E85 Fuel India Update : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए आने वाले समय में राहत की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार अब ऐसे वैकल्पिक ईंधन पर जोर दे रही है, जो पेट्रोल से काफी सस्ता हो सकता है और देश में पहले से मौजूद इथेनॉल उत्पादन को भी बढ़ावा देगा।
बात हो रही है E85 फ्यूल की, जिसमें 85% तक इथेनॉल मिलाया जाता है। सरकार इस फ्यूल को बड़े स्तर पर लागू करने की तैयारी में है, जिससे आम लोगों के ईंधन खर्च में कमी आ सकती है।
इसी दिशा में ऑटोमोबाइल कंपनियां भी तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। हाल ही में Maruti Suzuki ने अपनी लोकप्रिय फैमिली कार Wagon R के फ्लेक्स-फ्यूल (Flex Fuel) वर्जन को पेश किया है। वहीं दोपहिया वाहन निर्माता Hero MotoCorp भी फ्लेक्स-फ्यूल बाइक्स पर काम कर रही है।
इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri ने कहा कि E85 फ्यूल सामान्य पेट्रोल की तुलना में काफी सस्ता होगा। हालांकि यह केवल उन्हीं वाहनों में इस्तेमाल किया जा सकेगा जो फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के अनुकूल होंगे।
सरकार की योजना है कि देशभर में इस फ्यूल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाए और धीरे-धीरे लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जाए, ताकि पेट्रोल पर निर्भरता कम हो सके और प्रदूषण में भी कमी आए।

