांगनी चाहिए हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी कथित टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार के कारण कांग्रेस नेतृत्व हताश है और मर्यादाहीन बयानबाजी कर रहा है। वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी एक राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। सहस्त्रबुद्धे ने कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। फिलहाल यह प्रदर्शन भाजपा की ओर से खड़गे की कथित टिप्पणी के विरोध में किया गया, जबकि टिप्पणी को लेकर लगाए गए आरोपों को संबंधित बयान और उसके संदर्भ के आधार पर देखा जाना जरूरी है।

छठ की तैयारियों का जायजा लेने सुर घाट पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नई दिल्ली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर दिल्ली में तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सुर घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घाट पर आने वाले किसी भी श्रद्धालु और व्रती को असुविधा नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने घाट पर साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे इंतजामों का जायजा लिया। सुरक्षा और बैरिकेडिंग के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि छठ पूजा के दौरान घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए उचित बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने शाम और सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान घाट परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने को कहा। इसके साथ ही घाट और आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, पीने के पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में कर सकेंगे छठ पूजा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि छठ केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। सरकार की प्राथमिकता है कि सभी व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण मिले। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए, ताकि लोग शांतिपूर्ण माहौल में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस ट्रक से टकराई, 5 की मौत, 14 घायल

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सोमवार तड़के नेशनल हाईवे-130 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर से रायपुर आ रही यात्री बस सड़क पर खड़े खराब ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में बस ड्राइवर और हेल्पर समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ यात्री बस के अंदर फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद लेनी पड़ी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। सुबह 5:30 बजे ट्रक से टकराई बस पुलिस के मुताबिक, रॉयल कंपनी की यात्री बस (CG 04 NM 0859) अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी। बस में 22 यात्री सवार थे। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे सिमगा के पास ग्राम दरचुरा से पहले इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के नजदीक बस सड़क पर खड़े खराब ट्रक (CG 07 BL 4370) से टकरा गई। बताया गया है कि खराब ट्रक के पास वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए ट्रैफिक कोन भी लगाए गए थे। इसके बावजूद बस ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य में मदद की। ड्राइवर और हेल्पर समेत पांच की मौत हादसे में बस ड्राइवर जशपुर निवासी भागीरथी यादव, हेल्पर पवन देवांगन और समीम मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अतुल और सुंदरलाल ने रायपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया। घायलों को सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया। रेफर किए गए छह घायलों में वासुदेव राव, निर्मला यादव, सुमन दीक्षित, अमन गुप्ता, सतीश भगत और अनिल यादव शामिल हैं। अन्य घायलों में राजेंद्र ठाकुर, सविता केंवट, बुधराम केंवट, दुलेश्वर यादव, अनुराग वेद, दिलीप तिवारी, कमल दास गुप्ता और पूनम टोप्पो के नाम सामने आए हैं। हाईवे की सुरक्षा पर उठे सवाल हादसे के बाद हाईवे पर खराब वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जिस ट्रक से बस टकराई, वह खराब होने के कारण सड़क पर खड़ा था। उसके आसपास चेतावनी देने के लिए ट्रैफिक कोन लगाए गए थे। अब जांच में यह पता लगाना जरूरी होगा कि ट्रक कितनी देर से सड़क पर खड़ा था, कोन पर्याप्त दूरी पर लगाए गए थे या नहीं और अंधेरे में वे बस चालक को स्पष्ट दिखाई दे रहे थे या नहीं। इसके अलावा हाईवे पेट्रोलिंग टीम को ट्रक के खराब होने की जानकारी थी या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा सकती है। इसी इलाके में मार्च में भी हुई थी पांच लोगों की मौत ग्राम दरचुरा के पास इसी साल 6 मार्च 2026 को भी बड़ा सड़क हादसा हुआ था। उस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई थी, जबकि 29 लोग घायल हुए थे। घायलों में से 17 को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजना पड़ा था। अब एक बार फिर इसी क्षेत्र में यात्री बस और खड़े ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत होने से सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। धमतरी में दो अलग-अलग हादसे, एक युवक की मौत छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भी दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा सुबह करीब 10 बजे भखारा के हंचलपुर के पास हुआ। द्वारिका यादव (17) अपने दोस्त गौरव के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में द्वारिका की मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना दोपहर करीब 2 बजे नेशनल हाईवे बाईपास पर मुजगहन और बागतराई के बीच हुई। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। दुर्घटना में रायपुर निवासी शिवम मिश्रा और अनिल अग्रवाल घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर वाहन चालकों की सतर्कता, खराब वाहनों को सुरक्षित तरीके से खड़ा करने और हाईवे पर चेतावनी संकेतों की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

देवास शराब कांड में 10 आरोपी गिरफ्तार, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले के चंदाना और बिंजाना गांवों में 20 दिन के भीतर 13 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गांव में अवैध शराब बेचने का आरोपी विनोद जायसवाल भी शामिल है, जो नौ दिन से फरार था। पुलिस के मुताबिक, विनोद से पूछताछ के आधार पर दो वाइन शॉप के मैनेजर, दो सेल्समैन और अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 7.25 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। यह मामला अवैध और कथित जहरीली शराब से मौतों की घटनाओं को लेकर चर्चा में है। हालांकि, सभी 13 मौतों का जहरीली शराब से संबंध अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। 27 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच हुईं 13 मौतें चंदाना और बिंजाना गांवों में 27 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच 13 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में से 10 के परिजनों ने आरोप लगाया था कि शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। परिजनों के मुताबिक, कुछ लोगों को उल्टियां हुईं और दिखाई देना बंद हो गया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। वहीं, तीन मृतकों के परिजनों ने बताया था कि उनके परिवार के सदस्यों ने उस दिन शराब नहीं पी थी। पुलिस के अनुसार, 15 और 18 अक्टूबर को चंदाना के दो लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाने में मर्ग दर्ज किया गया था। परिजनों के बयान में विनोद जायसवाल द्वारा गांव में अवैध शराब बेचने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। वाइन शॉप के मैनेजर और सेल्समैन भी गिरफ्तार पुलिस ने विनोद जायसवाल के अलावा अजय राठौर, रामेश्वर सोनगरा, भाड़ा पिपल्या वाइन शॉप के मैनेजर नितिन सोलंकी, क्षिप्रा वाइन शॉप के मैनेजर चंद्रशेखर बैरागी, अरबिंदो इंदौर वाइन शॉप के सेल्समैन सत्येंद्र ओझा और क्षिप्रा वाइन शॉप के सेल्समैन राजदेव पटेल को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जुगल सिंह, राजेंद्र निनामा और विशाल चौहान को भी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में इंदौर और उत्तर प्रदेश तक आरोपियों के संपर्कों की जांच की जा रही है। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि विनोद गांव में किस शराब दुकान या ठेकेदार के लिए शराब बेचता था। उसकी डायरी में दर्ज बिक्री का हिसाब किस दुकान से जुड़ा था, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में केस मुख्य आरोपी विनोद जायसवाल के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा निर्धारित सीमा से अधिक शराब के अवैध कब्जे, परिवहन या बिक्री जैसे मामलों में लागू होती है। इस प्रावधान के तहत दोष सिद्ध होने पर एक से तीन साल तक की जेल और 25 हजार से एक लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान बताया गया है। उमंग सिंघार ने मांगा 25-25 लाख रुपए मुआवजा मामले को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोमवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मौके से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को फोन कर प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। सिंघार ने कांग्रेस की ओर से प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की। कांग्रेस इस मामले को लेकर मंगलवार को देवास कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौतों के कारण, शराब के स्रोत और आरोपियों के बीच संभावित संबंधों को लेकर जांच के निष्कर्ष सामने आने बाकी हैं।

जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत इंडिया-A टीम में शामिल, न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेलेंगे

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड-A के खिलाफ होने वाले तीसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए इंडिया-A टीम में शामिल किया गया है। चार दिवसीय यह मुकाबला 7 से 10 नवंबर तक न्यूजीलैंड के लिंकन में खेला जाएगा। हालांकि, ऋषभ पंत की उपलब्धता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर करेगी। दोनों खिलाड़ी फिलहाल बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में ट्रेनिंग कर रहे हैं। न्यूजीलैंड दौरे से पहले मैच प्रैक्टिस का मौका पंत शुक्रवार को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे, जबकि बुमराह सोमवार को वहां पहुंचे। न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेलने से दोनों खिलाड़ियों को मैच की परिस्थितियों में अपनी तैयारी परखने का मौका मिल सकता है। यह मुकाबला न्यूजीलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ प्रस्तावित टेस्ट सीरीज से पहले उनकी तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बुमराह को पूरी करनी होगी फिटनेस प्रक्रिया जसप्रीत बुमराह का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अभ्यास करना उनकी वापसी की तैयारी का हिस्सा है। चोट या आराम के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित फिटनेस प्रक्रिया पूरी करनी होती है। बुमराह के 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने की उम्मीद है। वह अक्टूबर की शुरुआत में जापान में हुए एशियन गेम्स में खेले थे, जहां भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज और न्यूजीलैंड दौरे के टी-20 व वनडे मुकाबलों से आराम दिया था। साइड स्ट्रेन से उबर रहे हैं ऋषभ पंत ऋषभ पंत अक्टूबर के पहले सप्ताह में ईरानी कप के दौरान चोटिल हो गए थे। उस मुकाबले में वह रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी कर रहे थे। उनकी टीम ने जम्मू-कश्मीर को हराकर खिताब जीता था। साइड स्ट्रेन यानी शरीर के किनारे की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पंत दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी का शुरुआती मैच और न्यूजीलैंड-A के खिलाफ पहले दो अनौपचारिक टेस्ट नहीं खेल पाए। अब पंत ने हल्की ट्रेनिंग और बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है, लेकिन विकेटकीपिंग का अभ्यास अभी शुरू नहीं किया है। ऐसे में उनकी मैच में वापसी मेडिकल टीम की मंजूरी पर निर्भर करेगी। बल्लेबाजी के लिए तैयार होना और विकेटकीपिंग करना शारीरिक रूप से अलग चुनौतियां हैं। विकेटकीपिंग के दौरान लगातार झुकना, उठना और तेजी से मूव करना पड़ता है। इसलिए बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर देना अपने आप में पूरी फिटनेस का प्रमाण नहीं है। पंत की जगह कुमार कुशाग्र को मिला था मौका ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड-A के खिलाफ शुरुआती दो चार दिवसीय मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया गया था। कुशाग्र को हाल ही में टी-20 सीरीज में ईशान किशन के बैकअप के तौर पर भी चुना गया था। ईशान किशन को दाईं जांघ के पास मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी। नवंबर में न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत भारतीय सीनियर टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं। पहला मुकाबला 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में और दूसरा 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में प्रस्तावित है। न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीसरा टेस्ट बुमराह और पंत के लिए सीनियर टीम की टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारी और फिटनेस परखने का अवसर हो सकता है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.